Amity University, Noida
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट 2027 एप्लिकेशन फॉर्म जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट 2027 एप्लिकेशन फॉर्म भर सकेंगे। नीट 2027 एग्जाम के मई 2027 में आयोजित किए जाने की संभावना है। उम्मीदवारों को नीट एप्लिकेशन फॉर्म 2027 भरने से पहले एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जांच कर लेनी चाहिए। नीट यूजी 2027 एप्लिकेशन फॉर्म पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक विवरण देने होंगे, संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। नीट 2027 एप्लिकेशन फॉर्म भरने का लिंक उपलब्ध होने पर यहां प्रदान किया जाएगा।
This Story also Contains
सभी ज़रूरी नीट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म की तारीखें एनटीए अपने नीट इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में जारी करता हैं। उम्मीदवार यहां नीट यूजी 2027 पंजीकरण की तारीख देख सकते हैं।
इवेंट्स | डेट्स |
नीट एनटीए ब्रोशर 2027 | सूचित किया जाएगा |
नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 रिलीज डेट | सूचित किया जाएगा |
नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 लास्ट डेट | सूचित किया जाएगा |
नीट ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2027 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट | सूचित किया जाएगा |
नीट 2027 करेक्शन विंडो | सूचित किया जाएगा |
नीट 2027 एग्जाम डेट | 2 मई, 2027 |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
NEET UG 2027 आवेदन पत्र भरने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया नीचे देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2027 को भरते समय होने वाली गलतियों से बचने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें।
स्टेप 1: नीट रजिस्ट्रेशन 2027
नीट 2027 पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। दिए गए विनिर्देशों के अनुसार एक पासवर्ड भी बनाया जाना चाहिए जो भविष्य के सभी लॉगिन के लिए जरूरी होगा। पंजीकरण के बाद एक प्रोविजनल नीट आवेदन संख्या जेनेरेट होगी। यह यूजर आईडी होगी जिसे लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल करना होगा।
नीट 2027 रजिस्ट्रेशन के दौरान निम्नलिखित विवरण दर्ज किए जाने चाहिए:
उम्मीदवार का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
जन्म तिथि
लिंग
राष्ट्रीयता
स्टेट ऑफ़ एलिजिबिलिटी
कैटेगरी
दिव्यांग (पर्सन विद डिसेबिलिटीज)
पहचान का प्रकार
पहचान नंबर
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
सुरक्षा पिन (जैसा कि स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहा है)
पासवर्ड चुनें: अगला स्टेप एक सुरक्षित एवं मजबूत पासवर्ड चुनना है। इसे रीटाइप कर, सिक्योरिटी संबंधी सवाल देकर उसका जवाब भी चुनना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा प्रश्न और उत्तर को सुरक्षित रखें क्योंकि यदि कोई उम्मीदवार पासवर्ड भूल जाता है तो उसे पुनः प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है।
नीट रजिस्ट्रेशन 2027 को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को उपरोक्त विवरणों को ठीक ढंग से भरना होगा और फिर सब्मिट करना होता है।
नीट 2027 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर जेनेरेट करना - इसके बाद नीट 2027 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर दिखेगा। इसे नोट कर लेना चाहिए और यह भविष्य में सभी लॉग-इन उद्देश्यों के लिए लॉग-इन आईडी के रूप में कार्य करेगा।
सत्यापित किए जाने वाले विवरण चेकलिस्ट - उम्मीदवारों को प्रत्येक ब्लॉक पर क्लिक करके सभी विवरणों को सत्यापित करने की आवश्यकता होती है। ब्लॉक पर टिक किए बिना किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें, क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
स्टेप 2: नीट 2027 आवेदन पत्र भरना
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को 'Complete Application Form' पर क्लिक करना होगा। प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। NEET 2027 के आवेदन पत्र में शेष विवरण भरना अनिवार्य है। NEET 2027 आवेदन पत्र में भरे जाने वाले अन्य विवरण हैं:
सेक्शन 1. व्यक्तिगत विवरण: पंजीकरण से कुछ विवरण अपने आप प्रदर्शित होंगे और इन्हें बदला नहीं जा सकता है। हालाँकि, नीट आवेदन पत्र (neet form 2027) में कई अन्य विवरण भरे जाने हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:
उम्मीदवार का नाम - ऑटो जनरेटेड
माता और पिता का नाम - ऑटो जनरेटेड
लिंग - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
श्रेणी - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
जन्म तिथि - ऑटो जनरेटेड
राष्ट्रीयता - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
क्या आप अल्पंख्यक समुदाय से हैं?
क्या आप मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित हैं?
पहचान का प्रकार
पहचान नंबर
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
सेक्शन 2. अप्लाई फॉर - नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी)- डिफ़ॉल्ट रूप से भरा हुआ होगा। फिर, उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण प्रदान करने की आवश्यकता पड़ेगी:
नीट प्रश्न पत्र की भाषा चुनने का विकल्प - उम्मीदवार अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और उर्दू में से कोई एक भाषा चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अपवाद के साथ, अन्य भाषाओं का विकल्प केवल तभी उपलब्ध होगा जब नीट 2027 परीक्षा केंद्र को उस भाषा की उत्पत्ति के राज्य में चुना गया हो।
परीक्षा केंद्र की पसंद - उम्मीदवारों को अपनी वरीयता के क्रम में कम से कम चार नीट परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।
सेक्शन 3. शैक्षणिक विवरण (12वीं कक्षा या समकक्ष) - निम्नलिखित 10+2 अर्हता विवरण दर्ज करें:
पास स्टेटस
परीक्षा उत्तीर्ण / उपस्थित होने का वर्ष
क्वालिफाइंग एग्जाम कोड - नीट क्वॉलिफिकेशन कोड के बारे में जानने के लिए
स्कूली शिक्षा का स्थान
स्कूल/कॉलेज का प्रकार
क्वालिफाइंग एग्जाम स्टेट
क्वालिफाइंग एग्जाम जिला
स्कूल बोर्ड
परिणाम मोड
रोल नंबर
स्कूल/कॉलेज का नाम और पता
स्कूल/कॉलेज का पिन कोड
सुरक्षा पिन दर्ज करें
विवरण चेकलिस्ट को वेरीफाई करना - सभी डिटेल्स भरने के बाद, इन सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के लिए एक नोटिफिकेशन पॉप-अप होगा। फिर, उम्मीदवारों को यह पुष्टि करने के लिए निम्नलिखित विवरणों पर क्लिक करना होगा कि ये सही से भरे गए हों।
मेरा नाम
पिता का नाम
माँ का नाम
जन्म की तारीख
लिंग
श्रेणी
प्रश्न पत्र माध्यम
परीक्षा शहर
शैक्षिक विवरण
‘I agree’ पर क्लिक करें
स्टेप 3 – स्कैन किए गए दस्तावेज़ों और इमेज को अपलोड करना
नीट 2027 के आवेदन पत्र में विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को निर्दिष्ट अनुसार फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। उम्मीदवारों को 'अपलोड दस्तावेज़' पर क्लिक करना होगा। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़ों का विवरण नीचे दिया गया है।
हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काली स्याही की कलम से किया जाना चाहिए और जेपीजी प्रारूप वाली फाइल 4 kb से 30 kb की होनी चाहिए।
बाएं हाथ के अंगूठे का निशान: उम्मीदवारों को जेपीजी प्रारूप में नीली स्याही से सफेद कागज पर बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की एक डिजिटल छवि अपलोड करनी होती है जिसका साइज 10 केबी से 200 केबी के बीच होनी चाहिए।
पोस्टकार्ड साइज फोटो: पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, उम्मीदवारों को पोस्टकार्ड साइज का जेपीजी फोटो अपलोड करना होगा, जिसका आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए।
दस्तावेज़ | विशेष विवरण | आकार और प्रारूप | उपकरण के लिए विशिष्टता |
पासपोर्ट फोटो | नवीनतम तस्वीर वाइट बैकग्राउंड वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो | Size - 10 Kb to 200 Kb Format - JPG | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
पोस्टकार्ड आकार का फोटो | 1 जनवरी 2027 को या उसके बाद लिया जाना चाहिए। अधिमानतः फोटोग्राफ नाम और तारीख के साथ लें। फोटो टोपी या चश्मे के साथ नहीं होनी चाहिए. वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो | 4"x6" (Size 10 kb - 200 kb) | 4.25 x 3.5 inches with 72 DPI |
हस्ताक्षर | वाइट बैक ग्राउंड काले पेन से हस्ताक्षर हस्ताक्षर बड़े अक्षरों में नहीं होना चाहिए. | Size - 4 Kb to 30 Kb Format - JPG | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
बाएं हाथ के अंगूठे का निशान | बाएं हाथ के अंगूठे के अनुपलब्ध होने की किसी भी स्थिति में, दाएं हाथ के अंगूठे के निशान का उपयोग किया जा सकता है सफेद कागज पर नीली स्याही | Size: 10 kb to 200 kb | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र | अपलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र स्कैन करना चाहिए | Size - 50 kb to 300 kb | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
श्रेणी प्रमाण पत्र | एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र | ब्रोशर में उल्लिखित केंद्रों की सूची से प्राप्त प्रमाणपत्र | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
नागरिकता प्रमाण पत्र | नागरिकता/दूतावास प्रमाण पत्र या पीडीएफ प्रारूप में नागरिकता का कोई दस्तावेजी प्रमाण | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
स्टेप 4: नीट एप्लीकेशन फीस का भुगतान
नीट 2027 एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है:
ऑनलाइन भुगतान: भारतीय स्टेट बैंक / सिंडिकेट बैंक / आईसीआईसीआई बैंक / एचडीएफसी बैंक / पेटीएम सेवा प्रदाता का उपयोग करके डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से।
नोट: ऑनलाइन भुगतान के मामले में ट्रांज़ैक्शन आईडी / रसीद के रूप में भुगतान का प्रमाण रखें।
कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
सामान्य /ओबीसी उम्मीदवार | 1,700 रुपये |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल * | 1,600 रुपये |
एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवार/थर्ड जेंडर | 1000 रुपये |
प्रोसेसिंग फीस और माल और सेवा कर (GST) (As applicable) का उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाना है।
स्टेप 5 – नीट पावती रसीद का प्रिंट आउट लेना
एक बार एप्लीकेशन फीस का भुगतान हो जाने के बाद, एक पुष्टिकरण पेज या पावती रसीद जनरेट होगी। इसका मतलब है कि नीट 2027 एप्लीकेशन (neet form) सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। नीट पावती या पुष्टिकरण पेज की एक प्रति अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार पावती या पुष्टिकरण पेज को भविष्य में प्रयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
एडमिशन तक सुरक्षित रखे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
नीट 2027 कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट
एप्लीकेशन फीस भुगतान का प्रमाण
अपलोड की गई फोटो की 6 से 8 प्रतियां
जम्मू-कश्मीर के उन उम्मीदवारों के लिए सिस्टम जेनरेटेड सेल्फ-डेक्लरेशन की कॉपी, जिन्होंने 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत सीटों का विकल्प चुना है।
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines
NEET-UG 2027 के लिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मदवारों को कई आवश्यक दस्तावेज (documents needed for neet registration) देने होंगे। उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की फोटो, बाएं और दाएं अंगूठे और उंगलियों के निशान, हस्ताक्षर, पोस्टकार्ड आकार की फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से नीट 2027 आवेदन पत्र (NEET 2027 application in hindi) में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की विशिष्टताओं की जांच कर सकते हैं।
neet.nta.nic.in NEET 2027 आवेदन पत्र भरने से पहले तैयार रखने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
वैध मोबाइल नंबर
वैध ईमेल पता
कक्षा 10 का विवरण और कक्षा 12 का विवरण (मार्कशीट, प्रमाण पत्र, रोल नंबर, स्कूल का पता और अन्य विवरण)
पिता और माता के नाम की सही स्पेलिंग
आधार नंबर (केवल अंतिम 4 अंक)
बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं का रोल नंबर/इलेक्शन कार्ड (ईपीआईसी नंबर), पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक खाता या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान नंबर
पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, कक्षा 10 पास प्रमाण पत्र और पोस्टकार्ड आकार के फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।
क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई भुगतान गेटवे विवरण (ऑनलाइन भुगतान के लिए)
अभ्यर्थियों की श्रेणी | अनुमत आईडी के प्रकार |
सभी राज्यों के भारतीय नागरिक | आधार नंबर (अंतिम 4 अंक)/, बोर्ड द्वारा जारी बारहवीं कक्षा का रोल नंबर, चुनाव कार्ड (ईपीआईसी नंबर), राशन कार्ड, फोटो के साथ बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट नंबर या सरकार द्वारा जारी किसी अन्य फोटो पहचान पत्र की संख्या। |
एनआरआई | पासपोर्ट नंबर, आधार (अंतिम 4 अंक) |
विदेशी नागरिक/ओसीआई/पीआईओ | पासपोर्ट संख्या |
नीट आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को एनटीए नीट पात्रता मानदंड ज़रूर चेक कर लेना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरने के लिए नीचे दिए गए नीट 2027 पात्रता मानदंड को देख सकते हैं।
मानक | योग्यता |
राष्ट्रीयता | नीट 2027 के लिए पात्र उम्मीदवारोे में शामिल हैं:
|
नीट 2027 के लिए आयु | नीट 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 31 दिसंबर 2027 तक प्रवेश के समय न्यूनतम 17 वर्ष का होना चाहिए। |
न्यूनतम योग्यता | उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 10 + 2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार जो कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे भी NEET 2027 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। |
अर्हता परीक्षा में वांछित न्यूनतम अंक |
|
प्रयासों की संख्या | नीट अटैम्प्ट लिमिट की अभी सीमा निर्धारित नहीं है। |
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines