Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 (Bihar AYUSH NEET Counselling 2026): काउंसलिंग प्रक्रिया जानें
    • लेख
    • बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 (Bihar AYUSH NEET Counselling 2026): काउंसलिंग प्रक्रिया जानें

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 (Bihar AYUSH NEET Counselling 2026): काउंसलिंग प्रक्रिया जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 27 Oct 2026, 10:35 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 (Bihar AYUSH NEET Counselling 2026) : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) बिहार आयुष 2026 काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। बिहार आयुष 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 1 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 28 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक की जा सकती है।

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 (Bihar AYUSH NEET Counselling 2026): काउंसलिंग प्रक्रिया जानें
    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026

    इससे पहले बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को बिहार आयुष काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया गया। दूसरे राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी थी। बिहार आयुष 2026 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया।
    बिहार आयुष काउंसलिंग 2026 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम
    बिहार आयुष 2026 राउंड 2 चॉइस फिलिंग लिंक
    ये भी पढ़ें- 
    नीट स्टेट मेरिट रैंक

    बिहार आयुष नीट आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, अधिकारी मेरिट सूची तैयार करते हैं और जारी करते हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम बिहार आयुष नीट मेरिट लिस्ट 2026 में शामिल हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को पाठ्यक्रमों और कॉलेजों की अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, नीट राज्य मेरिट रैंक, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण मानदंड और अन्य कारकों के आधार पर, बिहार आयुष नीट 2026 में प्रवेश दिया जाता है। बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026, अवलोकन, कार्यक्रम, पात्रता, पंजीकरण, काउंसलिंग प्रक्रिया और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लेख को पढ़ सकते हैं।

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    Parul University, Goa

    Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa

    ये भी पढ़ें

    बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग : अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    आयोजक/संचालन निकाय

    बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB)

    प्रवेश परीक्षा

    नीट यूजी

    काउंसलिंग माध्यम

    ऑनलाइन

    राउंड

    चार राउंड : राउंड-1, राउंड-2, मॉप-अप राउंड/राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड

    सीट मैट्रिक्स (सरकारी)

    363 आयुष सीट

    सीट मैट्रिक्स (प्राइवेट)

    336 स्वीकृत, 406 बिना स्वीकृति वाले

    सीट आवंटन प्रक्रिया का समापन

    योग्यता सूची एवं वरीयता के आधार पर

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग तिथियां 2026

    किसी भी महत्वपूर्ण इवेंट को चूकने से बचने के लिए उम्मीदवारों को बिहार आयुष काउंसलिंग से संबंधित तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में बिहार आयुष काउंसलिंग की तिथियां बताई जाएंगी। उम्मीदवार समय-समय पर इस पेज पर विजिट करते रहें ताकि वे अपडेट से अवगत रहें।

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग शेड्यूल राउंड 3

    इवेंटडेट
    पंजीकरण 28 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक
    ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 28 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक
    रैंक सूची
    3 नवंबर, 2026
    सीट आवंटन परिणाम
    7 नवंबर, 2026
    आवंटन पत्र डाउनलोड करना
    7 से 11 नवंबर, 2026
    दस्तावेज़ सत्यापन 9 से 11 नवंबर, 2026
    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग शेड्यूल राउंड 2

    इवेंट्सडेट्स 
    ऑनलाइन चॉइस फिलिंग
    10 से 15 अक्टूबर, 2026
    रैंक सूची
    14 अक्टूबर, 2026
    सीट आवंटन का परिणाम
    19 अक्टूबर, 2026
    अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना
    19 से 23 अक्टूबर, 2026
    दस्तावेज़ सत्यापन
    22 से 23 अक्टूबर, 2026
    Parul University, Ahmedabad Campus

    Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines


    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग शेड्यूल राउंड 1

    कार्यक्रम

    तिथि

    बोर्ड की वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्ट करना

    18 सितंबर 2026

    नया ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्पों का जमा/चयन

    21 सितंबर 2026

    ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि

    26 सितंबर 2026

    चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि

    29 सितंबर 2026

    रैंक कार्ड का प्रकाशन

    28 सितंबर 2026

    प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम के प्रकाशन की तिथि

    1 अक्टूबर 2026

    आवंटन आदेश डाउनलोड करना

    1 से 4 अक्टूबर 2026

    दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश

    3 से 4 अक्टूबर 2026


    बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग: पात्रता मानदंड

    बिहार में आयुष पाठ्यक्रमों के लिए नीट पात्रता मानदंड (NEET Eligibility Criteria in hindi) इस प्रकार हैं:

    • राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

    • आयु सीमा: उम्मीदवार ने प्रवेश के वर्ष 31 दिसंबर को 17 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

    • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • न्यूनतम अंक: उम्मीदवार को सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक और एससी/एसटी/ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक प्राप्त होने चाहिए।

    बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग: आवेदन कैसे करें?

    उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार आयुष काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:

    • बीसीईसीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

    • प्रॉस्पेक्टस सेक्शन के तहत यूजीएमएसी (आयुष)-2026 के लिंक पर क्लिक करें।

    • यूजीएमएसी (आयुष)-2026 पृष्ठ पर, "ऑनलाइन आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।

    • आवेदन पत्र के चरण-एक में पूछी गई आवश्यक जानकारी भरें, जैसे नीट-यूजी 2026 रोल नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिखाए गए अन्य विवरण।

    • दर्ज किए गए डेटा को सत्यापित करने के लिए "सत्यापित करें" बटन पर क्लिक करें।

    • यदि डेटा सत्यापित हो जाता है, तो पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आगे बढ़ें।

    • अपना स्वयं का ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें क्योंकि सत्यापन के लिए एक ओटीपी इन पर भेजा जाएगा।

    • सफल पंजीकरण के बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर सफल पंजीकरण का संदेश प्राप्त होगा।

    • अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगइन करें।

    • व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट आकार की तस्वीर अपलोड करना और हस्ताक्षर सहित आवेदन पत्र के शेष चरणों को पूरा करें।

    • चरण-2, चरण-3 और चरण-4 में दी गई सभी जानकारी सत्यापित करें।

    • यदि कोई जानकारी गलत पाई जाती है, तो आवश्यक सुधार करने के लिए "बैक टू एडिट" बटन पर क्लिक करें।

    • एक बार आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन सही हो जाने पर, अपना घोषणापत्र दें और "भुगतान के लिए आगे बढ़ें" बटन पर क्लिक करें।

    • ऑनलाइन मोड (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई) के माध्यम से काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें। यूआर/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए और एससी/एसटी/डीक्यू उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये ।

    • सफल भुगतान के बाद, ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (भाग-ए और भाग-बी) डाउनलोड करें।

    • डाउनलोड किए गए फॉर्म को सुरक्षित रखें क्योंकि इसमें काउंसलिंग के दौरान आगे उपयोग के लिए आपके द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी और यूजीएमएसी-आईडी शामिल है।

    बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग : पूरी प्रक्रिया जानें

    बिहार में आयुष पाठ्यक्रमों के लिए बीसीईसीई नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

    • मेरिट सूची: स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार उम्मीदवारों के NEET UG 2026 अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार करती है। विवरण बिहार आयुष नीट 2026 मेरिट सूची पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

    • च्वाइस फिलिंग: मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को ऑनलाइन बिहार आयुष नीट चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। वे अपनी पसंद के अनुसार अपने पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जितना संभव हो सके अपनी पसंद का चयन करें।

    • सीट आवंटन: विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बिहार आयुष सीट आवंटन परिणाम 2026 (Bihar ayush seat allotment result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। बिहार आयुष NEET 2026 सीट आवंटन छात्रों के NEET score, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

    • अनंतिम आवंटन आदेश: जिन उम्मीदवारों को बिहार आयुष नीट काउंसलिंग के पहले दौर में सीट आवंटित की जाएगी, वे अपना अनंतिम आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें इस चरण के दौरान अपग्रेडेशन (अगले दौर) के लिए अपनी इच्छा दर्शानी होगी।

    • रिपोर्टिंग और दस्तावेज़ सत्यापन: जिन उम्मीदवारों को बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के पहले दौर में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें निर्दिष्ट अवधि के भीतर निर्दिष्ट रिपोर्टिंग केंद्र पर शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना होगा। उन्हें पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सभी आवश्यक मूल दस्तावेज़ ले जाने होंगे। पात्र पाए जाने पर, वे या तो प्रवेश ले सकते हैं या निःशुल्क निकास का विकल्प चुन सकते हैं।

    बिहार आयुष नीट काउंसलिंग : महत्वपूर्ण दस्तावेज

    निजी आयुष कॉलेजों में प्रवेश की आवश्यकताओं के अनुसार सभी प्रमाणपत्र/दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत किए जाने चाहिए। बिहार आयुष नीट काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:

    • मूल नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड (original neet ug 2026 admit card)

    • मूल नीट यूजी 2026 स्कोर-कार्ड

    • मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र/मार्कशीट/प्रवेश पत्र।

    • इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र/मार्कशीट/प्रवेश पत्र

    • जाति प्रमाण पत्र एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र

    • चरित्र प्रमाण पत्र - अंतिम बार उपस्थित/अध्ययनरत संस्थान के प्रमुख द्वारा जारी किया गया

    • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) - स्थायी निवास के बीडीओ/सीओ राजस्व अधिकारी द्वारा जारी किया गया

    • फोटो - छह पासपोर्ट आकार के फोटो, जो नीट यूजी एडमिट कार्ड पर चिपकाए गए थे

    • आधार कार्ड (पहचान प्रमाण पत्र)

    • ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (भाग-ए और भाग-बी)

    • कोई अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (यदि कोई हो) जैसे डीक्यू (पीएच) / ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र आदि।

    बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग के बाद क्या?

