Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026 (NEET Counselling Exit Rules 2026): संपूर्ण गाइडलाइन जानें
    • लेख
    • नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026 (NEET Counselling Exit Rules 2026): संपूर्ण गाइडलाइन जानें

    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026 (NEET Counselling Exit Rules 2026): संपूर्ण गाइडलाइन जानें

    Nitin SaxenaUpdated on 14 Aug 2026, 05:32 PM IST

    भारत में एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन लेने के इच्छुक हर मेडिकल स्टूडेंट के लिए नीट काउंसलिंग एग्जिट नियमों को समझना बेहद ज़रूरी है। नीट काउंसलिंग प्रक्रिया स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा संचालित की जाती हैं, एमसीसी देश भर में 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों, 100% डीम्ड यूनिवर्सिटीज़, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़, एम्स, जिमपर, ईएसआईसी और एएफ़एमसी के लिए सीट स्वीकार करने, अपग्रेड, ऑनलाइन रिजाइन करने और फ़ाइनेंशियल पेनल्टी से जुड़े नियमों का निर्धारण करती हैं। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से प्रत्येक राउंड के नीट काउंसलिंग नियम 2026 के बारे में जान सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026
    2. नीट काउंसलिंग राउंड 1 एग्जिट नियम: फ्री एग्जिट नियम
    3. नीट काउंसलिंग राउंड 2 एग्जिट नियम: सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त होने के साथ एग्जिट करना
    4. नीट काउंसलिंग राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड एग्जिट नियम 2026
    5. नीट काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड एग्जिट नियम
    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026 (NEET Counselling Exit Rules 2026): संपूर्ण गाइडलाइन जानें
    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026

    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम को समझना छात्रों के लिए बेहद आवश्यक है। यदि उम्मीदवार नीट काउंसलिंग एग्जिट की समय-सीमा चूक जाते हैं या सीट लॉक करने के बाद रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो उन्हें अपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट गंवानी पड़ सकती है या नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के तहत होने वाले भविष्य के नीट यूजी एडमिशन से भी बाहर भी किया जा सकता है।

    नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम 2026

    नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार राउंड होते हैं: राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड। जैसे-जैसे काउंसलिंग राउंड 1 से फ़ाइनल स्ट्रे राउंड की ओर बढ़ती है, एक्जिट की सुविधा काफी कम होती जाती है। नीचे राउंड-वार नीट काउंसलिंग एग्जिट नियम जानें:

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट काउंसलिंग राउंड 1 एग्जिट नियम: फ्री एग्जिट नियम

    नीट काउंसलिंग राउंड 1 का 'फ्री एग्ज़िट' नियम छात्रों के लिए एक सुविधाजनक तरीका है, जिसे शुरुआती सीट अलॉटमेंट के दौरान उम्मीदवारों को ज़्यादा से ज़्यादा छूट देने के लिए बनाया गया है। उम्मीदवारों को दो विकल्प प्रदान किए जाते है। जिसमे राउंड 1 में सीट अलॉट होने पर उम्मीदवार अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में शामिल हों सकते है और अगले राउंड के लिए 'अपग्रेड' करने की इच्छा कर सकते हैं। दूसरे विकल्प के अंतर्गत उम्मीदवार अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट नहीं करते है और फ्री एग्ज़िट का ऑप्शन चुनते है, तो उम्मीदवार की सिक्योरिटी डिपॉज़िट सुरक्षित रहती है तथा उम्मीदवार राउंड 2 काउंसलिंग के लिए योग्य हो जाते है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    राउंड 1 फ्री एग्ज़िट की मुख्य विशेषताएं :

    • उम्मीदवार को कोई फ़ाइनेंशियल पेनल्टी नहीं होती है। यदि उम्मीदवार को राउंड 1 में सीट अलॉट की जाती है, लेकिन वे जॉइन नहीं करता हैं, तो रिफ़ंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

    • उम्मीदवारों को ऑनलाइन कोई औपचारिक रिजेक्शन सबमिट करने या कॉलेज जाने की ज़रूरत नहीं होती है। बस रिपोर्टिंग विंडो के दौरान कोई कार्रवाई न करने पर इसे अपने-आप 'फ्री एग्ज़िट' माना जाता है।

    • उम्मीदवार राउंड 2 में भाग लेने के लिए पूरी तरह योग्य बने रहते हैं। उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन एक्टिव रहता है, और जब आधिकारिक पोर्टल पर राउंड 2 के लिए ऑप्शन विंडो खुलती है, तो उम्मीदवार को केवल फ्रेश चॉइस भरनी होती है।

    • जो उम्मीदवार राउंड 1 की सीट स्वीकार करते हैं और राउंड 2 में अपग्रेड का विकल्प चुनते हैं, उन्हें सिर्फ़ अपग्रेड की प्रक्रिया के लिए संस्थान में जाकर रिपोर्ट करने की ज़रूरत नहीं है। वे अपने एमसीसी कैंडिडेट डैशबोर्ड के ज़रिए ऑनलाइन अपग्रेड की इच्छा व्यक्त कर सकते हैं।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट काउंसलिंग राउंड 2 एग्जिट नियम: सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त होने के साथ एग्जिट करना

    नीट काउंसलिंग राउंड 1 के विपरीत, नीट काउंसलिंग राउंड 2 में सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त होने के साथ एग्जिट का विकल्प दिया जाता है। राउंड 2 एक ऐसे पड़ाव की तरह है जहां उम्मीदवार की सहमति कानूनी रूप से बाध्यकारी हो जाती है।

    इस राउंड के अंतर्गत यदि उम्मीदवार प्राप्त कॉलेज की सीट जॉइन करते हैं, तो ऑनलाइन राउंड 3 में अपग्रेड करने का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, यदि राउंड 3 में अपग्रेड नहीं होता है, तो राउंड 2 वाली सीट बनी रहती है। यदि उम्मीदवार सीट मिलने पर जॉइन नहीं करते है, तो उनकी सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा यदि उम्मीदवार को कोई सीट नहीं मिलती है, तो सिक्योरिटी डिपॉज़िट सुरक्षित रहती है और उम्मीदवार राउंड 3 के लिए अपग्रेड हो जाते हैं।

    सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त होने की राशि:

    • सरकारी कॉलेज / केंद्रीय विश्वविद्यालय / एम्स / जिमपर (15% एआईक्यू) सीटों के लिए: 10,000 रुपये (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 5,000 रुपये)।

    • डीम्ड यूनिवर्सिटी (100% सीटें): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 2,00,000 रुपये।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    SRM Kattankulathur Dental College Admissions 2026

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    नोट: यदि राउंड 2 में सिक्योरिटी डिपॉज़िट ज़ब्त हो जाती है और उम्मीदवार राउंड 3 में भाग लेना चाहते हैं, तो उम्मीदवार को फिर से रजिस्ट्रेशन करना होगा और सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि दोबारा जमा करनी होगी।

    नीट काउंसलिंग राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड एग्जिट नियम 2026

    नीट काउंसलिंग राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में नियम सीट ब्लॉक करने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाते हैं ताकि सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में मेडिकल सीटें खाली न रहें।

    राउंड 3 के एग्जिट नियम

    • इस राउंड के तहत सीट जॉइन करने वाले उम्मीदवार रीजाइन नहीं कर सकते हैं। एक बार जब उम्मीदवार राउंड 3 में अलॉट हुई सीट जॉइन कर लेते हैं, तो उन्हें रीजाइन देने या सीट छोड़ने की सख्त मनाही है। इसके बाद उम्मीदवार स्टेट कोटा काउंसलिंग या एमसीसी के किसी भी अगले राउंड में हिस्सा नहीं ले सकते।

    • यदि किसी उम्मीदवार को राउंड 3 में नई सीट अलॉट होती है लेकिन वह उसे जॉइन नहीं करता है, तो उसकी सिक्योरिटी डिपॉजिट ज़ब्त कर ली जाती है और उसे स्ट्रे वैकेंसी राउंड में हिस्सा लेने से पूरी तरह बाहर कर दिया जाता है।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड एग्जिट नियम

    • उम्मीदवार को सीट स्वीकार करना ज़रूरी है। स्ट्रे वैकेंसी राउंड बची हुई खाली सीटों के लिए आयोजित किया जाता है। इस राउंड में अलॉट हुई किसी भी सीट को जॉइन करना ज़रूरी है।

    • यदि उम्मीदवार अलॉट हुई सीट को जॉइन नहीं करता है, तो उसे पेनल्टी देनी होगी। अगर किसी कैंडिडेट को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीट अलॉट होती है और वह अलॉट हुए कॉलेज में जॉइन करने से मना करता है या जॉइन नहीं कर पाता है, तो रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट पूरी तरह ज़ब्त कर ली जाती है। कैंडिडेट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और एमसीसी के नियमों के तहत अगले 1 से 2 एकेडमिक सालों तक नीट यूजी परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाता है।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details