Emversity Allied Health Programs
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
नीट रिफंड लिंक 2026 (NEET Refund Link 2026): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी बैंक डिटेल्स जमा नहीं की हैं, वे neet.nta.nic.in पर जाकर रिफंड प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए के अनुसार, बैंक विवरण सफलतापूर्वक जमा होने के बाद 7 कार्य दिवसों के भीतर रिफंड की राशि संबंधित खाते में भेज दी जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवारों को समय पर रिफंड मिल सके, इसके लिए यह अंतिम अवसर दिया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीट 2026 फीस रिफंड पोर्टल का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
नीट यूजी 2026 रिफंड पोर्टल के लिए यहां क्लिक करें।
This Story also Contains
एनटीए द्वारा 22 मई, 2026 को नीट रिफंड पोर्टल खोल दिया गया था। प्राधिकरण ने नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी थी। नीट 2026 रिफंड लिंक अभी सक्रिय है, और उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं जिसमें वे पैसे प्राप्त करना चाहते हैं। उम्मीदवार रिफंड पाने के लिए 14 जुलाई, 2026 तक अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते थे। रिफंड मिलेगा या नहीं, यह उन छात्रों का सबसे बड़ा सवाल है जो अपने रिफंड का इंतज़ार कर रहे हैं। नीट 2026 एग्जाम फीस रिफ़ंड पोर्टल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके नीट लॉगिन 2026 विंडो में लॉग इन करके अपने एनटीए नीट शुल्क की वापसी का दावा कर सकते हैं।
नीट यूजी रिफ़ंड सूचना देखें-
इससे पहले नीट 2026 फीस रिफंड लिंक 21 मई, 2026 तक एक्टिवेट किया जाना था लेकिन कुछ कारणवश ऐसा नहीं किया जा सका। नीट यूजी 2026 री-एग्जाम एफएक्यू में सूचना दी गई थी कि नीट 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक एकाउंट डिटेल शेयर करने हेतु उम्मीदवारों को मॉड्यूल 21 मई तक मुहैया करा दिया जाएगा। लेकिन नीट 2026 फीस रिफंड लिंक अब उपलब्ध करा दिया गया है। नीट 2026 एग्जाम फीस रिफ़ंड केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किए जाने की सुविधा दी गई है। उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट फीस रिफंड प्रक्रिया 2026 को पूरा कर सकते हैं।
नीट रिफंड लिंक 2026 की सूचना-
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
नीट फीस रिफंड लिंक मई, 2026 से एनटीए नीट आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने रद्द हुई परीक्षा में भाग लिया था या उसके लिए पंजीकरण कराया था, वे अपनी रिफंड की अर्जी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विवरण | सूचना |
परीक्षा का नाम | |
आयोजक निकाय | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी |
पुनः परीक्षा तिथि | 21 जून, 2026 |
रिफंड मोड | ऑनलाइन |
नीट रिफंड आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
रिफंड का प्रकार | आवेदन शुल्क की वापसी |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट 2026 एग्जाम फीस रिफ़ंड करने का निर्णय 3 मई, 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद लिया गया। एनटीए ने दोबारा नीट परीक्षा 21 जून, 2026 के लिए निर्धारित की है और उम्मीदवारों को पहले से जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस करके मुआवज़ा देने का निर्णय लिया है।
एनटीए नीट 2026 रिफंड की सुविधा उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने 3 मई 2026 को रद्द हुई परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था। निम्नलिखित उम्मीदवार नीट 2026 शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं:
जिन उम्मीदवारों ने नीट 2026 का पंजीकरण पूरा किया है
जिन आवेदकों ने परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है
जिन उम्मीदवारों के आवेदन एनटीए द्वारा स्वीकार किए गए है
नोट: जिन उम्मीदवारों का भुगतान असफल या अधूरा रहा है, वे रिफंड प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं।
नीट 2026 एग्जामिनेशन फीस रिफंड पूरा करने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल के ज़रिए अपने रजिस्टर्ड अकाउंट को एक्सेस करना होगा।
नीट लॉगिन के लिए आवश्यक विवरण
आवेदन संख्या
पासवर्ड
जन्म तिथि (यदि आवश्यक हो)
सिक्योरिटी कैप्चा
नीट 2026 फ़ीस वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। राशि प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को रिफ़ंड का अनुरोध भरना होगा और अपने बैंक खाते का विवरण सही-सही देना होगा।
नीट रिफंड प्रोसेस 2026 के स्टेप्स
नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
एक्टिव नीट 2026 फीस रिफंड लिंक पर क्लिक करें।
नीट 2026 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन पूरा करें।
नीट 2026 रिफंड एप्लीकेशन पेज खोलें।
आवश्यक बैंक खाते का विवरण भरें।
यदि सत्यापन के लिए कहा जाए, तो आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
नीट रिफंड फ़ॉर्म जमा करें।
कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और सेव करें।
नीट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड 7 वर्किंग डेज़ में पूरा हो जाएगा।
एनटीए से फ़ीस रिफ़ंड चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट रिफ़ंड फ़ॉर्म भरना अनिवार्य है। एनटीए ने अपने नोटिस में साफ़ तौर पर सूचित किया है कि नीट 2026 परीक्षा की फ़ीस रिफ़ंड के लिए एक अलग मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा। रिफ़ंड की राशि सीधे पंजीकृत बैंक खाते में जमा की जाएगी।
उम्मीदवार का नाम
आवेदन संख्या
पंजीकृत मोबाइल नंबर
बैंक खाता धारक का नाम
बैंक का नाम
खाता संख्या
आईएफ़एससी कोड
बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक
वैध पहचान प्रमाण
एनटीए ने आधिकारिक तौर पर नीट 2026 रिफंड की तारीखों का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा से पहले रिफंड के लिए अनुरोध करना होगा।
इवेंट | डेट |
रिफंड लिंक सक्रिय | 22 मई, 2026 |
रिफंड फ़ॉर्म जमा करना |
31 जुलाई, 2026 |
रिफंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
रिफंड प्रोसेसिंग शुरू होने की तिथि | 7 कार्य दिवसों के भीतर |
नीट फीस रिफंड 2026 प्रक्रिया के तहत, उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के दौरान जमा की गई पूरी नीट 2026 आवेदन फीस वापस मिलेगी।
श्रेणी | नीट 2026 रिफंड अमाउंट |
सामान्य | 1700 रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 1600 रुपये |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर | 1000 रुपये |
एनआरआई | 9500 रुपये |
On Question asked by student community
Hello Savi
Please check the link below:
Hope it helps.
Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.
Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.
Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet
Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India