JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
राजस्थान में नीट के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश 2026-27 सत्र के लिए किस तरह होगा, इसकी नियामक व्यवस्था, सीट-कोटा ढांचा, श्रेणीवार आरक्षण, अधिवास नियम, एनआरआई और दिव्यांग (PwBD) कोटा तथा पंजीकरण-शुल्क से जुड़े सभी अहम पहलुओं को इस लेख में सिलसिलेवार समझाया गया है। Careers360 ने इस लेख में दी गई जानकारी को राजस्थान नीट यूजी काउंसलिंग 2026 सूचना बुलेटिन के विश्लेषण के बाद साझा किया है।
राजस्थान में मेडिकल-डेंटल प्रवेश एक बहुस्तरीय व्यवस्था के तहत संचालित होते हैं, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों स्तर की संस्थाएं शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।
प्राधिकरण | प्रवेश प्रक्रिया में भूमिका |
नीट यूजी मेडिकल एंड डेंटल एडमिशन/काउंसलिंग बोर्ड 2026 (राज्य सरकार द्वारा गठित) | राजस्थान के सभी सरकारी, सरकारी सोसाइटी (RajMES), RUHS, ESIC और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में 85% राज्य कोटे (मैनेजमेंट/NRI सीटों सहित) की ऑनलाइन काउंसलिंग नीट (यूजी) - 2026 की मेरिट-कम-चॉइस पद्धति से करता है। |
निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा (DME), राजस्थान सरकार | बोर्ड इसी निदेशालय के अधीन कार्य करता है; एनटीए से राज्य सरकार के माध्यम से नीट (UG) योग्य अभ्यर्थियों का डेटा प्राप्त करता है |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) | नीट (UG) - 2026 का आयोजन करती है और मेरिट डेटा उपलब्ध कराती है, जिसके आधार पर राजस्थान राज्य मेरिट सूची व राउंडवार आवंटन सूची तैयार होती है |
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), नई दिल्ली | सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों, सरकारी सोसाइटी कॉलेजों, RUHS CMS/CDS और ESIC MC में 15% अखिल भारतीय कोटे (AIQ) की काउंसलिंग करती है |
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) / नेशनल डेंटल कमीशन (NDC) | ग्रेजुएट मेडिकल/डेंटल शिक्षा विनियम तैयार करते हैं और प्रत्येक कॉलेज के स्वीकृत MBBS/BDS प्रवेश-कोटे को हर सत्र के लिए मंज़ूरी देते हैं |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
कुल सीटों का बंटवारा 85% राज्य कोटा और 15% अखिल भारतीय कोटे में होता है, जो पांच तरह की संस्थाओं - सरकारी, RajMES, आरयूएचएस, ESIC और निजी कॉलेजों में लागू होता है। इसके अलावा 6 राज्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में केंद्र सरकार पूल की 24 सीटें भी आरक्षित हैं। उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई जानकारी से सीट-कोटा संरचना समझ सकते हैं।
कोटा | विवरण |
राज्य कोटा (85%) | राज्य बोर्ड द्वारा नीट (यूजी) - 2026 की मेरिट-कम-चॉइस ऑनलाइन काउंसलिंग से भरा जाता है- यह आरक्षित-श्रेणी हिस्से के लिए राजस्थान-अधिवास अभ्यर्थियों के लिए खुला है, साथ ही इसमें मैनेजमेंट व NRI सीटें भी शामिल हैं जिनके अलग पात्रता नियम हैं |
अखिल भारतीय कोटा – 15% (सरकारी संस्थान) | सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों, सरकारी सोसाइटी (RajMES) कॉलेजों, RUHS CMS/CDS और ESIC MC की 15% सीटों की काउंसलिंग MCC द्वारा होती है - यह राष्ट्रीय स्तर पर खुला है, इसमें अधिवास की शर्त नहीं है |
केंद्र सरकार पूल | 6 राज्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से प्रत्येक में 4-4 यानी कुल 24 सीटें केंद्र सरकार पूल के तहत नामांकित अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं, जिन्हें केंद्र सरकार प्राधिकरण भरता है |
स्रोत: राजस्थान नीट-यूजी काउंसलिंग 2026 सूचना बुलेटिन, धारा 1 व 5.V(a)-(b)
श्रेणी | आरक्षण हिस्सा | काउंसलिंग में इसका अर्थ |
एसटी | 12% | ST सीटों में से 45% सीटें अनुसूचित (जनजातीय) क्षेत्र के मूल निवासी ST अभ्यर्थियों के लिए और आरक्षित हैं - यह 'STA' उप-कोटा है |
एससी | 16% | राजस्थान के लिए राष्ट्रपति के आदेश में अधिसूचित मूल SC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित |
ओबीसी-एनसीएल | 21% | इसके लिए स्पष्ट रूप से 'नॉन-क्रीमी लेयर' अंकित वैध राजस्थान OBC प्रमाण-पत्र आवश्यक है |
एमबीसी-एनसीएल | 5% | अति पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर); वैध राजस्थान MBC-NCL प्रमाण-पत्र आवश्यक |
ईडब्ल्यूएस | 10% | आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग; प्रमाण-पत्र विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वैध होना चाहिए |
रक्षा/अर्ध-सैनिक (क्षैतिज) | 1% | राजस्थान-मूल के रक्षा/अर्ध-सैनिक कर्मियों के आश्रितों के लिए प्राथमिकता-कम-मेरिट आधार पर आरक्षित, 3:1 अनुपात में विभाजित; इनमें से 50% सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित |
महत्वपूर्ण: हर श्रेणी (अनारक्षित सहित) की न्यूनतम 25% सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं, और हर श्रेणी की 5% सीटें क्षैतिज रूप से PwBD (दिव्यांग) अभ्यर्थियों के लिए और आरक्षित हैं।
स्रोत: राजस्थान सूचना बुलेटिन, धारा 5.V(c)-(d), सरकारी आदेश F.5(968)DME/LC/2018/1997, दिनांक 29.04.2019 के अनुसार
सीधे राजस्थान-अधिवास के अलावा, नीचे टेबल में दी गई 11 श्रेणियों में से किसी एक शर्त को पूरा करने वाला अभ्यर्थी भी राज्य कोटा (सरकारी/मैनेजमेंट/NRI) सीटों के लिए पात्र माना जाता है।
श्रेणी | कौन पात्र है |
I | जिनके माता-पिता में से कोई एक पिछले 10 वर्षों से लगातार राजस्थान में निवासरत है और अभ्यर्थी ने इसी अवधि में कम से कम 5 वर्ष राजस्थान में अध्ययन किया हो |
II | राजस्थान के मूल निवासी जो अन्य राज्यों में अध्ययनरत हैं |
III–V | राजस्थान सरकार के सेवारत/सेवानिवृत्त कर्मचारी, राजस्थान संवर्ग के अखिल भारतीय सेवा अधिकारी, या राजस्थान सरकार के उपक्रम/निगम/स्थानीय निकाय के कर्मचारी (कम से कम 3 वर्ष की सेवा) के पुत्र/पुत्री |
VI–IX | राजस्थान-मूल के (या वर्तमान में राजस्थान में तैनात) सेवारत/सेवानिवृत्त रक्षा या अर्ध-सैनिक कर्मियों के मूल पुत्र/पुत्री |
X | राजस्थान उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश के पुत्र/पुत्री (शर्त यह कि यह लाभ अन्यत्र नहीं लिया जा रहा, इस आशय का शपथ-पत्र देना होगा) |
XI – "अन्य" | I–X में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों के लिए; ये केवल राज्य मेरिट सूची समाप्त होने के बाद रिक्त सीटों (राउंड 3 से आगे) के लिए पात्र होंगे, और राज्य आरक्षण लाभ के हकदार नहीं होंगे |
आवश्यकता | विवरण |
कौन पात्र है | माता-पिता में से कम से कम एक NRI होकर विदेश में सामान्य रूप से निवासरत हो; अथवा प्रायोजक अभ्यर्थी का सगा भाई/बहन हो जो विदेश में NRI के रूप में रहता हो; अथवा (सत्यापित प्रमाण सहित) करीबी रिश्तेदार (चाचा/चाची, दादा-दादी, या सगा चचेरा भाई-बहन) जो विदेश में सामान्य रूप से निवासरत हो |
मुख्य दस्तावेज़ | ·भारतीय दूतावास/कौंसुलेट या विदेश मंत्रालय से जारी NRI/OCI/PIO स्थिति प्रमाण-पत्र (या उपलब्ध न होने पर नोटरीकृत शपथ-पत्र) ·प्रायोजक द्वारा पूरे कोर्स की फीस वहन करने का नोटरीकृत शपथ-पत्र ·प्रायोजक और अभ्यर्थी के बीच संबंध का प्रमाण |
वंशानुगत पृष्ठभूमि प्राथमिकता | जिन अभ्यर्थियों की स्वयं की/माता-पिता की/दादा-दादी की वंशानुगत पृष्ठभूमि राजस्थान से जुड़ी है (किसी भी समय कम से कम 5 वर्ष निवास, जिसका प्रमाण बिजली-पानी बिल, संपत्ति दस्तावेज़, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि से मिले), NRI सीटें पहले उन्हें दी जाती हैं; शेष रिक्त सीटें अन्य-राज्य मूल के NRI अभ्यर्थियों को जाती हैं |
कौन-से संस्थान | एनआरआई सीटें केवल RajMES (सरकारी सोसाइटी) कॉलेजों और RUHS CMS/CDS में हैं - 6 मुख्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अधिकांशतः यह सीटें नहीं हैं (कोटा, अजमेर व उदयपुर को छोड़कर, जहां 15-15 सीटें हैं), और इस योजना के तहत निजी कॉलेजों में अलग से कोई NRI कोटा नहीं है |
NRI सीटों पर आरक्षण नहीं | NRI कोटे में SC/ST/OBC/MBC/EWS/PwBD आरक्षण लागू नहीं होता |
राउंड 3 - अलग एनआरआई राउंड: राउंड 2 के बाद भी रिक्त रहीं NRI सीटों की काउंसलिंग गैर-NRI सीटों की राउंड 3 आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से पहले, अलग से की जाती है। जिस अभ्यर्थी को राउंड 3 में NRI सीट आवंटित होती है, वह अन्य सीटों के लिए राउंड 3 में भाग नहीं ले सकता।
अनभरी एनआरआई सीटें: राउंड 3 की NRI प्रक्रिया के बाद भी रिक्त रहने वाली NRI सीटें, जिस श्रेणी से बनी थीं, वापस उसी श्रेणी में परिवर्तित होकर गैर-NRI सीटों के नियमित राउंड 3 आवंटन में भरी जाती हैं।
प्रवेश पर प्रतिभूति बॉण्ड: राउंड 3 में NRI सीट पर प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को शेष पूरे कोर्स की फीस चुकाने का प्रतिभूति बॉण्ड देना होगा, यदि वह कोर्स पूरा होने से पहले सीट छोड़ता है।
महत्वपूर्ण: एनआरआई कोटे की पात्रता के लिए भौतिक दस्तावेज़ सत्यापन अनिवार्य है - अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थान/समय पर मूल प्रमाण-पत्र स्वयं उपस्थित होकर दिखाने होंगे। यह सत्यापन पूरा होने के बाद ही NRI सीटों के लिए चॉइस-फिलिंग सक्षम होती है; जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होते, उन्हें एनआरआई सीट आवंटन के लिए विचार में नहीं लिया जाता।
स्रोत: राजस्थान सूचना बुलेटिन, धारा 5.IV(6) व धारा 8 (दस्तावेज़ सत्यापन)
आवश्यकता | विवरण |
क्षैतिज आरक्षण | हर आरक्षित श्रेणी (ST 12%, SC 16%, OBC-NCL 21%, MBC-NCL 5%, EWS 10%) तथा अनारक्षित श्रेणी की 5% सीटें मेरिट-कम-प्राथमिकता आधार पर PwBD अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज रूप से और आरक्षित हैं |
न्यूनतम मानदंड | RPwD अधिनियम, 2016 के अनुसार पात्रता के लिए किसी निर्दिष्ट दिव्यांगता का आकलन कम से कम 40% (बेंचमार्क दिव्यांगता) होना आवश्यक है |
प्रमाणीकरण केंद्र | पात्रता प्रमाण-पत्र केवल MCC द्वारा नामित 33 मेडिकल असेसमेंट बोर्डों (जो पहले 16 थे, अब बढ़ाकर 33 किए गए हैं) से ही 2026-27 सत्र के लिए स्वीकार्य होंगे - किसी अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल से जारी प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होंगे |
UDID कार्ड आवश्यक | अभ्यर्थियों के पास UDID पोर्टल से जारी स्थायी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (UDID) कार्ड भी होना चाहिए; पंजीकरण के समय पात्रता प्रमाण-पत्र और UDID कार्ड दोनों अपलोड करने होंगे - PwBD स्थिति के लिए अलग से व्यक्तिगत सत्यापन आवश्यक नहीं है |
2026 आकलन ढांचा | NMC के नए दिशा-निर्देशों (अधिसूचना संख्या U-11021/24204/2026-UGMEB, दिनांक 21.07.2026) के अनुसार, पात्रता का निर्धारण केवल दिव्यांगता प्रतिशत/श्रेणी के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता-आधारित क्रियात्मक आकलन (उचित सुविधा सहित) के आधार पर किया जाएगा |
श्रेणी | शुल्क |
UR / Gen-EWS / गैर-अधिवास अभ्यर्थी | ₹2,500 |
SC / ST / ST-STA अभ्यर्थी (राजस्थान अधिवास) | ₹1,500 |
इसके अतिरिक्त लागू लेन-देन शुल्क भी देना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय, अहस्तांतरणीय है और इसे भविष्य के किसी भी राज्य UG प्रवेश चक्र में समायोजित नहीं किया जा सकता।
काउंसलिंग के लिए पात्र होने हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के भाग 1 और भाग 2 दोनों पूरे करने होंगे - आधिकारिक वेबसाइट (ug.neetrajasthan.com) के अलावा किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं है।
एक अभ्यर्थी केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है; एक ही राउंड में एक से अधिक आवेदन जमा करने पर उस राउंड की काउंसलिंग से वंचित कर दिया जाएगा।
स्रोत: राजस्थान सूचना बुलेटिन, धारा 7 (आवेदन/पंजीकरण शुल्क)
सीट प्रकार | सुरक्षा जमा (वापसी योग्य) |
सरकारी सीट - सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज, RajMES, आरयूएचएस CMS, ESIC MC (सभी श्रेणियां) | ₹50,000 |
मैनेजमेंट सीट - RajMES (सरकारी सोसाइटी) कॉलेज | ₹2,00,000 |
NRI सीट - RajMES (सरकारी सोसाइटी) कॉलेज | ₹5,00,000 |
कोई भी सीट - निजी मेडिकल कॉलेज | ₹5,00,000 |
BDS पाठ्यक्रम - आरयूएचएस CDS / निजी डेंटल कॉलेज | ₹10,000 |
₹2,00,000 या ₹5,00,000 जमा करने पर सरकारी/RajMES/आरयूएचएस/ESIC + निजी डेंटल कॉलेजों की चॉइस स्वतः सक्षम हो जाती हैं।
राउंड 2 से आगे प्रवेश न लेने पर, या गलत जानकारी के कारण प्रवेश रद्द होने पर यह राशि ज़ब्त कर ली जाती है।
सेवा बॉण्ड: सरकारी/RajMES/RUHS सीटों के लिए ₹10 लाख + कोर्स पूरा होने के बाद 2 वर्ष की राज्य सेवा; RUHS/सरकारी डेंटल कॉलेज सीटों के लिए ₹4 लाख + ₹1 लाख बैंक गारंटी।
स्रोत: राजस्थान सूचना बुलेटिन, धारा 6 (बॉण्ड/शुल्क संरचना से संबंधित शर्तें) व धारा 9 (सुरक्षा जमा)
नीट(यूजी)-2026 स्कोर कार्ड
डाउनलोड किया गया आवंटन पत्र
कक्षा 10 की मार्कशीट (जन्म-तिथि प्रमाण हेतु)
जीव विज्ञान/बायोटेक विषय सहित कक्षा 12 की मार्कशीट
फोटो पहचान-पत्र (आधार/पैन/वोटर ID/DL/स्कूल ID)
4 पासपोर्ट-साइज़ फोटो
पात्रता-शर्त संबंधी प्रमाण (I–XI, धारा III अनुसार)
जाति/उप-श्रेणी प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
अधिवास प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
PwBD पात्रता प्रमाण-पत्र + UDID कार्ड, यदि लागू हो
2026-27 के लिए वैध EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
NRI प्रायोजक दस्तावेज़ (प्रोफार्मा 3/4/5), यदि लागू हो
सभी मूल प्रमाण-पत्रों की स्व-सत्यापित 2 प्रति फोटोकॉपी
आवंटन पत्र की 4 प्रतियां
लागू बॉण्ड (प्रोफार्मा 6/7)
एक वर्ष की ट्यूशन फीस भुगतान का प्रमाण
एकेडमिक ब्लॉक, SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर रिपोर्ट करना
स्रोत: राजस्थान सूचना बुलेटिन, धारा 8 (आवेदन प्रपत्र व प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेज़)
On Question asked by student community
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello
If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.
For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.