Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा? - यहां जानें तारीख और समय
    • लेख
    • री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा? - यहां जानें तारीख और समय

    री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा? - यहां जानें तारीख और समय

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 07 Jul 2026, 03:10 PM IST

    री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा री-नीट 2026 का आयोजन 21 जून 2026 को हो चुका है। ऐसे में अब नीट परीक्षार्थी री-नीट 2026 रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीए के 20 जुलाई तक री-नीट 2026 के रिज़ल्ट घोषित करने की उम्मीद है। एनटीए ने अभी तक रिज़ल्ट जारी करने की कोई ऑफ़िशियल तारीख़ घोषित नहीं की है। एनटीए जल्द ही री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर सकती है। हालांकि, एनटीए की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

    This Story also Contains

    1. री-नीट 2026 का रिजल्ट: मुख्य जानकारी
    2. री-नीट 2026 का रिजल्ट तिथि
    3. री-नीट 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
    4. री-नीट 2026 स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
    5. री-नीट 2026 कट-ऑफ
    6. री-नीट 2026 रिजल्ट के बाद क्या होगा?
    री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा? - यहां जानें तारीख और समय
    री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

    दरअसल, नीट उम्मीदवार इंटरनेट पर ‘री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा, नीट का रिजल्ट कब आएगा, नीट रिजल्ट कब आएगा, नीट यूजी 2026 रिजल्ट डेट या नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा’ जैसे सवालों को लगातार सर्च कर रहे हैं। उम्मीदवार री-नीट 2026 रिजल्ट डेट, समय और रिजल्ट देखने की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को आखिर तक पढ़ें।

    री-नीट 2026 का रिजल्ट: मुख्य जानकारी

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    री-नीट यूजी 2026

    आयोजन संस्था

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

    रिजल्ट जारी होने का माध्यम

    ऑनलाइन

    रिजल्ट का प्रारूप

    स्कोरकार्ड

    लॉगिन के लिए आवश्यक जानकारी

    एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन

    आधिकारिक वेबसाइट

    neet.nta.nic.in

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    री-नीट 2026 का रिजल्ट तिथि

    एनटीए ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है।

    इवेंट

    तारीख

    री-नीट 2026 परीक्षा

    21 जून 2026

    री-नीट 2026 रिजल्ट

    20 जुलाई तक या उससे पहले

    री-नीट 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

    रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

    • होमपेज पर "री-नीट 2026 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

    • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आपका री-नीट 2026 स्कोरकार्ड दिखाई देगा।

    • प्राप्त अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और अन्य जानकारी जांच लें।

    • भविष्य में काउंसलिंग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसकी कई प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    री-नीट 2026 स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

    रिजल्ट पीडीएफ या स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे-

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • एप्लीकेशन नंबर

    • व्यक्तिगत जानकारी

    • फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में प्राप्त परसेंटाइल

    • कुल प्राप्त अंक

    • क्वालिफाइंग स्टेटस

    • ऑल इंडिया रैंक (AIR)

    • 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) रैंक

    • नीट कटऑफ स्कोर

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook
    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    री-नीट 2026 कट-ऑफ

    रिजल्ट के साथ ही एनटीए विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ भी जारी करेगी। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें परीक्षा में क्वालिफाइड माना जाएगा।

    श्रेणी

    कटऑफ परसेंटाइल

    कटऑफ अंक

    UR/EWS

    50वां परसेंटाइल

    जारी होना बाकी

    SC/ST/OBC

    40वां परसेंटाइल

    जारी होना बाकी

    UR/EWS-PwD

    45वां परसेंटाइल

    जारी होना बाकी

    SC/ST/OBC-PwD

    40वां परसेंटाइल

    जारी होना बाकी

    री-नीट 2026 रिजल्ट के बाद क्या होगा?

    रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। इसके बाद 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में सफल घोषित होंगे, वे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। सीट आवंटन उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR), भरे गए विकल्प, उपलब्ध सीटों और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा।

    एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, बीवीएससी एंड एएच तथा अन्य संबद्ध हेल्थकेयर कोर्सेज में प्रवेश इसी काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाएगा।

    यदि आपके मन में सवाल है कि री-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा तो फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक या उससे पहले जारी होने की संभावना है। हालांकि, अंतिम और आधिकारिक तारीख एनटीए द्वारा ही घोषित की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    22 Oct'26 - 30 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MP ANMTST Exam Counselling Date

    29 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MP BSc Nursing Counselling Date

    29 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution