Careers360 Logo
ask-icon
share
    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक यहां देखें
    • लेख
    • आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक यहां देखें

    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक यहां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 23 Oct 2026, 05:19 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (एएसीसीसी) ने 22 अक्टूबर 2026 को आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इस राउंड का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 अक्टूबर 2026 को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को तीसरे राउंड में सीट आवंटित की गई है, उन्हें एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 से 29 अक्टूबर 2026 के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार आयुष नीट 2026 राउंड 3 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।
    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 प्रोविजनल रिजल्ट! 

    This Story also Contains

    1. आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम: मुख्य बिंदु
    2. आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रिजल्ट की तिथियां
    3. आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
    4. आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट 2026 में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?
    5. आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट के बाद क्या करें?
    6. आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 के रिपोर्टिंग नियम
    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी: डायरेक्ट लिंक यहां देखें
    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट

    आयुष यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट उम्मीदवारों के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों, उनकी ओर से भरी गई कॉलेज प्राथमिकताओं, उपलब्ध सीटों और आरक्षण नियमों के आधार पर तैयार किया गया है। जिन उम्मीदवारों को इस राउंड में सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 की सीट अलॉटमेंट डेट, रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम: मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    काउंसलिंग का नाम

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026

    आयोजन प्राधिकरण

    आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC)

    काउंसलिंग राउंड

    राउंड 3

    परिणाम घोषणा का तरीका

    ऑनलाइन

    प्रारूप (फॉर्मेट)

    पीडीएफ 

    आधिकारिक वेबसाइट

    aaccc.gov.in

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रिजल्ट की तिथियां

    उम्मीदवारों के लिए आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 के रिजल्ट की तारीख जानना जरूरी है, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। आयुष नीट 2026 राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख से संबंधित जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती है।

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 रिजल्ट डेट

    कार्यक्रम

    तिथि

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 

    23 अक्टूबर 2026

    रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग

    24 से 29 अक्टूबर 2026

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है। उम्मीदवार आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के चरण

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘यूजी काउंसलिंग’ विकल्प पर क्लिक करें।

    • अब ‘करेंट इवेंट्स’ सेक्शन में ‘राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट’ लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • इसके बाद आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।

    • पीडीएफ में अपना रैंक देखने के लिए ‘Ctrl+F’ का इस्तेमाल करें। इसके बाद आवंटित संस्थान की जानकारी चेक करें।

    • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    आयुष नीट काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट 2026 में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवारों को सीट आवंटन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। रिजल्ट की पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण दिए होंगे:

    • उम्मीदवार का रैंक (Rank)

    • आवंटित कोटा (Allotted Quota)

    • आवंटित संस्थान का नाम (Allotted Institute)

    • आवंटित कोर्स (Course)

    • आवंटित श्रेणी (Allotted Category)

    • उम्मीदवार की श्रेणी (Candidate's Category)

    • टिप्पणी या अन्य विवरण (Remarks)

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    आयुष नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट के बाद क्या करें?

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तारीखों के भीतर आयुष यूजी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

    कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

    • राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट लेटर

    • नीट 2026 एडमिट कार्ड

    • नीट 2026 स्कोरकार्ड

    • जन्मतिथि प्रमाणपत्र, यदि कक्षा 10 के प्रमाणपत्र में जन्मतिथि का उल्लेख समान रूप से नहीं है

    • कक्षा 10 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट

    • कक्षा 12 का प्रमाणपत्र और मार्कशीट

    • पासपोर्ट साइज की आठ (8) तस्वीरें

    • पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या पासपोर्ट

    • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

    • ट्रांसफर सर्टिफिकेट

    • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित संस्थान के निर्देशों का पालन करें।

    आयुष नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 के रिपोर्टिंग नियम

    आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 में नए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ अपग्रेड सीट पाने वाले उम्मीदवार भी शामिल होते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों के लिए राउंड 3 के रिपोर्टिंग नियमों को समझना जरूरी है।

    1. राउंड 3 में सीट पाने या अपग्रेड होने वाले उम्मीदवार

    जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में नई सीट आवंटित हुई है या उनकी पहले की सीट अपग्रेड हुई है, उन्हें निर्धारित रिपोर्टिंग अवधि के भीतर आवंटित कोर्स और कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। ऐसा न करने पर वे आगे की आयुष यूजी काउंसलिंग (केंद्रीय, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश स्तर) में भाग लेने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। साथ ही, उनकी काउंसलिंग फीस भी जब्त हो जाएगी।

    2. राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की काउंसलिंग में सीट प्राप्त कर चुके उम्मीदवार

    यदि किसी उम्मीदवार को एएसीसीसी-यूजी काउंसलिंग के राउंड 3 में सीट आवंटित होती है या उसकी सीट अपग्रेड होती है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। ऐसी स्थिति में राज्य या केंद्रशासित प्रदेश की आयुष यूजी काउंसलिंग के माध्यम से पहले आवंटित या जिस सीट पर प्रवेश लिया गया था, वह सीट रद्द हो जाएगी।

    3. राउंड 3 में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार

    राउंड 3 में आवंटित या अपग्रेड की गई सीट पर प्रवेश लेने के बाद उम्मीदवार उसे वापस नहीं कर सकते और न ही सरेंडर कर सकते हैं। यदि वे ऐसा करते हैं, तो आगे की आयुष यूजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अयोग्य हो जाएंगे। इसके अलावा, उनकी काउंसलिंग फीस भी जब्त हो जाएगी।

    4. राउंड 3 में सीट अपग्रेड नहीं होने वाले उम्मीदवार

    राउंड 1 या राउंड 2 के माध्यम से प्रवेश ले चुके जिन उम्मीदवारों की सीट राउंड 3 में अपग्रेड नहीं होती, उन्हें राउंड 3 का फाइनल रिजल्ट घोषित होने की तारीख से राउंड 3 में प्रवेश लेने वाला उम्मीदवार माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों पर भी राउंड 3 के सभी संबंधित नियम लागू होंगे।

    5. जिन उम्मीदवारों की सीट अपग्रेड नहीं हुई है

    जिन उम्मीदवारों की सीट राउंड 3 में अपग्रेड नहीं होती, वे राउंड 1 या राउंड 2 में आवंटित अपने संस्थान में पढ़ाई जारी रख सकते हैं। हालांकि, राउंड 3 का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद सीट छोड़ने पर वे आगे की आयुष यूजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अयोग्य हो जाएंगे और उनकी काउंसलिंग फीस जब्त हो जाएगी।

    6. राउंड 3 में सीट आवंटित नहीं होने वाले उम्मीदवार

    जिन उम्मीदवारों को राउंड 3 में कोई सीट आवंटित नहीं होती और वे AACCC-UG काउंसलिंग के अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नए विकल्प भरने होंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution