JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
री-नीट 2026 अपडेट्स - एनटीए द्वारा री-नीट परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। एजेंसी ने स्टूडांट्स की सुविधा के लिए री-नीट 2026 परीक्षा की अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी थी। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई। करीब 22 लाख उम्मीदवार री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए। इस बार री-नीट परीक्षा पर सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि भारत के परीक्षा इतिहास में ऐसे इंतजाम पहले कभी नहीं देखे गए। प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना को जिम्मेदारी दी गई। वहीं, अफवाहों और कदाचार को रोकने के लिए देश भर में सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और इसी क्रम में टेलीग्राम एप पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। 21 जून को परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोसल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
This Story also Contains
री-नीट 2026 लेटेस्ट अपडेट,
इस परीक्षा के लिए पुराने एडमिट कार्ड को अमान्य कर नए सिरे से नीट एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी किया गया था। 21 जून को परीक्षा से पहले तैयारी का जायजा लेने के लिए 20 जून को मॉकड्रिल भी किया गया। 21 जून को परीक्षा शुरू होने से पहले, सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से जांच के बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा हुई। एनटीए, परीक्षा खत्म होने के 5–10 दिनों के अंदर आधिकारिक प्रोविजनल नीट आंसर-की और ओएमआर शीट जारी करेगी। छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके नीट आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट प्रश्न पत्र और आंसर-की जारी करेगी।
बता दें कि सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स में एडमिशन के लिए नीट 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को हुआ था जिसमें करीब 23 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे, लेकिन परीक्षा के बाद गड़बड़ियों की बात सामने आने के बाद,15 मई को एनटीए ने री-नीट एग्जाम डेट की घोषणा की। एनटीए द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट को लेकर हो रही तैयारी से लेकर नीट एस्पीरेंट की सुविधा और तैयारी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए लेख को विस्तार से पढ़ें।
NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा के बाद कई राज्यों से नीट प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आने और इसपर शुरू हुई जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। 12 मई से सीबीआई ने जांच शुरू की। मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया। इसके बाद से री-नीट के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित हुई और री-नीट परीक्षा केंद्र से लेकर बाहर तक परीक्षा को लेकर किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए तैयारियां शुरू हुईं।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
री-नीट डेट की घोषणा के साथ ही इसकी सफलता और पारदर्शिता को लेकर न्यू मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सवाल उठने शुरू हो गए। छात्र से लेकर अभिभावक और शिक्षकों ने भी री-नीट 2026 परीक्षा में नीट पेपर की सुरक्षा, पारदर्शिता, उम्मीदवारों में पेपर लीक को लेकर भय सहित कई मुद्दों को सामने रखा। सभी मुद्दों को लेकर सरकार और एनटीए ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और केंद्र सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। एनटीए और प्रशासन री-नीट पर अलर्ट मोड में है। यह परीक्षा देशभर के 550 शहरों में स्थापित 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
एनटीए ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक के नाम पर चल रही धोखाधड़ी और अफवाहें रोकने के लिए जहां टेलीग्राम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर अस्थाई पाबंदी लगाई, वहीं हर राज्य ने भी अपने स्तर पर मुस्तैदी से काम किया। नीट यूजी परीक्षा केंद्रों पर मल्टी-लेयर चेकिंग, जैमर्स और लाइव सीसीटीवी सर्विलांस जैसी मॉडर्न व्यवस्थाएं की गई, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। बिहार, महाराष्ट्र से लेकर गुजरात और राजस्थान तक, हर जगह स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर रहीं। परीक्षा केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोसल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में नीट परीक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां परीक्षा खत्म होने के बाद भी अलर्ट पर हैं। राजस्थान पुलिस परीक्षा केंद्रों पर मल्टी-लेयर चेकिंग की व्यवस्था की गई। वहीं बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) उन सभी गिरोहों और दलालों की तलाश में है और दूसरे गिरोहों पर भी नजर रख रही है जो पिछले कुछ समय से पेपर लीक या सेटिंग के मामलों में शामिल रहे हैं।
री-नीट को लेकर कई राज्यों की सरकार ने बोर्ड एग्जाम की तरह चेकिंग के लिए उड़न दस्तों (Flying Squads) का गठन किया। ये फ्लाइंग स्क्वॉयड परीक्षा के दिन सभी सेंटर्स का औचक निरीक्षण में जुटे रहे ताकि कुछ भी संदिग्ध दिखा तो उसकी गहनता से जांच की जा सके।
नीट पेपर लीक मामला सामने आने के बाद क्या हुआ और री-नीट 2026 के लिए सरकार की तैयारी को नीचे दिए प्वाइंट्स से समझें -
3 मई : नीट 2026 का आयोजन हुआ। परीक्षा में 23 लाख मेडिकल स्टूडेंट शामिल हुए।
5-6 मई : पेपर लीक को लेकर उठे सवाल
12 मई : सोशल मीडिया पर पेपर लीक के वीडियो वायरल होने जैसी खबरों के बीच सीबीआई जांच शुरू हुई, एनटीए ने परीक्षा रद्द की
15 मई : कोर्ट में सुनवाई के बीच एनटीए द्वारा नीच परीक्षा दोबारा आयोजित करने की बात कही गई। री-नीट एग्जाम डेट जारी हुआ।
24 मई : सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में सुधार की व्यवस्था को लेकर एनटीए से सवाल पूछे
14 जून : री-नीट एडमिट कार्ड जारी हुआ।
16 जून - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही खबरों के बीच एनटीए ने सरकार से टेलीग्राम पर अस्थाई प्रतिबंध की मांग की, सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक बैन लगाया।
17 जून - बैन के फैसले के खिलाफ टेलीग्राम कोर्ट गया
19 जून - सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए टेलीग्राम की याचिका खारिज की।
20 जून - परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल हुआ।
21 जून - दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई।
कार्यक्रम | नीट 2026 तिथि (NEET 2026 dates) |
नीट 2026 अधिसूचना (NEET 2026 exam notification) | 8 फरवरी 2026 |
नीट 2026 पंजीकरण तिथि (NEET 2026 registration date) | 8 फरवरी 2026 |
नीट आवेदन पत्र 2026 को भरने की अंतिम तिथि (Last date to fill NEET application form 2026) | 8 मार्च 2026 11 मार्च 2026 |
नीट 2026 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (Last date for application fee payment) | 8 मार्च 2026 11 मार्च 2026 |
नीट 2026 आवेदन सुधार सुविधा (NEET 2026 correction window date) |
12 से 14 मार्च 2026 |
नीट 2026 आवंटित परीक्षा शहर विवरण (NEET 2026 Allotted exam city details) |
|
नीट यूजी प्रवेश पत्र 2026 (Release of NEET-UG admit card) | 26 अप्रैल 2026 (जारी) |
नीट 2026 परीक्षा तिथि (NEET 2026 exam date) | 3 मई 2026 (रद्द) |
रीनीट एग्जाम एडमिट कार्ड | 14 जून तक |
नीट 2026 री-एग्जाम तिथि | 21 जून 2026 |
नीट 2026 परिणाम (NEET 2026 result declaration) | जून 2026 |
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन | जुलाई 2026 |
नीट 2026 काउंसलिंग की शुरुआत (Commencement of NEET UG counselling) | जुलाई 2026 |
परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स _ गुजरात के अहमदाबाद सिटी साइबर क्राइम सेल ने हाल ही में ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो टेलीग्राम पर करीब 8 फर्जी चैनल चलाकर छात्रों को ठगने का काम कर रहा था। इस कार्रवाई के बाद सरकार ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स की संख्या बढ़ा दी है और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है।
20 जून को मॉक ड्रिल : री-नीट प्रश्न पत्र को नीट परीक्षा केंद्र पहुंचाने और आंसर शीट को सुरक्षित वापस लेने का जिम्मा 15 हजार अर्द्धसैनिक बलों को मिली है। परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए डेढ़ लाख अतिरिक्त कैमरे और 15 हजार जैमर भी लगाए गए हैं। एनटीए के अनुसार, 21 जून की तैयारियों के लिए 20 जून को मॉक ड्रिल होगी। सुबह नौ से आठ बजे तक मॉक ड्रिल में परीक्षा को लेकर पूरा प्रोसेस दोहराया जाएगा। इसमें पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, जिला प्रशासन, डयूटी में तैनात कर्मी सभी शामिल होंगे।
तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा _ अभी तक एनटीए परीक्षाओं के लिए सुरक्षा का एक ही घेरा होता था। लेकिन, परीक्षा लीक व गड़बड़ी को देखते हुए जांच एजेंसियों का तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बाहरी घेरा जिला मैजिस्ट्रेट की टीम, दूसरा राज्यस्तरीय (प्रदेश पुलिस) और तीसरा (परीक्षा केंद्र के अंदर) घेरा केंद्र सरकार की विशेष सुरक्षा टीम का रहेगा।
छात्रों को न हो टेंशन, की व्यवस्था _ अगर नीट यूजी परीक्षा का दबाव आपके दिमाग पर भारी पड़ रहा है और घबराहट महसूस हो रही है तो सरकार की विशेष मेंटल-हेल्थ हेल्पलाइन मानस (MANAS) 14416 चौबीसों घंटे खुली है। इस नंबर पर कॉल करके आप एक्सपर्ट्स से बात कर सकते हैं और मन का डर दूर कर सकते हैं.
रेलवे स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क, मुफ्त बस यात्रा : परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए रेलवे स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। परीक्षार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट्स खुले रखे जाएंगे जिससे भीड़ जमा न हो। मुख्य रूट के अलावा छोटे और मंझोले स्टेशनों पर भी इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के उम्मीदवार आसानी से ट्रेन पकड़ सकें। इसके अलावा कई दिल्ली में नीट एस्पीरेंट्स के लिए एडमिट कार्ड दिखाने पर फ्री बस सेवा की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार इन नियमों पर दें ध्यान :-
लाइट कलर के कपड़े और स्लिपर पहन कर आएं। पूरी बाजू (फुल स्लीव) के कपड़ों की जगह हॉफ स्लीव के पहन कर आएं। जूते, हिल वाले सैंडल पहनने से बचें।
विद्यार्थियों को ओएमआर शीट फाइल करने के लिए पेन एग्जाम सेंटर पर दिया जाएगा।
किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कम्युनिकेशन डिवाइस भी नहीं ले जा सकेंगे।
बड़े बटन, बड़े बकल वाली बेल्ट, हैवी ज्वेलरी और मैटेलिक आइटम पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न या पोशाक पहनकर आने की अनुमति दी गई है। हालांकि, ऐसे स्टूडेंट्स को सामान्य एंट्री बंद होने से काफी पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और इसकी जानकारी देनी होगी ताकि उनकी गहन जांच की जा सके।
बारिश का मौसम है, ऐसे में एडमिट कार्ड, आईडी, फोटो व अंडरटेकिंग को ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक के पाउच में रखकर ले जा सकते हैं।
री-नीट 2026 को लेकर बड़े स्तर पर प्रशासनिक तैयारी और सोशल मीडिया, टीवी न्यूज चैनलों और अखबारों में चल रही खबरों से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी परीक्षा को लेकर तनाव में दिख रहे हैं। कई स्टूडेंट अब भी ये आशंका जता रहे हैं कि अगर इतनी तैयारी के बाद भी कुछ गड़बड़ हो गया तो क्या होगा। इन पहलूओं को देखते हुए देश के कई कोचिंग संस्थानों द्वारा स्टूडेंटेस का तनाव कम करने और मनोबल बढ़ाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं।
देश के सबसे बड़े कोचिंग हब राजस्थान कोटा में स्टूडेंट्स का मानसिक तनाव कम करने और उन्हें अफवाहों से बचाने के लिए खास गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं को ही सच मानने की हिदायत दी जा रही है।
On Question asked by student community
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello
If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.
For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.