Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी, फ्री एग्जिट और चॉइस फिलिंग के जरूरी नियम जानें
    • लेख
    • यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी, फ्री एग्जिट और चॉइस फिलिंग के जरूरी नियम जानें

    यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी, फ्री एग्जिट और चॉइस फिलिंग के जरूरी नियम जानें

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 05 Aug 2026, 10:30 AM IST

    उत्तर प्रदेश में मेडिकल, डेंटल और पैरामेडिकल शिक्षा से जुड़ी प्रवेश प्रक्रिया का संचालन यूपीडीजीएमई (UPDGME) यानी चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है। यही विभाग नीट यूजी (NEET UG) और नीट पीजी (NEET PG) के माध्यम से सरकारी एवं निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करता है। इसी क्रम में नीट यूजी 2026 प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में केवल पात्र अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, सिक्योरिटी मनी जमा करने और चॉइस फिलिंग से जुड़े सभी नियमों का पालन करना होगा। इस लेख में यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियम और आवश्यक जानकारी सरल एवं आसान भाषा में विस्तार से दी गई है।

    This Story also Contains

    1. यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में कौन ले सकता है हिस्सा?
    2. रजिस्ट्रेशन के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
    3. दस्तावेज सत्यापन कैसे होगा?
    4. सिक्योरिटी मनी जमा करते समय रखें यह सावधानी
    5. आरक्षण प्रमाणपत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
    6. विशेष श्रेणियों के लिए मान्य प्रमाणपत्र
    7. चॉइस फिलिंग के दौरान इन नियमों का पालन करें
    8. प्रवेश प्रक्रिया कैसे होगी?
    9. अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
    यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी, फ्री एग्जिट और चॉइस फिलिंग के जरूरी नियम जानें
    यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग

    यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में कौन ले सकता है हिस्सा?

    केवल नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी ही उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2026 की ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    रजिस्ट्रेशन के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    • पंजीकरण करते समय अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सही दर्ज करें। काउंसलिंग से जुड़ी सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यमों से भेजी जाएंगी।

    • ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ₹2,000 का पंजीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य है। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल (Non-Refundable) रहेगा।

    दस्तावेज सत्यापन कैसे होगा?

    उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन के लिए एक नोडल सेंटर का चयन करना होगा।

    अपलोड किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज

    आवश्यक दस्तावेज

    विवरण

    हाईस्कूल मार्कशीट / प्रमाणपत्र

    अनिवार्य

    इंटरमीडिएट मार्कशीट

    अनिवार्य

    आरक्षण प्रमाणपत्र

    OBC, SC, ST, EWS, Ex-Army, NCC, FF, PWD (यदि लागू हो)

    डोमिसाइल प्रमाणपत्र

    यदि लागू हो

    सिक्योरिटी मनी (Security Money)

    चॉइस फिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी। सिक्योरिटी मनी जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थी चॉइस फिलिंग नहीं कर सकेंगे।

    सीट का प्रकार

    सिक्योरिटी मनी

    राजकीय मेडिकल/डेंटल कॉलेज

    ₹30,000

    निजी मेडिकल कॉलेज

    ₹2,00,000

    निजी डेंटल कॉलेज

    ₹1,00,000

    यदि दोनों प्रकार की सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हैं

    विकल्प

    जमा राशि

    राजकीय एवं निजी मेडिकल दोनों

    ₹2,00,000

    राजकीय एवं निजी डेंटल दोनों

    ₹1,00,000

    महत्वपूर्ण: सिक्योरिटी मनी किसी भी स्थिति में शिक्षण शुल्क (Tuition Fee) में समायोजित नहीं की जाएगी।

    सिक्योरिटी मनी जमा करते समय रखें यह सावधानी

    विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि सिक्योरिटी मनी अपने स्वयं के बैंक खाते से ही जमा करें। काउंसलिंग समाप्त होने के बाद नियमानुसार वापसी (जहां लागू हो) उसी खाते में की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा।

    फ्री एग्जिट (Free Exit) की सुविधा

    प्रथम चरण की काउंसलिंग में मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में सीट आवंटित होने के बाद यदि अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेता है, तो उसे फ्री एग्जिट की सुविधा मिलेगी। इस स्थिति में उसकी सिक्योरिटी मनी वापस कर दी जाएगी तथा वह दूसरे या तीसरे चरण की काउंसलिंग में दोबारा भाग ले सकेगा।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    आरक्षण प्रमाणपत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

    आरक्षण संबंधी सभी प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप में उत्तर प्रदेश के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होने चाहिए।

    • ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी होना चाहिए।

    • एससी/एसटी अभ्यर्थियों को अद्यतन प्रमाणपत्र बनवाने की सलाह दी गई है ताकि ऑनलाइन सत्यापन में कोई समस्या न हो।

    • भारत सरकार की नौकरियों के लिए प्रयुक्त आरक्षण प्रमाणपत्र इस काउंसलिंग में मान्य नहीं होगा।

    • उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General) श्रेणी में माना जाएगा।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    विशेष श्रेणियों के लिए मान्य प्रमाणपत्र

    श्रेणी

    मान्यता

    PwD (दिव्यांग)

    DGHS, MoHFW, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित केंद्रों से जारी प्रमाणपत्र

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित

    उत्तर प्रदेश शासन के निर्धारित प्रारूप में जारी प्रमाणपत्र

    भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)

    निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र

    चॉइस फिलिंग के दौरान इन नियमों का पालन करें

    अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं मेडिकल या डेंटल कॉलेजों की प्राथमिकता भरनी चाहिए, जहां वे वास्तव में प्रवेश लेना चाहते हैं।

    • चॉइस फिलिंग पूरी होने के बाद चॉइस लॉक करना अनिवार्य है।

    • चॉइस लॉक न होने पर अभ्यर्थी आवंटन प्रक्रिया से स्वतः बाहर हो जाएगा।

    • एक बार चॉइस लॉक होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    प्रवेश प्रक्रिया कैसे होगी?

    कॉलेज का प्रकार

    प्रवेश प्रक्रिया

    राजकीय मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज

    आवंटित कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी

    निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज

    शासन द्वारा नामित नोडल सेंटर पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी

    अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

    • समय पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।

    • मोबाइल नंबर एवं ई-मेल सक्रिय रखें।

    • सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में तैयार रखें।

    • सिक्योरिटी मनी समय पर जमा करें।

    • चॉइस भरने के बाद उसे लॉक करना न भूलें।

    • केवल उन्हीं कॉलेजों का चयन करें जहां प्रवेश लेने के इच्छुक हों।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    SRM Kattankulathur Dental College Admissions 2026

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details