Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट 2015 और री-नीट 2024 ट्रेंड में क्यों है? री-नीट 2026 की संभावित तारीख और रद्द होने के कारण जानें
    • लेख
    • री-नीट 2015 और री-नीट 2024 ट्रेंड में क्यों है? री-नीट 2026 की संभावित तारीख और रद्द होने के कारण जानें

    री-नीट 2015 और री-नीट 2024 ट्रेंड में क्यों है? री-नीट 2026 की संभावित तारीख और रद्द होने के कारण जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 15 May 2026, 10:15 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। एनटीए द्वारा नीट यूजी री एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। प्राधिकरण द्वारा नीट री एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को आधिकारिक रूप से नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें 22 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
    नीट री एग्जाम डेट -
    1778820184932

    This Story also Contains

    1. क्यों रद्द की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा?
    2. एनटीए द्वारा बताए गए प्रमुख कारण
    3. फिर क्यों ट्रेंड कर रहा है “री-नीट 2024”?
    4. “री-नीट 2015” दोबारा चर्चा में क्यों?
    5. री-नीट 2026 परीक्षा की संभावित तारीख क्या है?
    री-नीट 2015 और री-नीट 2024 ट्रेंड में क्यों है? री-नीट 2026 की संभावित तारीख और रद्द होने के कारण जानें
    री-नीट 2015 और री-नीट 2024

    अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर “री-नीट 2024” और “री-नीट 2015” तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। छात्र यह जानना चाह रहे हैं कि दोबारा परीक्षा कब हो सकती है और आखिर परीक्षा रद्द करने के पीछे क्या कारण रहे।

    क्यों रद्द की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा?

    एनटीए के अनुसार, नीट 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय एजेंसियों और जांच रिपोर्टों से मिले इनपुट की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। एजेंसी ने माना कि परीक्षा प्रक्रिया में ऐसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जो परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित कर सकती थीं।

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एनटीए द्वारा बताए गए प्रमुख कारण

    • जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन संस्थाओं से मिली रिपोर्टों की समीक्षा के बाद नीट 2026 परीक्षा रद्द की गई।

    • परीक्षा प्रक्रिया में ऐसी अनियमितताएं मिलीं, जिनसे नीट 2026 की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।

    • एनटीए ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों के बाद मौजूदा परीक्षा परिणामों को जारी रखना उचित नहीं था।

    • मामले की विस्तृत जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

    • छात्रों के हित और सुरक्षित एवं निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए री-नीट आयोजित किया जाएगा।

    • एजेंसी के अनुसार, परीक्षा रद्द करना नीट प्रणाली की विश्वसनीयता बचाने के लिए जरूरी था।

    • एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने और फर्जी सोशल मीडिया खबरों से बचने की अपील की है।

    फिर क्यों ट्रेंड कर रहा है “री-नीट 2024”?

    नीट यूजी 2026 रद्द होने के बाद छात्र 2024 के पेपर लीक विवाद को फिर याद कर रहे हैं। नीट 2024 में भी पेपर लीक के आरोपों के बाद हजारों छात्रों ने देशभर में री-नीट कराने की मांग की थी। यह मामला इतना बड़ा बना कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अब 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थी दोनों घटनाओं की तुलना कर रहे हैं और जानना चाह रहे हैं कि क्या इस बार भी वैसी ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

    “री-नीट 2015” दोबारा चर्चा में क्यों?

    री-नीट 2015 इसलिए ट्रेंड कर रहा है क्योंकि वर्ष 2015 में ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी 2015) पेपर लीक विवाद के कारण रद्द कर दिया गया था और बाद में देशभर में दोबारा परीक्षा आयोजित हुई थी।

    दिलचस्प बात यह है कि एआईपीएमटी 2015 और नीट यूजी 2026 दोनों परीक्षाएं 3 मई को आयोजित हुई थीं। यही वजह है कि छात्र 2015 के मामले को देखकर समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे क्या हो सकता है और दोबारा परीक्षा की प्रक्रिया कैसी होगी।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    री-नीट 2026 परीक्षा की संभावित तारीख क्या है?

    एनटीए द्वारा री- नीट 2026 एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। जारी सूचना के अनुसार नीट री एग्जाम अब 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले लाखों उम्मीदवार नीट परीक्षा की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हुआ।

    हालांकि ये कयास लगाए जा रहे थे कि पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार दोबारा परीक्षा जून 2026 में आयोजित हो सकती है।

    2015 जैसे मामलों में भी परीक्षा रद्द होने के कुछ समय बाद ही दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे री-नीट 2026 की परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और संशोधित शेड्यूल से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details