Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट यूजी 2026 एग्जाम बदलाव: क्वेश्चन पेपर बुकलेट में 4 रफ पेज और परीक्षा समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी
    • लेख
    • री-नीट यूजी 2026 एग्जाम बदलाव: क्वेश्चन पेपर बुकलेट में 4 रफ पेज और परीक्षा समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी

    री-नीट यूजी 2026 एग्जाम बदलाव: क्वेश्चन पेपर बुकलेट में 4 रफ पेज और परीक्षा समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 19 Jun 2026, 01:00 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 परीक्षा से पहले छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण और ‘स्टूडेंट-फ्रेंडली’ बदलावों की घोषणा की है। अभ्यर्थियों से मिले फीडबैक के आधार पर एजेंसी ने क्वेश्चन पेपर बुकलेट के डिजाइन में संशोधन किया है और रफ वर्क के लिए अतिरिक्त पेज जोड़ दिए हैं। इसके साथ ही परीक्षा की अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है। इस बीच एजेंसी द्वारा नीट एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे
    2. परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी
    3. प्रश्न पुस्तिका में बड़ा बदलाव
    4. अब मिलेंगे कुल 4 रफ वर्क पेज
    5. एडमिट कार्ड का इंतजार जारी
    री-नीट यूजी 2026 एग्जाम बदलाव: क्वेश्चन पेपर बुकलेट में 4 रफ पेज और परीक्षा समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी
    री-नीट यूजी 2026 एग्जाम

    देशभर में आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 परीक्षा (Re-NEET 2026 Exam) में 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट 2026 एडमिट कार्ड को लेकर सोशल मीडिया X पर जानकारी दी कि यह स्पष्ट किया जाता है कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की री-नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है। एसएमएस/ईमेल/वॉट्सएप मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं। प्राधिकरण ने कहा कि 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर आवंटित किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    परीक्षा अवधि में 15 मिनट की बढ़ोतरी

    एनटीए ने बताया कि परीक्षा अवधि में 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है। इस समय में उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर करने और अन्य अनिवार्य परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं के लिए लगने वाला समय भी शामिल होगा।

    एजेंसी के अनुसार, संशोधित परीक्षा अवधि का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अभ्यर्थियों के वास्तविक परीक्षा समय पर कोई प्रभाव न पड़े और उन्हें प्रश्नपत्र हल करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

    प्रश्न पुस्तिका में बड़ा बदलाव

    एनटीए के नोटिस के मुताबिक, पहले अभ्यर्थी क्वेश्चन पेपर बुकलेट के अंत में दिए गए पन्नों पर ही रफ वर्क कर सकते थे। हालांकि, कई छात्रों, विशेष रूप से बाएं हाथ (लेफ्ट-हैंडेड) से लिखने वाले अभ्यर्थियों ने इसे असुविधाजनक बताया था।

    छात्रों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब निर्देश पृष्ठ (इंस्ट्रक्शन पेज) के तुरंत बाद रफ वर्क के लिए दो अतिरिक्त पेज जोड़े गए हैं। वहीं, प्रश्न पुस्तिका के अंत में पहले की तरह दो रफ वर्क पेज उपलब्ध रहेंगे।

    अब मिलेंगे कुल 4 रफ वर्क पेज

    नए बदलावों के बाद अभ्यर्थियों को रफ वर्क के लिए कुल चार पेज मिलेंगे। इससे उन्हें गणना, आरेख (डायग्राम) और अन्य आवश्यक कार्य करने के लिए अधिक स्थान उपलब्ध होगा। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रश्न पुस्तिका का नया लेआउट अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध प्रश्नपत्रों में भी लागू किया गया है।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    एडमिट कार्ड का इंतजार जारी

    फिलहाल एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। हालांकि, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नीट सिटी स्लिप 2026 को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    MH BSc Nursing CET Counselling Date

    25 Sep'26 - 29 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    PPMET Counselling Date

    26 Sep'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Ongoing Dates
    JCECE BSc Nursing Counselling Date

    26 Sep'26 - 30 Sep'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra

    Dear Student, the availability and seat matrix for in-service NEET PG seats can vary depending on the state, speciality, and counselling authority. Please share your state and speciality, and I can help you understand the relevant in-service seat details.

    Hey there

    The Maharashtra NEET PG 2025 Round 3 allotment list was released through the Maharashtra State CET Cell counselling process. You can check your allotted college, speciality and category by logging into the NEET PG counselling portal using your candidate credentials.

    If you want to check a specific candidate's