Careers360 Logo
ask-icon
share
    जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG In Hindi) - अधिसूचना, परीक्षा की तारीख, पंजीकरण, पात्रता
    • लेख
    • जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG In Hindi) - अधिसूचना, परीक्षा की तारीख, पंजीकरण, पात्रता

    जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG In Hindi) - अधिसूचना, परीक्षा की तारीख, पंजीकरण, पात्रता

    #JIPMER PG
    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 01 Dec 2020, 11:08 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    जिपमर पीजी 2021 - अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली अब जिपमर पीजी 2021 के प्रवेश के लिए एमडी / एमएस परीक्षा आयोजित करने का सक्षम प्राधिकारी है। अधिकारी अब जिपमर पीजी की जगह इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट - आईएनआई सीईटी आयोजित कराएगी। 28 नवंबर, 2020 को अधिकारियों ने जिपमर पुडुचेरी के लिए INI CET 2021 प्रॉस्पेक्टस पार्ट B जारी किया है। आईएनआई सीईटी जिपमर पीजी के भाग B प्रॉस्पेक्टस में काउंसलिंग प्रक्रिया, काउंसलिंग के समय आवश्यक मूल प्रमाणपत्र, पाठ्यक्रम शुल्क और सीट मैट्रिक्स से संबंधित विवरण का उल्लेख है। प्रॉस्पेक्टस की जांच करने के लिए एक लिंक नीचे दिया गया है। इससे पहले एम्स, नई दिल्ली ने 27 नवंबर, 2020 को जिपमर पीजी कम आईएनआई सीईटी 2021 का परिणाम जारी किया था। जिन लोगों ने पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब आईएनआई सीईटी कम जेआईपीएमईआर पीजी काउंसलिंग 2020 के लिए बुलाया जाएगा। इसकी डेट्स को अधिकारियों द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।
    Latest updates- आईएनआई सीईटी कम जिपमर पीजी 2021 प्रॉस्पेक्ट्स पार्ट B जारी - यहाँ देखें
    आईएनआई सीईटी 2021 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए - यहाँ क्लिक करें

    This Story also Contains

    1. जिपमर पीजी 2021 परीक्षा- अवलोकन
    2. जिपमर पीजी महत्वपूर्ण तिथियां 2021
    3. जिपमर पीजी पात्रता मानदंड 2021
    4. जिपमर पीजी आवेदन पत्र
    5. जिपमर पीजी 2021 परीक्षा केंद्र
    6. जिपमर पीजी एडमिट कार्ड
    7. जिपमर पीजी परीक्षा पैटर्न
    8. जिपमर पीजी आंसर की 2021
    9. जिपमर पीजी परिणाम 2021
    10. जिपमर पीजी 2021 कटऑफ
    11. जिपमर पीजी 2021 रैंक सूची
    12. जिपमर पीजी 2021 मेरिट सूची
    13. जिपमर पीजी 2021 काउंसलिंग
    14. जिपमर पीजी सीटें और आरक्षण 2021
    जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG In Hindi) - अधिसूचना, परीक्षा की तारीख, पंजीकरण, पात्रता
    जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG In Hindi) - अधिसूचना, परीक्षा की तारीख, पंजीकरण, पात्रता

    जिपमर पीजी के लिए आइएनए सीईटी 2021 परीक्षा 20 नवंबर, 2020 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इससे पहले एम्स, नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी 2021 की ऑनलाइन पंजीकरण की तारीखों का उल्लेख करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था। पूर्व में जिपमर पीजी जुलाई के जरिये पुडुचेरी कैंपस में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की कुल 125 और मास्टर ऑफ डेंटल साइंसेज (एमडीएस) की दो सीटों पर प्रवेश दिया गया था। जिपमर पीजी 2020 प्रवेश परीक्षा के अंतिम सत्र में कुल 9885 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 5427 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली जिपमर पीजी 2021 काउंसलिंग के माध्यम से प्राधिकरण प्रवेश प्रदान करेगा। प्रवेश प्रक्रिया का विवरण जानने के लिए जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG 2021) पर केंद्रित यह लेख हिंदी में पूरा पढ़ें जिससे इसकी महत्वपूर्ण तारीखों, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, मेरिट सूची और काउंसलिंग आदि के बारे में पूरी सूचना मिल सके।

    जिपमर पीजी 2021 परीक्षा- अवलोकन

    शीर्षक

    ब्योरा

    परीक्षा

    जिपमर पीजी 2021

    आयोजक निकाय

    जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    उपलब्ध कोर्स

    मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) व डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी)

    मोड

    कंप्यूटर आधारित

    पाली

    एक

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ

    अवधि

    3 घंटे

    सीट

    150

    जिपमर पीजी महत्वपूर्ण तिथियां 2021

    जिपमर पीजी 2021 के जनवरी सत्र के लिए आधिकारिक पीडीएफ प्रॉस्पेक्टस के साथ महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में सूचना सितंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। जिपमर, पुडुचेरी इसके लिए सक्षम निकाय है। किसी भी महत्वपूर्ण परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम को भूलने से बचने के लिए उम्मीदवारों को जिपमर पीजी की महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

    जिपमर पीजी महत्वपूर्ण तारीखें 2021 – जनवरी सत्र

    परीक्षा

    तारीख*

    आवेदन पत्र जारी होने की तारीख

    29 सितंबर 2020

    आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख

    12 अक्टूबर 2020

    जिपमर पीजी 2021 प्रवेश पत्र जारी होगा

    10 नवंबर 2020

    जिपमर पीजी परीक्षा (जनवरी सत्र)

    20 दिसंबर 2020

    जिपमर पीजी रिजल्ट 2021

    27 दिसंबर 2020

    जिपमर पीजी पात्रता मानदंड 2021

    जेआईपीएमईआर पीजी 2021 जनवरी सत्र के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पर गौर करने की सलाह दी जाती है। एस्पिरेंट्स नीचे दी गई जिपमर पीजी पात्रता शर्तों के माध्यम से इस बारे में जानकारी जुटा सकते हैं।

    एमडी/एमएस पाठ्यक्रम के लिए पात्रता

    राष्ट्रीयता

    • आवेदक को भारतीय नागरिक या प्रवासी भारतीय (ओसीआई) होना चाहिए।

    • जिपमर पीजी 2021 के लिए आवेदन करने से पहले सभी विदेशी नागरिकों को भारतीय चिकित्सा परिषद (Medical Council of India -MCI) से पूर्व अनुमति लेनी होगी। विदेशी नागरिकों को जिपमर, पुडुचेरी में आवेदन और एमसीआई को दिए गए अनुरोध की अग्रिम प्रति नियत तारीख के भीतर प्रस्तुत करनी होगी।

    Pursue MD/MS in UK

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Pursue MD/MS in Germany

    Want to study abroad? Plan your Journey

    योग्यता

    • उम्मीदवार ने एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हो।

    NEET PG All India & State College Predictor
    Know your admission chances for MD/MDMS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
    Predict Now

    इंटर्नशिप

    • 31 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले बारह महीने की रोटरी इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।

    Pursue MD/MS in Canada

    Want to study abroad? Plan your Journey

    SRM University, Chennai Health Sciences PG 2026

    NAAC A++ Accredited | Ranked #11 by NIRF 2025

    एमडीएस कोर्स के लिए पात्रता

    राष्ट्रीयता

    • आवेदक को भारतीय नागरिक या प्रवासी भारतीय (ओसीआई) होना चाहिए।

    योग्यता

    • उम्मीदवार ने भारतीय दंत परिषद (Dental Council of India – DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस की डिग्री हासिल की हो।

    इंटर्नशिप

    • 31 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले बारह महीने की रोटरी इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।

    जिपमर पीजी 2021 परीक्षा - न्यूनतम योग्यता अंक

    • उम्मीदवारों ने एमबीबीएस/बीडीएस क्वालीफाइंग परीक्षा में अपनी श्रेणी (विकलांग सहित) के अनुरूप अपेक्षित स्कोर हासिल किए हों।

    एमबीबीएस/बीडीएस में आवश्यक न्यूनतम कुल स्कोर

    श्रेणी

    कुल स्कोर

    सामान्य/ओबीसी– विकलांग

    55%

    एसटी/एससी – विकलांग

    50%

    जिपमर पीजी आवेदन पत्र

    जिपमर पीजी 2021 कम आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 10 नवंबर को aiimsexams.org पर जारी किया गया। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही जिपमर पीजी 2021 पंजीकरण के योग्य माना जाएगा। एस्पिरेंट्स अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक जिपमर पीजी प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिपमर पीजी 2021 (JIPMER PG 2021) की पूरी आवेदन प्रक्रिया पाँच सरल चरणों में पूरी होगी जिसमें पंजीकरण, उम्मीदवार लॉगिन, फॉर्म भरना, आवेदन शुल्क का भुगतान करना और पुष्टि करने वाले पेज का प्रिंटआउट लेना शामिल है। सुविधा को देखते हुए इच्छुक उम्मीदवार जिपमर पीजी 2021 आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दी गई जानकारी की मदद ले सकते हैं।

    जिपमर पीजी एप्लिकेशन फॉर्म भरने के चरण

    चरण

    विवरण

    चरण 1

    पंजियन

    चरण 2

    उम्मीदवार लॉगिन

    चरण 3

    आवेदन पत्र भरना

    चरण 4

    आवेदन फीस का भुगतान

    चरण 5

    कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेना

    जिपमर पीजी आवेदन पत्र 2021 भरने के लिए विवरण

    पंजीकरण - नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देकर परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को जिपमर पीजी 2021 परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत कराना आवश्यक है।

    उम्मीदवार लॉगिन – जिपमर पीजी पंजीकरण प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर लॉगिन से संबंधित अहम जानकारी प्राप्त होगी। उम्मीदवारों को भविष्य में उपयोग के लिए लॉगिन से जुड़ी अहम जानकारी को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

    आवेदन पत्र भरना - लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उम्मीदवारों को आवेदक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और जिपमर पीजी आवेदन पत्र 2021 के शेष विवरणों को भरना होगा। इन विवरणों में व्यक्तिगत जानकारी, योग्यता, संपर्क, परीक्षा केंद्रों की प्राथमिकता और अन्य बातों की जानकारी भरना शामिल है। साथ ही उम्मीदवारों को पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी प्रमाण पत्र, 10वीं और एमबीबीएस की मार्कशीट की स्कैन प्रति को भी अपलोड करना होगा।

    आवेदन शुल्क का भुगतान - जिपमर पीजी 2021 आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। भुगतान असफल रहने पर उम्मीदवारों को फिर से भुगतान करना होता है।

    कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेना - आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद स्क्रीन पर जिपमर पीजी का सफलतापूर्वक आवेदन कर लेने की पुष्टि करने वाला पेज प्रदर्शित होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कन्फर्मेशन पेज का पर उल्लिखित जानकारी की जांच कर लें और भविष्य की जरूरतों के लिए इसको डाउनलोड कर के रख लें और प्रिंटआउट भी ले लें।

    जिपमर पीजी 2021 – आवेदन शुल्क विवरण

    श्रेणी

    फीस

    सामान्य/ओबीसी

    1600 रुपये

    एससटी/एससी

    1200 रुपये

    एनआरआई/ओसीआई

    3000 रुपये

    अस्थि विकलांग

    आवेदन फीस से राहत

    JIPMER PG Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    जिपमर पीजी 2021 परीक्षा केंद्र

    जिपमर पुडुचेरी जनवरी सत्र के लिए आवेदन पत्र के साथ जिपमर पीजी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने हेतु सक्षम निकाय है। जिन शहरों में परीक्षा ली जाएगी जिपमर पीजी 2021 परीक्षा केंद्रों के तहत उनकी सूची बनाई गई है। गत सत्र में जिपमर पीजी भारत के 12 प्रमुख शहरों में आयोजित की गई थी। जितने शहरों को जिपमर पीजी 2021 परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है उनको नीचे तालिका में सूचीबद्ध किया गया है।

    जिपमर पीजी परीक्षा केंद्र

    क्रम

    शहर

    1

    अहमदाबाद

    2

    बेंगलुरू

    3

    भुवनेश्वर

    4

    चेन्नई

    5

    कोलकाता

    6

    जम्मू

    7

    मुंबई

    8

    नई दिल्ली

    9

    पुडुचेरी

    10

    कोच्चि

    11

    हैदराबाद

    12

    इंदौर

    जिपमर पीजी एडमिट कार्ड

    जिपमर पीजी 2021 एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में jipmer.edu.in पर जारी किए जाने की संभावना है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने निर्धारित तिथियों के भीतर सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा किया है, वे जिपमर पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमर पीजी हॉल टिकट 2021 डाउनलोड करने का लिंक मुहैया होने पर इस पृष्ठ पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिपमर पीजी एडमिट कार्ड 2021 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

    आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे जिपमर पीजी एडमिट कार्ड में दिए गए विवरणों की जांच करें और कोई भी विसंगति होने पर अपेक्षित सुधार के लिए तुरंत जिपमर, पुडुचेरी की प्रवेश समिति से संपर्क करें। अधिकारी पंजीकृत उम्मीदवार के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर जिपमर पीजी हॉल टिकट 2021 की एक प्रति भेजेंगे। सत्यापन उद्देश्य के लिए परीक्षा केंद्र पर फोटो आईडी और पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ जिपमर पीजी 2021 एडमिट कार्ड ले जाना उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। इसके अभाव में उन्हें परीक्षा में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जिपमर पीजी परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले जिपमर पीजी परीक्षा पैटर्न 2021 की जानकारी जुटा लेना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जिपमर पीजी के परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

    जिपमर पीजी पेपर का प्रारूप

    विषय

    विवरण

    परीक्षा की अवधि

    • एमडी/एमएस कोर्स - 3 घंटे

    • एमडीएस कोर्स - 1 घंटे 30 मिनट

    मोड

    ऑनलाइन

    परीक्षा का माध्यम

    अंग्रेजी

    पाली

    एक पाली में (एमडी/एमएस/एमडीएस)

    समय

    सुबह 10 बजे से 1 बजे तक - एमडी/एमएस

    सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक – एमडीएस

    प्रश्नों के प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्न

    कुल प्रश्न

    एमडी/एमएस कोर्स – 250

    एमडीएस कोर्स – 100

    कुल अंक

    एमडी/एमएस कोर्स – 1000

    एमडीएस कोर्स – 400

    अंकन योजना

    सही उत्तर - 4 अंक मिलेगा

    गलत उत्तर - 1 अंक कटेगा

    अनुत्तरित प्रश्न- कोई अंक नहीं

    पाठ्यक्रम

    एमडी/एमएस कोर्स:

    • क्लीनिकल साइंसेज

    • बेसिक क्लीनिकल साइंसेज

    एमडीएस कोर्स:

    • डेंटल साइंस

    • बेसिक क्लीनिकल साइंसेज

    हर विषय से प्रश्न

    एमडी/एमएस कोर्स (250):

    • क्लीनिकल साइंसेज- 150 प्रश्न

    बेसिक क्लीनिकल साइंसेज- 100 प्रश्न

    एमडीएस कोर्स (100):

    • डेंटल साइंस- 70

    • बेसिक क्लीनिकल साइंसेज – 30

    जिपमर पीजी आंसर की 2021

    परिणाम से पहले अपेक्षित स्कोर की गणना करने में जिपमर पीजी 2021 आंसर की से मदद मिलेगी। सक्षम अधिकारी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक जिपमर पीजी आंसर की जारी नहीं करते हैं। हालाँकि यदि किसी चिकित्सा शिक्षा संस्थान द्वारा जिपमर पीजी उत्तर कुंजी 2021 जारी की जाती है तो वह इस पेज पर उपलब्ध कराई जाएगी।

    यदि जिपमर पीजी 2021 उत्तर कुंजी उपलब्ध कराई जाती है तो संभावित स्कोर की गणना करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताई गई अंकन योजना को अपना सकते हैं।

    • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

    • अनुत्तरित प्रश्नों के लिए न तो अंक जोड़ें जाएंगे और न ही काटे जाएंगे।

    जिपमर पीजी परिणाम 2021

    आयोजक निकाय द्वारा 27 नवंबर 2020 को जिपमर पीजी 2021 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। जिपमर पीजी परिणाम मेरिट सूची के रूप में पीडीएफ के तौर पर घोषित किया गया। जिपमर पीजी 2021 रिजल्ट जारी होने पर उसे डाउनलोड करने का लिंक इस पेज पर भी तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। वे अभ्यर्थी जो प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करेंगे केवल उनका नाम जिपमर पीजी परिणाम 2021 में शामिल होगा। परिणाम में उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, प्राप्त कुल अंक, जन्म तिथि, श्रेणी रैंक और प्रवेश के लिए जिपमर पीजी योग्यता की स्थिति की जानकारी शामिल होगी। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार जिपमर पीजी 2021 जनवरी सत्र के रैंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    जिपमर पीजी 2021 कटऑफ

    उम्मीदवारों को जिपमर पीजी में प्रवेश अर्हता पाने के लिए जो न्यूनतम अंक हासिल करना होता है उसे जिपमर पीजी 2021 कटऑफ निर्धारित किया जाता है। जहां जिपमर, पुडुचेरी जनवरी सत्र की सूचना विवरणिका के माध्यम से जिपमर पीजी कटऑफ पर्सेंटाइल को जारी करेगा, वहीं इसके समकक्ष कटऑफ अंक परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रत्येक श्रेणी के लिए जिपमर पीजी कटऑफ एक ही नहीं होता है। जिपमर पीजी कटऑफ 2021 में भी इसमें अंतर होने की संभावना है। जिपमर पीजी 2021 परीक्षा में सफलता पाने के लिए अनिवार्य रूप से उम्मीदवारों को कटऑफ अर्हता प्राप्त करनी होगी। इच्छुक व्यक्ति नीचे तालिकाओं मे दिए गए जिपमर पीजी 2021 कटऑफ पर्सेंटाइल के माध्यम से इसकी जानकारी पा सकते हैं और इसका पैटर्न समझने के लिए गत वर्षों के कटऑफ पर्सेंटाइल की भी जानकारी देख सकते हैं।

    जिपमर एमडी/एमएस कट ऑफ 2020 (जनवरी सत्र)

    श्रेणी

    कटऑफ पर्सेंटाइल

    हासिल रैंक

    समकक्ष अंक

    अनारक्षित

    50वां पर्सेंटाइल

    7322

    266

    ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    8755

    236

    एससी

    40वां पर्सेंटाइल

    8754

    236

    एसटी

    40वां पर्सेंटाइल

    8752

    236

    ओपीएच

    40वां पर्सेंटाइल

    7957

    252

    जिपमर पीजी 2020 (जुलाई सत्र) – कटऑफ

    श्रेणी

    कटऑफ पर्सेंटाइल

    रैंक

    अंक

    अनारक्षित

    50वां पर्सेंटाइल

    4917

    313

    ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    5912

    279

    एससी

    40वां पर्सेंटाइल

    5907

    279

    एसटी

    40वां पर्सेंटाइल

    5911

    279

    ओपीएच

    45वां पर्सेंटाइल

    घोषणा की जानी है

    घोषणा की जानी है

    जिपमर पीजी 2020 (जनवरी सत्र) - कटऑफ

    श्रेणी

    कटऑफ पर्सेंटाइल

    रैंक

    अंक

    अनारक्षित

    50वां पर्सेंटाइल

    7322

    266

    ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    8755

    236

    एससी

    40वां पर्सेंटाइल

    8754

    236

    एसटी

    40वां पर्सेंटाइल

    8752

    236

    ओपीएच

    45वां पर्सेंटाइल

    7957

    252

    जिपमर पीजी 2019 (जुलाई सत्र) - कटऑफ

    श्रेणी

    क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल

    रैंक

    अंक

    अनारक्षित (यूआर)

    50वां पर्सेंटाइल

    4227

    136

    यूआर-ओपीएच (अस्थि विकलांग)

    45वां पर्सेंटाइल

    4528

    130

    ओबीसी

    40वां पर्सेंटाइल

    5106

    119

    एससी

    40वां पर्सेंटाइल

    5104

    119

    एसटी

    40वां पर्सेंटाइल

    5102

    119

    जिपमर पीजी 2021 रैंक सूची

    जिपमर पुडुचेरी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत जिपमर पीजी रैंक सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदक पोर्टल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। जिपमर पीजी रैंक सूची 2021 व्यक्तिगत रैंक पत्रों में निम्नलिखित सूचना दी होगी:

    • उम्मीदवार का नाम

    • अखिल भारतीय रैंक (AIR)

    • हासिल अंक और पर्सेंटाइल

    जिपमर पीजी 2021 मेरिट सूची

    प्रवेश परीक्षा में आकांक्षी के पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर आयोजकों द्वारा जिपमर पीजी मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्राधिकरण श्रेणीवार जिपमर पीजी मेरिट सूची 2021 के साथ-साथ सभी के लिए अलग से एक सामान्य मेरिट सूची जारी करेगा। जिपमर पीजी 2021 मेरिट सूची में जगह बनाने के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य न्यूनतम पर्सेंटाइल लाना होगा। जिपमर पीजी मेरिट लिस्ट में रोल नंबर, नाम, जन्म तिथि, कुल अंक, प्रतिशत और समग्र रैंक जैसे विवरण दिए रहते हैं। प्राधिकरण जेआईपीएमईआर पीजी 2021 के लिए निम्नलिखित 9 श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करेगा:

    • अनारक्षित श्रेणी की मेरिट सूची

    • ओबीसी श्रेणी की मेरिट सूची

    • एससी श्रेणी की मेरिट सूची

    • एसटी श्रेणी की मेरिट सूची

    • ईडब्ल्यूएस श्रेणी की मेरिट सूची

    • संस्थान श्रेणी की मेरिट सूची

    • विदेशी राष्ट्रीयता श्रेणी की मेरिट सूची

    • प्रायोजित श्रेणी की मेरिट सूची

    • विकलांग श्रेणी की मेरिट सूची

    जिपमर पीजी 2021 काउंसलिंग

    आयोजक निकाय द्वारा एमडी/एमएस और एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए जिपमर पीजी काउंसलिंग जनवरी सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिपमर पीजी काउंसलिंग 2021 ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में शामिल होंगे उन्हें जिपमर पीजी 2021 काउंसलिंग राउंड में भाग लेने की आवश्यकता होगी। प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों को अपनी रैंक और आवंटित समय के अनुसार पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए जिपमर पीजी काउंसलिंग में भाग लेना अनिवार्य है।

    जिपमर पीजी काउंसलिंग 2021 जनवरी सत्र तीन राउंड में आयोजित किया जाएगा इसमें अंतिम राउंड एलॉटमेंट भी शामिल है। जिपमर पीजी 2021 सीट आवंटन की प्रक्रिया 125 एमडी/एमएस और दो एमडीएस सीटों पर प्रवेश देने के लिए की जाएगी। जिपमर पीजी रैंक, कॉलेज वरीयता, के साथ-साथ पाठ्यक्रम, सीट उपलब्धता, आरक्षण मानदंड, और अन्य कारकों के आधार पर प्रवेश के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। जिपमर पीजी 2021 की काउंसलिंग के माध्यम से सीटें आवंटित हो जाने पर उम्मीदवारों को उस विशेष सीट को सुरक्षित करने के लिए शुल्क जमा करने की आवश्यकता होती है। जिपमर पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी तालिका में देखें।

    जिपमर पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया

    चरण

    कार्य

    चरण 1

    पंजियन

    चरण 2

    बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट/फोटो सत्यापन

    चरण 3

    दस्तावेज सत्यापन

    चरण 4

    काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करना

    जिपमर पीजी सीटें और आरक्षण 2021

    जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है जिपमर पीजी 2021 परीक्षा का आयोजन पुडुचेरी कैंपस में उपलब्ध एमडी/एमएस की 125 और एमडीएस की दो सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जिपमर पीजी की सीटों के साथ-साथ श्रेणी-वार आरक्षण के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं।

    जिपमर पीजी सीट आरक्षण

    क्रम

    डिसिप्लीन

    सीट संख्या

    सभी भारतीय नागरिकों हेतु, ओसीआई सहित

    सरकार (केंद्र/राज्य/सेवा) द्वारा प्रायोजित उम्मीदवारों के लिए

    विदेशी उम्मीदवारों के लिए

    एमडी कोर्स

    1

    एनेस्थीसियोलॉजी

    8

    1

    1

    2

    एनाटॉमी

    2

    0

    0

    3

    बायोकेमिस्ट्री

    2

    0

    0

    4

    कम्यूनिटी मेडिसिन

    3

    0

    0

    5

    डर्मेटोलॉजी, वनीरियोलॉजी एंड लेप्रोलॉजी

    4

    0

    0

    6

    इमरजेंसी मेडिसिन

    5

    0

    0

    7

    फॉरेंसिक मेडिसिन

    2

    0

    0

    8

    जनरल मेडिसिन

    13

    0

    0

    9

    इम्यूनो हिमैटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन

    1

    1

    0

    10

    माइक्रोबायोलॉजी

    2

    0

    0

    11

    न्यूक्लियर मेडिसिन

    3

    0

    0

    12

    पैथोलॉजी

    4

    0

    0

    13

    पीडियाट्रिक्स

    9

    1

    0

    14

    फार्मकोलॉजी

    4

    0

    0

    15

    फिजियोलॉजी

    2

    0

    0

    16

    साइकियाट्री

    2

    0

    1

    17

    पल्मोनरी मेडिसिन

    3

    0

    0

    18

    रेडियो डायग्नोसिस

    7

    0

    0

    19

    रेडिएशन ओंकोलॉजी

    5

    0

    0

    एमएस कोर्स

    1

    जनरल सर्जरी

    11

    1

    1

    2

    ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाएनीकोलॉजी

    11

    1

    1

    3

    ऑप्थैल्मोलॉजी

    4

    0

    0

    4

    ऑर्थोपेडिक सर्जरी

    4

    0

    1

    5

    ओटोलैरिंगोलॉजी

    4

    0

    0

    कुल सीट

    115

    5

    5

    जिपमर पीजी 2021 - एमडीएस कोर्स का सीट वितरण

    क्रम

    डिसिप्लीन का नाम

    सीट

    1

    ऑर्थोडोंटिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स

    1

    2

    ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी

    1

    कुल

    2

    जिपमर पीजी 2021 – जानकारी के लिए करें संपर्क

    संदेह की किसी भी स्थिति में समुचित और आधिकारिक मार्गदर्शन के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए पते पर संपर्क करना होगा।

    पता: जिपमर, धन्वंतरि नगर,

    गोरिमेडु, पुडुचेरी: 605006

    आधिकारिक वेबसाइट: https://jipmer.edu.in/

    टोल-फ्री नंबर: 18002669780

    संपर्क: 0413-2298288; 0413- 2272380 (विस्तार: 8573)

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    BITS LAT Application Date

    27 Aug'25 - 28 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Certificate Course in Biostatistics, Epidemiology and Research Methodology
    Via Manipal Academy of Higher Education, Manipal
    Nutrition in the Health Sector
    Via The University of Adelaide, Adelaide
    Pathology
    Via Tsinghua University, Beijing
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to JIPMER PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to JIPMER PG ?

    Hello aspirant,

    Yes, you are on the right path. Alternatively, you could also opt for t hese entrance tests listed below:

    • JIPMER-PG entrance test
    • Vels University- no entrance test instead percentage marks in the qualifying examination will be considered.
    • Government medical college in Surat- NEET PG
    • AIIMS MSc entrance test

    hello,

    The JIPMER PG is conducted annually across the country. The JIPMER PG exam is organized in two different sessions, one in January and another in July.  the mode of is online and 3 hours. The counselling will be conducted after the JIPMER MD/MS entrance exam 2021. Applicants are advised

    Hello,

    The cut-off percentile for for MD/MS courses in JIPMER 2021 (January session) are differs category wise. For unreserved candidates the cut off is 50percentile and for SC/SC/OBC candidates the cut off is 40 percentile.

    You can check the link below for more details

    https://medicine.careers360.com/articles/jipmer-pg-cut-off

    Hope it helps!

    Hello student,

    If you cannot submit your ews certificate during counselling process then you will be considered under general category. That means you are not using the benefit that you have. Yes , you can enter counselling as an unreserved or general category candidate but you will have much chances

    Hello Aspirant,

    In Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research, Puducherry, there are 200 seats. You will definitely get chance in JIPMER. As your score is 609. So it too depends upon last years cut-off. Your Overall Percentile is: 99.4 - 99.9 and when it comes to rank, your