    बिहार आयुष नीट पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग प्रक्रिया इस प्रकार है।

    • अपग्रेडेशन : जो उम्मीदवार पहले दौर के दौरान अपग्रेड के लिए विकल्प चुनेंगे, उन्हें दूसरे दौर की सीट आवंटन की प्रतीक्षा करनी होगी। यदि उनकी पसंद दूसरे राउंड में अपग्रेड हो जाती है, तो उन्हें इस राउंड के दौरान आवंटित कॉलेज में शामिल होना होगा।

    • फ्रेश च्वाइस फिलिंग : जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड में च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की थी या जिन्हें सीट आवंटित की गई थी, लेकिन फ्री एग्जिट (निःशुल्क निकास) का विकल्प चुना था, वे बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड के लिए नई चॉइस फिलिंग में भाग ले सकते हैं।

    • फाइनल एडमिशन : काउंसलिंग के दूसरे दौर के बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए रिपोर्टिंग केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अपने मूल दस्तावेज जमा करने होंगे जो ऊपर उल्लिखित हैं और बिहार आयुष पाठ्यक्रमों में अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए अपेक्षित शुल्क का भुगतान करना होगा।

    • मॉप-अप काउंसलिंग : यदि बिहार आयुष नीट 2026 काउंसलिंग के पहले और दूसरे राउंड के बाद खाली सीटें हैं, तो मॉप-अप काउंसलिंग ऑफलाइन आयोजित की जा सकती है। मॉप-अप काउंसलिंग से संबंधित विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

    बिहार आयुष कॉलेज और सीट- सरकारी

    कॉलेज का नाम

    सीटों की संख्या

    राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना

    125

    राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, बेगूसराय

    38

    आर.बी.टी.एस. गवर्नमेंट होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर

    75

    गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज, पटना

    125

    बिहार आयुष कॉलेज और सीट- प्राइवेट

    Sl.

    No.

    संस्थान का नाम

    कोर्स

    स्टेट कोटा सीट संख्या

    टिप्पणी

    A)

    होमियोपैथिक कॉलेज :

    1

    डॉ. राम बालक सिंह गया होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, आमवां, गया

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    2

    डॉ. यदुवीर सिन्हा होमियो, मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, दरभंगा

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    3

    डॉ. हालिम होमियो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, लहेरियासराय, दरभंगा

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    4

    केन्ट होमियो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, हाजीपुर, वैशाली

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    5

    महर्षि मेंही होमियो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, कटिहार

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    6

    पटना होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पटना

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    7

    मुजफ्फरपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, मुजफ्फरपुर

    बीएचएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    8

    जी.डी मेमोरियल होमियो मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पटना

    बीएचएमएस

    85

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    9

    बी.एन.एम होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, सहरसा

    बीएचएमएस

    42

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    B)

    आयुर्वेदिक कॉलेज:

    1

    दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल, सीवान

    बीएएमएस

    42

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    2

    स्वामी राघवेंद्र त्रिवेदी आयुर्वेद कॉलेज, गया

    बीएएमएस

    34

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    3

    नितेश्वर आयुर्वेद कॉलेज व अस्पताल, मुजफ्फरपुर

    बीएएमएस

    42

    एडमिशन की अनुमति

    4

    श्री मोती सिंह, जागेश्वरी आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल, छपरा

    बीएएमएस

    34

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    C)

    यूनानी कॉलेज :

    1

    सुफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज, बारा चकिया, पूर्वी चंपारण

    बीयूएमएस

    51

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    2

    नेज़ामिया यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, गया

    बीयूएमएस

    34

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    3

    सल्फिया यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, लहेरियासराय, दरभंगा

    बीयूएमएस

    42

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    4

    जुल्फिकार हैदर यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, सीवान

    बीयूएमएस

    42

    फिलहाल अनुमति नहीं*

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या बिहार आयुष नीट 2026 मेरिट सूची भी जारी की जाएगी?
    A:

    हां. प्राधिकरण द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान बिहार आयुष नीट 2026 मेरिट सूची भी जारी की जाती है।

    Q: बिहार आयुष नीट काउंसलिंग तिथियां 2026 क्या हैं?
    A:

    बोर्ड द्वारा बिहार आयुष नीट काउंसलिंग 2026 तिथियाें की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

    Q: बिहार आयुष काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र कौन हैं?
    A:

    नीट 2026 में क्वालीफाई उम्मीदवार बिहार आयुष 2026 काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।

    Q: बिहार आयुष काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कहां करें?
    A:

    बीसीईसीई बोर्ड द्वारा तिथियों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार आयुष काउंसलिंग के लिए दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Students,

    For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
    https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution