Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए सबसे ज़्यादा क्लोजिंग रैंक
    • लेख
    • नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए सबसे ज़्यादा क्लोजिंग रैंक

    नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए सबसे ज़्यादा क्लोजिंग रैंक

    Rajan KumarUpdated on 04 Sep 2026, 04:27 PM IST

    नीट पीजी 2026 में एमएस ऑर्थोपेडिक्स उन शाखाओं में शामिल है, जिनके लिए अभ्यर्थियों के बीच काफी अधिक प्रतिस्पर्धा रहती है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कम फीस, अधिक मरीजों की संख्या, ट्रॉमा और आपातकालीन मामलों का अनुभव तथा ऑपरेशन की बेहतर व्यावहारिक ट्रेनिंग के कारण इस शाखा की मांग लगातार बनी हुई है। उपलब्ध क्लोजिंग रैंक के आंकड़ों से सरकारी कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को आसानी से समझा जा सकता है। नीचे नीट पीजी 2026 के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का क्लोजिंग रैंक दिया गया है।

    This Story also Contains

    1. नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स : अवलोकन
    2. नीट पीजी 2025: मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा
    3. नीट पीजी: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स का कटऑफ- श्रेणीवार- एंट्रो लिखिए)
    नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए सबसे ज़्यादा क्लोजिंग रैंक
    नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए सबसे ज़्यादा क्लोजिंग रैंक

    सामान्य वर्ग के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोवा मेडिकल कॉलेज, बांबोलिम में एमएस ऑर्थोपेडिक्स की क्लोजिंग रैंक 212 रही। इसके बाद सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज एवं केईएम अस्पताल, मुंबई में यह 1167 रही। वहीं वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली में क्लोजिंग रैंक 1647 और लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, मुंबई में 1884 रही, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली की 2,310 रही। ये आंकड़े बताते हैं कि प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स हासिल करने के लिए बहुत अच्छी रैंक की जरूरत होती है।
    नीट पीजी 2026 संभावित कट-ऑफ देखें

    इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि शीर्ष सरकारी कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए लगभग 5,000 के भीतर रैंक काफी मजबूत मानी जा सकती है। हालांकि अपेक्षाकृत अधिक रैंक पर भी विकल्प उपलब्ध रहते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी, राज्य, कॉलेज की प्रतिष्ठा और काउंसलिंग राउंड के अनुसार विकल्प भरने चाहिए। कुल मिलाकर, अच्छी रैंक वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी कॉलेज में एमएस ऑर्थोपेडिक्स एक बेहतरीन करियर विकल्प बना हुआ है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स की क्लोजिंग रैंक, श्रेणीवार कॉजेलों के रैंक के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    NEET PG 2026 College Predictor

    Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score

    NEET PG 2026 Counseling Guidance

    Your one-stop NEET PG counseling package with complete hand-holding throughout the admission journey


    नीट पीजी 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स : अवलोकन

    नीट पीजी 2026 में एमएस ऑर्थोपेडिक्स सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी शाखाओं में शामिल है। देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में इस पाठ्यक्रम की मांग अधिक होने के कारण प्रवेश के लिए अच्छी रैंक की जरूरत होती है। हालांकि, अलग-अलग कॉलेजों में सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की पसंद, आरक्षण श्रेणी और काउंसलिंग के चरण के अनुसार क्लोजिंग रैंक में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।

    बिंदु

    सामान्य अवलोकन

    शाखा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    कॉलेज का प्रकार

    सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं प्रमुख सरकारी संस्थान

    सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश

    बहुत अच्छी नीट पीजी रैंक की आवश्यकता

    क्लोजिंग रैंक को प्रभावित करने वाले कारक

    कॉलेज की प्रतिष्ठा, सीटों की संख्या, श्रेणी, राज्य, काउंसलिंग राउंड और अभ्यर्थियों की पसंद

    काउंसलिंग रणनीति

    केवल एक कॉलेज पर निर्भर न रहें; पसंद के अनुसार व्यापक विकल्प भरना बेहतर

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट पीजी 2025: मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा

    नीट पीजी 2025 के लिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। उपलब्ध सीट मैट्रिक्स के अनुसार, 2024 में जहां कुल 49,976 सीटें थीं, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 58,400 हो गई। यानी देशभर में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा के लिए उपलब्ध सीटों में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है। नीचे दी गई सारणी में 2024 और 2025 की पाठ्यक्रमवार सीटों की तुलना देखी जा सकती है।

    नीट पीजी 2025: पाठ्यक्रम के अनुसार सीट मैट्रिक्स

    कार्यक्रम का प्रकार

    कुल सीटें 2024

    कुल सीटें 2025

    एमडी

    33,836

    39,559

    एमएस

    15,770

    18,414

    डिप्लोमा

    370

    370

    एमडी/एमएस

    0

    57

    कुल सीटें

    49,976

    58,400

    नीट पीजी: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स का कटऑफ- श्रेणीवार- एंट्रो लिखिए)

    नीट पीजी में एमएस ऑर्थोपेडिक्स सरकारी मेडिकल कॉलेजों की लोकप्रिय क्लिनिकल शाखाओं में शामिल है। अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों की पसंद, कॉलेज की प्रतिष्ठा और काउंसलिंग राउंड के अनुसार कटऑफ में अंतर देखने को मिलता है। उपलब्ध रुझानों में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए क्लोजिंग रैंक अलग-अलग रही है। श्रेणीवार कटऑफ का विश्लेषण अभ्यर्थियों को अपनी रैंक और आरक्षण श्रेणी के आधार पर सरकारी कॉलेजों में एमएस ऑर्थोपेडिक्स के संभावित अवसर समझने में मदद करता है।

    कॉलेज का नाम

    कोर्स

    सामान्य

    ईडब्ल्यूएस

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    अनुसूचित जाती

    अनुसूचित जनजाती

    गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बंबोलिम

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    212





    वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    1647

    2796

    956

    10975


    अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    2310

    3979

    2418

    11027


    मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    3293


    4503

    15661


    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    3343


    3653

    13159


    डॉ संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज, जोधपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    3576

    9760

    8531

    30065

    45631

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    3738





    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4057

    5867

    11387

    27665


    एचबीटी मेडिकल कॉलेज और डॉ. आरएन कूपर म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज और जनरल हॉस्पिटल, मुंबई

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4355


    9557



    सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चंडीगढ़

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4425


    5704



    सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4724

    17339

    13329


    56125

    पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान, रोहतक

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4871

    8188

    7776



    सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    4871

    7657

    7459

    27861

    39152

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    5000


    4581



    डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, लखनऊ

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    5600





    ईएसआई स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    5887

    8787

    10021



    पटना मेडिकल कॉलेज, पटना

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    6340

    10134

    7869

    19603


    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    6537

    9314

    8721

    23089

    40122

    सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    6743





    जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    6743


    8486

    25104


    राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान, रांची

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    7007

    10779


    25688


    मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    7736


    13195

    29824

    58991

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    8080

    17219

    10949



    रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    8549


    9550

    26937

    42483

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    8606





    पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    8659



    32147

    40572

    सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोटा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    8794

    12932

    8139

    29185


    लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    9074


    9732



    सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    9187

    16147


    29656


    इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    9413

    20781

    17121



    सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    9537


    11393

    35593


    नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, पटना

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    9799


    11251


    62793

    बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10313



    28718

    47526

    महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10356

    15815

    8073

    28364


    गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10503

    9100

    13631

    28196


    जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10708



    32344


    गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10746

    11806

    13833

    23659


    नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जबलपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10774


    14211

    32054


    दरभंगा मेडिकल कॉलेज, लहेरियासराय

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    10874


    12058

    32322


    छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, बिलासपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    11115

