Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 7 जून को री-नीट 2026 सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण द्वारा नीट एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से री-नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। री नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें के आवश्यकता होगी। वहीं, री नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी की अंतिम तिथि 22 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। एजेंसी द्वारा 22 मई, 2026 को नीट रिफंड पोर्टल खोल दिया गया।
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
This Story also Contains
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए, परीक्षा शहर चुनने की विंडो आधिकारिक तौर पर खोल दी थी। जो उम्मीदवार इस दोबारा परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अब 15 मई से 21 मई, 2026 तक अपनी पसंद का परीक्षा शहर बदल सकते थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब री-नीट यूजी 2026 एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा छात्रों को नीट परीक्षा में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। री-नीट 2026 एग्जाम दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें।
लंबे समय से छात्र एनटीए री नीट 2026 डेट (nta re neet 2026 date), रीनीट एग्जाम डेट (reneet exam date) और री नीट कब है (when is re neet) जैसे सवालों के जवाब तलाश रहे थे। अब एनटीए ने आधिकारिक रूप से नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
एजेंसी द्वारा नीट परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। एनटीए ने साफ किया है कि केंद्र सरकार की अनुमति के बाद नीट यूजी 2026 री एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। इस बार छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। नीट नई परीक्षा तिथि को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया है।
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि री-नीट 2026 एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्र क्या नीट एडमिट कार्ड जारी हो गया है (is neet admit card released 2026) और नीट एनटीए 2026 से जुड़े अपडेट आधिकारिक पोर्टल पर देख सकेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अगले साल से नीट यूजी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।
धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक हुआ था और इसी वजह से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा कि 3 मई को परीक्षा आयोजित हुई थी और 7 मई को एनटीए के पास शिकायत पहुंची कि कुछ प्रश्न तथाकथित “गेस पेपर” से मेल खाते हैं। इसके बाद सरकार और एनटीए ने तुरंत जांच शुरू की। राज्यों की एजेंसियों से संपर्क किया गया और जब यह स्पष्ट हो गया कि पेपर लीक हुआ है, तब 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह लंबी लड़ाई है। किसी भी ईमानदार छात्र का भविष्य खराब नहीं होने दिया जाएगा।
पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई को सौंप दी गई है। एनटीए नीट एग्जाम इन्क्वायरी (nta neet exam leak inquiry) और नीट पेपर 2026 को किसने लीक किया (who leaked neet paper 2026) जैसे सवालों के बीच सरकार ने कहा है कि जांच एजेंसी पूरे मामले की तह तक जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है और किसी भी गड़बड़ी को इस बार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
री-नीट 2026 को लेकर गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित की गई। इसमें शिक्षा मंत्रालय और एनटीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी कैसे बनाया जाए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली और नई तकनीक के इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा की। सरकार चाहती है कि नया सिस्टम इतना मजबूत हो कि पेपर लीक या हैकिंग जैसी घटनाओं की कोई संभावना न रहे।
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। neet.nta.nic और mcc.nic.in पर नीट 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट उपलब्ध कराई जाएंगी।
हाल ही में नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के आरोप सामने आने के बाद देशभर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। सोशल मीडिया पर एनटीए ट्विटर (nta twitter), नीट परीक्षा नई तिथि (neet exam new date), रीनीट 2026 डेट (reneet 2026 date) और एनटीए नीट परीक्षा तारीख (nta neet exam date) लगातार ट्रेंड कर रहे थे। सरकार का कहना है कि दोबारा परीक्षा कराने का फैसला छात्रों के हित में लिया गया है ताकि मेहनती अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India