SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
राजस्थान नीट मेरिट लिस्ट 2026 एसएमएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के प्रिंसिपल और कंट्रोलर तथा नीट यूजी मेडिकल एवं डेंटल एडमिशन/काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन कार्यालय द्वारा जारी की जाती है। ताजा अपडेट के अनुसार, प्राधिकरण ने 4 अक्टूबर 2026 को राउंड 3 काउंसलिंग के लिए राजस्थान नीट की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। उम्मीदवार राउंड 3 की राजस्थान नीट प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
राजस्थान नीट 2026 राउंड 3 मेरिट लिस्ट यहां डाउनलोड करें!
This Story also Contains
इससे पहले प्राधिकरण ने 8 सितंबर 2026 को राजस्थान नीट काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की। राजस्थान नीट राउंड 2 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2026 उपलब्ध होने के बाद उसे डाउनलोड करने का लिंक नीचे प्रदान किया गया है।
राजस्थान नीट 2026 राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (एनआरआई)
राजस्थान नीट 2026 काउंसलिंग राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (डबल्यूपीपी)
राजस्थान नीट 2026 राउंड 2 की रैंक लिस्ट यहां डाउनलोड करें! (डबल्यूडीपी)
इससे पहले प्राधिकरण द्वारा 29 अगस्त 2026 को आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर राजस्थान नीट यूजी 2026 राउंड 1 का प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (Provisional Round 1 Seat Allotment Result) जारी किया गया। राजस्थान नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
राजस्थान नीट यूजी 2026 काउंसलिंग राउंड 1 प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड लिंक
राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल रैंक लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें!
पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल रैंक लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें!
ये भी पढ़ें- राजस्थान नीट रैंक लिस्ट 2026 जारी । नीट 2026 कटऑफ राजस्थान जारी
राजस्थान नीट 2026 मेरिट सूची (Rajasthan NEET 2026 merit list in hindi) में आवेदकों की पंजीकरण आईडी, नीट आईडी, आवेदक का नाम, पिता का नाम, आवेदक अधिवास, भरी गई श्रेणी, आवंटन की श्रेणी, अतिरिक्त श्रेणी यदि लागू हो तो, नीट परसेंटाइल, नीट अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), और संयुक्त स्टेट मेरिट रैंक आदि जैसे विवरण दिए रहते हैं। नीट 2026 में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट रैंक (Rajasthan MBBS 2026 merit rank) तैयार की जाती है।
योग्य छात्रों को उनके राजस्थान एमबीबीएस मेरिट रैंक के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम राजस्थान नीट मेरिट सूची 2026 में शामिल हैं और जिन्होंने अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर लिया है, उन्हें पाठ्यक्रम और कॉलेजों के अपने विकल्प भरने होंगे। इसके बाद राजस्थान नीट काउंसलिंग 2026 के माध्यम से राजस्थान नीट 2026 सीट आवंटन (Rajasthan NEET 2026 seat allotment) जारी किया जाएगा। राजस्थान नीट यूजी मेरिट सूची 2026 (Rajasthan NEET UG merit list 2026 in hindi) और इससे संबंधित मुख्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस लेख को विस्तार से पढ़ें।
राजस्थान नीट 2026 मेरिट रैंक जारी किए जाने का कार्यक्रम नीचे तालिका में देखा जा सकता है। नीट काउंसलिंग तिथियों के बारे में जानें
इवेंट्स | डेट्स |
राजस्थान नीट 2026 राउंड 1 रैंक लिस्ट | 18 अगस्त, 2026 |
| राउंड 1 की संशोधित प्रोविज़नल रैंक सूची | 24 अगस्त 2026 |
राउंड 1 की संशोधित रैंक लिस्ट, साथ ही डिफेंस/पैरामिलिट्री रैंक लिस्ट | 24 अगस्त, 2026 |
राउंड 2 राजस्थान नीट रैंक लिस्ट 2026 | 10 सितंबर 2026 |
राउंड 3 राजस्थान नीट 2026 रैंक लिस्ट | सूचित किया जाएगा |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
राजस्थान एमबीबीएस में प्रवेश पाने के इच्छुक मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नीट 2026 में न्यूनतम कटऑफ पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है। छात्रों को राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल होने के लिए पाठ्यक्रम और कॉलेज की पसंद को भरना होगा। जिन उम्मीदवारों के नाम राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया और उसके बाद प्रवेश पाने के लिए पात्र होंगे।
श्रेणी | कट-ऑफ परसेंटाइल | कट-ऑफ मार्क्स |
यूआर/ईडबल्यूएस | 50वां परसेंटाइल | 715–213 |
ओबीसी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एससी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एसटी | 40वां परसेंटाइल | 212–177 |
एससी/ओबीसी - पीडबल्यूडी | 40वां परसेंटाइल | 193 - 177 |
एसटी- पीडबल्यूडी | 40वां परसेंटाइल | 191 - 178 |
श्रेणी | नीट कटऑफ परसेंटाइल | नीट कटऑफ स्कोर 2025 | नीट कटऑफ स्कोर 2024 |
अनारक्षित | 50वां | 686 - 144 | 720-164 |
अनारक्षित- दिव्यांग | 45वां | 143 - 127 | 163-146 |
एससी/एसटी/ओबीसी | 40वां | 143 - 113 | 163-129 |
एससी/ओबीसी-दिव्यांग | 40वां | 126 - 113 | 145-129 |
एसटी-दिव्यांग | 40वां | 126 - 113 | 141-129 |
प्राधिकरण नीट 2026 में प्राप्त स्कोर के आधार पर राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवारों को राजस्थान आवेदन पत्र 2026 भरना होगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन विकल्प भरने होंगे।
प्रत्येक श्रेणी के लिए राजस्थान एमबीबीएस 2026 की मेरिट सूची अलग से जारी की जाएगी।
राजस्थान एमबीबीएस मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और आगे के काउंसलिंग सत्रों में भाग लेना होगा।
राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगी।
राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया की नीचे जानकारी देखी जा सकती है-
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होते ही राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदक डायरेक्ट लिंक के माध्यम से राजस्थान एमबीबीएस मेरिट सूची को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदक कीबोर्ड पर केवल ctrl+f टैप करके उसमें अपना नाम टाइप करके नाम खोज सकते हैं।
छात्र राजस्थान एमबीबीएस मेरिट लिस्ट 2026 में उल्लिखित सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को भविष्य के उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।
राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों को निर्दिष्ट दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर ले जाने की आवश्यकता होगी
आवंटन पत्र
कक्षा 12वीं की मार्कशीट
कक्षा 10वीं की मार्कशीट या उसके समकक्ष प्रमाण पत्र जिसमें उम्मीदवार की जन्म तिथि हो
फोटो आईडी की कॉपी
जाति प्रमाण पत्र, उप श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मूल निवासी प्रमाण पत्र
लागू प्रोफार्मा के अनुसार बांड
पात्रता मानदंड के अनुसार वांछित कोई अन्य प्रमाण पत्र।
की स्थिति यानी दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के नीट स्कोर बराबर हैं तो अधिकारियों द्वारा राजस्थान एमबीबीएस प्रवेश (Rajasthan MBBS admission) के लिए टाई-ब्रेकिंग प्रक्रिया का पालन करके टाई को तोड़ना होता है। इस प्रक्रिया को नीचे बताया गया है।
जीव विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
यदि टाई बनी रहती है तो रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके बाद भी टाई की स्थिति रहती है तो फिर जिन उम्मीदवारों के गलत प्रयास कम होंगे उन्हें अन्य उम्मीदवारों की तुलना में अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
अंत में, टाई को तोड़ने के लिए, जो छात्र उम्र में बड़े हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान एमबीबीएस की मेरिट लिस्ट ऑनलाइन मोड और पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की जाएगी।
आवेदक पंजीकरण आईडी, नीट आईडी, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, आवेदक अधिवास, भरी हुई श्रेणी, आवंटन की श्रेणी, अतिरिक्त श्रेणी यदि विचार किया गया तो, नीट पर्सेंटाइल, नीट अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), और संयुक्त राज्य मेरिट संख्या और राज्य आदि का विवरण राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची में दिया होगा।
टाई ब्रेकिंग के दौरान जीव विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवारों को पहली वरीयता दी जाएगी, फिर रसायन विज्ञान में उच्च अंक, उसके बाद कम संख्या में नकारात्मक उत्तर वालों को और अंत में उम्र में बड़े उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
राजस्थान एमबीबीएस 2026 मेरिट सूची पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने और दस्तावेज सत्यापन से पहले जारी की जाती है।
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll