Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: एमसीसी ने लागू किए नए नियम, अपग्रेडेशन पर कॉलेज रिपोर्टिंग खत्म, सीट छोड़ना हुआ आसान
    • लेख
    • नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: एमसीसी ने लागू किए नए नियम, अपग्रेडेशन पर कॉलेज रिपोर्टिंग खत्म, सीट छोड़ना हुआ आसान

    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: एमसीसी ने लागू किए नए नियम, अपग्रेडेशन पर कॉलेज रिपोर्टिंग खत्म, सीट छोड़ना हुआ आसान

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 01 Aug 2026, 12:09 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के नियमों में बदलाव: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 और स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए शैक्षणिक सत्र से लागू किए गए इन बदलावों का उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है। नई व्यवस्था के तहत अपग्रेडेशन चाहने वाले अभ्यर्थियों को केवल औपचारिकताओं के लिए कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा सीट से इस्तीफा (Resignation) और एनआरआई कोटा से जुड़े दस्तावेज भी अब ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. नीट यूजी काउंसलिंग रिफॉर्म्स 2026
    2. अपग्रेडेशन चुनने पर कॉलेज में रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं
    3. सीट छोड़ने (Resignation) की सुविधा अब पूरी तरह ऑनलाइन
    4. एनआरआई (NRI) कोटा के दस्तावेज अब पोर्टल पर ही अपलोड होंगे
    5. सीटों और फीस की जानकारी स्पष्ट उपलब्ध कराने पर जोर
    6. एक नजर में एमसीसी काउंसलिंग के नए बदलाव
    7. उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: एमसीसी ने लागू किए नए नियम, अपग्रेडेशन पर कॉलेज रिपोर्टिंग खत्म, सीट छोड़ना हुआ आसान
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग शुरू होने से पहले इन बदलावों की जानकारी सभी राज्यों की काउंसलिंग एजेंसियों को भेज दी है। वहीं, कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) ने भी उम्मीदवारों को सूचित किया है कि एमसीसी जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा और नई व्यवस्था के प्रमुख बदलावों से अवगत कराया है।

    नीट यूजी काउंसलिंग रिफॉर्म्स 2026

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए अपने आधिकारिक पोर्टल को अपडेट कर दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम और राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की तिथियां जल्द जारी की जाएंगी। फिलहाल पोर्टल पर एनआरआई पात्रता, बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों और Children/Widows (CW) श्रेणी के सत्यापन से जुड़े नए नोटिस उपलब्ध हैं, जबकि काउंसलिंग शेड्यूल को अभी भी "Will Update Soon" के रूप में दिखाया गया है।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इस वर्ष काउंसलिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई डिजिटल सुधार लागू किए गए हैं। सीट आवंटन के बाद उम्मीदवार फ्रीज (Freeze) या फ्लोट (Float) का विकल्प चुन सकेंगे, जिससे वे या तो अपनी सीट पक्की कर सकेंगे या अगले राउंड में बेहतर सीट के लिए पात्र बने रहेंगे। इसके साथ ही वन-टाइम फिजिकल रिपोर्टिंग, ऑनलाइन सीट रेजिग्नेशन, डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एनआरआई कोटा के दस्तावेजों की ऑनलाइन अपलोड सुविधा भी शुरू की गई है। उम्मीदवारों के डेटा की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए साइबर सुरक्षा उपायों को भी मजबूत किया गया है। हालांकि, नीट यूजी 2026 काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, इसलिए उम्मीदवारों को राउंड 1 रजिस्ट्रेशन और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    अपग्रेडेशन चुनने पर कॉलेज में रिपोर्टिंग की जरूरत नहीं

    नई व्यवस्था के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है और वह अगले राउंड में "अपग्रेड" या "Willing to Upgrade" विकल्प चुनता है, तो उसे केवल प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आवंटित मेडिकल कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसी स्थिति में उसकी आवंटित सीट एमसीसी की मौजूदा काउंसलिंग नियमावली के अनुसार सुरक्षित रहेगी, जबकि वह अगले राउंड में बेहतर सीट के लिए भाग ले सकेगा। इस बदलाव से छात्रों को अनावश्यक यात्रा और कागजी कार्यवाही से राहत मिलने की उम्मीद है।

    सीट छोड़ने (Resignation) की सुविधा अब पूरी तरह ऑनलाइन

    एमसीसी ने उन उम्मीदवारों के लिए, जिन्हें काउंसलिंग नियमों के तहत सीट छोड़ने की अनुमति है, ऑनलाइन सीट रेजिग्नेशन की सुविधा शुरू की है। अब पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर एमसीसी के काउंसलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करके अपनी सीट छोड़ सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित मेडिकल कॉलेज जाकर दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा केवल एमसीसी द्वारा निर्धारित नियमों और समयसीमा के अनुसार ही उपलब्ध रहेगी।

    एनआरआई (NRI) कोटा के दस्तावेज अब पोर्टल पर ही अपलोड होंगे

    डीम्ड यूनिवर्सिटी में एनआरआई कोटा के तहत प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार अब अपने आवश्यक दस्तावेज सीधे एमसीसी काउंसलिंग पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। पहले एनआरआई कोटा से जुड़े दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया अपेक्षाकृत जटिल थी और अतिरिक्त समन्वय की जरूरत पड़ती थी। नई ऑनलाइन सुविधा से दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और आसान होने की उम्मीद है।

    राज्यों और मेडिकल कॉलेजों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    नई काउंसलिंग व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एमसीसी ने राज्यों और मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।

    • मई और जून 2026 में राज्य चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (State Directorate of Medical Education) के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

    • 27 जुलाई 2026 को मेडिकल संस्थानों के लिए अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

    • आने वाले समय में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के लिए भी अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    सीटों और फीस की जानकारी स्पष्ट उपलब्ध कराने पर जोर

    एमसीसी ने राज्यों और संबंधित प्राधिकरणों से कहा है कि वे उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों और संस्थानों की फीस संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि वे काउंसलिंग के दौरान सही और सूचित निर्णय ले सकें।

    गौरतलब है कि एमसीसी, नीट यूजी की 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों तथा डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100% सीटों की काउंसलिंग आयोजित करता है। जबकि अधिकांश मेडिकल सीटों का संचालन संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश करते हैं।

    एक नजर में एमसीसी काउंसलिंग के नए बदलाव

    नया बदलाव

    क्या बदला है?

    अपग्रेडेशन पर रिपोर्टिंग नहीं

    अपग्रेड विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को केवल औपचारिकताओं के लिए कॉलेज नहीं जाना होगा।

    ऑनलाइन सीट रेजिग्नेशन

    पात्र उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर MCC पोर्टल से ऑनलाइन सीट छोड़ सकेंगे।

    NRI दस्तावेज अपलोड

    डीम्ड यूनिवर्सिटी के NRI कोटा अभ्यर्थी ऑनलाइन दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम

    MCC राज्यों और मेडिकल संस्थानों के अधिकारियों को नई प्रक्रिया का प्रशिक्षण दे रहा है।

    सीट और फीस की पारदर्शिता

    उम्मीदवारों को सीटों और फीस की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।

    उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचनाओं पर लगातार नजर रखनी चाहिए। साथ ही, पंजीकरण और चॉइस फिलिंग शुरू होने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखना बेहतर रहेगा, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    GAHET Application Date

    1 Sep'26 - 25 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    11 Sep'26 - 19 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Counselling Date

    11 Sep'26 - 19 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    As a 1st PUC student preparing for NEET, focus on completing the Class 11 syllabus thoroughly and strengthen your concepts using NCERT-based study material. You can use Careers360’s NEET preparation resources, syllabus, previous-year question papers, sample papers and study material to practise chapter-wise and track your preparation.

    You

    Hello, with 131 marks in NEET, admission to BNYS will depend on your category, state and counselling process. You can check the BNYS admission and course details here: BNYS Course

    For B.Sc Nursing admission in Assam, NEET is generally not the main entrance examination for the regular SSUHS B.Sc Nursing seats. Admission to government and private institutes under SSUHS is conducted through the SSUHS Common Entrance Examination (CEE), followed by counselling. AIIMS Guwahati has its own B.Sc Nursing admission process.

    Hey there,

    Yes, he can write both TG EAPCET and NEET, but whether he will be treated as a Telangana local candidate is a separate issue.

    Since he studied in Telangana up to SSC and then moved to CBSE in Saudi Arabia for Classes 11–12, the 4-year/7-year local-status rules need

    Hey there,

    Yes. If you scored 154 in NEET 2026 and have 80% in HSC, you can potentially get admission to BPT (Bachelor of Physiotherapy) for 2026–27.

    Importantly, the national requirement to make NEET mandatory for BPT has been deferred to 2027–28. For 2026–27, the NCAHP says admission is based