JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें (How to Download NEET Admit Card 2025) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 4 मई को आयोजित होने वाली नीट 2025 परीक्षा के लिए नीट एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एनईईटी एडमिट कार्ड (NEETAdmit Card in hindi) आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा। कई अभ्यर्थी इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे है, कि नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें। इसका अर्थ है, कि छात्रों को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से जान सकते है कि ‘नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।’
नीट से संबंधित जरूरी प्वाइंट्स - नीट 2025 परीक्षा केंद्र | नीट ड्रेस कोड क्या है | नीट एग्जाम डे गाइडलाइन्स | नीट एग्जाम पैटर्न
This Story also Contains
एनटीए द्वारा नीट एडमिट कार्ड ऑनलाइन रूप से जारी किया गया है। नीट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार नीट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एडमिट कार्ड अधिसूचना देखें-

विवरण | सूचना |
नीट सिटी इंटीमेशन स्लिप | 23 अप्रैल 2025 |
नीट 2025 प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख | 30अप्रैल 2025 (जारी) |
परीक्षा की तारीख | 4 मई 2025 |
एडमिट कार्ड जारीकर्ता | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency -NTA) |
नीट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड (NEET Admit card 2025 download in hindi) करने की ऑफिशियल वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक | Exams.nta.ac.in/NEET/ |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी |
|
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार नीट 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। नीट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणो का पालन करना होगा।
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण-
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद सीधे नीट 2025 एडमिट कार्ड लॉगइन लिंक (NEET 2025 admit card login link in hindi) पर क्लिक करें।
पोर्टल खुलने के बाद आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें। फिर सबमिट पर क्लिक करें।
NEET 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसके बाद उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड 2025 पर दिए गए विवरण की जांच कर लेनी चाहिए। इसमें अगर कोई गलती हो तो अधिकारियों को तुरंत सूचित करना चाहिए।
इसके बाद उम्मीदवार को नीट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और भविष्य के संदर्भ के लिए उसके 3-4 प्रिंटआउट लेने होंगे।
नीट एडमिट कार्ड 2025 पर दिए गए स्थान पर माता-पिता के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पूछे गए विवरण दर्ज करें।
नीट 2025 एडमिट कार्ड खुलने के बाद, "प्रिंट" बटन पर क्लिक करें।
"पीडीएफ के रूप में सहेजें" बटन पर क्लिक करें। नीट हॉल टिकट को पीडीएफ के रूप में सहेजा जाएगा।
इस पीडीएफ का प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 (NEET UG Admit Card 2025 in hindi) में दिए गए सभी विवरणों को ठीक से चेक करना अनिवार्य है। नीट एडमिट कार्ड 2025 (NEET Admit Card 2025 in hindi) में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर इनकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटीज को देनी चाहिए। नीचे लिखे विवरण नीट एडमिट कार्ड 2025 (NEET Admit Card 2025 in hindi) पर दिए हुए होंगे :
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
जन्म की तारीख
लिंग
आवेदन संख्या
रोल नंबर
क्यूआर कोड
आवेदक की कैटेगरी
सब-कैटेगरी
रिपोर्टिंग टाइम और प्रवेश के लिए निर्धारित अंतिम समय
उम्मीदवार का पता
प्रश्न पत्र की भाषा (माध्यम)
नीट परीक्षा केंद्र का नाम और पता
परीक्षा केंद्र का नंबर
पासपोर्ट आकार की फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया हो)
हस्ताक्षर (पंजीकरण के दौरान अपलोड किया गया)
आईपी एड्रेस और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख
पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकाने के लिए जगह
उम्मीदवार के हस्ताक्षर (निरीक्षक के सामने परीक्षा हॉल में किया जाना है)
माता-पिता के हस्ताक्षर
नीट यूजी वरिष्ठ निदेशक के हस्ताक्षर
अन्य सामान्य निर्देश, जिनका पालन किया जाना चाहिए।
यदि उम्मीदवार से नीट एडमिट कार्ड 2025 खो जाता है, तो उनको घबराने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए नीट 2025 वेबसाइट पर जा सकते हैं और आवश्यकतानुसार इसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, यदि कोई उम्मीदवार नीट परीक्षा हॉल टिकट 2025 डाउनलोड (NEET exam hall ticket 2025 download in hindi) करने में असमर्थ हैं तो वे NEET NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नीट 2025 परीक्षा के दिन के लिए अधिकारियों द्वारा छात्रों के लिए दिशानिर्देशों की एक सूची उपलब्ध कराई गई है। जो अभ्यर्थी इनका पालन नहीं करेंगे, उन्हें वंचित किये जाने की संभावना है। अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशानिर्देश इस प्रकार हैं:-
अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी चाहिए।
अभ्यर्थी को दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। क्योंकि इसके बाद द्वार बंद हो जाएंगे।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के संचार या कदाचार को रोकने के लिए एनटीए द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे।
प्रतिरूपण (इमपर्सोनेशन) के मामलों से बचने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा।
स्टेशनरी आइटम, पाठ्य सामग्री (लिखित या मुद्रित), किसी भी प्रकार के पेपर, डॉक्यू-पेन, स्लाइड रूल्स, या लॉग टेबल, ज्यॉमेट्री और पेंसिल बॉक्स को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, कैमरा, टेप रिकॉर्डर, घड़ियाँ, और माइक्रोचिप्स आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की भी अनुमति नहीं हैं।
पानी की बोतलें और खाने की चीजें परीक्षा हॉल में वर्जित हैं, इसलिए छात्रों को ऐसी वस्तुओं को लाने से बचना चाहिए।
On Question asked by student community
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR