Careers360 Logo
ask-icon
share
    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker) (सक्रिय): डाउनलोड कैसे करें
    • लेख
    • डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker) (सक्रिय): डाउनलोड कैसे करें

    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker) (सक्रिय): डाउनलोड कैसे करें

    Nitin SaxenaUpdated on 27 Apr 2026, 10:45 AM IST

    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 अप्रैल, 2026 को नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्रों की मदद के लिए, एनटीए ने नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवा दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ, छात्र अब डिजिलॉकर के ज़रिए भी नीट 2026 एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस अपने डिजिलॉकर अकाउंट में लॉग-इन करके हॉल टिकट एक्सेस करना होगा, जिससे वे इसे और भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
    नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    नीट एडमिट कार्ड सूचना देखें-
    1777221175539

    This Story also Contains

    1. डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कौन डाउनलोड कर सकता है (Who Can Download NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker)
    2. डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to Download NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker)
    3. क्या डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड वैलिड है? (Is NEET UG 2026 Admit Card from DigiLocker Valid?)
    4. क्या होगा यदि नीट 2026 एडमिट कार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध न हो? (What If NEET 2026 Admit Card is Not Available on DigiLocker?)
    5. डिजिलॉकर से नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लाभ (Benefits of Downloading NEET 2026 Admit Card From DigiLocker)
    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker) (सक्रिय): डाउनलोड कैसे करें
    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026


    केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने नीट 2026 आवेदन पत्र भरते समय डिजिलॉकर के लिए अपनी सहमति दी थी, डिजिलॉकर के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से जुड़े खाते का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। डिजिलॉकर के माध्यम से नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डिजिटली वेरिफाइड होता है और इसे कभी भी एक्सेस किया जा सकता है, जिससे यह एक सुविधाजनक तरीका बन जाता है। डिजिलॉकर के ज़रिए नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें; इसमें हॉल टिकट डाउनलोड करने के तरीके और अन्य ज़रूरी जानकारी भी शामिल है।

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कौन डाउनलोड कर सकता है (Who Can Download NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker)

    छात्रों को यह पता होना चाहिए कि हर कोई डिजिलॉकर से अपना नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता। केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने नीट 2026 आवेदन पत्र भरते समय डिजिलॉकर के उपयोग के लिए अपनी सहमति दी है, वे ही डिजिलॉकर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (How to Download NEET UG 2026 Admit Card From DigiLocker)

    नीट 2026 एडमिट कार्ड डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है। नीट यूजी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डिजिलॉकर से डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया (वेबसाइट और मोबाइल ऐप, दोनों का उपयोग करके) नीचे दी गई है।

    आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट का उपयोग करके नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें-

    • आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

    • “लॉगिन/रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें

    • डिजिलॉकर में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और “Continue” बटन पर क्लिक करें

    • पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़े खाते का चयन करें।

    • अपने डिजिलॉकर खाते का 6-अंकों का सुरक्षा पिन दर्ज करें और “वेरिफाई” बटन पर क्लिक करें।

    • नीचे दिए गए तरीकों में से किसी एक से खुद को वेरिफ़ाई करें - OTP (मोबाइल ऐप में भेजा गया) या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP।

    • OTP डालें और “वेरिफ़ाई” बटन पर क्लिक करें।

    • “Search Documents” बटन पर क्लिक करें, “National Testing Agency” खोजें और उस पर क्लिक करें।

    • “नीट एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।

    • अपना नीट 2026 एप्लीकेशन नंबर डालें और वर्ष के रूप में “2026” चुनें।1777023100003

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record



    1777023100041


    • “Get Document” बटन पर क्लिक करें।

    • नीट 2026 का एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    डिजिलॉकर ऐप से नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें (NEET 2026 Admit Card Download From Digilocker App)

    • डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें और खोलें।

    • “Get Started” बटन पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

    • पंजीकृत मोबाइल नंबर से जुड़े खाते का चयन करें।

    • 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन डालें और “Verify” बटन पर क्लिक करें।

    • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। उसे दर्ज करें और लॉग इन करें।

    • “Search” बटन पर क्लिक करें और “NEET admit card” खोजें।

    • नीट 2026 का एप्लीकेशन नंबर डालें और वर्ष के रूप में “2026” चुनें।

    • “Get Document” बटन पर क्लिक करें।

    • नीट 2026 का एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा। इसे भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड कर लें।

    SRM Kattankulathur Dental College Admissions 2026

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    SRM Medical College Admissions 2026

    Ranked #18 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Unmatched clinical exposure with over 7 lakh patients yearly

    डिजिलॉकर के माध्यम से नीट 2026 एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण (Details Mentioned in NEET 2026 Admit Card via DigiLocker)

    नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण अंकित होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • नीट 2026 रोल नंबर

    • नीट 2026 का एप्लीकेशन नंबर

    • जन्म तिथि

    • लिंग और श्रेणी

    • फ़ोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • नीट परीक्षा केंद्र 2026 का पता

    • नीट 2026 परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश

    क्या डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड वैलिड है? (Is NEET UG 2026 Admit Card from DigiLocker Valid?)

    हां, डिजिलॉकर के माध्यम से डाउनलोड किया गया नीट 2026 का एडमिट कार्ड मान्य है। डिजिलॉकर पर उपलब्ध दस्तावेज़ डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होते हैं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जैसे अधिकृत सरकारी निकायों द्वारा जारी किए जाते हैं। इसके अलावा, एनटीए ने नीट 2026 इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में सूचना दी गई है कि डिजिलॉकर से डाउनलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स, जैसे कि नीट 2026 का कन्फर्मेशन पेज, एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड, मान्य हैं।

    क्या होगा यदि नीट 2026 एडमिट कार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध न हो? (What If NEET 2026 Admit Card is Not Available on DigiLocker?)

    यदि उम्मीदवारों ने अपनी सहमति दे दी है, लेकिन फिर भी उन्हें डिजिलॉकर पर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा है, तो वे इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

    • सुनिश्चित करें कि आप सही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन हैं।

    • जारी किए गए दस्तावेज़ों वाले अनुभाग को ठीक से जांचे।

    • कुछ समय इंतज़ार करें, क्योंकि एनटीए को डिजिलॉकर पर नीट 2026 एडमिट कार्ड अपलोड करने में थोड़ा समय लग सकता है।

    • आधिकारिक वेबसाइट (neet.nta.nic.in) से डाउनलोड करने का प्रयास करें।

    • सहायता के लिए एनटीए हेल्पलाइन से संपर्क करें।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    डिजिलॉकर से नीट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लाभ (Benefits of Downloading NEET 2026 Admit Card From DigiLocker)

    नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर का उपयोग करने के कई लाभ हैं:

    • तुरंत एक्सेस: कैंडिडेट बिना सर्वर की दिक्कत के कभी भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

    • सिक्योर स्टोरेज: डिजिलॉकर में स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रूप से स्टोर किए जाते हैं और उन्हें कभी भी एक्सेस किया जा सकता है।

    • डिजिटली वेरिफाइड: डिजिलॉकर से नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड ऑथेंटिकेटेड और कानूनी तौर पर वैलिड है।

    • आसान रिट्रीवल: कैंडिडेट अपना नीट 2026 एडमिट कार्ड कभी भी, कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं

    • बैकअप विकल्प: यदि किसी को neet.nta.nic.in से नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है, तो यह सबसे अच्छा विकल्प है।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details