Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 पेपर लीक न्यूज़ लाइव अपडेट (NEET 2026 Paper Leak News LIVE Updates): री-नीट परीक्षा (21 जून)
    • लेख
    • नीट 2026 पेपर लीक न्यूज़ लाइव अपडेट (NEET 2026 Paper Leak News LIVE Updates): री-नीट परीक्षा (21 जून)

    नीट 2026 पेपर लीक न्यूज़ लाइव अपडेट (NEET 2026 Paper Leak News LIVE Updates): री-नीट परीक्षा (21 जून)

    Nitin SaxenaUpdated on 15 May 2026, 10:34 AM IST

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। नीट परीक्षा 21 जून की आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते है तथा इस परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते है। ऐसे में नीट पेपर लीक होने की सूचना (neet paper leak 2026 news) छात्रों के मन में भय और चिंता पैदा करती है। is neet 2026 paper leaked or not? ये प्रश्न छात्रों के मन में डर उत्पन्न करता है, कि उनके भविष्य का क्या होगा? एनटीए ने एक्स के माध्यम से सूचना जारी करते हुए नीट परीक्षा को कैंसिल कर दिया है। एजेंसी द्वारा री-नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। ये फैसला नीट 2026 पेपर लीक के तहत लिया गया है।

    This Story also Contains

    1. नीट परीक्षा कैसिल सूचना के मुख्य बिंदु
    2. नीट यूजी 2026 पेपर लीक-आरोप क्या है? (NEET-UG 2026 Paper Leak Allegations)
    3. नीट पेपर लीक संबंध में एनटीए का बयान
    4. पुन: नीट परीक्षा होने के कितने चांस है (Re NEET 2026 Chances)
    नीट 2026 पेपर लीक न्यूज़ लाइव अपडेट (NEET 2026 Paper Leak News LIVE Updates): री-नीट परीक्षा (21 जून)
    नीट 2026 पेपर लीक न्यूज़ लाइव अपडेट (NEET 2026 Paper Leak News LIVE Updates)

    केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से एनटीए द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों के आधार पर, और प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से 3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार नीचे दी गई इमेज के माध्यम से नीट परीक्षा कैंसिल सूचना देख सकते है।
    1778569636852

    नीट परीक्षा कैसिल सूचना के मुख्य बिंदु

    • केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से एनटीए द्वारा बाद में जांचे गए इनपुट के आधार पर, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए जांच निष्कर्षों को देखते हुए, तथा यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी से, 3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा उन तिथियों पर फिर से आयोजित की जाएगी जिनकी सूचना अलग से दी जाएगी।
    • एनटीए को प्राप्त इनपुट, और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा साझा किए गए निष्कर्षों को एक साथ देखने पर, यह स्थापित हो गया कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी। फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथियां, और नए सिरे से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का कार्यक्रम, आने वाले दिनों में एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से सूचित किया जाएगा।
    • भारत सरकार ने आगे यह भी निर्णय लिया है कि इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जाए, ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। एनटीए, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
    • यह निर्णय छात्रों के हित में और उस विश्वास को बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिस पर हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली टिकी हुई है। एजेंसी इस बात से भली-भांति अवगत है कि परीक्षा को फिर से आयोजित करने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को वास्तविक और काफी असुविधा होगी। एनटीए इस परिणाम को हल्के में नहीं लेता है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि यदि ऐसा न किया जाता, तो उस विश्वास को कहीं अधिक और लंबे समय तक रहने वाला नुकसान पहुंचता।
    • मई 2026 के चक्र में किए गए पंजीकरण का डेटा, उम्मीदवारी और चुने गए परीक्षा केंद्र—ये सभी विवरण फिर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भी मान्य रहेंगे। इसके लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो फ़ीस पहले ही जमा की जा चुकी है, वह छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा NTA के अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके दोबारा आयोजित की जाएगी।
    • आगे की जानकारी, जिसमें दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीखें और दोबारा जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड का शेड्यूल शामिल है, एजेंसी के आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल इन आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही बिना पुष्टि वाली ख़बरों पर ध्यान न दें।
    Quantum University | Allied Health Sciences Admissions 2026

    33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इस कठिन परिस्थिति में छात्रों को थोडा धैर्य से काम लेना चाहिए। इस समय राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (आरएसओजी) फ़िलहाल नीट यूजी 2026 के कथित पेपर लीक की जाँच कर रहा है। इस बीच, लगभग 22.79 लाख एमबीबीएस और बीडीएस के छात्र एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 रिस्पॉन्स शीट जारी होने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं। छात्र इस लेख के माध्यम से नीट पेपर लीक (neet paper leak) के संबंध में लाइव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    नीट यूजी 2026 पेपर लीक-आरोप क्या है? (NEET-UG 2026 Paper Leak Allegations)

    छात्रों के मन में यह प्रश्न बार-बार उठ रहा है कि is neet 2026 paper leaked or not?, यह मामला तब सामने आया जब नीट यूजी 2026 परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद ही, पेपर लीक होने की संभावना को लेकर अटकलें और आरोप सामने आने लगे। इसके बाद, राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (RSOG) ने परीक्षा से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की, जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक संदिग्ध संगठित नकल नेटवर्क से जुड़े लोगों की हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई।

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    SRM Medical College Admissions 2026

    Ranked #18 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Unmatched clinical exposure with over 7 lakh patients yearly

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप नीट यूजी 2026 से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है। जांचकर्ताओं को कथित तौर पर परीक्षा से पहले 400 से ज़्यादा सवालों का एक सेट सर्कुलेट होता हुआ मिला था।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने डीजीपी विशाल बंसल के हवाले से बताया कि बायोलॉजी और केमिस्ट्री के 100 से ज़्यादा सवालों में असली नीट पेपर से "काफ़ी समानताएं" थीं। उन्होंने इस सामग्री को "गेस पेपर" या टेस्ट सीरीज़ बताया, हालांकि अधिकारियों ने किसी बड़े नेटवर्क की संभावना से इनकार नहीं किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसी तरह के वीडियो और टेस्ट-सीरीज़ के पेपर महाराष्ट्र के लातूर ज़िले के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से शेयर किए गए थे।

    नीट पेपर लीक संबंध में एनटीए का बयान

    एनटीए ने कहा कि परीक्षा "पूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल" के तहत आयोजित की गई थी और 7 मई को मिली संदिग्ध जानकारियों को जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया है। एजेंसी ने यह भी कहा कि वह तकनीकी और परीक्षा से संबंधित डेटा साझा करते हुए "जांचकर्ताओं के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है।" एनटीए ने परीक्षा में कुछ गड़बड़ी की बात तो स्वीकार की है, लेकिन नीट पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है।

    नीट आधिकारिक सूचना देखें-

    1778496159462

    पुन: नीट परीक्षा होने के कितने चांस है (Re NEET 2026 Chances)

    लाखों छात्र हर साल नीट का पेपर देते है। नीट परीक्षा बिना किसी अनियमितता के आयोजित कर पाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि ‘क्या नीट का पेपर दोबारा होगा?’ इस संबंध में एनटीए ने एक सूचना जारी करते हुए, नीट परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। नीट 2026 पेपर लीक आरोपों की जांच अभी सीबीआई द्वारा की जा रही है। ऐसे में Re NEET 2026 Chances है। छात्रों को धैर्य रखना चाहिए।

    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    INI SS Application Date

    23 Sep'26 - 9 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe