Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2026 में ओबीसी के लिए सुरक्षित नीट स्कोर सरकारी कॉलेज के लिए (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)
    • लेख
    • नीट 2026 में ओबीसी के लिए सुरक्षित नीट स्कोर सरकारी कॉलेज के लिए (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)

    नीट 2026 में ओबीसी के लिए सुरक्षित नीट स्कोर सरकारी कॉलेज के लिए (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 04 May 2026, 12:54 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भारत के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए NEET UG परीक्षा आयोजित करता है। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए नीट सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट एग्जाम में शामिल प्रत्येक वर्ग के लिए कटऑफ निर्धारित किया जाता है। नीट कटऑफ या इससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवार के लिए यह अंक मेडिकल एडमिशन के लिए सुरक्षित स्कोर होता है, लेकिन अपने पसंग के कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट सेफ स्कोर को जानना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को NEET 2026 के लिए सुरक्षित स्कोर जानने से नीट में अच्छे स्कोर का अंदाजा लगाने और अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने में मदद मिलती है।
    नीट 2026 रिजल्ट डेट, लिंक

    This Story also Contains

    1. ओबीसी के लिए नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर क्या है? (What is the NEET 2026 Safe Score for OBC?)
    2. ओबीसी वर्ग के लिए NEET 2026 का सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)
    3. ओबीसी के लिए नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score for OBC) : सरकारी कॉलेज
    नीट 2026 में ओबीसी के लिए सुरक्षित नीट स्कोर सरकारी कॉलेज के लिए (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)
    नीट 2026 में ओबीसी के लिए सुरक्षित नीट स्कोर सरकारी

    अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत के शीर्ष मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में सीट सुरक्षित करने या प्रवेश की बेहतर संभावना प्राप्त करने के लिए नीट 2026 में एक सुरक्षित स्कोर प्राप्त करना आवश्यक है। हर साल प्रतिस्पर्धा के स्तर को देखते हुए, उम्मीदवारों को प्रवेश पाने की अच्छी संभावनाओं के लिए ओबीसी के लिए नीट 2026 के सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score for OBC Category) के बारे में बेहतर जानकारी होनी चाहिए।

    ओबीसी के लिए नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर क्या है? (What is the NEET 2026 Safe Score for OBC?)

    ओबीसी के लिए नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर वह अनुमानित स्कोर है जिस पर प्रवेश की संभावना अधिक होती है। नीट 2026 सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score) कई कारकों को ध्यान में रखता है, जिनमें परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, सीटों की उपलब्धता, आरक्षण मानदंड, परीक्षा का कठिनाई स्तर आदि शामिल हैं। ओबीसी उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित स्कोर सामान्य उम्मीदवारों की तुलना में थोड़ा कम होगा। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए ओबीसी श्रेणी के लिए 530+ का स्कोर अच्छा माना जाता है।

    SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur

    Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India

    Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore

    Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll

    ओबीसी वर्ग के लिए नीट 2026 स्कोर को प्रभावित करने वाले कारक

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर: ओबीसी वर्ग के लिए सुरक्षित स्कोर नीट परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करता है। नीट 2026 परीक्षा का कठिनाई स्तर कटऑफ को श्रेणी के अनुसार प्रभावित करता है।

    • परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या: परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या ओबीसी वर्ग के लिए नीट 2026 के सुरक्षित स्कोर को प्रभावित करती है।

    • मेडिकल सीटों की उपलब्धता: सरकारी और निजी कॉलेजों में उपलब्ध एमबीबीएस और बीडीएस सीटों की कुल संख्या से नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर प्रभावित होता है।

    • आरक्षण नीतियां: आरक्षित श्रेणियों की तुलना में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ स्कोर आमतौर पर अधिक होता है।

    Most Scoring Concepts for NEET 2027
    Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
    Download EBook

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    ओबीसी वर्ग के लिए NEET 2026 का सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score for OBC Category)

    सुरक्षित स्कोर से तात्पर्य उन अंकों से है जो किसी उम्मीदवार को अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्राप्त करने होंगे। सरकारी कॉलेजों में 27% आरक्षण होने के कारण ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग की तुलना में कम प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है। AIIMS, JIPMER, PGIMER और अन्य जैसे शीर्ष मेडिकल संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को NEET परीक्षा में 530 से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। हालांकि, निजी कॉलेजों के लिए सुरक्षित स्कोर उनकी NIRF रैंक, प्रतिष्ठा और अन्य कारकों के आधार पर भिन्न हो सकता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से ओबीसी वर्ग के लिए नीट 2026 का अपेक्षित सुरक्षित स्कोर देख सकते हैं।

    ओबीसी के लिए नीट 2026 सुरक्षित अंक (अपेक्षित) (Expected NEET 2026 Safe Score for OBC Category)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    ओबीसी के लिए नीट 2026 क्वालिफाइंग परसेंटाइल (NEET 2026 qualifying percentile for OBC category)

    40वीं परसेंटाइल

    ओबीसी के लिए अपैक्षित क्वालिफाइंग कटऑफ

    128

    गवर्नमेंट कॉलेज के लिए सुरक्षित अंक

    600+

    (अस्वीकरण: ओबीसी श्रेणी के लिए यह अपेक्षित नीट 2026 सुरक्षित स्कोर केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया गया है और इसे अंतिम या निर्णायक नहीं माना जाना चाहिए।)

    ओबीसी के लिए नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर (NEET 2026 Safe Score for OBC) : सरकारी कॉलेज

    सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को नीट 2026 के निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। सरकारी कॉलेजों के लिए ओबीसी का नीट 2026 का सुरक्षित स्कोर 530 से 650 के बीच हो सकता है। शीर्ष एमबीबीएस कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण 530 से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है।

    Expected NEET 2026 Safe Score for OBC for Government Colleges

    कोर्स का नाम

    नीट 2026 सेफ स्कोर

    MBBS

    600+

    BDS

    510+

    BAMS

    470+

    BHMS

    430+

    BUMS

    455+

    (अस्वीकरण: ओबीसी श्रेणी के लिए यह अपेक्षित नीट 2026 सुरक्षित स्कोर केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किया गया है और इसे अंतिम या निर्णायक नहीं माना जाना चाहिए।)

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Jharkhand GNM Exam Counselling Date

    13 Oct'26 - 16 Oct'26 (Offline)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet