Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख (NEET Refund Amount 2026 Date) - फीस रिफंड लास्ट डेट 31 जुलाई
    • लेख
    • नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख (NEET Refund Amount 2026 Date) - फीस रिफंड लास्ट डेट 31 जुलाई

    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख (NEET Refund Amount 2026 Date) - फीस रिफंड लास्ट डेट 31 जुलाई

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Himanshu PriyadarshiUpdated on 31 Jul 2026, 12:20 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख (NEET Refund Amount 2026 Date): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), 31 जुलाई 2026 को नीट 2026 फीस रिफंड पोर्टल बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रिफंड के लिए अपने बैंक खाते का विवरण अपडेट नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए की नवीनतम सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने अपने बैंक विवरण जमा कर दिए हैं, उनके खातों में परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नीट 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया, अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    This Story also Contains

    1. नीट रिफंड लिंक 2026 (NEET Refund Link 2026 in hindi)
    2. नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फीस रिफंड पर ताजा अपडेट (NEET UG 2026 Re-Exam Fee Refund Latest Update)
    3. नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख: श्रेणी-वार विवरण (NEET Refund Amount 2026 Date: Category-wise Details)
    4. एनटीए नीट 2026 के लिए पैसे कब वापस करेगा? (When Will NTA Refund Money For NEET 2026?)
    5. नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी: रिफंड मॉड्यूल का क्या मतलब है? (NEET 2026 Examination Fee Refund: What Does Refund Module Mean?)
    6. नीट 2026 रिफंड की तारीख पर उम्मीदवारों को क्या करना होगा? (What Candidates Need to Do on NEET 2026 Refund Date?)
    7. क्या NEET 2026 की फीस वापस मिलेगी? (Will NEET 2026 Fees Be Refunded?)
    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख (NEET Refund Amount 2026 Date) - फीस रिफंड लास्ट डेट 31 जुलाई
    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख

    इससे पहले एनटीए ने नीट रिफंड लिंक 2026 की समय-सीमा 14 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी थी। 31 जुलाई तक नीट 2026 रिफंड लिंक सक्रिय है और उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं जिसमें वे पैसे प्राप्त करना चाहते हैं। नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख पर, रिफंड की राशि सीधे दिए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। नीट 2026 शुल्क रिफंड प्रक्रिया, तारीख और अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
    ये भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: एमसीसी ने लागू किए नए नियम, अपग्रेडेशन पर कॉलेज रिपोर्टिंग खत्म

    नीट 2026 परीक्षा शुल्क का रिफंड पोर्टल एनटीए द्वारा 22 मई को शुरू किया गया था, जिसके जरिए प्राधिकरण नीट 2026 के उम्मीदवारों को श्रेणीवार फीस वापस करेगा। हालांकि पहले नीट रिफंड पोर्टल को 21 मई, 2026 को सक्रिय करने की बात कही गई थी। इस पोर्टल के जरिए उन सभी छात्रों को नीट 2026 परीक्षा शुल्क का रिफंड किया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
    नीट यूजी 2026 रिफंड पोर्टल के लिए यहाँ क्लिक करें।
    नीट यूजी रिफ़ंड सूचना देखें-
    1779941895884

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    नीट फीस रिफंड 2026 तारीख और पोर्टल (NEET Fees Refund 2026 Date & Portal in hindi)

    कई छात्र चिंतित हैं और नीट 2026 फीस रिफंड की तारीख के बारे में पूछ रहे हैं। नीट 2026 रिफंड की तारीख नीचे दी गई तालिका से देखी जा सकती है। प्राधिकरण द्वारा 22 मई से नीट रिफंड पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। इसके जरिए नीट 2026 उम्मीदवार परीक्षा शुल्क वापस प्राप्त कर सकते हैं।

    नीट रिफंड लिंक 2026 (NEET Refund Link 2026 in hindi)

    नीट रिफंड लिंक 2026 को एनटीए द्वारा 22 मई, 2026 को एक्टिवेट कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को उनकी नीट 2026 परीक्षा शुल्क का रिफंड उनके द्वारा दिए गए बैंक विवरण में प्राप्त होगा।

    नीट 2026 रिफंड राशि तारीख (NEET 2026 Refund Amount Date)

    कार्यक्रम

    तिथि

    बैंक खाता विवरण साझा करने हेतु पोर्टल खुलने की तिथि

    22 मई 2026

    बैंक खाता विवरण साझा करने की अंतिम तिथि

    14 जुलाई 2026

    री-नीट 2026 एडमिट कार्ड डेट

    14 जून, 2026
    री-नीट 2026 परीक्षा तिथि

    21 जून 2026

    उपयोगी लिंक

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट यूजी 2026 री-एग्जाम फीस रिफंड पर ताजा अपडेट (NEET UG 2026 Re-Exam Fee Refund Latest Update)

    अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त परीक्षा फीस देने की जरूरत नहीं है। दोबारा पेमेंट लेने के बजाय, अधिकारी योग्य उम्मीदवारों को नीट 2026 परीक्षा फीस रिफंड करेंगे। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल 22 मई, 2026 तक उपलब्ध कराया गया। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिफंड पोर्टल के चालू होने और विस्तृत निर्देशों के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

    नीट रिफंड राशि 2026 की तारीख: श्रेणी-वार विवरण (NEET Refund Amount 2026 Date: Category-wise Details)

    एनटीए ने घोषणा की है कि नीट 2026 की फीस वापस की जाएगी। उम्मीदवारों को दोबारा होने वाली नीट 2026 परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। नीट फीस रिफंड की तारीख 2026 को उम्मीदवारों को श्रेणी-वार कितनी राशि दी जाएगी, इसकी जानकारी नीचे दी गई तालिका से देखी जा सकती है।

    नीट 2026 रिफंड राशि विवरण (NEET 2026 Refund Amount Details)

    श्रेणी

    नीट 2026 रिफंड राशि

    सामान्य

    ₹1700

    ओबीसी / ईडब्ल्यूएस

    ₹1600

    एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / तृतीय लिंग

    ₹1000

    एनआरआई

    ₹9500

    ये भी पढ़ें- यूपी जीएनएम प्रवेश 2026 । एम्स पैरामेडिकल आवेदन 2026 । यूपी एलाइड एंड हेल्थकेयर एडमिशन 2026

    एनटीए नीट 2026 के लिए पैसे कब वापस करेगा? (When Will NTA Refund Money For NEET 2026?)

    जैसा कि ऊपर बताया गया है, एनटीए 22 मई, 2026 को नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी पोर्टल खोल दिया है, जहां उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते का विवरण जमा करना होगा। नीट 2026 शुल्क वापसी उसी खाते में जमा की जाएगी जिसका विवरण उम्मीदवारों द्वारा दिया गया है। यदि नीट 2026 शुल्क वापसी जमा नहीं होती है, तो इसके लिए प्राधिकरण जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए, उम्मीदवारों को नीट 2026 शुल्क वापसी की तारीख पर खाते का सही विवरण देना चाहिए।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 परीक्षा शुल्क वापसी: रिफंड मॉड्यूल का क्या मतलब है? (NEET 2026 Examination Fee Refund: What Does Refund Module Mean?)

    हाल की घोषणाओं में, एनटीए ने नीट 2026 रिफंड राशि की तारीख पर रिफंड मॉड्यूल खोलने की घोषणा की है। 'रिफंड मॉड्यूल' एक ऑनलाइन सिस्टम है, जिसके जरिए उम्मीदवार परीक्षा शुल्क की वापसी पाने के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकेंगे। जैसे ही यह मॉड्यूल एक्टिव होगा, उम्मीदवारों को ये विवरण दर्ज करने होंगे:-

    • बैंक खाता धारक का नाम

    • खाता संख्या

    • आईएफएससी कोड

    • बैंक का नाम

    • शाखा का विवरण

    इसके बाद, सत्यापन के बाद रिफंड की राशि सीधे जमा किए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

    नीट 2026 रिफंड की तारीख पर उम्मीदवारों को क्या करना होगा? (What Candidates Need to Do on NEET 2026 Refund Date?)

    जिन उम्मीदवारों ने नीट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय फीस जमा की थी, वे नीट यूजी 2026 री-एग्जाम रिफंड के लिए पात्र हैं। एनटीए ने घोषणा की है कि रिफंड की रकम से जुड़ी जानकारी जमा करने के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल 22 मई, 2026 को उपलब्ध करवा दिया गया है। नीट 2026 फीस रिफंड की तारीख पर, उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की सही जानकारी देनी होगी, जिसमें वे अपना रिफंड पाना चाहते हैं। यदि रकम खाते में जमा नहीं होती है, तो इसके लिए संबंधित प्राधिकरण जिम्मेदार नहीं होगा।

    क्या NEET 2026 की फीस वापस मिलेगी? (Will NEET 2026 Fees Be Refunded?)

    हां, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नीट 2026 का पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद परीक्षा रद्द होने पर, उम्मीदवारों द्वारा जमा की गई नीट 2026 की रजिस्ट्रेशन फीस वापस कर देगी। इस फैसले से लाखों मेडिकल उम्मीदवारों और उनके माता-पिता को बड़ी राहत मिली है, जो दोबारा परीक्षा की प्रक्रिया के कारण पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चिंतित थे। उम्मीदवारों को री-नीट यूजी 2026 में शामिल होने के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। इसके बजाय, रजिस्ट्रेशन के समय पहले से जमा की गई परीक्षा फीस एक आधिकारिक प्रक्रिया के तहत वापस कर दी जाएगी। फीस वापसी की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, अधिकारी एक ऑनलाइन मॉड्यूल उपलब्ध कराएंगे, जहां उम्मीदवार वापस मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकेंगे।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    Odisha BSc Nursing Others

    1 Oct'26 - 31 Oct'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Counseling Psychology PG
    Via Punjabi University, Patiala
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello, for AP NEET PG Category C seats, NRI documents are generally required if you are applying under the NRI quota, and eligibility depends on the applicable counselling rules. The fee payment currency and procedure should be confirmed from the current Dr. NTRUHS notification at its official website drntr.uhsap.in.

    Hello, the NEET PG stipend at Parul University depends on the postgraduate course, academic year and applicable university policies.

    Hello, some B.Sc Nursing colleges may offer admission without NEET, but the admission process depends on the college and its eligibility rules. You can find colleges offering B.Sc Nursing admission without NEET here: https://medicine.careers360.com/articles/bsc-nursing-admission-without-neet

    Hello, you can pursue BPT in Kerala without NEET UG. Admission is generally based on the LBS Centre rank list and the applicable admission process. You can check BPT colleges in Kerala and their details here: https://medicine.careers360.com/colleges/list-of-bpt-in-physiotherapy-colleges-in-kerala