Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन : राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल देखें, सीट मैट्रिक्स
    • लेख
    • एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन : राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल देखें, सीट मैट्रिक्स

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन : राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल देखें, सीट मैट्रिक्स

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 01 Oct 2026, 10:36 AM IST

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। एमसीसी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। एमसीसी नीट 2026 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
    एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 का रिज़ल्ट डाउनलोड करें

    This Story also Contains

    1. एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 क्या है?
    2. एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 में किन सीटों पर प्रवेश मिलता है?
    3. एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक का कैसे उपयोग करें?
    4. एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां
    5. एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग: तिथियां
    6. नीट काउंसलिंग 2026 के लिए कौन पात्र है?
    7. केंद्रीय विश्वविद्यालयों की पात्रता
    8. एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 में आवेदन कैसे करें?
    9. एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग फीस
    10. नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
    11. डीम्ड विश्वविद्यालयों के NRI/OCI उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज
    12. नीट यूजी 2026 चॉइस फिलिंग कैसे करें?
    13. चॉइस फिलिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
    14. नीट यूजी 2026 सीट आवंटन कैसे होगा?
    15. नीट यूजी 2026 सीट आवंटन सूची
    16. फ्री एग्जिट (Free Exit) नियम
    17. सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
    18. एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण सुझाव
    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन : राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल देखें, सीट मैट्रिक्स
    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक

    इससे पहले प्राधिकरण द्वारा राउंड 3 का सीट मैट्रिक्स 23 सितंबर को जारी किया गया, जिसमें कुल 17,239 सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए अपनी पसंद भर सकते थे। काउंसलिंग में भाग लेने का लिंक नीचे दिया गया।
    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग लिंक!

    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर, 2026 से शुरू किया गया। इससे पहले प्राधिकरण ने नीट 2026 की राउंड 3 और स्ट्रे राउंड काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की। प्राधिकरण द्वारा 12 सितंबर 2026 को एमसीसी नीट 2026 राउंड 2 का फ़ाइनल सीट अलॉटमेंट जारी किया गया।

    इससे पहले एमसीसी ने 3 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट मैट्रिक्स जारी किया। इसमें ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी समेत अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की उपलब्ध सीटों का विवरण दिया गया। एमसीसी नीट यूजी 2026 राउंड 2 सीट मैट्रिक्स के मुताबिक, 12,283 सीटें 'वर्चुअल वैकेंसी' और 11,302 सीटें 'क्लियर वैकेंसी' के रूप में उपलब्ध हैं। उम्मीदवार चॉइस फिलिंग से पहले कॉलेज और कोर्स के अनुसार खाली सीटों की स्थिति जानने के लिए एमसीसी नीट राउंड 2 सीट मैट्रिक्स 2026 देख सकते हैं।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इससे पहले, नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 1 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 31 अगस्त 2026 या उससे पहले आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना था। एमसीसी नीट 2026 (MCC NEET 2026) राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया।
    नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 का फ़ाइनल रिज़ल्ट पीडीएफ़
    नीट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 का संशोधित परिणाम पीडीएफ़

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा री-नीट यूजी 2026 का परिणाम 16 जुलाई 2026 को घोषित किए जाने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया एमसीसी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से आगे बढ़ेगी। इस लेख में एमसीसी रजिस्ट्रेशन, एमसीसी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन डेट, एमसीसी नीट काउंसलिंग शेड्यूल, पात्रता, सीट आवंटन, फीस और महत्वपूर्ण तिथियों सहित सभी जरूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 क्या है?

    एमसीसी (मेडिकल काउंसलिंग कमिटी) देशभर में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के साथ-साथ केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, एम्स, जिपमर, ईएसआईसी तथा अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए नीट काउंसलिंग 2026 आयोजित करती है।

    कई अभ्यर्थी अभी भी एमसीसी काउंसलिंग, एमसीसी रजिस्ट्रेशन 2026 और एमसीसी काउंसलिंग 2026 जैसे शब्दों से जानकारी खोजते हैं। हालांकि वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए आयोजित की जा रही है।

    नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    काउंसलिंग का नाम

    नीट यूजी 2026 काउंसिलंग

    आयोजन प्राधिकरण

    मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी)

    काउंसलिंग का माध्यम

    ऑनलाइन

    प्रवेश का आधार

    नीट यूजी 2026

    काउंसलिंग प्रारंभ

    5 अगस्त 2026

    आधिकारिक वेबसाइट

    mcc.nic.in

    रजिस्ट्रेशन

    ऑनलाइन

    चॉइस फिलिंग

    ऑनलाइन

    सीट आवंटन

    ऑनलाइन

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 में किन सीटों पर प्रवेश मिलता है?

    नीट यूजी 2026 के आधार पर एमसीसी निम्नलिखित सीटों की काउंसलिंग कराती है।

    1. 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ)

    एमसीसी के माध्यम से देश के सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों पर प्रवेश दिया जाता है।

    इसके अलावा निम्न संस्थानों की सीटें भी एमसीसी द्वारा भरी जाती हैं।

    • एम्स (AIIMS)

    • जिपमर (JIPMER)

    • डीम्ड विश्वविद्यालय

    • केंद्रीय विश्वविद्यालय

    • बीएचयू

    • एएमयू

    • दिल्ली विश्वविद्यालय

    • ईएसआईसी

    • एएफएमएस

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    वर्ष 2023 से जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवार भी 15% AIQ काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।

    2. राज्य कोटा सीटें

    राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटों तथा निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की अधिकांश सीटों पर प्रवेश संबंधित राज्य की काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा कराया जाता है।

    भारत में कितनी हैं एमबीबीएस सीटें?

    नीट यूजी 2026 के माध्यम से इस वर्ष पहले की तुलना में अधिक मेडिकल सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

    विवरण

    संख्या

    कुल MBBS सीटें

    1,23,700

    पिछले वर्ष MBBS सीटें

    1,17,750

    नई MBBS सीटें

    6,850

    नवीनीकरण न होने से हटाई गई सीटें

    1,056

    कुल परिवर्तित सीटें

    5,794

    BDS सीटें

    27,698

    AYUSH सीटें

    52,720

    BVSc & AH सीटें

    603

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक का कैसे उपयोग करें?

    जो उम्मीदवार एमसीसी रजिस्ट्रेशन लिंक की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

    रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को-

    • नीट रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • जन्म तिथि

    • नाम

    • माता का नाम

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Max Institute of Allied and Paramedical Education (MIAPE)

    Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.

    जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद काउंसलिंग फीस एवं सिक्योरिटी फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

    एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां

    नीट 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एमसीसी द्वारा जारी सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पंजीकरण, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन और रिपोर्टिंग जैसी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य है। यदि उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण चरण या अंतिम तिथि से चूक जाते हैं, तो उनके प्रवेश का अवसर प्रभावित हो सकता है। नीट 2026 काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग: तिथियां

    कार्यक्रम

    तिथि

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 1


    नीट काउंसलिंग 2026 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    5 अगस्त से 15 अगस्त 2026

    चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    6 अगस्त से 18 अगस्त 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    19 से 20 अगस्त 2026

    राउंड 1 का अस्थायी (प्रोविजनल) परिणाम

    20 अगस्त 2026

    राउंड 1 संशोधित शेड्यूल

    24 अगस्त 2026

    रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग

    31 अगस्त तक

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 2


    राउंड 2 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    3 से 8 सितंबर, 2026

    राउंड 2 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    3 से 9 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    9 से 10 सितंबर, 2026

    राउंड 2 का परिणाम

    12 सितंबर 2026

    रिपोर्टिंग

    12 से 18 सितंबर, 2026

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 – राउंड 3


    राउंड 3 पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान

    22 से 27 सितंबर, 2026

    राउंड 3 चॉइस फिलिंग / चॉइस लॉकिंग

    23 से 28 सितंबर, 2026

    सीट आवंटन की प्रक्रिया

    28 से 30 सितंबर, 2026

    राउंड 3 का परिणाम

    1 अक्तूबर, 2026

    आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग

    1 से 9 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (राउंड 4)


    पंजीकरण

    12 से 14 अक्टूबर, 2026

    चॉइस फिलिंग

    12 से 15 अक्टूबर, 2026

    स्ट्रे वैकेंसी राउंड (अंतिम) का परिणाम

    17 अक्टूबर, 2026

    रिपोर्टिंग एवं प्रवेश

    19 से 26 अक्टूबर, 2026

    नीट काउंसलिंग 2026 के लिए कौन पात्र है?

    एमसीसी काउंसलिंग 2026 नीट यूजी में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

    • नीट यूजी 2026 परीक्षा में योग्य (Qualified) होना आवश्यक है।

    • उम्मीदवार को एमसीसी रजिस्ट्रेशन 2026 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

    • जम्मू-कश्मीर के अभ्यर्थी भी ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

    • डीम्ड विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग सभी योग्य नीट उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।

    • संबंधित संस्थान एवं श्रेणी की पात्रता शर्तों का पालन करना होगा।

    केंद्रीय विश्वविद्यालयों की पात्रता

    एमसीसी काउंसलिंग के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अलग-अलग पात्रता लागू होती है।

    संस्थान

    पात्रता

    दिल्ली विश्वविद्यालय (LHMC, UCMS, MAMC)

    15% AIQ सीटें तथा 85% संस्थागत कोटा (दिल्ली से 10+2 उत्तीर्ण अभ्यर्थी)

    अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)

    50% संस्थागत आरक्षण, 50% अखिल भारतीय सीटें

    बीएचयू

    सभी अखिल भारतीय अभ्यर्थियों के लिए खुला

    दंत चिकित्सा संकाय, जामिया मिलिया इस्लामिया

    3 सीटें आंतरिक कोटा, 47 सीटें अखिल भारतीय कोटा

    VMMC एवं SJH

    15% AIQ तथा शेष संस्थागत कोटा

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 में आवेदन कैसे करें?

    जो उम्मीदवार एमसीसी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

    चरण 1: ऑनलाइन पंजीकरण

    • mcc.nic.in पर जाएं।

    • नीट रोल नंबर एवं आवेदन संख्या दर्ज करें।

    • व्यक्तिगत जानकारी भरें।

    • लॉगिन बनाएं।

    • काउंसलिंग शुल्क एवं सिक्योरिटी फीस जमा करें।

    चरण 2: चॉइस फिलिंग

    • पसंदीदा मेडिकल एवं डेंटल कॉलेज चुनें।

    • कॉलेजों को प्राथमिकता क्रम में व्यवस्थित करें।

    • अंतिम तिथि से पहले चॉइस सेव करें।

    • निर्धारित समय के भीतर चॉइस लॉक करें।

    चरण 3: सीट आवंटन

    एमसीसी उम्मीदवार की-

    • ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    • श्रेणी

    • आरक्षण

    • उपलब्ध सीटें

    • भरी गई प्राथमिकताएं

    के आधार पर सीट आवंटित करेगा।

    चरण 4: कॉलेज में रिपोर्टिंग

    सीट मिलने के बाद निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

    एमसीसी नीट 2026 काउंसलिंग फीस

    ऑनलाइन एमसीसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को काउंसलिंग फीस तथा सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा।

    संस्थान

    श्रेणी

    काउंसलिंग शुल्क (नॉन-रिफंडेबल)

    सिक्योरिटी राशि (रिफंडेबल)

    15% AIQ / केंद्रीय विश्वविद्यालय

    सामान्य

    ₹1,000

    ₹10,000

    15% AIQ / केंद्रीय विश्वविद्यालय

    SC/ST/OBC/PwD

    ₹500

    ₹5,000

    डीम्ड विश्वविद्यालय

    सभी श्रेणियां

    ₹5,000

    ₹2,00,000

    नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    आवश्यक दस्तावेज

    नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड

    नीट 2026 स्कोरकार्ड / रैंक लेटर

    कक्षा 10 की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    कक्षा 12 की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र

    आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस

    पासपोर्ट आकार के 8 फोटो

    प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर

    जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

    डीम्ड विश्वविद्यालयों के NRI/OCI उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज

    • प्रायोजक के पासपोर्ट की प्रति

    • दूतावास प्रमाणपत्र

    • स्पॉन्सरशिप शपथपत्र

    • संबंध (Relationship) शपथपत्र

    एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए केवल एमसीसी रजिस्ट्रेशन 2026 पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, फ्री एग्जिट, अपग्रेडेशन और रिपोर्टिंग से जुड़े सभी नियमों की जानकारी होना भी जरूरी है। नीचे एमसीसी काउंसलिंग 2026 की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई है।

    नीट यूजी 2026 चॉइस फिलिंग कैसे करें?

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की प्राथमिकताएं भरनी होंगी।

    चॉइस फिलिंग के चरण

    चरण

    क्या करना होगा

    1

    mcc.nic.in पर लॉगिन करें।

    2

    चॉइस फिलिंग सेक्शन खोलें।

    3

    उपलब्ध मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सूची देखें।

    4

    पसंदीदा कॉलेज एवं कोर्स का चयन करें।

    5

    प्राथमिकता क्रम (Preference Order) निर्धारित करें।

    6

    विकल्प सेव करें।

    7

    अंतिम तिथि से पहले चॉइस लॉक करें।

    8

    भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    महत्वपूर्ण: चॉइस लॉक किए बिना भरे गए विकल्प सीट आवंटन के लिए मान्य नहीं माने जाएंगे।

    चॉइस फिलिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

    • अधिक से अधिक कॉलेजों का विकल्प भरें।

    • प्राथमिकता सोच-समझकर तय करें।

    • अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें।

    • चॉइस लॉक करने से पहले सभी विकल्पों की दोबारा जांच करें।

    • लॉक होने के बाद विकल्पों में बदलाव संभव नहीं होगा।

    नीट यूजी 2026 सीट आवंटन कैसे होगा?

    एमसीसी काउंसलिंग 2026 नीट यूजी में सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा।

    एमसीसी निम्न आधारों पर सीट आवंटित करेगी-

    • नीट यूजी 2026 की ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    • उम्मीदवार की श्रेणी

    • आरक्षण नियम

    • उपलब्ध सीटें

    • उम्मीदवार द्वारा भरे गए विकल्प

    • सीट मैट्रिक्स

    इन सभी कारकों के आधार पर सीट अलॉटमेंट परिणाम घोषित किया जाएगा।

    नीट यूजी 2026 सीट आवंटन सूची

    राउंड

    स्थिति

    राउंड-1

    अपडेट किया जाएगा

    राउंड-2

    अपडेट किया जाएगा

    मॉप-अप राउंड

    अपडेट किया जाएगा

    मॉप-अप राउंड-2

    अपडेट किया जाएगा

    विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड

    अपडेट किया जाएगा

    फ्री एग्जिट (Free Exit) नियम

    एमसीसी काउंसलिंग में पहले राउंड के दौरान उम्मीदवारों को फ्री एग्जिट की सुविधा मिलती है।

    राउंड-1

    • सीट मिलने के बाद उम्मीदवार चाहें तो प्रवेश न लेकर बाहर हो सकते हैं।

    • निर्धारित नियमों के अनुसार फ्री एग्जिट की सुविधा उपलब्ध रहती है।

    राउंड-2

    • दूसरे राउंड में सीट स्वीकार करने के बाद नियम पहले राउंड से अलग होते हैं।

    • संबंधित नियमों के अनुसार सीट छोड़ने की स्थिति में सुरक्षा राशि से जुड़े प्रावधान लागू हो सकते हैं।

    उम्मीदवारों को प्रत्येक राउंड के नियमों को ध्यान से पढ़ने के बाद ही निर्णय लेना चाहिए।

    सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?

    यदि उम्मीदवार को सीट आवंटित होती है, तो निर्धारित समय के भीतर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

    रिपोर्टिंग के दौरान-

    • मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

    • प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

    • निर्धारित शुल्क जमा करना होगा (जहां लागू हो)।

    समय पर रिपोर्टिंग न करने पर सीट रद्द हो सकती है।

    एमसीसी नीट काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण सुझाव

    सुझाव

    विवरण

    समय पर रजिस्ट्रेशन करें

    अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

    सही जानकारी भरें

    आवेदन में त्रुटि से बचें।

    दस्तावेज पहले तैयार रखें

    रिपोर्टिंग में सुविधा होगी।

    अधिक विकल्प भरें

    सीट मिलने की संभावना बढ़ती है।

    चॉइस लॉक करना न भूलें

    लॉक न होने पर विकल्प मान्य नहीं होंगे।

    आधिकारिक वेबसाइट देखें

    केवल mcc.nic.in पर जारी सूचना पर भरोसा करें।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra