Careers360 Logo
ask-icon
share
    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in Hindi) -काउंसलिंग शेड्यूल चेक करें
    • लेख
    • एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in Hindi) -काउंसलिंग शेड्यूल चेक करें

    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in Hindi) -काउंसलिंग शेड्यूल चेक करें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 30 Sep 2026, 04:35 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एचपी नीट एडमिशन 2026 (HP NEET admission 2026) - अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश द्वारा एचपी नीट 2026 एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी ने 30 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक राउंड 3 काउंसलिंग के लिए अपनी पसंद भरकर उसे लॉक कर सकते हैं। एचपी नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
    एचपी नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 3 मेरिट लिस्ट लिंक!

    This Story also Contains

    1. एचपी एमबीबीएस एडमिशन 2026: अवलोकन (HP MBBS admission 2026: Overview)
    2. एचपी एमबीबीएस प्रवेश 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (HP MBBS admission 2026 Important dates)
    3. एचपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 की तिथियां
    4. एचपीयू एमबीबीएस 2026 प्रवेश: पात्रता मानदंड (HPU MBBS 2026 admission: Eligibility criteria)
    5. नीट कट ऑफ 2026 (NEET Cut off 2026)
    6. एचपी एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र (HP MBBS 2026 application form in hindi)
    7. एचपी एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट (HP MBBS 2026 merit list in hindi)
    8. एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in hindi)
    9. एचपी एमबीबीएस सीट आरक्षण (HP MBBS Seats Reservation)
    10. एचपी एमबीबीएस प्रतिभागी संस्थान 2026 (HP MBBS Participating Institutes 2026)
    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in Hindi) -काउंसलिंग शेड्यूल चेक करें
    एचपी एमबीबीएस एडमिशन 2026

    इससे पहले एएमआरयू द्वारा 11 सितंबर को amruhp.ac.in पर हिमाचल प्रदेश नीट 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट जारी किया गया। उम्मीदवार एचपी नीट 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट पीडीएफ फ़ॉर्मेट में देख सकते हैं। प्राधिकरण ने एचपी नीट 2026 के दूसरे राउंड का फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट 14 सितंबर, 2026 को जारी किया। जिन स्टूडेंट्स को सीट अलॉट हुई है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरे राउंड की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 16 से 17 सितंबर, 2026 के बीच संबंधित इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना था। हिमाचल प्रदेश नीट 2026 काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट का डायरेक्ट पीडीएफ लिंक नीचे दिया गया।
    हिमाचल प्रदेश नीट 2026 राउंड 2 का प्रोविज़नल रिज़ल्ट यहां डाउनलोड करें!

    इससे पहले अथॉरिटी ने राउंड 2 एचपी नीट 2026 काउंसलिंग मेरिट लिस्ट जारी की। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, वे 9 सितंबर 2026 तक राउंड 2 एचपी नीट काउंसलिंग 2026 के लिए अपनी प्रेफरेंस भर और लॉक कर सकते थे।

    हिमाचल प्रदेश स्थित अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, एचपी नीट 2026 प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित करने के लिए जिम्मेदार संस्था है। नीट यूजी योग्य उम्मीदवार जो अधिकारियों द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे एचपी एमबीबीएस 2026 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

    एचपी एमबीबीएस की ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान, अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का चयन करना आवश्यक है। वरीयताओं के आधार पर, अधिकारी हिमाचल प्रदेश नीट प्रवेश के लिए सीटें आवंटित करते हैं। जिन आवेदकों को हिमाचल प्रदेश एमबीबीएस प्रवेश 2026 के माध्यम से सीटें आवंटित की जाती हैं, उन्हें निर्धारित तिथियों और समय के भीतर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। एचपी एमबीबीएस 2026 में प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी चाहने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को पढ़ सकते हैं।

    एचपी एमबीबीएस एडमिशन 2026: अवलोकन (HP MBBS admission 2026: Overview)

    विषय

    विवरण

    प्रवेश प्रक्रिया का नाम

    एचपी एमबीबीएस प्रवेश (HP MBBS Admission)

    काउंसलिंग प्राधिकरण

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश

    प्रवेश का आधार

    नीट एमबीबीएस में मिला स्कोर

    परीक्षा संचालक प्राधिकरण

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)

    सीटों की अनुमानित संख्या

    870 एमबीबीएस और 191 बीडीएस seats

    एचपी एमबीबीएस एडमिशन 2026 मानदंड (Himachal Pradesh MBBS admission 2026 criteria)

