Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी नीट यूजी-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन पात्र, कितना शुल्क और कितनी सिक्योरिटी मनी? यहां जानें
    • लेख
    • यूपी नीट यूजी-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन पात्र, कितना शुल्क और कितनी सिक्योरिटी मनी? यहां जानें

    यूपी नीट यूजी-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन पात्र, कितना शुल्क और कितनी सिक्योरिटी मनी? यहां जानें

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 05 Nov 2026, 04:03 PM IST
    Trusted Source Image

    यूपी नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग के तीन राउंड पूरे हो चुके हैं। जो अभ्यर्थी अब भी सीट की आस में हैं, उनके लिए स्ट्रे-वैकेंसी राउंड अंतिम अवसर है। कार्यालय महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, यूपी ने 4 नवंबर, 2026 को एक अधिसूचना के माध्यम से स्ट्रे-वैकेंसी राउंड के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवार करियर्स360 के इस लेख में यूपी नीट यूजी 2026 के स्ट्रे-वैकेंसी राउंड से संबधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

    This Story also Contains

    1. यूपी नीट UG-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन भाग ले सकता है?
    2. यूपी नीट यूजी-2026: पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये, वापसी नहीं
    3. यूपी नीट यूजी-2026: धरोहर राशि की वापसी कैसे होगी?
    4. UP नीट यूजी-2026: पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन
    5. UP नीट UG-2026: सीट मिलने के बाद प्रवेश न लेना पड़ेगा भारी
    यूपी नीट यूजी-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन पात्र, कितना शुल्क और कितनी सिक्योरिटी मनी? यहां जानें
    यूपी नीट यूजी-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन पात्र, कितना शुल्क और कितनी सिक्योरिटी मनी? यहां जानें

    यूपी नीट UG-2026: स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में कौन भाग ले सकता है?

    पात्र अभ्यर्थी

    अपात्र अभ्यर्थी

    जिन्हें यूपी नीट यूजी-2026 के किसी भी राउंड की काउंसलिंग से कोई सीट आवंटित नहीं हुई

    नीट यूजी-2026 की अखिल भारतीय काउंसलिंग या अन्य राज्यों की काउंसलिंग के किसी भी राउंड से प्रवेशित अभ्यर्थी

    प्रथम, द्वितीय व तृतीय राउंड में पंजीकृत एवं अनावंटित अभ्यर्थी

    प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चक्र के एडमिटेड/नॉट रिपोर्टेड आफ्टर अलॉटमेंट/ रिजाइंड अभ्यर्थी

    विशेष अवसर: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चक्र की काउंसलिंग से बीडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेशित अभ्यर्थी भी स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की च्वाइस-फिलिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें राजकीय/निजी क्षेत्र के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए देय धरोहर धनराशि (सिक्योरिटी मनी) नियमानुसार ऑन-लाइन जमा करना सुनिश्चित करना होगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    यूपी नीट यूजी-2026: पंजीकरण शुल्क 2,000 रुपये, वापसी नहीं

    स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में भाग लेने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को पृथक से रु0 2,000/- पंजीकरण शुल्क जमा करते हुए नवीन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। यह शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जाएगा, अर्थात् यह नॉन रिफंडेबल होगा।

    UP नीट यूजी-2026: धरोहर धनराशि किसे और कितनी?

    धरोहर धनराशि ऑन-लाइन प्रक्रिया से जमा करानी होगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह राशि जमा नहीं की, वे च्वाइस-फिलिंग के लिए अर्हत (योग्य) नहीं होंगे।

    विवरण

    धरोहर धनराशि

    राजकीय क्षेत्र की मेडिकल/डेंटल पाठ्यक्रम की सीटों हेतु

    रु0 30,000/- (तीस हजार मात्र)

    निजी क्षेत्र की मेडिकल पाठ्यक्रम सीटों हेतु

    रु0 2,00,000/- (दो लाख मात्र)

    निजी क्षेत्र की डेंटल पाठ्यक्रम सीटों हेतु

    रु0 1,00,000/- (एक लाख मात्र)

    यूपी नीट UG-2026: एक से अधिक क्षेत्रों में काउंसलिंग चाहने वालों के लिए

    स्थिति

    जमा करनी होने वाली धरोहर धनराशि

    राजकीय एवं निजी (मेडिकल एवं डेंटल) दोनों क्षेत्र की सीटों हेतु

    रु0 2,00,000/-

    राजकीय एवं निजी दोनों क्षेत्र के डेंटल कालेजों की सीटों हेतु

    रु0 1,00,000/-

    पहले जमा कर चुके अभ्यर्थियों को राहत

    • दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय राउंड में पंजीकृत एवं अनावंटित ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले धरोहर राशि जमा की थी।

    • नियमानुसार जमा करना अनिवार्य: जिन्होंने पिछले राउंड्स में भाग नहीं लिया और पहली बार स्ट्रे-वैकेंसी राउंड में शामिल हो रहे हैं।

    यूपी नीट यूजी-2026: धरोहर राशि की वापसी कैसे होगी?

    काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि धरोहर राशि जमा करते समय अपने स्वयं के बैंक खाते का उपयोग करें। समस्त राउंड्स की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अनावंटित एवं प्रवेशित अभ्यर्थियों की राशि उसी बैंक खाते में नियमानुसार वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया है।

    UP नीट यूजी-2026: पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन

    नीट यूजी-2026 में योग्य अभ्यर्थियों को पंजीकरण के समय आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर अभिलेखों के ऑन-लाइन सत्यापन हेतु किसी एक नोडल सेन्टर का चयन करना होगा। नोडल सेन्टरों की सूची यूपी नीट यूजी-2026 के ब्रोशर में दी गई है।

    आरक्षण: प्रमाण-पत्र को लेकर नियम

    बिंदु

    नियम

    मान्य प्रमाण-पत्र

    अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सभी प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित प्रारुप पर उत्तर प्रदेश के सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत (जारी) होने पर ही मान्य होंगे

    अमान्य प्रमाण-पत्र

    भारत सरकार के अधीन पदों पर नियुक्ति हेतु प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाण-पत्र के प्रपत्र पर आरक्षण प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा

    अन्य राज्यों के अभ्यर्थी

    उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे और उन्हें आरक्षण का लाभ अनुमन्य नहीं होगा

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    UP नीट UG-2026: सीट मिलने के बाद प्रवेश न लेना पड़ेगा भारी

    यदि कोई अभ्यर्थी स्ट्रे-वैकेंसी राउंड से आवंटन के पश्चात् प्रवेश नहीं लेता है, तो:

    • उसकी जमा धरोहर धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

    • उसे यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2027-28 के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution