Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट री-एग्जाम डेट 2026 (NEET Re-exam Expected Date) जारी : एनटीए 21 जून को आयोजित करेगा री-नीट एग्जाम
    • लेख
    • नीट री-एग्जाम डेट 2026 (NEET Re-exam Expected Date) जारी : एनटीए 21 जून को आयोजित करेगा री-नीट एग्जाम

    नीट री-एग्जाम डेट 2026 (NEET Re-exam Expected Date) जारी : एनटीए 21 जून को आयोजित करेगा री-नीट एग्जाम

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Team Careers360Updated on 15 Jun 2026, 11:01 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नई नीट परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। नीट री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को किया जाएगा। इस बीच प्राधिकरण द्वारा 14 जून को नीट एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राधिकरण ने 7 जून को नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी थी।
    नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
    नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें

    This Story also Contains

    1. क्यों रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा?
    2. कब आएगी नीट री-एग्जाम डेट?
    3. छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं
    4. नीट री-एग्जाम के लिए नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क
    5. करीब 24 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला
    6. छात्रों के लिए जरूरी सलाह
    नीट री-एग्जाम डेट 2026 (NEET Re-exam Expected Date) जारी : एनटीए 21 जून को आयोजित करेगा री-नीट एग्जाम
    नीट री-एग्जाम डेट 2026

    देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब प्राधिकरण द्वारा 21 जून 2026 को परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
    1778818750302
    नीट पेपर लीक लाइव अपडेट देखें

    क्यों रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा?

    NTA द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के संकेत मिले थे। परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।

    सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। माना जा रहा है कि परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और कथित गड़बड़ियों की गहन जांच की जाएगी।

    ये भी पढ़ें:

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    कब आएगी नीट री-एग्जाम डेट?

    एनटीए ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम की नई तारीख 21 जून घोषित की है। एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही संशोधित एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख 14 जून घोषित की गई है। छात्र नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    ये भी पढ़ें:

    नीट आंसर की 2026

    नीट कटऑफ

    नीट 2026 चैप्टर वाइज वेटेज और महत्वपूर्ण टॉपिक

    छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं

    एनटीए ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि री-नीट परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। मई 2026 सत्र के दौरान किए गए सभी रजिस्ट्रेशन, आवेदन विवरण और चुने गए परीक्षा केंद्र मान्य रहेंगे। यानी जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वही जानकारी दोबारा आयोजित परीक्षा में इस्तेमाल की जाएगी।

    नीट री-एग्जाम के लिए नहीं लगेगा कोई अतिरिक्त शुल्क

    एनटीए ने स्पष्ट किया है कि छात्रों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इतना ही नहीं, नीट यूजी 2026 के लिए पहले जमा की गई रजिस्ट्रेशन फीस भी उम्मीदवारों को वापस की जाएगी। एजेंसी के अनुसार, री-नीट परीक्षा एनटीए अपने आंतरिक संसाधनों के जरिए आयोजित करेगी।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    करीब 24 लाख छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला

    इस फैसले पर शिक्षा जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एजुकेटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने कहा कि नीट 2026 परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित करना सही फैसला है।

    उनके अनुसार, लगभग 24 लाख छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि कथित गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ CBI को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    छात्रों के लिए जरूरी सलाह

    * एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।

    * पुराने आवेदन और लॉगिन डिटेल सुरक्षित रखें।

    * एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना मिलते ही डाउनलोड करें।

    * किसी अफवाह या फर्जी नोटिस पर भरोसा न करें।

    * री-एग्जाम की तैयारी जारी रखें क्योंकि नई तारीख कभी भी घोषित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें:

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now
    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    SSUHS ANM Exam Application Date

    15 Sep'26 - 5 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    OJEE MSc Nursing Counselling Date

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, if you have purchased the wrong NEET UG plan by mistake, you can contact Careers360 support for assistance with the purchase or plan change: Careers360 Support

    Dear Student, with a NEET PG rank of 2,38,639, your options will depend on your category, state, preferred speciality, counselling quota and budget. Government, private and DNB options can have very different closing ranks. Share these details and I can help you identify realistic options rather than giving you a

    Hello, with a NEET PG 2026 AIR of 57,213, the available branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred type of college. You can check possible branches and colleges based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor

    Hello, with a NEET PG AIR of 19,953, the chances for MD General Medicine, MD Dermatology and MD Paediatrics will depend on your category, state quota, counselling round and college type. You can explore possible Government, DNB and private college options across Kerala, Karnataka, Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Maharashtra

    Hello, with a NEET PG rank of 66,000, the college and branch options will depend on your category, state, counselling quota and preferred specialisation. You can check possible colleges and courses based on your rank using the NEET PG College Predictor: https://medicine.careers360.com/neet-pg-college-predictor