Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026: भारत के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें, देखें पूरी लिस्ट
    • लेख
    • नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026: भारत के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें, देखें पूरी लिस्ट

    नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026: भारत के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें, देखें पूरी लिस्ट

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 17 Jul 2026, 10:04 AM IST

    डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों नीट यूजी (NEET UG) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस सीट मैट्रिक्स में कुल 823 मेडिकल कॉलेजों की 1,36,939 एमबीबीएस सीटों का विवरण शामिल है। हालांकि, इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस (INI) जैसे एम्स (AIIMS), जेआईपीएमईआर (JIPMER) आदि की सीटें इसमें शामिल नहीं हैं।
    नीट एमबीबीएस सीट मेट्रिक्स 2026 पीडीएफ डाउनलोड लिंक

    This Story also Contains

    1. 2026-27 में कुल कितनी एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश?
    2. सरकारी और निजी कॉलेजों में कितनी सीटें बढ़ीं?
    3. हाल ही में खुले मेडिकल कॉलेजों में भी मिलेगा प्रवेश
    4. 2026 में सबसे अधिक एमबीबीएस सीट वाले 10 राज्य
    5. भारत में कुल कितने मेडिकल कॉलेज हैं?
    6. एनएमसी ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश
    नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026: भारत के 823 मेडिकल कॉलेजों में 1,36,939 एमबीबीएस सीटें, देखें पूरी लिस्ट
    एमबीबीएस एडमिशन 2026

    एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा जारी इस सीट मैट्रिक्स में मौजूदा मेडिकल कॉलेजों की सीटों में वृद्धि के साथ-साथ कई नए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल किया गया है। इनमें तमिलनाडु का एपीएस मेडिकल कॉलेज और राजस्थान का भारत विकास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे नए संस्थान भी शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों में प्रवेश री-नीट यूजी 2026 (Re-NEET UG 2026) के स्कोर के आधार पर होगा।
    ये भी पढ़ें- री-नीट 2026 में कितने अंक पर मिल सकती है सरकारी एमबीबीएस सीट । री-नीट 2026 एमबीबीएस एडमिशन न्यूनतम रैंक । री-नीट 2026 में एमबीबीएस सरकारी कॉलेजों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक

    2026-27 में कुल कितनी एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश?

    एनएमसी द्वारा जारी आधिकारिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस वर्ष देशभर में कुल 1,36,939नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026 पर प्रवेश होगा। इनमें पहले से उपलब्ध सीटों के साथ नई स्वीकृत और बढ़ाई गई सीटें भी शामिल हैं।

    नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026 (NEET UG MBBS Seats 2026)

    विवरण

    सीटों की संख्या

    पुरानी एमबीबीएस सीटें

    1,27,028

    बढ़ाई गई नई सीटें

    9,911

    कुल एमबीबीएस सीटें

    1,36,939

    सरकारी एमबीबीएस सीटें

    63,296

    निजी एमबीबीएस सीटें

    73,643

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    सरकारी और निजी कॉलेजों में कितनी सीटें बढ़ीं?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल की सहायता से mbbs-seats-count-in-neet-2026 की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दिए टेबल में नीट यूजी एमबीबीएस सीट्स 2026 का विवरण श्रेणीवार दिया गया है।

    श्रेणी

    बढ़ाई गई सीटें

    कुल सीटें

    सरकारी मेडिकल कॉलेज

    2,111

    63,296

    निजी मेडिकल कॉलेज

    7,800

    73,643

    हाल ही में खुले मेडिकल कॉलेजों में भी मिलेगा प्रवेश

    इस वर्ष सीट मैट्रिक्स में हाल ही में स्वीकृत 25 नए मेडिकल कॉलेजों की 2,400 एमबीबीएस सीटें भी शामिल की गई हैं। उम्मीदवार mbbs-seats-count-in-neet-2026 की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिया टेबल देखें।

    विवरण

    संख्या

    नए मेडिकल कॉलेज

    25

    सरकारी मेडिकल कॉलेज

    7

    सरकारी सीटें

    400

    निजी मेडिकल कॉलेज

    18

    निजी सीटें

    2,000

    कुल नई सीटें

    2,400

    ये भी पढ़ें- सरकारी कॉलेजों के लिए री-नीट 2026 का संभावित कट-ऑफ: एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस कट-ऑफ मार्क्स

    2026 में सबसे अधिक एमबीबीएस सीट वाले 10 राज्य

    रैंक

    राज्य

    सरकारी सीटें

    निजी सीटें

    कुल सीटें

    1

    कर्नाटक

    4,400

    10,995

    15,395

    2

    उत्तर प्रदेश

    5,700

    8,300

    14,000

    3

    तमिलनाडु

    5,349

    8,650

    13,999

    4

    महाराष्ट्र

    6,000

    7,099

    13,099

    5

    तेलंगाना

    4,400

    5,850

    10,250

    6

    राजस्थान

    4,480

    3,600

    8,080

    7

    गुजरात

    4,250

    3,500

    7,750

    8

    आंध्र प्रदेश

    3,515

    3,950

    7,465

    9

    पश्चिम बंगाल

    4,350

    2,850

    7,200

    10

    मध्य प्रदेश

    3,020

    3,000

    6,020

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    भारत में कुल कितने मेडिकल कॉलेज हैं?

    एनएमसी के अनुसार, देश में इस समय 823 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें सरकारी और निजी दोनों संस्थान शामिल हैं।

    कॉलेज का प्रकार

    संख्या

    सरकारी मेडिकल कॉलेज

    441

    निजी मेडिकल कॉलेज

    382

    कुल मेडिकल कॉलेज

    823

    एनएमसी ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश

    एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि सभी मेडिकल कॉलेजों को केवल स्वीकृत सीटों पर ही प्रवेश देना होगा। किसी भी परिस्थिति में स्वीकृत संख्या से अधिक छात्रों का दाखिला नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई कॉलेज निर्धारित सीटों से अधिक प्रवेश देता है तो इसे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 और संबंधित नियमों का उल्लंघन माना जाएगा तथा संबंधित संस्थान के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई की जाएगी।

    इसके साथ ही आयोग ने बताया है कि यह सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक स्वीकृत सीटों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि अपील समिति या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण के निर्णय के बाद बदलाव होता है तो संशोधित सीट मैट्रिक्स एनएमसी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उसी के आधार पर केंद्र एवं राज्य स्तरीय काउंसलिंग समितियां प्रवेश प्रक्रिया संचालित करेंगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra