Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट रिजल्ट 2026 डेट (NEET Result 2026 Date)- नीट रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें
    • लेख
    • नीट रिजल्ट 2026 डेट (NEET Result 2026 Date)- नीट रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

    नीट रिजल्ट 2026 डेट (NEET Result 2026 Date)- नीट रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें

    Nitin SaxenaUpdated on 16 Jul 2026, 10:37 PM IST

    नीट रिजल्ट 2026 डेट (NEET Result 2026 Date) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 16 जुलाई 2026 को री-नीट 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही फाइनल नीट आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से री-नीट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके री-नीट रिजल्ट देख सकते हैं। री नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया गया था। जारी होने के बाद री नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक यहां प्रदान किया गया है। भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 सेंटर्स पर NEET (UG) 2026 के लिए कुल मिलाकर लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और उनसे जुड़े प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफ़ाई हुए हैं।
    री नीट रिजल्ट 2026 चेक करें

    This Story also Contains

    1. एनटीए नीट रिजल्ट 2026: अवलोकन (NTA NEET Result 2026: Overview in hindi)
    2. नीट 2026 रिजल्ट डेट (NEET 2026 Result Dates in hindi)
    3. नीट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें (How to Download the NEET 2026 Result in hindi)
    4. नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 cut off marks in Hindi)
    5. नीट रिजल्ट 2026 - अंकों की गणना कैसे की जाती है?
    6. नीट परसेंटाइल स्कोर की गणना कैसे की जाती है? (How NEET percentile score is calculated? in hindi)
    7. नीट रिजल्ट 2026 डेट- टाई-ब्रेकिंग विधि (NEET result 2026 Date- Tie-Breaking Method in hindi)
    नीट रिजल्ट 2026 डेट (NEET Result 2026 Date)-  नीट रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करें
    नीट रिजल्ट 2026 डेट

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट ओएमआर शीट 13 जुलाई को जारी कर दी थी। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और अपनी स्कैन की हुई नीट ओएमआर आंसर शीट डाउनलोड करके अपने जवाबों की जांच कर सकते थे।

    एनटीए नीट रिजल्ट 2026: अवलोकन (NTA NEET Result 2026: Overview in hindi)

    विवरण

    सूचना

    नीट 2026 एग्जाम डेट

    3 मई 2026 (रद)
    नीट री-एग्जाम 21 जून 2026

    नीट रिजल्ट 2026 डेट

    16 जुलाई 2026

    नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

    नीट रिजल्ट 2026 की तारीख से 90 दिनों तक

    एनटीए नीट आधिकारिक वेबसाइट

    • neet.nta.nic.in

    • nta.ac.in

    नीट रिजल्ट 2026 डेट एंड टाइम जारी करने वाली संस्था

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)

    नीट 2026 पंजीकृत उम्मीदवार

    22,05,035

    नीट यूजी रिजल्ट 2026 आवश्यक क्रेडेंशियल

    रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2026 रिजल्ट डेट (NEET 2026 Result Dates in hindi)

    एनटीए द्वारा जल्द ही नीट रिजल्ट 2026 डेट्स की घोषणा की जाएगी। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से नीट रिजल्ट 2026 की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एनटीए नीट रिजल्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

    नीट 2026 रिजल्ट डेट्स

    इवेंट्स

    डेट्स

    नीट 2026 परीक्षा

    3 मई 2026 (कैंसिल)

    21 जून 2026

    नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की

    25 जून 2026

    नीट आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि

    28 जून 2026

    नीट 2026 अंतिम आंसर की तिथि

    16 जुलाई 2026

    नीट रिजल्ट 2026 दिनांक

    16 जुलाई 2026

    नीट रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें (How to Download the NEET 2026 Result in hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

    नीट यूजी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के चरण

    • एनटीए नीट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें

    • स्क्रीन पर दिए गए व्यू नीट-यूजी 2026-रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

    • नीट कैंडिडेट लॉगिन करें पेज पर रोल नंबर, जन्म तिथि और पेज पर प्रदान किया गया सुरक्षा पिन दर्ज करें।

    • नीट रैंक कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • 'प्रिंट' टैब पर क्लिक करके नीट 2026 रिजल्ट डाउनलोड करें और फिर इसे सेव करें।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एनटीए नीट रिजल्ट 2026 पीडीएफ की एक प्रति सहेज कर रखें और प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने पास रखें।

    नीट 2026 कट ऑफ अंक (NEET 2026 cut off marks in Hindi)

    नीट रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही नीट कट ऑफ 2026 भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से पिछले वर्ष की नीट कट ऑफ देख सकते है-

    वर्ग

    योग्यता परसेंटाइल

    कटऑफ स्कोर

    यूआर/ईडब्ल्यूएस

    50वाँ परसेंटाइल

    686 - 144

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    40वाँ परसेंटाइल

    143 - 113

    अनुसूचित जाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    अनुसूचित जनजाति

    40वाँ परसेंटाइल

    143-113

    यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी

    45वाँ परसेंटाइल

    143 - 127

    ओबीसी दिव्यांग

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एससी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    एसटी पीडब्ल्यूडी

    40वाँ परसेंटाइल

    126 - 113

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट रिजल्ट 2026 - अंकों की गणना कैसे की जाती है?

    नीट के कुल अंकों के अनुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त कुल अंक 720 हैं। नीट रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर निर्धारित किया जाता है। नीट रिजल्ट की गणना अंकन योजना का उपयोग करके की जाती है, जिसमें उल्लेख है :

    नीट 2026 अंकन योजना (NEET 2026 marking scheme in hindi)

    विषय

    विवरण

    सही जवाब

    +4 अंक

    गलत जवाब

    -1 अंक

    अनुत्तरित प्रश्न

    0 अंक

    नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार अंकन योजना का उपयोग करते हुए, नीट परीक्षा में प्राप्त होने वाले कच्चे स्कोर की गणना नीचे दिए गए सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है।

    अपेक्षित स्कोर की गणना करने का सूत्र :

    नीट स्कोर = (सही उत्तरों की संख्या X 4) - (गलत उत्तरों की संख्या X 1)

    नीट परसेंटाइल स्कोर की गणना कैसे की जाती है? (How NEET percentile score is calculated? in hindi)

    नीट परसेंटाइल का मतलब है कि कितने उम्मीदवारों ने किसी विशेष उम्मीदवार से अधिक या कम अंक प्राप्त किए हैं। शीर्ष नीट स्कोर की तुलना में नीट परसेंटाइल की गणना की गई। इस प्रकार, नीट परसेंटाइल स्कोर उम्मीदवार की नीट टॉपर से नीचे और अन्य से ऊपर की स्थिति का उल्लेख करता है।

    एनटीए ने नीट 2026 परसेंटाइल रैंक को इस प्रकार परिभाषित किया है, "स्कोर का वह प्रतिशत जो किसी समूह में एक निर्धारित स्कोर से नीचे रहता है।" एक विशिष्ट सूत्र के आधार पर किसी उम्मीदवार के नीट परसेंटाइल स्कोर की गणना की जाती है।

    उम्मीदवार नीचे दिए गए नीट परसेंटाइल की गणना करने के लिए सूत्र की जांच कर सकते हैं।

    1707392611836


    नीट रिजल्ट 2026 डेट- टाई-ब्रेकिंग विधि (NEET result 2026 Date- Tie-Breaking Method in hindi)

    ऐसे मामलों में जहां दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने समान अंक प्राप्त किए हैं, नीट रिजल्ट 2026 में अखिल भारतीय रैंक की मेरिट प्राप्त करने के लिए टाई-ब्रेकिंग मानदंड लागू किए जाते हैं। मेडिकल उम्मीदवार नीट मेरिट में उपयोग किए जाने वाले टाई-ब्रेकिंग मानदंडों की नीचे दी गई सूची से जान सकते हैं।

    • जीव विज्ञान अंक: जिन उम्मीदवारों ने जीव विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें नीट 2026 रिजल्ट में दूसरों की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।

    • रसायन विज्ञान अंक: यदि उपरोक्त मानदंड के बाद भी टाई बनी रहती है तो रसायन विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    • कम गलत उत्तर: यदि बराबरी अभी भी बनी रहती है, तो जिस उम्मीदवार के नीट 2026 में गलत उत्तरों की संख्या कम होगी, उसे दूसरों की तुलना में योग्यता का उच्च क्रम दिया जाएगा।

    • आयु : स्कोर टाई हो जाने पर अधिक आयु के कैंडिडेट को अच्छी रैंक देने का प्रावधान हटा दिया गया है। हालांकि, नीट काउंसलिंग के दूसरे दौर से इस पर विचार किया जाएगा।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala

    Hello Student,

    If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.

    For the 2025 session, the

    Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That

    Hello

    If you mean whether a school/college will be strict about attendance when you are preparing for NEET UG, it depends on the institution’s rules. NEET preparation itself is generally not a reason to ignore regular attendance.

    For example, CBSE requires 75% attendance for board-exam eligibility, with limited relaxation for

    Hello Student,

    Aapke NEET marks 372 aur AIR 3,51,532 hain. Lekin 3rd round mein MBBS seat ke liye counselling karani chahiye ya nahi, iska sahi answer dene ke liye mujhe aapki category, domicile state, aur aap AIQ se counselling kar rahe hain ya state quota se—ye details chahiye.

    In details