Careers360 Logo
ask-icon
share
    री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026? (When NEET Result Will Be Declared 2026?): नीट रिजल्ट लिंक, पीडीएफ
    • लेख
    • री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026? (When NEET Result Will Be Declared 2026?): नीट रिजल्ट लिंक, पीडीएफ

    री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026? (When NEET Result Will Be Declared 2026?): नीट रिजल्ट लिंक, पीडीएफ

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 16 Jul 2026, 11:19 PM IST
    Trusted Source Image

    री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026?: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 16 जुलाई 2026 को री-नीट 2026 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करने के कुछही समय बाद री-नीट 2026 का रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, री-नीट 2026 के टॉपर में आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल टॉपर बने हैं। री-नीट 2026 के इन टॉपर्स ने 715 अंक हासिल किए हैं। री-नीट 2026 में AIR 1 हासिल करने वाले ने भविष्य के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक बेंचमार्क सेट किया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से री-नीट रिजल्ट देख सकते हैं।
    री नीट रिजल्ट 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. री-नीट रिजल्ट 2026 - हाईलाइट्स (Re-NEET Result 2026 - Highlights)
    2. री-नीट 2026 रिजल्ट तारीख (Re-NEET 2026 Result Dates in hindi)
    3. री-नीट यूजी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check Re-NEET UG result 2026?)
    4. री-नीट और रिजल्ट - री-नीट स्कोरकार्ड पर अंकित विवरण
    5. री-नीट स्कोरकार्ड 2026 (Re-NEET Scorecard 2026 in hindi)
    री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026? (When NEET Result Will Be Declared 2026?): नीट रिजल्ट लिंक, पीडीएफ
    री-नीट रिजल्ट कब जारी होगा 2026

    एनटीए ने 13 जुलाई 2026 को री-नीट ओएमआर रिस्पॉन्स शीट जारी की थी, जिस पर उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आपत्ति (चैलेंज) दर्ज करा सकते थे। री-नीट रिजल्ट लिंक, री-नीट रिजल्ट कैसे जांचें, री-नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण और अन्य प्रासंगिक जानकारी के लिए री-नीट रिजल्ट 2026 पर नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    ओएमआर रिस्पॉन्स शीट जारी किए जाने के बाद निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद एनटीए री-नीट 2026 का फाइनल रिजल्ट 20 जुलाई 2026 से पहले घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्त कुल अंक तथा अखिल भारतीय रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे।

    अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी पेज पर उपर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और नीट स्कोर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी स्कैन की हुई नीट ओएमआर आंसर शीट डाउनलोड करके अपने जवाबों की जांच कर सकते हैं।

    दरअसल, एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित नीट 2026 परीक्षा पेपर लीक की खबरों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद प्राधिकरण द्वारा 21 जून को री-नीट यूजी परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। प्राधिकरण द्वारा परीक्षा के बाद री-नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। नीट 2026 (री-नीट 2026) रिजल्ट डेटा का उपयोग एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग, आयुष, बीवीएससी और एएच और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। नीट रिजल्ट से पहले एनटीए द्वारा प्रोविजनल नीट आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।

    नीट रिजल्ट 2026 (NEET result 2026 in hindi) के बाद नीट काउंसलिंग (NEET counseling in hindi) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग के माध्यम से भारत के मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। एमसीसी योग्य उम्मीदवारों के लिए mcc.nic.in के माध्यम से नीट 2026 की 15% अखिल भारतीय सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है।

    री-नीट रिजल्ट 2026 - हाईलाइट्स (Re-NEET Result 2026 - Highlights)

    एनटीए री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट neet.nta.nic.in पर घोषित करेगा। री-नीट रिजल्ट 2026 पंजीकृत उम्मीदवारों की ईमेल आईडी पर स्कोरकार्ड के रूप में भी भेजा जाएगा। री-नीट रिजल्ट पीडीएफ में व्यक्तिगत विवरण, एनटीए नीट 2026 योग्यता अंक, कुल अंक, अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), श्रेणी रैंक, 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) रैंक और उम्मीदवारों के अन्य विवरण शामिल हैं। नीट रिजल्ट 2026 में नीट कटऑफ स्कोर के साथ-साथ सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग स्कोर का भी जिक्र होता है।

    री एनटीए नीट रिजल्ट 2026: अवलोकन (Re NTA NEET Result 2026: Overview in hindi)

    विषय

    विवरण

    री-नीट यूजी 2026 परीक्षा तिथि

    3 मई 2026 (परीक्षा कैंसिल)

    21 जून 2026

    री-नीट 2026 रिजल्ट तारीख

    घोषित किया जाएगा

    Neet.nta रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

    री-नीट रिजल्ट 2026 की तारीख से 90 दिनों तक

    एनटीए नीट आधिकारिक वेबसाइट

    • neet.nta.nic.in

    • nta.ac.in

    नीट रिजल्ट 2026 की तारीख और समय कौन जारी करता है?

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    नीट 2026 पंजीकृत उम्मीदवार

    22.79 लाख (लगभग)

    नीट यूजी रिजल्ट 2026 जांचने के लिए neet.nta.nic.in 2026 आईडी पर लॉग इन करें

    रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन

    विवरण स्कोर कार्ड पर मुद्रित

    नाम, विषय-वार और कुल अंक, प्रतिशत अंक, 15% एआईक्यू सीटों के लिए एआईआर, कटऑफ स्कोर

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    री-नीट 2026 रिजल्ट तारीख (Re-NEET 2026 Result Dates in hindi)

    री-नीट रिजल्ट 2026 की तारीख की घोषणा एनटीए द्वारा की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एनटीए री-नीट यूजी रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    री-नीट 2026 रिजल्ट की तारीखें

    आयोजन

    तिथि

    री-नीट यूजी 2026 परीक्षा

    3 मई 2026 (परीक्षा कैंसिल)

    21 जून 2026

    री-नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की

    25 जून 2026

    री-नीट आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि

    28 जून 2026

    री-नीट 2026 अंतिम आंसर की तिथि

    16 जुलाई 2026

    री-नीट रिजल्ट 2026 डेट

    16 जुलाई 2026

    री-नीट यूजी रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (How to check Re-NEET UG result 2026?)

    एनटीए नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने और अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं। नीचे जानें कि neet.nta.nic.in रिजल्ट कैसे चेक करें।

    री-नीट यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण

    • एनटीए नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें

    • स्क्रीन पर दिए गए “व्यू नीट-यूजी 2026-रिजल्ट” (“View NEET-UG 2026 -Result”) टैब पर क्लिक करें।

    • नीट कैंडिडेट लॉगिन करें पेज पर रोल नंबर, जन्म तिथि और पेज पर प्रदान किया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।

    • नीट रैंक कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • 'प्रिंट' टैब पर क्लिक करके नीट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और फिर इसे सेव करें।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एनटीए नीट रिजल्ट 2026 पीडीएफ की एक प्रति सहेज कर रखें और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने पास रखें।

    Amity University, Noida

    India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    री-नीट और रिजल्ट - री-नीट स्कोरकार्ड पर अंकित विवरण

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • व्यक्तिगत विवरण (उम्मीदवार का नाम, पिता और माता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, राष्ट्रीयता, श्रेणी/उप-श्रेणी, आदि सहित)

    • भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र) में प्राप्त प्रतिशत

    • कुल प्राप्त अंक

    • परसेंटाइल स्कोर

    • री-नीट 2026 ऑल इंडिया रैंक

    • नीट क्वॉलिफाइंग स्टेटस

    • 15% एआईक्यू सीटों के लिए नीट एआईआर

    • नीट कटऑफ स्कोर (NEET Cutoff in hindi)

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook
    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    री-नीट स्कोरकार्ड 2026 (Re-NEET Scorecard 2026 in hindi)

    जो उम्मीदवार री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में उपस्थित होंगे, वे अपना रिजल्ट सह स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे तालिका में बीते वर्ष नीट स्कोर कार्ड को देख सकते हैं। नीट में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में प्राप्त प्रतिशत स्कोर, समग्र प्रतिशत स्कोर, प्राप्त कुल अंक (720 में से), नीट अखिल भारतीय रैंक, श्रेणी रैंक और कट ऑफ का उल्लेख है।

    नीट 2025 कट ऑफ अंक (NEET 2025 cut off marks in Hindi)

    वर्ग

    योग्यता परसेंटाइल

    कटऑफ स्कोर

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वाँ परसेंटाइल

    686 - 144

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वाँ परसेंटाइल

    143 - 113

    अनुसूचित जाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    अनुसूचित जनजाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी

    45वाँ परसेंटाइल

    143 - 127

    ओबीसी दिव्यांग

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एससी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एसटी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Nov'26 - 30 Nov'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hi Sahana

    You can download NEET Previous Year Question Papers with answer keys and detailed solutions from Careers360. The papers include Physics, Chemistry and Biology.

    https://medicine.careers360.com/articles/neet-question-paper

    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution