Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
एनटीए द्वारा नीट 2025 परीक्षा मोड अपडेट (NEET 2025 Exam Mode Updates by NTA): नीट यूजी भारत में सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो देश भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों (एमबीबीएस, बीडीएस आदि) में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हर वर्ष आयोजित की जाती है। परंपरागत रूप से, नीट परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाती है, जहां उम्मीदवारों को अपने उत्तर ओएमआर शीट पर अंकित करने होते हैं। हालांकि, नीट यूजी 2025 परीक्षा मोड को ऑनलाइन में बदलने की चर्चा और अटकलें चल रही हैं। यह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें कि नीट यूजी 2025 परीक्षा मोड ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन!
लेटेस्ट अपडेट: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नीट 2025 परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही नीट परीक्षा एक ही दिन तथा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे, कि नीट 2025 का आयोजन हाईब्रीड मोड में किया जा सकता है।
वर्तमान में, नीट यूजी परीक्षा पेन–पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य कारण हर साल नीट यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार की बड़ी संख्या में होना है। परीक्षा के पैमाने को देखते हुए वर्तमान ऑफ़लाइन नीट मोड परीक्षा को सबसे व्यवहार्य विकल्प के रूप में देखा जाता है। उम्मीदवारों को अपने उत्तर ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट पर अंकित करने होंगे।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
पिछले वर्षों में पेपर लीक के आरोपों के कारण नीट यूजी परीक्षा में सुधार के लिए समिति बनाई गई थी। सरकार एनटीए और राधाकृष्णन समिति के साथ नीट परीक्षा में बदलाव और व्यावहारिकता पर चर्चा कर रही है। एनटीए नीट यूजी 2025 में बदलाव पैटर्न और परीक्षा मोड की समीक्षा कर रहा है। एक साक्षात्कार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समीक्षा पैनल और एनटीए, दोनों नीट 2025 परीक्षा का तरीका ऑफलाइन से ऑनलाइन स्थानांतरित करने के पक्ष में हैं। एनटीए इसे नीट 2025 में आयु प्रतिबंध अन्य परिवर्तनों के साथ दोबारा भी शुरू कर सकता है।
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
परीक्षा का सीबीटी मोड पहले से ही जेईई मेन जैसी कई अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए उपयोग किया जाता है, जो एनटीए द्वारा आयोजित किया जाता है और रिस्पांस शीट के मूल्यांकन में अपनी पारदर्शिता, दक्षता और गति के कारण लोकप्रियता हासिल की है।
नए नीट नियम के बारे में विडियों देखें-
राधाकृष्णन समिति ने नीट यूजी 2025 के लिए कई तरह के बदलावों का सुझाव दिया है। समीक्षा पैनल द्वारा सुझाए गए इनमें से कुछ बदलाव इस प्रकार हैं -
हाइब्रिड परीक्षा मोड : पैनल ने नीट यूजी 2025 के लिए एक हाइब्रिड मॉडल पेश करने का सुझाव दिया है। नीट प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल रूप से पहुंचाया जाएगा। नीट परीक्षा केंद्र पर छात्रों को अपने उत्तर पारंपरिक ओएमआर शीट पर दर्ज करने होंगे। यह प्रणाली प्रश्नपत्रों को भौतिक रूप से संभालने की आवश्यकता को कम करती है और पेपर लीक के जोखिम को कम कर सकती है।
कई पालियों में परीक्षा : समिति ने परीक्षा पर बेहतर नियंत्रण के लिए नीट को कई पालियों में आयोजित करने का भी प्रस्ताव दिया है।
एनटीए स्टाफिंग में वृद्धि: इन परिवर्तनों को कुशलतापूर्वक लागू करने के लिए, पैनल ने एनटीए को अस्थायी कर्मचारियों पर निर्भर रहने के बजाय अधिक स्थायी कर्मियों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। एक बड़ा स्टाफ एनटीए को नीट यूजी परीक्षा की कई पालियों की बेहतर तरीके से निगरानी करने में सक्षम बनाएगा।
निजी सेंटर को कम करने का सुझाव : समिति ने नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए निजी केंद्रों के उपयोग को कम करने का भी सुझाव दिया है, क्योंकि वे सरकार द्वारा संचालित या एआईसीटीई-मान्यता प्राप्त संस्थानों के समान सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : नीट में पास होने के लिए 720 में से कितने नंबर चाहिए
नीट परीक्षा के तरीके को ऑनलाइन में बदलने से कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नीट यूजी 2025 सीबीटी मोड के कुछ फायदे इस प्रकार हैं -
दक्षता और गति
यदि नीट 2025 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाता है, तो इससे परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आ सकती है। पेन-एंड-पेपर परीक्षाओं के विपरीत, जिसमें मैनुअल जांच की आवश्यकता होती है, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट तुरंत डाटा प्रोसेस कर रिजल्ट जल्द जारी करता है। इससे नीट रिजल्ट की घोषणा करने में लगने वाला समय कम हो सकता है और मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावना भी कम हो सकती है।
नीट यूजी 2024 पेपर लीक विवाद की वजह से सुर्खियों में छाया रहा। "नीट 2025 ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन इस प्रश्न का उत्तर तब तक नहीं दिया जा सकता, जबतक कि एनटीए इसकी घोषणा नहीं करता। यदि नीट 2025 को ऑनलाइन मोड में बदल दिया जाता है, तो इससे धोखाधड़ी और पेपर लीक जैसी गड़बड़ियों में कमी आ सकती है। इससे नीट यूजी परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ेगी।
हालांकि नीट यूजी परीक्षा को ऑनलाइन मोड में स्थानांतरित करने के फायदे हैं, लेकिन ऐसा करने में महत्वपूर्ण चुनौतियां और चिंताएं भी हैं। नीट 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने में कुछ प्रमुख चुनौतियां इस प्रकार हैं -
बढ़ते डिजिटलीकरण के बावजूद, सभी छात्रों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के पास कंप्यूटर और विश्वसनीय इंटरनेट तक समान पहुंच नहीं है। वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को नीट सीबीटी मोड में परीक्षा के बदलाव से नुकसान हो सकता है क्योंकि वे उच्च जोखिम वाले परीक्षा परिदृश्य में कंप्यूटर का उपयोग करने से परिचित नहीं हैं। कुछ लोगों को सॉफ्टवेयर इंटरफेस के साथ संघर्ष करना पड़ सकता है, विशेषकर जब प्रश्नों के बीच नेविगेट करने या उत्तर चुनने की बात आती है।
जबकि परीक्षा के सीबीटी मोड में बदलाव से कई लाभ मिलते हैं, यह परीक्षा के दौरान सिस्टम की खराबी या सर्वर क्रैश जैसी तकनीकी समस्याओं का जोखिम भी लाता है। इससे नीट परीक्षा प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिससे देरी या विवाद हो सकता है।
नीट यूजी 2025 परीक्षा के ऑनलाइन आयोजन के अलावा, कुछ अन्य नीट यूजी परीक्षा सुधार भी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी 2025 पैटर्न में कुछ बदलाव हो सकता है। सेक्शन बी से वैकल्पिक प्रश्न हटाए जाने से नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव हो सकता है। सेक्शन बी में 15 प्रश्न होते हैं, जिनमें से उम्मीदवारों को केवल 10 प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
नीट 2025 ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन? एनटी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालाँकि, ऐसे कई कारक हैं जो संकेत देते हैं कि नीट 2025 ऑनलाइन आयोजित की जा सकती है। नीट 2024 में पेपर लीक के बाद हुए विवाद और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद इस बात की संभावना जताई जाने लगी कि ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने से नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े और पेपर लीक जैसे विवाद से राहत मिल सकती है। इस पर सरकार को सुझाव देने के लिए एक समिति बनाई गई। समिति ने अपने सुझाव सौंप दिए हैं। अब सरकार उन सिफारिशों पर अमल के लिए एनटीए और समिति के साथ चर्चा कर रही है। नीट 2025 ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन इसकी घोषणा एनटीए कीओर से की जाएगी।
नीट आयु सीमा एनटीए 2025
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Hello Student,
If you are looking for information about NEET PG 2025 DNB seat allotment and the fees payable at the allotted college or hospital, DNB seats are allotted through the respective counselling process based on your rank, category, choice of speciality, and seat availability.
For the 2025 session, the
Dear Student, with a NEET PG 2026 rank of 6,600 in the EWS category, your options should be assessed using the relevant counselling year's college-wise closing ranks, category-wise seats and counselling round. Please also confirm whether you are applying through the applicable All India counselling route or another quota. That
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India