    18436

    14985



    महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    11506





    अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, गया

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    12146





    उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    12418



    33853

    63407

    महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13014


    15310



    उमा नाथ सिंह स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13389





    सरकारी मेडिकल कॉलेज, रतलाम

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13406

    17471




    श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13641





    सरकारी मेडिकल कॉलेज, कन्नौज

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13749


    16841

    36681


    श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13926


    16867



    शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    13986





    अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, विदिशा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    14706





    महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराईच

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    14880





    स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स

    15480



    38378


    दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स




    34806


    शासकीय मेडिकल कॉलेज, अंबिकापुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स




    35943


    शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स




    32639


    राजकीय मेडिकल कॉलेज, हलद्वानी

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स


    17447




    सरकारी मेडिकल कॉलेज, जालौन

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स




    37273

    62239

    इंदिरा गांधी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, पटना

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स


    11599




    जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स


    15809

    13252

    33345

    47463

    स्वर्गीय बाली राम कश्यप मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    17656

    35511


    उत्तरी रेलवे केंद्रीय अस्पताल, कनॉट प्लेस के पास, नई दिल्ली

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स




    15124

    47899

    पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स





    71998

    आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    12694



    संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान, लखनऊ

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    8206


    51531

    शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    14579



    श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज, मंडी

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    17642



    सोबन सिंह जीना, सरकारी चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा

    एमएस ऑर्थोपेडिक्स



    17696



    नीट पीजी में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमएस ऑर्थोपेडिक्स सीटें अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उपलब्ध रुझानों से पता चलता है कि प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए मजबूत रैंक जरूरी होती है, जबकि अन्य सरकारी कॉलेजों में अपेक्षाकृत व्यापक अवसर मिल सकते हैं। कॉलेज की प्रतिष्ठा, प्रशिक्षण सुविधाएं, मरीजों का अनुभव, आरक्षण श्रेणी और काउंसलिंग प्रक्रिया क्लोजिंग रैंक को प्रभावित करते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल कटऑफ पर निर्भर रहने के बजाय अपनी रैंक, श्रेणी और पसंद के आधार पर विकल्पों की रणनीतिक सूची तैयार करनी चाहिए। सरकारी संस्थानों में ऑर्थोपेडिक्स चुनने से पहले प्रशिक्षण और भविष्य की करियर संभावनाओं पर भी विचार करना उपयोगी है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमएस ऑर्थोपेडिक्स की मांग क्यों अधिक रहती है?
    A:

    कम फीस, बेहतर क्लिनिकल एक्सपोजर, अधिक मरीजों की संख्या और ट्रॉमा व सर्जिकल मामलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के कारण यह शाखा काफी लोकप्रिय रहती है।

    Q: एमएस ऑर्थोपेडिक्स की क्लोजिंग रैंक किन बातों पर निर्भर करती है?
    A:

    क्लोजिंग रैंक कॉलेज की प्रतिष्ठा, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण श्रेणी, अभ्यर्थियों की पसंद, काउंसलिंग राउंड और संबंधित संस्थान की प्रशिक्षण सुविधाओं से प्रभावित होती है।

    Q: क्या केवल क्लोजिंग रैंक देखकर कॉलेज चुनना उचित है?
    A:

    नहीं, कॉलेज चुनते समय क्लोजिंग रैंक के साथ क्लिनिकल एक्सपोजर, ऑपरेशन का अनुभव, विभाग की गुणवत्ता, मरीजों का भार और भविष्य की करियर संभावनाओं को भी देखना चाहिए।

    Q: एमएस ऑर्थोपेडिक्स के लिए विकल्प भरते समय क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
    A:

    अभ्यर्थियों को अपनी रैंक और श्रेणी के अनुसार महत्वाकांक्षी, संभावित और सुरक्षित विकल्पों का संतुलन बनाकर अधिक से अधिक उपयुक्त कॉलेजों को प्राथमिकता सूची में शामिल करना चाहिए।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET PG

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET PG ?

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off

    Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor