Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड एरर (NEET 2026 Admit Card Download Error) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 अप्रैल, 2026 को नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नीट 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। हालांकि, जारी होने के बाद, कई उम्मीदवारों को नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या का सामना करना पड़ा। जहां कुछ उम्मीदवारों को लॉग-इन करने के बाद खाली स्क्रीन दिखाई दे रही है, तो वहीं कई यूज़र्स सफलतापूर्वक लॉग-इन करने के बावजूद नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर एनटीए की ओर से भी सूचना जारी कर नीट उम्मीदवारों को कुछ सलाह भी दी गई है।
नीट एडमिट कार्ड एरर संबंधी सूचना देखें-
This Story also Contains

यदि कोई उम्मीदवार नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आने वाला यह एरर, अधिक ट्रैफिक के कारण आने वाली एक आम समस्या है। इस लेख में, हमने NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आने वाली समस्या, इसके संभावित कारणों और इस समस्या को ठीक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के व्यावहारिक समाधानों के बारे में बताया है।
उम्मीदवारों की सबसे आम शिकायत यह है कि वे पोर्टल पर लॉग इन तो कर पाते हैं और अपना हॉल टिकट देख पाते हैं, लेकिन नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड नहीं कर पाते। "Download" बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन फ्रीज़ हो जाती है। नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने में आ रही यह समस्या मुख्य रूप से सर्वर पर ज़्यादा लोड और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण है।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
कुछ सामान्य कारण, जिनकी वजह से उम्मीदवारों को नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, वे इस प्रकार हैं -
1. नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड साइट पर भारी ट्रैफिक
एनटीए नीट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक में अचानक वृद्धि हो गई है, क्योंकि लाखों छात्र एक ही समय पर अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वजह से, आधिकारिक वेबसाइट को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही समस्याओं का मुख्य कारण यही है।
2. धीमा या अस्थिर इंटरनेट
कमज़ोर इंटरनेट कनेक्शन भी छात्रों के अपना नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड न कर पाने का एक और मुख्य कारण हो सकता है।
3. ब्राउज़र कम्पैटिबिलिटी से जुड़ी समस्याएं
कभी-कभी, पुराने या अनसपोर्टेड ब्राउज़र एनटीए की नीट की ऑफिशियल वेबसाइट को लोड नहीं कर पाते हैं, जिससे लॉग इन करने के बाद भी पेज खाली दिखाई देने की समस्या आ सकती है। कुछ अतिरिक्त एक्सटेंशन भी नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या पैदा कर सकते हैं।
4. एनेबल एक्सटेंशन या वीपीएन
नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करते समय Ad blockers, VPNs या Pop-up blockers के कारण भी यह समस्या आ सकती है।.
5. गलत लॉगिन विवरण
गलत क्रेडेंशियल्स, जिसमें नीट 2026 का एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड शामिल है, डालने से एडमिट कार्ड एक्सेस करने में समस्या आ सकती हैं।
यदि आपको NEET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो इन स्टेप-बाय-स्टेप समाधानों का पालन करें:
चरण 1: लॉगिन क्रेडेंशियल्स सत्यापित करें
सुनिश्चित करें कि आप सही एप्लीकेशन नंबर और नीट 2026 पासवर्ड डाल रहे हैं। यदि उम्मीदवार अपना नीट पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो वे इसे नीट 2026 कैंडिडेट लॉगिन से आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
चरण 2: किसी दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें
Google Chrome या Mozilla Firefox जैसे किसी अपडेटेड ब्राउज़र का इस्तेमाल करें। साथ ही, सेटिंग्स में जाकर कैश और कुकीज़ को क्लियर करने की भी कोशिश करें। उम्मीदवार अपना NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय Incognito mode का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चरण 3: इंटरनेट की स्थिरता जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय एक मज़बूत और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन सुनिश्चित करें। मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल करने से बचें और WiFi या ब्रॉडबैंड को प्राथमिकता दें।
चरण 4: एक्सटेंशन और वीपीएन को डिसेबल करें
अगर आप किसी भी तरह के एक्सटेंशन या VPN का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें बंद करके नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश करें। साथ ही, किसी भी तरह के Ad blockers या pop-up blockers का इस्तेमाल करने से बचें। ये टूल्स डाउनलोडिंग में रुकावट डाल सकते हैं और नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने की समस्या पैदा कर सकते हैं।
स्टेप 5: ऑफ-पीक आवर्स में ट्राई करें
नीट 2026 एडमिट कार्ड 'ऑफ-पीक' आवर्स के दौरान डाउनलोड करने की कोशिश करें। नीट 2026 का एडमिट कार्ड या तो देर रात या फिर सुबह-सुबह डाउनलोड करने का प्रयास करें। इन घंटों के दौरान, नीट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश करने वाले छात्रों की संख्या, पीक आवर्स की तुलना में कम होती है।
चरण 6: किसी दूसरे डिवाइस का उपयोग करें
अगर आप अभी भी नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो कोई दूसरा लैपटॉप या मोबाइल डिवाइस इस्तेमाल करके देखें। कभी-कभी डिवाइस से जुड़ी कुछ खास समस्याओं के कारण भी नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ सकती है।
यदि सभी उपाय आज़माने के बाद भी उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें तुरंत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से संपर्क करना चाहिए। नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही समस्या की जानकारी, जैसे कि आवेदन संख्या और एरर का स्क्रीनशॉट, सही विवरण के साथ दें। एनटीए की हेल्पलाइन से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है।
एनटीए हेल्पलाइन
फोन: 011-40759000 / 011-69227700
ईमेल: neetug2026@nta.ac.in
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines