Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग लाइव अपडेट : परीक्षा शेड्यूल, रिपोर्टिंग, लास्ट एंट्री टाइम के बारे में जानें
    • लेख
    • री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग लाइव अपडेट : परीक्षा शेड्यूल, रिपोर्टिंग, लास्ट एंट्री टाइम के बारे में जानें

    री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग लाइव अपडेट : परीक्षा शेड्यूल, रिपोर्टिंग, लास्ट एंट्री टाइम के बारे में जानें

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 21 Jun 2026, 06:14 PM IST

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है। एनटीए द्वारा री-नीट परीक्षा आज 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने री-नीट 2026 परीक्षा की अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी है। उम्मीदवार इस लेख में नीट परीक्षा से जुड़े लाइव अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. री-नीट 2026 परीक्षा: मुख्य बातें (Re NEET 2026 Exam: Highlights)
    2. री-नीट 2026 परीक्षा का पूरा टाइम टेबल
    3. री-नीट 2026 परीक्षा: रिपोर्टिंग समय का रखें विशेष ध्यान
    4. री-नीट 2026 परीक्षा: महत्वपूर्ण बातें
    री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग लाइव अपडेट : परीक्षा शेड्यूल, रिपोर्टिंग, लास्ट एंट्री टाइम के बारे में जानें
    री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग्स : परीक्षा शेड्यूल, रिपोर्टिंग, लास्ट एंट्री टाइम के बारे में जानें

    पहले परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 घंटे 15 मिनट कर दिया गया है। एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्र के भीतर होने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं में लगने वाले समय की भरपाई के लिए यह अतिरिक्त समय दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षा दिवस के समय, रिपोर्टिंग, प्रवेश और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से री-नीट 2026 एग्जाम टाइमिंग्स के बारे में सभी जानकारी ले सकते हैं।

    री-नीट 2026 परीक्षा: मुख्य बातें (Re NEET 2026 Exam: Highlights)

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    री-नीट यूजी 2026

    आयोजन संस्था

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

    परीक्षा तिथि

    21 जून 2026

    परीक्षा का समय

    दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

    कुल अवधि

    3 घंटे 15 मिनट

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन (पेन एवं पेपर मोड)

    परीक्षा समय की जानकारी कहाँ मिलेगी?

    री-नीट 2026 एडमिट कार्ड एवं आधिकारिक वेबसाइट


    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    री-नीट 2026 परीक्षा का पूरा टाइम टेबल

    एनटीए के अनुसार परीक्षा ऑफलाइन (पेन एंड पेपर मोड) आयोजित होगी। प्रश्नपत्र में 180 बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित 3 घंटे 15 मिनट के भीतर ही प्रश्नपत्र हल करना होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं दस्तावेजों की जांच के कारण समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    री-नीट 2026 परीक्षा दिवस का विस्तृत कार्यक्रम

    गतिविधि

    समय

    परीक्षा तिथि

    21 जून 2026

    रिपोर्टिंग समय

    सुबह 11:00 बजे

    परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश

    दोपहर 1:30 बजे

    निर्देश एवं एडमिट कार्ड जांच

    1:30 बजे से 1:45 बजे तक

    प्रश्न पुस्तिका का वितरण

    1:45 बजे

    प्रश्न पुस्तिका पर विवरण भरना

    1:50 बजे

    परीक्षा प्रारंभ

    दोपहर 2:00 बजे

    परीक्षा समाप्त

    शाम 5:15 बजे


    री-नीट 2026 परीक्षा: रिपोर्टिंग समय का रखें विशेष ध्यान

    एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाना चाहिए। परीक्षा शुरू होने से लगभग 3 घंटे पहले केंद्र खोल दिए जाएंगे ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन, सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन जैसी सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें। यदि परीक्षा केंद्र किसी दूसरे शहर में है, तो अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही वहां पहुंच जाएं, जिससे परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    री-नीट 2026 परीक्षा: दोपहर 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

    री-नीट 2026 परीक्षा केंद्रों के गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एनटीए के अनुसार एक मिनट की देरी होने पर भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

    शाम 5:15 बजे समाप्त होगी री-नीट 2026 परीक्षा

    नई व्यवस्था के अनुसार री-नीट 2026 परीक्षा अब 3 घंटे 15 मिनट चलेगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थी ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करेंगे और निर्धारित समय के भीतर ही पूरा प्रश्नपत्र हल करना होगा।

    परीक्षा के दिन क्या-क्या साथ ले जाना अनिवार्य है?

    परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को केवल निर्धारित दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति होगी। आवश्यक वस्तुओं की सूची नीचे दी गई है-

    आवश्यक दस्तावेज

    विवरण

    री-नीट 2026 एडमिट कार्ड

    रंगीन प्रिंट, निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट आकार का फोटो चिपका हुआ

    अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का फोटो

    उपस्थिति पत्रक (अटेंडेंस शीट) पर लगाने के लिए

    पोस्टकार्ड आकार का फोटो (4×6 इंच)

    प्रोफार्मा पर चिपकाने के लिए

    वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र

    आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि में से कोई एक

    पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र

    यदि लागू हो


    री-नीट 2026 परीक्षा: महत्वपूर्ण बातें

    • परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी।

    • परीक्षा का समय अब 2:00 बजे से 5:15 बजे तक रहेगा।

    • परीक्षा अवधि 3 घंटे 15 मिनट होगी।

    • सुबह 11:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी है।

    • दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    • परीक्षा में शामिल होने के लिए नया Re NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters
    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.