JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
री-नीट 2026 पास प्रतिशत जारी- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 16 जुलाई को री-नीट 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने री-नीट 2026 परीक्षा से जुड़े आंकड़े भी जारी किए हैं, जिसमें परीक्षा में शामिल होने वाले और सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों की संख्या शामिल भी है। जारी रिजल्ट के अनुसार, री-नीट 2026 का पास प्रतिशत 56.05% है। री-नीट 2026 पास प्रतिशत उन उम्मीदवारों के प्रतिशत को दर्शाता है, जिन्होंने एनटीए द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग परसेंटाइल हासिल किया है। ऐसे उम्मीदवार अब मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
ये भी पढ़ें: री नीट 2026 रिजल्ट । नीट काउंसलिंग 2026
21 जून 2026 को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा में देशभर से लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल रहे। परीक्षा का आयोजन देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 13 भाषाओं में किया गया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। वहीं, सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।
शीर्ष रैंक प्राप्त अभ्यर्थियों की प्रोफ़ाइल
कुल 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें—
93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने पहली बार नीट (यूजी) परीक्षा दी।
99 प्रतिशत अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।
ये भी पढ़ें: नीट का रिजल्ट कब आएगा? । री नीट आंसर की
एनटीए रिजल्ट के साथ कुल उपस्थित उम्मीदवारों, क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी जारी साझा की है। NEET 2026 में सफल उम्मीदवार ही आगे की मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन किया जाएगा। NEET 2026 पास प्रतिशत, क्वालिफाइंग परसेंटाइल और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा री-नीट 2026 रिजल्ट जारी करने के साथ ही परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इसमें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या, क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और री-नीट 2026 का पास प्रतिशत शामिल है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में री-नीट 2026 रिजल्ट स्टैटिस्टिक्स की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
विवरण (Particulars) | आंकड़े (Statistics) |
री-नीट 2026 परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों की संख्या | 20 लाख से ज़्यादा |
री-नीट 2026 परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या | 11.21 लाख |
री-नीट 2026 पास प्रतिशत | 56.05% |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा री-नीट 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही परीक्षा का पास प्रतिशत भी घोषित कर दिया गया है। री-नीट 2026 पास प्रतिशत से यह जानकारी मिलती है कि परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों में से कितने अभ्यर्थियों ने न्यूनतम क्वालिफाइंग मानदंड पूरा कर सफलता हासिल की है।
री-नीट 2026 का ओवरऑल पास प्रतिशत परीक्षा में सफल (क्वालिफाई) उम्मीदवारों की कुल संख्या को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की कुल संख्या से विभाजित करके निकाला जाता है। इसके बाद प्राप्त परिणाम को 100 से गुणा किया जाता है।
महत्वपूर्ण लेख: नीट कैंडिडेट लॉगिन
री-नीट 2026 पास प्रतिशत का फॉर्मूला:
री-नीट 2026 पास प्रतिशत = (कुल क्वालिफाई उम्मीदवारों की संख्या ÷ परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों की संख्या) × 100
उदाहरण:
मान लीजिए री-नीट 2026 परीक्षा में कुल 10,00,000 उम्मीदवार शामिल हुए और इनमें से 6,50,000 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया। ऐसे में पास प्रतिशत इस प्रकार निकाला जाएगा—
री-नीट 2026 पास प्रतिशत = (6,50,000 ÷ 10,00,000) × 100
= 65%
कई उम्मीदवार री-नीट 2026 पास प्रतिशत और क्वालिफाइंग कटऑफ को एक ही मान लेते हैं, जबकि दोनों का अर्थ अलग-अलग होता है। री-नीट 2026 क्वालिफाइंग कटऑफ वह न्यूनतम परसेंटाइल है, जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा में सफल घोषित होने के लिए निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को क्वालिफाई करने के लिए इस न्यूनतम परसेंटाइल को हासिल करना अनिवार्य होता है।
वहीं, री-नीट 2026 पास प्रतिशत परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों में से सफल उम्मीदवारों के अनुपात को दर्शाता है। यानी कितने प्रतिशत अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा निर्धारित क्वालिफाइंग मानदंड पूरा किया, इसकी जानकारी पास प्रतिशत से मिलती है।
री-नीट 2026 के पास प्रतिशत के साथ उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के NEET पास प्रतिशत पर भी नजर डालनी चाहिए। पिछले सालों के आंकड़ों से परीक्षा में प्रतिस्पर्धा के स्तर, क्वालिफाइंग ट्रेंड और सफल उम्मीदवारों के अनुपात को समझने में मदद मिलती है। नीचे दी गई सारणी में पिछले वर्षों के NEET पास प्रतिशत की जानकारी दी गई है।
वर्ष | NEET पास प्रतिशत |
2025 | 55.96% |
2024 | 56.39% |
2023 | 56.12% |
2022 | 56.27% |
इन आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले कुछ वर्षों में NEET परीक्षा का पास प्रतिशत लगभग 56 प्रतिशत के आसपास रहा है। उम्मीदवार इन ट्रेंड्स के आधार पर परीक्षा के स्तर और प्रतिस्पर्धा का अनुमान लगा सकते हैं।
पढ़ें: नीट सिलेबस
री-नीट 2026 में सफल उम्मीदवार अब मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और काउंसलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियों पर नजर रखनी चाहिए। सही समय पर रजिस्ट्रेशन और कॉलेज विकल्प भरना मेडिकल सीट हासिल करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
री-नीट 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को ये काम करने चाहिए:
स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें: उम्मीदवारों को अपना री-नीट 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए, क्योंकि काउंसलिंग के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी रखें: मेडिकल काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली रजिस्ट्रेशन डेट, शेड्यूल और अन्य निर्देशों को नियमित रूप से चेक करें।
कॉलेज विकल्पों की तैयारी करें: उम्मीदवार अपने स्कोर, रैंक और पसंद के आधार पर संभावित मेडिकल कॉलेजों की सूची तैयार कर सकते हैं। कॉलेज चयन में सहायता के लिए NEET College Predictor जैसे टूल का उपयोग किया जा सकता है।
राज्य काउंसलिंग पर नजर रखें: 85% राज्य कोटा सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की काउंसलिंग वेबसाइट पर जारी शेड्यूल और नियमों की जानकारी लेनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज तैयार रखें: काउंसलिंग के दौरान आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया को समझें: उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
ऑल इंडिया रैंक (AIR) | उम्मीदवार का नाम | पर्सेंटाइल | कैटेगरी | राज्य |
1 | आर्यन गुप्ता | 99.9999 | सामान्य (General) | पंजाब |
2 | पांशुल बंसल | 99.9999 | सामान्य (General) | हरियाणा |
3 | उपलाक्ष्य गोयल | 99.99985 | सामान्य (General) | राजस्थान |
4 | आयुष भलोटिया | 99.99965 | सामान्य (General) | बिहार |
5 | कुडाले श्रावणी कृष्णा | 99.99965 | ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) | महाराष्ट्र |
6 | रिया रंजन | 99.99965 | ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) | बिहार |
7 | आर्यन दुबे | 99.99965 | सामान्य (General) | उत्तर प्रदेश |
8 | गीतांश सरीन | 99.99915 | सामान्य (General) | पंजाब |
9 | गौरव सिंह मोहनिश मारुति | 99.99915 | ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) | राजस्थान |
10 | भोसले अभिलाष | 99.99915 | सामान्य (General) | महाराष्ट्र |
On Question asked by student community
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello
If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.
For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for
Hello Student,
Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.
In details
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Get Started With Your Healthcare Career. 2026 Admissions open.