नीट 2026 परीक्षा रद्द किए जाने और दोबारा परीक्षा कराए जाने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यह भी कहा है कि सभी पंजीकृत छात्रों को नीट 2026 पंजीकरण शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नीट फीस रिफ़ंड पोर्टल 22 मई को खोल दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अथॉरिटी ने नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी की अंतिम तिथि 22 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार रिफंड पाने के लिए 22 जून, 2026 तक अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। नीट 2026 की पूरी रजिस्ट्रेशन फ़ीस, उम्मीदवारों द्वारा आवेदन फ़ॉर्म जमा करते समय इस्तेमाल किए गए मूल भुगतान स्रोत पर वापस कर दी जाएगी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1700 रुपये का रिफंड मिलेगा, जबकि ओबीसी और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों को 1600 रुपये का रिफंड मिलेगा। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 1000 रुपये मिलेंगे, जबकि एनआरआई उम्मीदवारों को 9500 रुपये का रिफंड मिलेगा। नीट 2026 री-एग्जाम एफएक्यू में नीट 2026 फीस रिफंड के लिए जरूरी बैंक डिटेल अकाउंट के लिए मॉड्यूल 22 मई को जारी कर दिया गया है। हालांकि पहले प्राधिकरण द्वारा नीट 2026 फी रिफंड का पोर्टल 21 मई तक एक्टिवेट करने की बात कही गई थी। नीट 2026 फी रिफंड (NEET 2026 Fees Refund in Hindi) की FAQs में दी गई सूचना नीचे देखी जा सकती है।
This Story also Contains
एनटीए ने अपने नोटिस में घोषणा की है कि नीट की पहले से भुगतान की गई पंजीकरण फीस वापस कर दी जाएगी। इस रिफंड शुल्क में पेमेंट गेटवे या बैंक शुल्क शामिल नहीं हैं। नीट पंजीकरण 2026 की श्रेणी-वार रिफंड राशि नीचे दी गई है।
श्रेणी | रिफंड फीस |
सामान्य | 1700 रुपये |
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 1600 रुपये |
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर | 1000 रुपये |
एनआरआई | 9500 रुपये |
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
एनटीए ने नीट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड की तारीख की घोषणा कर दी है। एनटीए द्वारा नीट री-एग्जाम 2026 का शेड्यूल 22 मई को जारी कर दिया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिफंड से जुड़े अपडेट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें।
नीट 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फ़ीस नहीं है। एनटीए पहले से मौजूद डेटा का इस्तेमाल करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की ज़रूरत नहीं है। एनटीए ने यह भी साफ़ तौर पर कहा है कि छात्रों को नीट 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फ़ीस नहीं देनी होगी।

नीट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस वापस मिलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक और ऑनलाइन है। नीट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों द्वारा पेमेंट के लिए जो तरीका चुना गया था, उसी का इस्तेमाल फीस वापस करने के लिए किया जाएगा। एनटीए, नीट 2026 की फीस संबंधित उम्मीदवारों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के ज़रिए वापस करेगा, जिनका इस्तेमाल शुरुआती रजिस्ट्रेशन के दौरान किया गया था।
यदि किसी उम्मीदवार ने नीट 2026 का आवेदन फ़ॉर्म किसी अन्य व्यक्ति (दोस्त, रिश्तेदार या साइबर कैफ़े) के माध्यम से भरा है और शुल्क का भुगतान किया है, तो वे उस संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं और यदि उन्हें रिफ़ंड प्राप्त हुआ है, तो रिफ़ंड की राशि वापस मांग सकते हैं। एनटीए सफल रिफ़ंड प्रक्रिया के संबंध में एक अलग सूचना भी जारी करेगा।
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked #19 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Recognized by dental council of India
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines