Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ: राउंड-वाइज कॉलेज अलॉटमेंट, ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें
    • लेख
    • नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ: राउंड-वाइज कॉलेज अलॉटमेंट, ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें

    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ: राउंड-वाइज कॉलेज अलॉटमेंट, ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 01 Oct 2026, 10:55 AM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एमसीसी और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के हर एक राउंड के बाद रैंक-वाइज सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार की नीट पीजी रैंक, श्रेणी, आरक्षण मानदंड, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाता है। हर राउंड के बाद नीट पीजी 2026 रैंक-वाइज कॉलेज अलॉटमेंट के साथ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की जानकारी इस आर्टिकल में अपडेट की जाएगी।

    This Story also Contains

    1. नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ
    2. नीट पीजी रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट 2025
    3. नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट कैसे होता है?
    4. नीट पीजी 2026: आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग
    5. नीट पीजी काउंसलिंग के अगले राउंड
    6. नीट पीजी सीट अलॉटमेंट पीडीएफ में कौन-कौन सी जानकारी दी जाती है?
    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ: राउंड-वाइज कॉलेज अलॉटमेंट, ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देखें
    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ

    नीट पीजी 2026 रिजल्ट में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) पीजी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है, जबकि स्टेट कोटा सीटों की काउंसलिंग संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाती है। उम्मीदवार नीट पीजी रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ के जरिए यह देख सकते हैं कि प्रत्येक काउंसलिंग राउंड में अलग-अलग रैंक पर कौन से मेडिकल कॉलेज और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स आवंटित किए गए। नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ, रैंक वाइज कॉलेज अलॉटमेंट और ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार यह लेख पढ़ें।
    यह भी पढ़ें- नीट पीजी कट-ऑफ 2026

    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ

    एमसीसी काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के पूरा होने के बाद नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। इस पीडीएफ में एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और अन्य पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवारों का विवरण शामिल होगा। उम्मीदवार नीट पीजी सीट अलॉटमेंट डेटा की मदद से अपनी रैंक और कॉलेज अलॉटमेंट के बीच संबंध को समझ सकते हैं। साथ ही, इससे उन्हें अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज और स्पेशलिटी में एडमिशन मिलने की संभावनाओं का आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    नीट पीजी रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट

    नीट पीजी काउंसलिंग राउंड

    रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ

    राउंड 1

    अपडेट किया जाएगा

    राउंड 2

    अपडेट किया जाएगा

    राउंड 3

    अपडेट किया जाएगा

    राउंड 4 / स्ट्रे वैकेंसी राउंड

    अपडेट किया जाएगा

    नोट: नीट पीजी 2026 के रैंक के आधार पर सीट अलॉटमेंट की पीडीएफ लिंक, एमसीसी द्वारा संबंधित अलॉटमेंट के नतीजे जारी करने के बाद जोड़ी जाएंगी।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट पीजी रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट 2025

    उम्मीदवार पिछले वर्ष के नीट पीजी रैंक वाइज कॉलेज अलॉटमेंट की जांच कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में आमतौर पर किस रैंक रेंज तक सीटें आवंटित की गई थीं।

    नीट पीजी 2025 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ

    राउंड

    नीट पीजी सीट अलॉटमेंट पीडीएफ

    राउंड 1

    यहां डाउंनलोड करें

    राउंड 2

    यहां डाउंनलोड करें

    राउंड 3

    यहां डाउंनलोड करें

    राउंड 4 / स्ट्रे वैकेंसी राउंड

    यहां डाउंनलोड करें

    नीट पीजी 2026 रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट कैसे होता है?

    एमसीसी द्वारा नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार की नीट पीजी रैंक, श्रेणी, भरे गए विकल्पों, आरक्षण नीति और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है। नीट पीजी काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल प्रमुख चरणों की जानकारी नीचे दी गई है।

    नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

    निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा से संबंधित जानकारी और अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करना होगा।

    नीट पीजी 2026 काउंसलिंग फीस का भुगतान

    रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित काउंसलिंग और सिक्योरिटी फीस का भुगतान करना होगा। नीट पीजी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में शामिल होने के लिए फीस का भुगतान करना आवश्यक है।

    नीट पीजी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

    उम्मीदवारों को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज, एमडी/एमएस कोर्स और स्पेशलिटी का चयन वरीयता क्रम में करना होगा। विकल्पों को सावधानी से क्रमबद्ध करना जरूरी है, क्योंकि सीट अलॉटमेंट उम्मीदवार द्वारा भरी गई चॉइस, नीट पीजी रैंक और अन्य लागू कारकों के आधार पर किया जाता है।

    नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

    एमसीसी उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों को प्रोसेस करने के बाद प्रत्येक काउंसलिंग राउंड के लिए नीट पीजी 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करता है। अलॉटमेंट रिजल्ट में उम्मीदवार का विवरण, आवंटित संस्थान, कोर्स और अन्य संबंधित जानकारी शामिल होती है। नीट पीजी रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट पीडीएफ की मदद से उम्मीदवार यह पता लगा सकते हैं कि अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों और स्पेशलिटी में किस रैंक पर सीट आवंटित हुई है।

    नीट पीजी 2026: आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग

    जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाती है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एडमिशन की पुष्टि के लिए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस भुगतान और अन्य आवश्यक प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

    नीट पीजी काउंसलिंग के अगले राउंड

    जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं हुई है या जो सीट अपग्रेडेशन के लिए आगे के राउंड में शामिल होना चाहते हैं, वे एमसीसी के नियमों और पात्रता मानदंडों के अनुसार आगामी काउंसलिंग राउंड में भाग ले सकते हैं।

    नीट पीजी सीट अलॉटमेंट पीडीएफ में कौन-कौन सी जानकारी दी जाती है?

    नीट पीजी सीट अलॉटमेंट पीडीएफ में आमतौर पर ऐसी जानकारी उपलब्ध होती है, जिसकी मदद से उम्मीदवार किसी विशेष काउंसलिंग राउंड में आवंटित कॉलेज और कोर्स की पहचान कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पीडीएफ में निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:

    • उम्मीदवार की रैंक

    • ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    • श्रेणी

    • आवंटित मेडिकल कॉलेज

    • आवंटित कोर्स या स्पेशलिटी

    • सीट श्रेणी

    • ऑल इंडिया कोटा या लागू काउंसलिंग कोटा

    • काउंसलिंग राउंड

    • सीट अलॉटमेंट से संबंधित अन्य विवरण

    NEET PG 2026 College Predictor
    Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
    Try Now
    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    AIIMS NORCET Counselling Date

    30 Oct'26 - 6 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and