SRM Kattankulathur Dental College and Hospital, Kattankulathur
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। नीट परीक्षा 21 जून की आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक से जुड़े मामले के चलते 3 मई को आयोजित नीट 2026 को कैंसिल करने का फैसला किया। ऐसे में क्या नीट 2026 दोबारा होगा, यह आशंका सही साबित हो गई है। इससे पहले पेपर लीक की खबरों के जोर पकड़ने के चलते कयास लगाए जाने लगे थे कि नीट 2026 दोबारा आयोजित की जा सकती है। नीट परीक्षा लीक की सूचनाओं के चलते क्या नीट परीक्षा दोबारा हो सकती है? इससे जुड़े प्रश्न छात्र इंटरनेट पर लगातार सर्च कर रहे थे। is neet 2026 leaked? कीवर्ड से भी वे लेटेस्ट जानकारी तलाश रहे थे। छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि नीट 2026 पेपर लीक की खबर पूरे देश में फैल रही है और कई छात्र इस बात को लेकर चिंतित है, कि अब उनके भविष्य का क्या होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने एक्स के माध्यम से सूचना दी है कि नीट परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। नीट परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी। री-नीट एग्जाम डेट 21 जून है। सभी के लिए नीट 2026 का दोबारा आयोजन किया जाएगा, नीट 2026 एडमिट कार्ड डेट की जानकारी आधिकारिक चैनल से जारी की जाएगी, जिसे पाठकों के लिए यहां अपडेट किया जाएगा।
नीट पेपर लीक लाइव अपडेट देखें
नीट 2026 कैंसिल किए जाने की सूचना देखें-
This Story also Contains
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा के लगभग 140 प्रश्न, राजस्थान में जांच एजेंसियों को मिले एक "गेस पेपर" के प्रश्नों से मेल खाते है। इन रिपोर्टों के सामने आने के बाद, एनटीए ने प्रेस रिलीज़ के माध्यम से एक बयान जारी किया, जिसमें बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें:
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट 2026 पेपर लीक विवाद तब शुरू हुआ, जब कई रिपोर्टों में यह दावा किया गया कि नीट यूजी 2026 परीक्षा के कई प्रश्न, परीक्षा से पहले साझा किए गए एक "गेस पेपर" में दिए गए प्रश्नों से मिलते-जुलते थे। नीट परीक्षा पूरे भारत में 3 मई को आयोजित की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसियों को एक डॉक्यूमेंट मिला जिसमें 300 से ज़्यादा सवाल थे, और उनमें से लगभग 140 सवाल बिल्कुल वैसे ही थे जैसे नीट 2026 के क्वेश्चन पेपर में पूछे गए थे।
इस खबर के फैलने के बाद, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नीट 2026 पेपर लीक (is neet 2026 paper leaked) होने की संभावना पर चर्चा करने लगे। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक की ऑफिशियली पुष्टि कर दी है।
kya neet 2026 dobara hoga अब इस सवाल का जवाब मिल चुका है। नीट 2026 का आयोजन दोबारा होगा। नीट 2026 रीएग्जाम डेट और नीट एडमिट कार्ड डेट की जानकारी जल्द एनटीए द्वारा जारी की जाएगी। एनटीए ने बताया कि उसे नीट एग्जाम में कथित गड़बड़ी से जुड़े इनपुट 7 मई, 2026 की शाम को मिले थे, जो एग्जाम के चार दिन बाद हुआ था। इसके बाद 8 मई को वेरिफिकेशन और आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी सेंट्रल एजेंसियों के साथ शेयर की गई।
इसके बाद से लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, और इस मामले के सिलसिले में राजस्थान में कई लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या टेस्ट से पहले एग्जाम से जुड़ा मटीरियल सर्कुलेट करने में कोई ऑर्गनाइज़्ड नेटवर्क शामिल था। एजेंसी ने यह भी कहा कि वह टेक्निकल सपोर्ट और जांच से जुड़ा डेटा देकर इन्वेस्टिगेटर्स के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
नीट 2026 के इस कथित पेपर लीक विवाद ने परीक्षा देने वाले छात्रों के बीच तनाव और भ्रम बढ़ा दिया है। हालांकि, एनटीए ने अपने बयान में कहा है कि जिन ईमानदार स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए कड़ी मेहनत की है, उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि उनकी मेहनत की इज्ज़त की जाएगी और उनकी सुरक्षा की जाएगी, फिर भी कई स्टूडेंट्स को डर है कि अगर यह पेपर लीक सच में हुआ, तो वे अपना पूरा मौका गँवा सकते हैं।
एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। नीट के दोबारा आयोजन से जुड़ी तारीख घोषित कर दी गई है। ऐसे में क्या नीट दोबारा होगा? (kya neet 2026 dobara hoga) इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा। नीट दोबारा कब होगा, अब असली सवाल यह है। नीट दोबारा कब होगा इसका जवाब पाने के लिए लेख के साथ बने रहें, आपको लेटेस्ट अपडेट मिलती रहेगी। नीट परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा है तथा इसे आयोजित करना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है। दूसरी ओर छात्रों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में नीट परीक्षा के दोबारा आयोजित करने की कवायद मुश्किल भरी होती है। नीट 2026 के दोबारा आयोजित किए जाने की सूचना जल्द आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:
On Question asked by student community
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Bhanuday,
Here are the links you requested. I hope you find them helpful.
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll