Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट 2026: एनटीए की नई गाइडलाइंस जारी; 3 मई का एडमिट कार्ड मान्य नहीं, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
    • लेख
    • री-नीट 2026: एनटीए की नई गाइडलाइंस जारी; 3 मई का एडमिट कार्ड मान्य नहीं, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

    री-नीट 2026: एनटीए की नई गाइडलाइंस जारी; 3 मई का एडमिट कार्ड मान्य नहीं, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 21 Jun 2026, 09:12 AM IST

    री-नीट यूजी 2026 (Re-NEET UG 2026): री-नीट 2026 परीक्षा आज, 21 जून 2026 को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में फैले अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। री-नीट 2026 परीक्षा ऑफलाइन पेन-और-पेपर मोड में 3 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक अपने नीट 2026 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, जिसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। री-नीट 2026 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। री-नीट 2026 परीक्षा के लिए इस बार 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए हैं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद, री-नीट 2026 की आंसर की भी यहां उपलब्ध करा दी जाएगी।

    This Story also Contains

    1. एनटीए ने एडमिट कार्ड को लेकर क्या कहा?
    2. परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
    3. किन परिस्थितियों में मिलेगी छूट?
    4. वेरिफिकेशन से इनकार किया तो हो सकती है कार्रवाई
    5. परीक्षा केंद्र में री-नीट 2026 के अभ्यर्थी क्या ले जा सकेंगे?
    6. एग्जाम सेंटर में क्या नहीं ले जा सकते?
    री-नीट 2026: एनटीए की नई गाइडलाइंस जारी; 3 मई का एडमिट कार्ड मान्य नहीं, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य
    री-नीट 2026: एनटीए की नई गाइडलाइंस जारी

    इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 21 जून को होने वाली री-नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होगा। सभी अभ्यर्थियों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया प्रवेश पत्र ही साथ लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (फिंगरप्रिंट और फेस रिकॉग्निशन) भी अनिवार्य कर दिया गया है। इन कदमों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।

    दरअसल, एनटीए द्वारा नीट 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया था। हालांकि नीट 2026 परीक्षा के बाद पेपर लीक की घटना और चर्चाओं के बीच नीट अभ्यर्थियों और छात्रों के देश भर में विरोध के बाद प्राधिकरण द्वारा री-नीट 2026 परीक्षा का ऐलान किया गया था।

    एनटीए ने एडमिट कार्ड को लेकर क्या कहा?

    एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की री-नीट परीक्षा 2026 का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों को भेजे जा रहे एसएमएस, ई-मेल और व्हाट्सएप संदेश मुख्य रूप से उन उम्मीदवारों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 मई वाला एडमिट कार्ड किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। ऐसे में 21 जून के लिए जारी नया प्रवेश पत्र ही परीक्षा केंद्र पर स्वीकार किया जाएगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

    एनटीए के अनुसार परीक्षा के दिन सामान्य सुरक्षा जांच (Frisking) पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके अंतर्गत फिंगरप्रिंट स्कैन और फेस रिकॉग्निशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगाने और परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए लागू की गई है।

    किन परिस्थितियों में मिलेगी छूट?

    यदि किसी उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीकी या अन्य अपरिहार्य कारणों से पूरा नहीं हो पाता है, तब भी उसे परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर लिखित अंडरटेकिंग (घोषणा-पत्र) भरना होगा।

    री-नीट 2026 के अभ्यर्थियों को इन परिस्थितियों में मिल सकती है छूट

    कारण

    अनुमति

    बायोमेट्रिक डिवाइस में तकनीकी खराबी

    ✔

    बायोमेट्रिक डेटा की गुणवत्ता खराब होना

    ✔

    यूआईडीएआई सर्वर से कनेक्टिविटी की समस्या

    ✔

    उम्मीदवार का शारीरिक रूप से बायोमेट्रिक डेटा देने में असमर्थ होना

    ✔


    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    वेरिफिकेशन से इनकार किया तो हो सकती है कार्रवाई

    एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों से री-नीट 2026 परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करने की अपील की है। यदि कोई उम्मीदवार बिना किसी वैध और दस्तावेजी कारण के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने से इनकार करता है, तो इसे परीक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

    ऐसे मामलों में संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ "पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024" के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    री-नीट 2026 के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

    निर्देश

    क्या करें

    एडमिट कार्ड

    केवल 21 जून 2026 का नया एडमिट कार्ड साथ रखें

    पुराना प्रवेश पत्र

    3 मई वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा

    बायोमेट्रिक सत्यापन

    परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अनिवार्य

    सुरक्षा जांच

    फ्रिस्किंग के बाद ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया होगी

    तकनीकी समस्या

    अंडरटेकिंग भरकर परीक्षा देने की अनुमति मिल सकती है

    सहयोग

    परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें

    परीक्षा केंद्र में री-नीट 2026 के अभ्यर्थी क्या ले जा सकेंगे?

    री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं। री-नीट एडमिट कार्ड 2026 को बारिश या खराब होने से बचाने के लिए उसे पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में रखने की इजाजत है। धार्मिक आस्था से जुड़ी चीजें जैसे कलावा, पगड़ी, हिजाब आदि पहनने की अनुमति है, लेकिन कैंडिडेट्स को जांच के लिए पहले से ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे हल्के कपड़े पहने, हालांकि जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन वाले या ऊनी कपड़े भी पहने जा सकते हैं।

    एग्जाम सेंटर में क्या नहीं ले जा सकते?

    री-नीट 2026 के अभ्यर्थियों को चप्पल या कम हील वाले जूते पहनने की सलाह दी जाती है। ऊंची हील वाले जूते पहनने पर अतिरिक्त जांच की जा सकती है। एग्जाम सेंटर पर ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा, ताकि सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

    परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन या किसी भी तरह के अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। इसके अलावा धातु की चीजें, बड़े बेल्ट बकल, भारी ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज भी प्रतिबंधित हैं। सभी कैंडिडेट्स की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले पूरी तरह अच्छे से तलाशी ली जाएगी, इसलिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details