    विषय

    विवरण

    एचपी एमबीबीएस सीटों का वितरण

    प्रवेश मानक

    15% आल इंडिया कोटा सीटें

    एमसीसी नीट स्कोर के आधार पर केंद्रीकृत एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 आयोजित करेगा

    85% स्टेट कोटा सीटें

    अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश

    एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग विधि

    एचपीयू प्रवेश के लिए राज्य मेरिट रैंक के अनुसार ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगा।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एचपी एमबीबीएस प्रवेश 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (HP MBBS admission 2026 Important dates)

    एचपी एमबीबीएस बीडीएस प्रवेश 2026 के लिए काउंसलिंग तिथियां नीचे देखें।

    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 3 की तिथियां

    कार्यक्रम (Events)

    तिथि (Dates)

    एचपी एमबीबीएस आवेदन पत्र की उपलब्धता

    22 से 27 सितंबर, 2026

    अनंतिम मेधा सूची

    29 सितंबर, 2026

    अंतिम मेधा सूची

    30 सितंबर, 2026

    सीट मैट्रिक्स

    1 अक्टूबर, 2026

    पाठ्यक्रम/कॉलेजों की प्राथमिकताएं भरना

    1 से 4 अक्टूबर, 2026

    एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग का अनंतिम परिणाम

    6 अक्टूबर, 2026

    राउंड 3 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम

    8 अक्टूबर, 2026

    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग

    12 से 13 अक्टूबर, 2026

    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 2 की तारीखें

    इवेंट्स

    डेट्स

    एचपी एमबीबीएस एप्लीकेशन फ़ॉर्म की उपलब्धता

    5 से 6 सितंबर, 2026

    प्रोविज़नल मेरिट सूची
    7 सितंबर, 2026
    सीट मैट्रिक्स
    7 सितंबर, 2026

    कोर्स/कॉलेज की प्राथमिकताएँ भरना

    8 से 9 सितंबर, 2026

    एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग का दूसरे राउंड का प्रोविज़नल रिज़ल्ट

    11 सितंबर, 2026

    राउंड 2 का फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट रिज़ल्ट

    14 सितंबर, 2026

    आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना

    16 से 17 सितंबर, 2026


    एचपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 2026 शेड्यूल

    कार्यक्रमतिथि
    एचपी एमबीबीएस आवेदन फॉर्म उपलब्ध13 से 18 अगस्त 2026
    अनंतिम मेरिट सूची19 अगस्त 2026
    अंतिम मेरिट सूची21 अगस्त 2026
    कोर्स/कॉलेज की प्राथमिकताएं भरना22 से 25 अगस्त 2026
    एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग राउंड 1 का अनंतिम परिणाम27 अगस्त 2026
    राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन परिणाम29 अगस्त 2026
    आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग1 से 3 सितंबर 2026
    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs


    एचपीयू एमबीबीएस 2026 प्रवेश: पात्रता मानदंड (HPU MBBS 2026 admission: Eligibility criteria)

    एचपी एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता के सभी मानदंडों को अच्छे से समझ लेना चाहिए। पात्रता मानदंड एचपी एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के लिए तय पात्रता शर्तें हैं।

    • एचपी एमबीबीएस में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।

    • 31 दिसंबर, 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। एचपी एमबीबीएस एडमीशन 2026 के लिए पात्र होने के लिए अधिकतम आयु सीमा का निर्णय अभी सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है।

    • एचपी नीट 2026 प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को वास्तविक हिमाचली होना चाहिए।

    • प्रबंधन कोटा सीटों के माध्यम से एचपी नीट में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वास्तविक अधिवासी होना आवश्यक नहीं है।

    • जो उम्मीदवार हिमाचल राज्य के वास्तविक निवासी हैं, लेकिन उनके माता-पिता अखिल भारतीय सेवा के लिए राज्य के बाहर तैनात हैं, ऐसे उम्मीदवार भी एचपी एमबीबीएस प्रवेश 2026 के लिए पात्र हैं।

    • राज्य कोटे की 85% सीटों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई किया होना चाहिए।

    • सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को सभी अनिवार्य भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों में कुल 50% अंक हासिल किया होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए यह मानक 40% अंकों का है।

    • उम्मीदवारों को न्यूनतम नीट 2026 पर्सेंटाइल हासिल किया होना चाहिए है।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now
    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट कट ऑफ 2026 (NEET Cut off 2026)

    नीट 2026 के लिए कट-ऑफ नीट यूजी परिणाम 2026 के साथ जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए नीट कट ऑफ 2026 की जांच यहां कर सकते हैं।

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    कट-ऑफ मार्क्स

    यूआर/ईडबल्यूएस

    50वां परसेंटाइल

    715–213

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    212–177

    एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    193 - 177

    एसटी- पीडबल्यूडी

    40वां परसेंटाइल

    191 - 178

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    नीट कट -ऑफ 2025

    श्रेणीक्वालिफाइंग परसेंटाइलकटऑफ स्कोर
    यूआर /ईडबल्यूएस50वां परसेंटाइल686 - 144
    ओबीसी40वां परसेंटाइल143 - 113
    एससी40वां परसेंटाइल143-113
    एसटी40वां परसेंटाइल143-113
    यूआर/ ईडबल्यूएस - पीडबल्यूडी45वां परसेंटाइल143 - 127
    ओबीसी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113
    एससी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113
    एसटी पीडबल्यूडी40वां परसेंटाइल126 - 113

    नीट कटऑफ 2024 (NEET Cutoff 2024)

    श्रेणी

    क्वालिफाइंग क्राइटेरिया

    नीट कटऑफ 2024

    सामान्य

    50वां परसेंटाइल

    720-162

    ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    161-127

    एससी

    40वां परसेंटाइल

    161-127

    एसटी

    40वां परसेंटाइल

    161-127

    सामान्य- पीएच

    45वां परसेंटाइल

    161-144

    ओबीसी-पीएच

    40वां परसेंटाइल

    143-127

    एससी- पीएच

    40वां परसेंटाइल

    143-127

    एसटी- पीएच

    40वां परसेंटाइल

    142-127

    एचपी एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र (HP MBBS 2026 application form in hindi)

    एचपी नीट 2026 प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जारी किया जाएगा। नीट 2026 के लिए योग्य उम्मीदवार, जो विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड को भी पूरा करते हैं, वे आवेदन पत्र भरने के पात्र होंगे। सभी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारी एचपी एमबीबीएस 2026 प्रोविजनल श्रेणीवार मेरिट सूची (HP MBBS 2026 provisional category-wise merit list) जारी करेंगे। मेरिट रैंक के आधार पर प्राधिकरण विभिन्न राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एचपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग (HP MBBS 2026 counseling) की आगे की प्रक्रिया आयोजित करेगा। एचपी एमबीबीएस के आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण और आवेदन पत्र भरने, संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करने, आवेदन शुल्क का भुगतान करने और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने जैसी प्रक्रिया शामिल होती है। एचपी एमबीबीएस 2026 में प्रवेश देने के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है।

    एचपी एमबीबीएस 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण (Steps to fill the HP MBBS 2026 application form)

    • पंजीकरण और भरना: उम्मीदवारों को आवेदन किए जाने वाले प्रोग्राम, व्यक्तिगत विवरण, ईमेल आईडी और वैध मोबाइल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी भरकर एचपी एनईईटी 2026 एडमिशन के लिए खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता होती है।

    • आवेदन पत्र भरना: एचपी एमबीबीएस एडमीशन 2026 के लिए पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को शैक्षणिक विवरण जैसे एनईईटी-यूजी 2026 रैंक और स्कोर, कक्षा 10 और 12 के अंक और बोर्ड विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरना होगा।

    • दस्तावेजों को अपलोड करना: एचपी एमबीबीएस 2026 प्रवेश के लिए पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया के बाद, उम्मीदवारों को विनिर्देश के अनुसार सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान: एचपी एमबीबीएस की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन सह काउंसलिंग शुल्क की अपेक्षित राशि का भुगतान करना होगा।

    • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट: उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए पूरे एचपी एमबीबीएस आवेदन पत्र 2026 के 2-3 प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।

    एचपी एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट (HP MBBS 2026 merit list in hindi)

    राज्य काउंसलिंग संचालन प्राधिकरण आवेदन की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचपी एमबीबीएस/बीडीएस मेरिट सूची जारी करता है। राज्य और प्रबंधन कोटे की सीटों के लिए एचपी एमबीबीएस 2026 की मेरिट सूची अलग से जारी की जाएगी। राज्य मेरिट सूची में उम्मीदवारों का नाम, अखिल भारतीय रैंक (AIR), रोल नंबर, पिता का नाम, श्रेणी, नीट रिजल्ट 2026 अंक, अधिवास की स्थिति और काउंसलिंग की तारीख आदि की जानकारी दी रहती है। जिन उम्मीदवारों के नाम राज्य की मेरिट सूची में शामिल होंगे, वे एचपी एनईईटी प्रवेश के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।

    एचपी नीट काउंसलिंग 2026 (HP NEET Counselling 2026 in hindi)

    नियामक प्राधिकरण ऑनलाइन मोड में एचपी नीट 2026 काउंसलिंग रूप से आयोजित करेगा। केवल जिन उम्मीदवार के नाम राज्य की मेरिट सूची में शामिल होंगे केवल वे एचपी एमबीबीएस काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र होंगे। योग्य उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग सत्र में पाठ्यक्रम और कॉलेजों की अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। सीट की उपलब्धता, उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प, मेरिट रैंक के आधार पर एचपी एमबीबीएस एडमिशन सीटें आवंटित की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें एचपी नीट 2026 सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन के लिए काउंसलिंग स्थल पर रिपोर्ट करना होगा।

    एचपी एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026- महत्वपूर्ण दस्तावेज

    उम्मीदवार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं, जिन्हें उन्हें एचपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग के समय ले जाना है।

    • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026

    • विस्तृत अंकों के साथ नीट परिणाम 2026

    • एचपी नीट 2026 एडमिशन की पावती

    • कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा का प्रमाण पत्र

    • कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा की अंकतालिका

    • चरित्र प्रमाण पत्र

    • 10वीं का सर्टिफिकेट जिसमें जन्म तिथि दी हो

    • हिमाचल प्रदेश का वास्तविक निवासी प्रमाण पत्र

    एचपी एमबीबीएस सीट आरक्षण (HP MBBS Seats Reservation)

    एचपी एमबीबीएस/बीडीएस एडमिशन 2026 के लिए राज्य के शासकीय और प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों हेतु सीटों का आरक्षण अलग होता है। राज्य के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा योजना के तहत 85% सीटें आरक्षित होती हैं, जबकि निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में सीटें स्टेट और प्रबंधन कोटे की सीटों के बीच समान रूप से विभाजित हैं। नीचे दी गई तालिका से एचपी एमबीबीएस 2026 सीटों के आरक्षण की जाँच करें।

    एचपी एमबीबीएस की सीटों का आरक्षण

    श्रेणी

    आरक्षण

    अनुसूचित जाति

    13%

    अनुसूचित जनजाति

    7%

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    4%

    पिछड़ा क्षेत्र

    3%

    शारीरिक विकलांग

    3%

    सिंगल गर्ल चाइल्ड

    1%

    भूतपूर्व सैनिकों के बच्चे

    1%

    रक्षा कार्मिक के बच्चे

    1%

    स्वतंत्रता सेनानी के बच्चे

    1%

    जम्मू-कश्मीर प्रवासियों के बच्चे

    1%

    तिब्बती शरणार्थियों के बच्चे

    1%

    ईएसआई कोटा (केवल श्री लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लिए)

    35%

    एचपी एमबीबीएस प्रतिभागी संस्थान 2026 (HP MBBS Participating Institutes 2026)

    शासकीय मेडिकल और डेंटल कॉलेज

    प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज

    एचपी एमबीबीएस 2026 काउंसलिंग स्थल

    उम्मीदवार काउंसलिंग के स्थल के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं जहां उनको एचपी एमबीबीएस एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होता है-

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभागार

    समर हिल शिमला - 171005

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: प्राधिकरण एचपी एमबीबीएस/बीडीएस एडमिशन 2026 कब शुरू करेगा?
    A:

    एचपी एमबीबीएस/बीडीएस 2026 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिश शुरू हो गई है।

    Q: प्राधिकरण एचपी एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2025 कब शुरू करेगा?
    A:

    राउंड 1 के लिए एचपी एमबीबीएस/बीडीएस 2026 के लिए पंजीकरण तिथि घोषित कर दी गई है।

    Q: क्या मुझे एचपी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए एनईईटी उत्तीर्ण करने की आवश्यकता है?
    A:

    हां, किसी भी एचपी कॉलेज में एमबीबीएस/बीडीएस करने के लिए, किसी को NEET के लिए अर्हता प्राप्त करनी होगी।

    Q: एचपी एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    एक भारतीय नागरिक जिसने नीट उत्तीर्ण किया है वह एचपी में एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है। विस्तृत पात्रता मानदंड उपरोक्त लेख में उल्लिखित है।

    Q: एचपी नीट एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश 2026 के लिए प्रवेश कौन आयोजित करेगा?
    A:

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला वह प्राधिकरण है जो एचपी एमबीबीएस/बीडीएस 2026 प्रवेश के संचालन के लिए जिम्मेदार है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Meghalaya BSc Nursing Counselling Date

    5 Oct'26 - 6 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support