Careers360 Logo
ask-icon
share
    कम किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 को कैसे प्रभावित करेगा
    • लेख
    • कम किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 को कैसे प्रभावित करेगा

    कम किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 को कैसे प्रभावित करेगा

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 18 Jan 2021, 12:44 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कम किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 को कैसे प्रभावित करेगा - 2020-21 के शैक्षणिक सत्र के लिए सीबीएसई के सिलेबस को 30% तक कम करने के साथ, पहला प्रश्न जो नीट और अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे 10 + 2 छात्रों के मन में आता है वो ये है की रिड्यूस सीबीएसई सिलेबस नीट प्रवेश परीक्षा 2021 पर कितना प्रभाव डालेगी? नीट का सिलेबस कक्षा 11 और 12 सीबीएसई सिलेबस पर आधारित है। रिड्यूस किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 की तैयारी को प्रभावित करेगा क्योंकि सिलेबस के कुछ भाग स्कूल में नहीं पढ़ाए जायेंगे और छात्रों को उस विषय को सीखने के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना होगा।

    कम किये गए सीबीएसई सिलेबस जो नीट 2021 को प्रभावित करेंगे

    कम किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 को कैसे प्रभावित करेगा
    सीबीएसई सिलेबस नीट

    जो छात्र नीट 2021 की तैयारी कर रहे हैं, वे विस्तृत विश्लेषण की जांच कर सकते हैं कि सीबीएसई में किस चैप्टर को हटाया गया है और जो नीट सिलेबस के अनुसार अभी भी महत्वपूर्ण हैं। जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के कुछ अध्याय 2021 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम से हटा दिए गए हैं। नीट 2021 को प्रभावित करने वाले विषयवार हटाए गए सीबीएसई पाठ्यक्रम पर जानकारी नीचे दी गई है।

    कम किये गए सीबीएसई पाठ्यक्रम के टॉपिक जो नीट 2021 को प्रभावित करेगा

    विषय

    क्लास 11

    क्लास 12

    बायोलॉजी

    11 चैप्टर

    5 चैप्टर

    फिजिक्स

    चैप्टर 9 से कुछ टॉपिक

    चैप्टर 10 से कुछ टॉपिक

    केमिस्ट्री

    चैप्टर 14 से कुछ टॉपिक

    चैप्टर 16 से कुछ टॉपिक

    कम किये गए सीबीएसई पाठ्यक्रम की जांच करने के लिए नीट पिछला वर्ष का पेपर विश्लेषण

    पिछले 5 वर्षों के पेपर (2015 से 2019) के एनईईटी प्रश्न पत्रों के विश्लेषण से पता चलता है कि जीव विज्ञान से 28 प्रश्न, भौतिकी से 30 प्रश्न और रसायन विज्ञान से 16 प्रश्न हटाए गए अवधारणाओं से पूछे गए थे। अधिक जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखें

    कम किये गए सीबीएसई विषयों (2015 से 2019) से नीट के प्रश्न

    2015

    2016

    2017

    2018

    2019


    बायोलॉजी

    7

    9

    1

    5

    3

    फिजिक्स

    10

    6

    2

    10

    2

    केमिस्ट्री

    5

    6

    1

    3

    3

    नीट बायोलॉजी पर सीबीएसई हटाए गए सिलेबस का क्या प्रभाव है?

    क्या पाठ्यक्रम हटा दिया गया है और नीट 2021 के लिए क्या प्रभाव पड़ेगा, इसपर एक विस्तृत नज़र

    नीट में उच्च वेटेज के साथ जीव विज्ञान के लिए सीबीएसई से हटाए गए विषय:

    ह्यूमन सायकोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, क्रम-विकास। इन विषयों और अध्यायों के प्रश्न ने पिछले वर्षों में नीट में उच्च वेटेज दिया है।

    अन्य कम किये गए सीबीएसई जीवविज्ञान अध्याय:

    पौधों में परिवहन, पाचन एवं अवशोषण, प्रचलन एवं गति, पारिस्थितिक तंत्र, पर्यावरण के मुद्दे।

    जीवविज्ञान अध्याय जहाँ कुछ टॉपिक कम किये गए हैं:

    न्यूरल कंट्रोल और कोआर्डिनेशन में, रिलैक्स एक्शन जैसे उप-विषय; सेंसरी परसेप्शन, सेंस ऑर्गन्स और आंख और कान की एलीमेंट्री स्ट्रक्चर एंड फंक्शन को हटा दिया गया है। हालांकि, एनईईटी 2021 में सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

    सीबीएसई जीवविज्ञान अध्याय जहां कॉन्सेप्ट्स को संक्षिप्त में पढ़ाया जाएगा:

    सभी मानव शारीरिक प्रणालियों से संबंधित रोग, डिस्क्रिप्शन ऑफ़ फैमिली: सोलानैसी या लिलियासी, सलिएंट फीचर ऑफ़ प्लांट एंड एनिमल किंगडम। हालाँकि, इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि संक्षिप्त शिक्षण में क्या शामिल होगा और इससे नीट 2021 की तैयारी के दौरान छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर देने के लिए क्या अध्ययन करने की आवश्यकता होती है।

    नीट भौतिकी पर सीबीएसई हटाए गए सिलेबस का क्या प्रभाव है?

    सभी अध्याय आम तौर पर एक दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। इसलिए यदि एक कांसेप्ट को किसी अध्याय से हटा दिया जाता है, तो छात्र को अभी भी इसे लागू करने के लिए सीखने की आवश्यकता हो सकती है और एक ही अध्याय से उत्तर दे सकता है क्योंकि विषय आम तौर पर अंतर-संबंधित होते हैं।

    एक और कांसेप्ट "मोमेंटम और न्यूटन सेकंड लॉ ऑफ़ मोशन" जिसे हटा दिया गया है। यदि छात्रों को लीनियर मोमेंटम अच्छी तरह से समझ में नहीं आती है, तो उन्हें निश्चित रूप से एप्लीकेशन ऑफ़ एंगुलर मोमेंटम को समझने में मुश्किल होगी और न्यूटन के सेकंड लॉ ऑफ़ मोशन के आधार पर समस्याओं को हल करने के दौरान भी समस्या होगी। लॉ ऑफ़ मोशन से कई कॉन्सेप्ट्स को हटा दिया गया है। रोटेशनल एकूलिब्रियम जैसी कॉन्सेप्ट्स, कंज़र्वेशन ऑफ़ एंगुलर मोमेंटम आदि को लॉ ऑफ़ मोशन से पूर्व जानने की आवश्यकता होती है और यह वह जगह है जहां छात्र भौतिकी में नीट के लिए हटाए गए पाठ्यक्रम के प्रभाव को महसूस करेंगे।

    एनईईटी रसायन विज्ञान के कम किये गए सीबीएसई पाठ्यक्रम का प्रभाव क्या है?

    रसायन विज्ञान के लिए हटाए गए सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी इसी तरह के प्रश्न उठते हैं। अध्ययन करना या न करना बड़ा सवाल है और यह नीट के लिए प्रभावी कारकों में से एक है। उदाहरण के लिए-

    दो कॉन्सेप्ट्स को हटा दिया गया है - "एक्टिवेशन एनर्जी, अरहेनियस एक्वेशन" को केमिकल कैनेटीक्स अध्याय से। ये दोनों कॉन्सेप्ट्स सोलुशन, एकूलिब्रियम, सरफेस केमिस्ट्री जैसे अध्यायों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अब, यदि सोलुशन अध्याय से एक प्रश्न पूछा जाता है। जबकि सवाल राउल्ट के नियम या हेनरी के नियम या वैन-हॉफ फैक्टर के बारे में पूछा जा सकता है, यह वहां दिए गए एक्टिवेशन एनर्जी के वैल्यू के साथ एक केमिकल रिएक्शन एक्वेशन के साथ शुरू होगा। ऐसी स्थिति में, छात्र एक्टिवेशन एनर्जी के सूत्र को नहीं जान पाएंगे और परिणामस्वरूप, इस प्रश्न का उत्तर देना आसान नहीं हो पायेगा।

    एनईईटी 2021 पर कम किये गए सीबीएसई पाठ्यक्रम का प्रभाव

    टॉपिक्स हटाए जाने का अर्थ है एक छोटा पाठ्यक्रम और बोर्ड परीक्षा के लिए पढ़ाई का कम बोझ। दूसरी ओर, इसका नीट 2021 के लिए अतिरिक्त अध्ययन की आवश्यकता होती है। इसका मतलब यह होगा कि उन्हें वैसे भी नीट के लिए अपने स्कूलों के अलावा अन्य साधनो से पूरे पाठ्यक्रम को सीखने की आवश्यकता होगी जहाँ उन्हें केवल कम किए गए सिलेबस को पढ़ाया जाएगा। इस प्रकार, एनईईटी 2021 के लिए हटाए गए सीबीएसई पाठ्यक्रम का प्रभाव छात्रों की तयारी पर पड़ेगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: नीट में उच्च वेटेज के साथ जीव विज्ञान के लिए सीबीएसई से हटाए गए विषय कौन से हैं?
    A:

    ह्यूमन सायकोलॉजी, प्लांट फिज़ीआलजी, एवोलुशन। इन विषयों और अध्यायों के प्रश्न ने पिछले वर्षों में नीट में उच्च वेटेज दिया है।

    Q: बायोलॉजी से कौन से अध्याय निकाले गए हैं?
    A:

    न्यूरल कंट्रोल और कोआर्डिनेशन में, रिलैक्स एक्शन जैसे उप-विषय; सेंसरी परसेप्शन, सेंस ऑर्गन्स और आंख और कान की एलीमेंट्री स्ट्रक्चर एंड फंक्शन को हटा दिया गया है।

    Q: फिजिक्स से कितने चैप्टर हटाए गए हैं?
    A:

    फिजिक्स से 11 में 9 और 12 में 10 अध्याय कम किये गए हैं?

    Q: क्या रिड्यूस किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 की तैयारी को प्रभावित करेगा?
    A:

    हाँ, रिड्यूस किया गया सीबीएसई सिलेबस नीट 2021 की तैयारी को प्रभावित करेगा

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student, for NEET-UG , you need to have passed Class 12 or an equivalent examination with the required subjects, including Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology and English. For the qualifying examination, the required PCB percentage is generally 50% for General category candidates, 40% for SC/ST/OBC-NCL candidates and 45% for PwBD candidates

    Hello Student, agar aapne counselling ke liye registration kar liya hai lekin Round 1 mein choice filling nahi karte, toh generally aapko Round 1 mein seat allotment nahi milega because aapne apni preferences submit nahi ki hain. However, later rounds mein participate karne ka option counselling ke specific rules par

    Hi Aditi,

    Please refer to this article link : https://medicine.careers360.com/articles/neet-question-paper

    It contains NEET previous years' question papers for the last 10 years, compiled in a single place.

    Dear Student,

    If grace marks have been given in your NEET result, admission eligibility depends on your final valid NEET score, rank and the applicable counselling rules. For BDS admission, you must fulfil the NEET qualifying criteria and participate in counselling. Check the latest BDS Cutoff for NEET 2026

    Hello, grace marks in NEET do not determine eligibility for BDS admission. For BDS admission, candidates need to meet the NEET qualifying criteria and the required Class 12 subjects and marks. The eligibility criteria may also vary based on the candidate's category. You can check the detailed BDS eligibility criteria