NEET PG College Predictor
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा किया है, वे डाउनलोड लिंक के माध्यम से उन्हें आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई), द्वारा नीट पीजी 2026 प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर-आधारित मोड में 30 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से पहले नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होगा। प्राधिकरण द्वारा 11 अगस्त को नीट पीजी 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करनी की तिथि दी गई है। हालांकि रात 10.30 बजे तक यह जारी नहीं हुई है। ताज़ा अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी 12 अगस्त 2026 को NEET PG एप्लीकेशन फ़ॉर्म में इमेज ठीक करने के लिए फ़ाइनल एडिट विंडो खोलेगी। पहले, सिलेक्टिव एडिट विंडों की सुविधा 10 अगस्त तक दी गई थी। उम्मीदवार अब 15 अगस्त तक NEET PG 2026 की फ़ाइनल एडिट विंडो का इस्तेमाल कर सकेंगे।
उम्मीदवार नीटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर देख सकेंगे। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी परीक्षा शहर की सूचना भेजी जाएगी। ध्यान रहे कि सिटी इंटिमेशन स्लिप में केवल आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी होगी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड में दिया जाएगा।
नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को आवंटित किए जाने वाले नीट पीजी परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी। इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा केंद्र का सटीक विवरण, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी जानकारी नीट पीजी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। उम्मीदवार नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप की रिलीज डेट, डाउनलोड करने की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
नीचे दी गई तालिका में नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित प्रमुख जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
नाम | नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप |
आयोजित करने वाली संस्था | नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) |
जारी होने का माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | nbe.edu.in |
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 की तारीख
एनबीई नीट पीजी सिटी इंटिमेशन 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में नीट पीजी सिटी स्लिप से जुड़ी ज़रूरी तारीखें देख सकते हैं।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
इवेंट | तारीख |
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की तारीख | 11 अगस्त 2026 |
नीट पीजी एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 24 अगस्त 2026 |
नीट पीजी परीक्षा की तारीख | 30 अगस्त 2026 |
एनबीई नीट पीजी 2026 टेस्ट सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कैंडिडेट्स नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे देख सकते हैं।
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स
नीट पीजी की ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
'नीट पीजी' टैब पर क्लिक करें।
फिर 'लॉगिन' टैब पर क्लिक करें।
नीट पीजी कैंडिडेट लॉगिन पर, यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें।
एनबीई नीट पीजी सिटी स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनबीई की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उपलब्ध कराया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार को उस परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उसका नीट पीजी परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इस जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहले से यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि, सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग दस्तावेज हैं। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि नीट पीजी एडमिट कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नीट पीजी 2026 परीक्षा केंद्रों की सूची संबंधित प्राधिकरण की ओर से आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी की जाती है। उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। मेडिकल स्नातक आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी पसंद के परीक्षा शहर का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नीट पीजी परीक्षा केंद्र का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाता है।
On Question asked by student community
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Hello, with a NEET PG rank of 11,000, your chances of getting MS ENT at Government Medical College, Thiruvananthapuram depend on your category, state quota, counselling round and previous year’s closing rank. You can check the cutoff details here: https://medicine.careers360.com/articles/kerala-neet-pg-cut-off
Dear Student, with a NEET PG rank of 8,571, you can explore DNB Pediatrics options through the relevant counselling process. If Bangalore is your preferred location, it would be useful to compare the available hospitals on factors such as patient load, paediatric case exposure, teaching environment, stipend, bond conditions and
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
End-to-End NEET PG Admission Guidance | One-to-One Counselling | College Predictors | Regular Updates | E-books