Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
नीट परीक्षा कैलेंडर 2025 पीडीएफ एनटीए (NEET Exam Calendar 2025 PDF By NTA in hindi) - एनटीए हर साल नीट परीक्षा कैलेंडर जारी करता है जिसमें नीट यूजी परीक्षा का पूरा शेड्यूल दिया जाता है। एक बार जारी होने के बाद, मेडिकल उम्मीदवार एनटीए द्वारा नीट 2025 परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए द्वारा नीट 2025 परीक्षा कैलेंडर में परीक्षा का संक्षिप्त कार्यक्रम शामिल होता है। विस्तृत समय सारिणी बाद में नीट यूजी के आधिकारिक सूचना बुलेटिन पर जारी की जाती है जिसमें परीक्षा की तारीख, समय और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां शामिल होंगी। महत्वपूर्ण तिथियां, समय सीमा और अन्य महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए एनटीए नीट परीक्षा कैलेंडर पर पूरा लेख पढ़ें। फिलहाल एनएमसी ने nmc.org.in पर नीट 2025 सिलेबस पीडीएफ जारी किया है।
This Story also Contains
लेटेस्ट अपडेट: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 जून को प्रोविजनल नीट आंसर की तथा रिस्पांस शीट जारी कर दी थी। उम्मीदवार 5 जून 2025 तक प्रोविजनल नीट आंसर की और नीट रेस्पॉन्स शीट पर चुनौती दे सकते थे। नीट 2025 परीक्षा 4 मई को पेन और पेपर मोड में आयोजित किया गया। नीट परीक्षा एक ही दिन तथा एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई।
एनटीए नीट परीक्षा कैलेंडर 7 फरवरी 2025 को जारी हुआ। नीट 2025 परीक्षा तिथि 4 मई थी। उम्मीदवार नीट 2025 परीक्षा कार्यक्रम की जांच नीचे दी गई तालिका में कर सकते हैं।
आयोजन | तारीख |
अधिसूचना जारी | 7 फरवरी 2025 |
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना | 7फरवरी से 7 मार्च 2025 |
एप्लिकेशन सुधार विंडो | 9-11 मार्च 2025 |
सिटी इंटीमेशन स्लिप | 23 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड | 1 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 4 मई 2025 |
रिजल्ट की घोषणा | 14 जून 2025 |
नए नीट नियम के बारे में विडियो देखें-
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट यूजी 2025 का परीक्षा कैलेंडर एनटीए द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए द्वारा नीट परीक्षा कैलेंडर 2025 देख सकते हैं -
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “एनटीए अकादमिक कैलेंडर 2025” लिंक पर क्लिक करें।
एनटीए नीट परीक्षा 2025 कैलेंडर दिखाई देगा।
नीट परीक्षा कैलेंडर 2025 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
नीट 2025 परीक्षा कार्यक्रम का घटना-वार विवरण नीचे दिया गया है।
एनटीए द्वारा 7 फरवरी को आधिकारिक नीट 2025 अधिसूचना जारी ककी गई। इसमें सभी प्रमुख विवरण जैसे कि नीट पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, और बहुत कुछ शामिल हैं।
एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद, नीट आवेदन पत्र 2025 विंडो 7 फरवरी को जारी हुआ। उम्मीदवारों को 7 मार्च या इससे पहले प्रवेश परीक्षाके लिए नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना था।
आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को किसी भी विवरण में सुधार करने के लिए, जो उन्होंने गलत तरीके से दर्ज किया हो, नीट 2025 के लिए सुधार विंडो दिया जाता है। इस दौरान, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में किसी भी विसंगति या त्रुटि, जैसे व्यक्तिगत विवरण में बदलाव, विकल्प में बदलाव] नीट परीक्षा केंद्र या अन्य अनिवार्य फ़ील्ड में सुधार कर सकते हैं। नीट आवेदन सुधार तिथि 9-11 मार्च थी।
एडमिट कार्ड जारी करने से पहले एनटीए नीट सिटी सूचना पर्ची 2025 23 अप्रैल को जारी की गई। शहर सूचना पर्ची में छात्रों को आवंटित नीट 2025 परीक्षा शहर के विवरण का उल्लेख होता है।
एडमिट कार्ड आम तौर पर नीट परीक्षा तिथि 2025 से 4 दिन पहले 1 मई को जारी हुआ। उम्मीदवार नीट हॉल टिकट 2025 जिसमें परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है, एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट 2025 परीक्षा तिथि 4 मई, 2025 थी। नीट 2025 की सटीक तारीख की घोषणा आधिकारिक अधिसूचना में की जाती है। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई और परीक्षा अवधि 3 घंटे थी जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी शास्त्र) से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। उम्मीदवारों को केवल 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। नीट यूजी 2025 का ऑनलाइन आयोजन की संभावना थी, लेकिन यह पेन-पेपर मोड में आयोजित हुआ।
परीक्षा आयोजित होने के बाद, एनटीए नीट 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी करता है, जिससे उम्मीदवारों को सीमित समय के लिए किसी भी विसंगति को चुनौती देने की अनुमति दी जाती है। आंसर की के साथ नीट की ओएमआर रिस्पॉन्स शीट प्राधिकरण द्वारा उनके उत्तरों को क्रॉस-चेक करने के लिए भी जारी किया जाता है।
नीट रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के एक महीने के भीतर घोषित किया जाता है। नीट 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। एनटीए अंतिम स्कोर और रैंक सूची की घोषणा करता है, जिसका उपयोग मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है। समग्र अंकों के अलावा, नीट रिजल्ट में अखिल भारतीय रैंक (AIR) और प्रत्येक उम्मीदवार के लिए परसेंटाइल स्कोर भी शामिल होता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हां, एनटीए ने नीट 2025 का पूरा शेड्यूल फरवरी में प्रकाशित किया।
नीट 2025 परीक्षा कैलेंडर एनटीए द्वारा प्रकाशित शेड्यूल है जिसमें परीक्षा तिथि, आवेदन पत्र तिथि, प्रवेश पत्र तिथि और परिणाम तिथि का उल्लेख होता है।
नीट यूजी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in है।
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines