NEET College Predictor
Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने 11 अगस्त 2026 को नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा किया है, वे इस लिंक के माध्यम से आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप उपलब्ध होने के बाद नीट पीजी 2026 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी नीचे उपलब्ध कराया गया है।
नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
This Story also Contains
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप, नीट पीजी एडमिट कार्ड नहीं है। यह स्लिप अभ्यर्थियों को उस परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है, जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश अलग से जारी किए जाने वाले एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का डाउनलोड लिंक, जारी होने की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें।
प्राधिकरण द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप का डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया गया है। नीट पीजी 2926 सिटी स्लिप जारी होने की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से दी गई। सिटी स्लिप का डाउनलोड लिंक प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी होने की तारीख जानना जरूरी है, ताकि वे समय रहते अपनी आवंटित परीक्षा सिटी की जानकारी देख और स्लिप डाउनलोड कर सकें। नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप की तारीख नीचे दी गई है।
इवेंट | तारीख |
नीट पीजी परीक्षा शहर की सूचना स्लिप | 11 अगस्त 2026 |
नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 24 अगस्त 2026 |
30 अगस्त 2026 |
नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से नीट पीजी पोर्टल पर लॉगिन कर आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं। नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। मेडिकल स्नातकों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा शहर का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नहीं किया जाएगा।
नीट पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक पाने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
‘नीट पीजी 2026’ टैब पर क्लिक करें।
फिर ‘लॉगइन’ टैब पर क्लिक करें।
नीट पीजी कैंडिडेट लॉगिन पर, अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड डालें।
एनबीई नीट पीजी सिटी स्लिप 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
भविष्य के लिए नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर लें।
कई उम्मीदवार नीट पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग दस्तावेज हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है और इसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उसका परीक्षा केंद्र होगा। वहीं, नीट पीजी एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी विस्तृत जानकारी दी जाती है।
On Question asked by student community
Hey there,
NEET PG stands for National Eligibility cum Entrance Test – Postgraduate.
It is the entrance examination for admission to MD, MS and PG Diploma medical courses in India.
Thanks and all the best,
Nischal
Hello Dear,
Admission to M.Sc. Medical Surgical Nursing is possible only if your son meet the eligibility criteria, which generally include a B.Sc. Nursing/post Basic B.Sc. Nursing degree, registration as a Required Nurse and Registered Midwife (RN/RM), and the required intership/clinical experience as prescribed by concerned University.
Whether he get
Dear Student,
Securing a decent rank in NEET PG , you should start studying high-yield topics and focus on revision videos, noted, PDFs, previous years' questions, and mock tests.
Check the following resource links :
Hello,
This type of mistake does not automatically lead to rejection of your NEET PG application. If you have mistakenly interchanged the permanent and correspondence addresses, your application is generally considered valid as long as your identity, eligibility details, and other mandatory information are correct.
If NBE opens a correction
Hello,
The Round 3 seat allotment for NEET PG Tamil Nadu is released only after the counselling authority completes the choice filling, seat processing, and verification process.
Please regularly check the official counselling website for the latest allotment result and schedule. If you have completed choice filling successfully, wait for
Check your expected admission chances in MD/MS/Diploma courses based on your NEET PG Score
Your one-stop NEET PG counseling package with complete hand-holding throughout the admission journey
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
Ranked #18 by NIRF, NAAC A++ Accredited | Unmatched clinical exposure with over 7 lakh patients yearly
Predict admission chances in AIIMS, JIPMER, PGIMER & NIMHANS Campuses