JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
क्या नीट 2021 परीक्षा को COVID-19 / कोरोनावायरस के कारण स्थगित किया जाएगा - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तारीख की घोषणा कर दी गई है। नीट 2021 का आयोजन 1 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। अभी तक नीट 2021 आवेदन पत्र को जारी नहीं किया गया है। इस बीच, केंद्र सरकार ने COVID-19 मामलों की दूसरी लहर के कारण सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द होने से सवाल उठता है कि क्या नीट 2021 को स्थगित किया जाएगा? संभावना है कि NEET-UG परीक्षा स्थगित कर दी जाए।
This Story also Contains
हालांकि, अगर NEET परीक्षा की तारीख तक कोरोना महामारी नियंत्रण में आ गई तो परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही कई राज्य सरकारें बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रही हैं, जिसका अर्थ है कि नीट 2021 निर्धारित समय पर ली जा सकती है। दूसरी ओर उम्मीदवार एनटीए और शिक्षा मंत्री से नीट 2021 परीक्षा को अक्टूबर तक स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं। क्या नीट 2021 को स्थगित किया जाएगा, क्या नीट स्थगित होने की कोई संभावना है जैसे सवाल Twitter, Quora, और Careers360 Q&A प्लेटफार्मों पर पूछे जा रहे हैं।
हर वर्ष NTA के आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर 15 लाख से अधिक छात्र नीट के लिए पंजीकृत होते हैं। लाखों छात्रों का परीक्षा के दिन नीट 2021 के लिए उपस्थित होने की संभावना हैं। देश भर में COVID-19 संक्रमण के मामलों की संख्या को देखते हुए, संभावना बन सकती है कि NTA नीट 2021 परीक्षा को स्थगित कर दे। हालाँकि, नीट 2021 के स्थगन के बारे में NTA द्वारा आधिकारिक पुष्टि का सभी को इंतजार है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति की चिंता में समय व्यर्थ न करें, सुरक्षित रहें और नीट की तैयारी में समय का सदुपयोग करें। नीट 2021 के स्थगन और उस पर नियमित अपडेट के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को पूरा पढ़ें।
3 जून, 2021: NEET 2021 की आधिकारिक वेबसाइट सक्रिय कर दी गई है। वेबसाइट पर आवेदन पत्र जल्द ही उपलब्ध होने का संदेश प्रदर्शित हो रहा है।
20 अप्रैल, 2021: एक नवीनतम अपडेट में, चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGMS) ने भारतीय सेना बीएससी नर्सिंग परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। DGMS अप्रैल के अंतिम सप्ताह में MNS 2021 का संचालन करने वाला था। COVID संक्रमण के कारण, कई प्रवेश और बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है।
20 अप्रैल, 2021: कोविड के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं की ताजा खबरों के अनुसार, NTA द्वारा आयोजित एक और राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, UGC-NET स्थगित कर दी गई है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कोविड-19 के कारण परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की। एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ, एनटीए एनईईटी 2021 के स्थगित होने की संभावना है।
18 अप्रैल, 2021: NTA ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा - जेईई मेन अप्रैल 2021 सत्र को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। एनटीए ने 18 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया था कि बढ़ते कोविड मामलों के कारण, जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र स्थगित कर दिया गया है।
16 अप्रैल, 2021: एनटीए ने परीक्षा की तारीख की घोषणा की लेकिन नीट 2021 के लिए पंजीकरण अभी भी शुरू नहीं किया गया है।
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
कोविड मामलों के बढ़ते प्रभाव के कारण CBSE कक्षा 12 बोर्ड सहित प्रमुख परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इसलिए, नीट 2021 को स्थगित किए जाने की संभावना है। बोर्ड परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद उम्मीदवार नीट प्रवेश परीक्षा को कुछ समय बाद लिए जाने की उम्मीद कर रहे हैं। छात्र ट्विटर और विभिन्न सोशल मेडिकल प्लेटफॉर्म पर #postponeNEET नाम से एक अभियान के जरिए पीएम मोदी से NEET UG परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही कई राज्य जुलाई-अगस्त में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहे हैं ऐसे में तो संभावना है कि नीट परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी।
NEET 2021 के स्थगित होने का एक और कारण यह है कि आवेदन फॉर्म आम तौर पर नवंबर-दिसंबर में जारी किया जाता है, इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। नीट आयोजन के लिए केवल दो महीने शेष हैं, ऐसे में यह सवाल उठता है कि एनटीए नीट यूजी आवेदन पत्र 2021 कब जारी करेगा या "क्या एनटीए नीट आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र जारी कर पाएगा?"
अन्य कारण जिनके वजह से नीट परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है
हमारे देश में कोविड 19 की दूसरी लहर चल रही है। भारत में हर दिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं।
अब, 50% से अधिक COVID मामले ग्रामीण क्षेत्रों के हैं और ऐसे में परिवहन एक बड़ा मुद्दा होगा।
नीट परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़कर भले 3,862 हो गई हो इसके बावजूद, परीक्षा केंद्र हर जिले में उपलब्ध नहीं हैं।
असुविधा से बचने के लिए, विभिन्न परीक्षा केंद्रों वाले शहरों में छात्रों को कम से कम एक दिन पहले पहुंचना होगा, जिससे उनकी संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात जैसे प्रमुख राज्य कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं, इसके बाद कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली हैं। इसलिए प्राधिकरण नीट 2021 को सुरक्षित समय के इतजार में इसे स्थगित करने पर विचार कर सकता है।
अब तक नीट स्थगित होने की संभावना का अनुमान लगा पाना कठिन है। यदि कोविड मामले नियंत्रण से बाहर होंगे, तो भारत सरकार देशव्यापी लॉकडाउन नियम लागू करेगी। पिछले वर्ष के भांति सख्त लॉकडाउन होने पर, नीट 2021 के स्थगन की संभावना बढ़ जाएगी। COVID-19 मामलों में वृद्धि से NTA नीट 2021 परीक्षा को स्थगित करने की संभावना बढ़ सकती है।
इसके उलट नीट 2021 की परीक्षा 1 अगस्त को होनी है, जो कुछ ही महीने दूर है। उम्मीद है और आशा की यही एक किरण भी है कि NEET परीक्षा की तारीख तक COVID-19 की स्थिति नियंत्रण में रहेगी। ऐसे में, NEET 2021 को स्थगित नहीं किया जाएगा।
पिछले साल, COVID के बीच NTA द्वारा नीट का आयोजन किया गया था। सबसे पहले नीट 2020 का आयोजन पहले 13 सितंबर को और फिर 14 अक्टूबर को उन छात्रों के लिए इसे आयोजित किया गया था जो COVID-19 से संक्रमित थे या कंटेनमेंट जोन के कारण परीक्षा से चूक गए थे। प्राधिकरण ने पिछले साल नीट के दोनों सत्रों के लिए कड़े नियम बनाए थे और उनको लागू करके नीट 2020 का आयोजन किया था। पहले भी छात्र COVID के कारण नीट परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन चिकित्सा शैक्षणिक वर्ष के महत्व को देखते हुए अधिकारियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी।
क्या नीट 2021 स्थगित होगा - एनटीए (NTA) का क्या कहना है?
एनईईटी परीक्षा की तारीख जारी करने के अलावा, एनटीए ने नीट 2021 के संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। एनटीए द्वारा एनईईटी 2021 के स्थगन पर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है। छात्र अब एनईईटी 2021 के आवेदन पत्र और बुलेटिन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
नीट स्थगन के संबंध में किसी भी तरह की पुष्टि होने पर इस पृष्ठ पर अपडेट किया जाएगा। इसलिए चिकित्सा उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे नीट 2021 के स्थगन पर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in या ntaneet.nic.in पर नजर जमाए रखें।
स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, जिसके कारण कई परीक्षा बोर्डों को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब चिकित्सा के उम्मीदवार भी चाहते हैं कि NTA स्वास्थ्य से ज्यादा परीक्षा को प्राथमिकता न दे। छात्र और अभिभावक शिक्षा मंत्री और NTA से कोविड स्थिति पर विचार करने और नीट 2121 परीक्षा को स्थगित करने का अनुरोध करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग कर रहे हैं।
नीट 2021 स्थगन पर Quora पर प्रश्न
मेडिकल के लिए पंजीकृत उम्मीदवार Quora जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में नीट परीक्षा के स्थगन से संबंधित बहुत सारे प्रश्न हैं। वे पूछ रहे हैं कि कोविड के कारण "क्या नीट 2021 स्थगित होने जा रही है?" नीट 2021 स्थगित होने के क्या परिणाम होंगे?
जैसा कि निर्धारित किया गया था, नीट 2021 देश भर में 1 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। एनटीए नीट परीक्षा के दिन के लिए दिशा निर्देश और कोविड से जुड़े सलाह जारी कर सकता है। नीट यूजी 2021 परीक्षा के दिन यातायात प्रतिबंधों के बीच अधिकारियों को उम्मीदवारों के लिए भीड़-भाड़ से मुक्त यातायात का ख्याल रखना होगा।
एहतियाती उपाय के रूप में, एनटीए एनईईटी 2021 परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा सकता है और उम्मीदवारों के सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकता है। NTA उम्मीदवारों को COVID-19 सुरक्षा गियर किट प्रदान कर सकता है जिसमें फेस मास्क, फेस शील्ड और हैंड सैनिटाइज़र पाउच शामिल होंगे। सभी लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा उम्मीदवारों एवं नीट 2021 में शामिल होने वाले कर्मचारियों के लिए, NBE को ध्यान रखना होगा कि नीट का संचालन मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत किया जाए।
Frequently Asked Questions (FAQs)
एनटीए 1 अगस्त 2021 को एनईईटी 2021 का आयोजन करेगा।
नहीं, नीट 2021 को अभी तक स्थगित नहीं किया गया है।
अब तक के खबर के अनुसार, नीट के स्थगित होने की संभावना का अनुमान लगाना कठिन है।
एनईटी द्वारा नीट 2021 के स्थगन पर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।
यह संभावना है कि लाखों छात्र परीक्षा के दिन नीट 2021 के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
On Question asked by student community
Hello Student, for NEET-UG , you need to have passed Class 12 or an equivalent examination with the required subjects, including Physics, Chemistry, Biology/Biotechnology and English. For the qualifying examination, the required PCB percentage is generally 50% for General category candidates, 40% for SC/ST/OBC-NCL candidates and 45% for PwBD candidates
Hello Student, agar aapne counselling ke liye registration kar liya hai lekin Round 1 mein choice filling nahi karte, toh generally aapko Round 1 mein seat allotment nahi milega because aapne apni preferences submit nahi ki hain. However, later rounds mein participate karne ka option counselling ke specific rules par
Hi Aditi,
Please refer to this article link : https://medicine.careers360.com/articles/neet-question-paper
It contains NEET previous years' question papers for the last 10 years, compiled in a single place.
Dear Student,
If grace marks have been given in your NEET result, admission eligibility depends on your final valid NEET score, rank and the applicable counselling rules. For BDS admission, you must fulfil the NEET qualifying criteria and participate in counselling. Check the latest BDS Cutoff for NEET 2026
Hello, grace marks in NEET do not determine eligibility for BDS admission. For BDS admission, candidates need to meet the NEET qualifying criteria and the required Class 12 subjects and marks. The eligibility criteria may also vary based on the candidate's category. You can check the detailed BDS eligibility criteria
Know possible Govt/Private MBBS/BDS Colleges based on your NEET rank
College Predictors Webinars One to One Counselling Regular Updates Medical Almanac
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
India's youngest NAAC A++ accredited University | NIRF rank band 151-200 | 2200 Recruiters | 45.98 Lakhs Highest Package