Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें (NEET 2022 application: common mistakes to avoid)
    • लेख
    • नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें (NEET 2022 application: common mistakes to avoid)

    नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें (NEET 2022 application: common mistakes to avoid)

    Alok MishraUpdated on 17 Jun 2022, 03:56 PM IST

    नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें - नीट 2022 आवेदन पत्र में श्रेणी संबंधी गलती को दूर करने हेतु उम्मीदवारों को 14-16 जून 2022 तक सुधार सुविधा दी गई थी। इससे पहले नीट आवेदन पत्र 2022 में मौजूद गलतियों को दूर करने हेतु उम्मीदवारों के लिए 24 मई, 2022 से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोली गई थी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का आवेदन पत्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 6 अप्रैल को जारी किया गया था। नीट 2022 रजिस्ट्रेशन के समय होने वाली सामान्य गलतियों से बचने की जरूरत होगी क्योंकि एक छोटी सी गलती से आपका नीट 2022 एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। 20 मई, 2022 तक नीट एप्लीकेशन 2022 भरा जा सकता है। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 20 मई तक किया जा सकता था।

    This Story also Contains

    1. नीट 2022 आवेदनः सामान्य गलतियों से कैसे बचें (NEET 2022 Application: How to avoid mistakes)
    2. नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - बिना जानकारी के आवेदन भरना
    3. नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - सही विवरण भरने के लिए प्रामाणिक जानकारी जुटाए बिना आवेदन करना
    4. नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - नीट 2022 ब्रोशर में हुए बदलावों को न जानना
    5. नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - ड्रॉपडाउन से विकल्प चुनते समय पर्याप्त सावधानी न रखना
    6. नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - जरूरी दस्तावेजों को संभालकर न रखना
    नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें (NEET 2022 application: common mistakes to avoid)
    नीट 2022 आवेदनः रजिस्ट्रेशन के समय सामान्य गलतियों से बचें

    नीट 2022 आवेदनः सामान्य गलतियों से कैसे बचें (NEET 2022 Application: How to avoid mistakes)

    नीट आवेदन प्रक्रिया के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के लिए उम्मीदवारों को पूरी जानकारी जुटानी होगी। आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जुटाने होंगे। यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपेक्षित आकार और प्रकार के हों। अपेक्षित साइज और स्वरूप में अपलोड करने के लिए उनको तैयार रखना होगा, इसके लिए जरूरी है कि वह ब्रोशर में दी गई जानकारी को अच्छे से समझ लें। नीट 2022 आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीट आवेदन पत्र 2022 की भी मदद ले सकते हैं। आगे कुछ सामान्य गलतियों की जानकारी दी जा रही है ताकि आप उनसे बचाव करते हुए नीट 2022 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर सकें-

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - बिना जानकारी के आवेदन भरना

    अधिकांश आवेदक बिना जानकारी जुटाए यह सोचकर आवेदन करने लगते हैं जो जानकारी मांगी जाएगी वह भर देंगे। इसकी वजह से उनके पास आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी तक नहीं होती है, सही जानकारी का नंबर तो इसके बाद आता है। ऐसी स्थिति से बचने की जरूरत होती है। पहले आवश्यक योग्यता, जरूरी विवरण, फीस, दस्तावेजों आदि का पता करें। इनसे जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए तैयारी करें। ऐसा न करने पर आवेदन करने की प्रक्रिया में बहुत समस्याएं आएंगी। इसलिए जरूरी है कि आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी की सूची तैयार करें। इससे किन विवरणों की जरूरत होगी यह पता लग जाएगा और नीट आवेदन प्रक्रिया में होने वाली सामान्य गलतियों से बचाव हो सकेगा।

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    इन्हें भी देखें-

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - सही विवरण भरने के लिए प्रामाणिक जानकारी जुटाए बिना आवेदन करना

    आवेदक कई बार सभी आवश्यक दस्तावेज जुटाए बिना ही आवेदन करना शुरू कर देते हैं, इसके चलते भी समस्याएं आती हैं। उनके पास आवश्यक विवरण सही-सही भरने के लिए आवश्यक जानकारी नहीं होती है जैसे कि उन्हें माता-पिता के नाम की वह स्पेलिंग नहीं पता होती है, जो उनके प्रमाण पत्रों में दर्ज होती है। ऐसे में वे गलत जानकारी भर सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आवश्यक विवरणों को स्पेलिंग के साथ क्रम से लिखकर रख लें, ताकि जिन विवरणों की जरूरत आवेदन भरते समय पड़े उसकी मदद से वे सभी आवश्यक जानकारी प्रामाणिक ढंग से भर सकें।

    आवेदन पत्र भरते वक्त आवेदकों को निम्नलिखित विवरणों की होगी आवश्यकता-

    • एक वैध मोबाइल नंबर

    • एक वैध ईमेल एड्रेस

    • कक्षा 10 और कक्षा 12 का विवरण (मार्कशीट, प्रमाण पत्र, स्कूल विवरण आदि)

    • पिता और माता के नाम की सही स्पेलिंग

    • आधार कार्ड नंबर (अंतिम 4 अंक)

    • बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12 रोल नंबर / इलेक्शन कार्ड नंबर (EPIC No.) / पासपोर्ट नंबर / राशन कार्ड नंबर / बैंक खाता नंबर या अन्य कोई वैध सरकारी पहचान संख्या

    • क्रेडिट / डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग विवरण (ऑनलाइन भुगतान के लिए)

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    पहले से तैयार रखे जाने वाले महत्वपूर्ण विवरण

    अभ्यर्थियों की श्रेणी

    स्वीकार्य आईडी के प्रकार

    सभी राज्यों के भारतीय नागरिक

    आधार संख्या (अंतिम 4 अंक), / बोर्ड द्वारा जारी कक्षा बारहवीं का रोल नंबर, चुनाव कार्ड (ईपीआईसी नंबर), राशन कार्ड, फोटो के साथ बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट संख्या या सरकार द्वारा जारी किसी अन्य फोटो पहचान पत्र की संख्या।

    एनआरआई

    पासपोर्ट नंबर, आधार (अंतिम 4 अंक) /

    विदेशी नागरिक / ओसीआई / पीआईओ

    पासपोर्ट नंबर

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - नीट 2022 ब्रोशर में हुए बदलावों को न जानना

    नीट के संबंध में पिछले सत्रों के दौरान जारी सूचनाओं के जरिए सभी आवेदकों के पास नीट आवेदन प्रक्रिया की मोटी-मोटी जानकारी रहती है, लेकिन यह स्थिति खतरनाक हो सकती है। पुरानी सूचना के आधार पर नीट आवेदन 2022 भरने से बचना होगा। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि नीट 2022 आवेदन के समय नीट 2022 ब्रोशर में हुए बदलाव जानें। ब्रोशर में किए गए मुख्य बदलावों से परिचित होने पर नीट 2022 आवेदन के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचने में मदद मिलेगी।

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - आवेदन के लिए अंतिम समय तक प्रतीक्षा करते रहना

    बहुत से आवेदक आलस्य के चलते आज नहीं कल पर आवेदन करने के कार्य को टालते रहते हैं जिसका नतीजा यह होता है कि कब आखिरी तारीख नजदीक आ जाती है, इसका उनको एहसास भी नहीं हो पाता। अंतिम समय में बहुत से आवेदक आवेदन करने के लिए एक साथ जुटते हैं, जिसके चलते वेबसाइट और सर्वर के स्लो या डाउन होने से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं। आपको इसके चलते कुछ अनपेक्षित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आपकी तैयारी आवेदन के लिए पूरी नहीं है, तो आपके हाथ से आवेदन का मौका भी निकल सकता है। नीट आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियों (common mistakes while filling NEET 2022 application) में से यह एक है इसलिए आवेदन की प्रक्रिया को अंतिम समय के लिए लंबित न रखें। इसके लिए जितनी जल्दी हो सके सभी दस्तावेज तैयार करें और आवेदन भरने की अंतिम तारीख का इंतजार न करते हुए शीघ्र अतिशीघ्र नीट 2022 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करना बाकी है इस चिंता को यथाशीघ्र दूर कर तनाव के इस कारण को दूर भगाएं और निश्चिंत होकर परीक्षा की तैयारी करें।

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों का सही आकार-प्रकार में न होना

    आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड किए जाने वाले स्कैन दस्तावेजों का सही आकार और प्रकार में होना जरूरी है। यदि उनका आकार निर्दिष्ट मानकों के अनुरूप नहीं होंगे, तो आप दस्तावेजों को अपलोड नहीं कर पाएंगे और आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। नीट एडमिट कार्ड उन्हीं आवेदकों के लिए जारी किया जाता है, जो सफलतापूर्वक आवेदन करते हैं। इसलिए नीट 2022 आवेदन में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची बना लें और सुनिश्चित करें कि वे दिए गए मानकों के अनुरूप हों। इससे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

    नीट 2022 फोटो और दस्तावेजों का साइज एवं फॉरमेट यहां देखा जा सकता है।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - ड्रॉपडाउन से विकल्प चुनते समय पर्याप्त सावधानी न रखना

    नीट 2022 आवेदन पत्र भरते समय कई जगह आपको ड्रॉपडाउन से अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुनने होंगे, ऐसे विकल्पों का चुनाव करते समय दोहरी सावधानी रखने की जरूरत होगी क्योंकि आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब अनजाने में आपसे गलत विकल्प का चुनाव हो गया है। इसलिए जहां भी dropdown-menu से विकल्प चुनना हो वहां विकल्प चुनने के बाद एक नजर यह देखने के लिए डाल लें कि क्या वहां वही विकल्प है जो आप चाह रहे थे। नीट एग्जाम सेंटर 2022 का चुनाव ड्रॉपडाउन से सावधानी से करें।

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - जरूरी सूचना न भरना

    नीट 2022 आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण भरें। सुनिश्चित करें कि आपने प्रत्येक वांछित फील्ड में उपयुक्त जानकारी भरी है। कोई गलत जानकारी न भरें और न ही कोई जानकारी जान-बूझकर छुपाने की कोशिश करें।

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - बिना जांच के फॉर्म सबमिट करना

    नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2022 को भरते समय जल्दबाजी या अनजाने में होने वाली किसी भी गलती से बचने के लिए भरे गए आवेदन पत्र के सभी विवरणों को एक या दो बार अच्छे से चेक कर लें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर फील्ड में वही जानकारी है, जो आपने भरना चाह रहे थे।

    नीट 2022 में भरी गई पूरी जानकारी भलीभांति जांच लेने के बाद नीट 2022 आवेदन सबमिट करें और उसके बाद वांछित नीट 2022 आवेदन शुल्क (NEET 2022 Application Fee) का भुगतान करें।

    नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सामान्य गलतियां - जरूरी दस्तावेजों को संभालकर न रखना

    कुछ दस्तावेजों की जरूरत आपको एडमिशन के समय तक होती है। नीट 2022 आवेदन के समय होने वाली सबसे सामान्य गलतियों में से यह एक है। इन सभी दस्तावेजों को एक फोल्डर में संभालकर रखने की जरूरत होती है। यदि आप इन दस्तावेजों को संभालकर नहीं रखेंगे, तो प्रवेश के समय मुश्किल में पड़ सकते हैं।

    सुरक्षित रखे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

    • नीट 2022 कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट

    • एप्लीकेशन फीस भुगतान का प्रमाण

    • अपलोड की गई फोटो की 6 से 8 प्रतियां

    • जम्मू-कश्मीर के उन उम्मीदवारों के लिए सिस्टम जेनरेटेड सेल्फ-डेक्लरेशन की कॉपी, जिन्होंने 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत सीटों का विकल्प चुना है।

    नीट यूजी का आयोजन देश के मेडिकल संस्थानों की 90825 एमबीबीएस, 27948 बीडीएस, 52,720 आयुष, 603 बीवीएससी और एएच सीटों पर प्रवेश के लिए किया जा रहा है। 1,899 AIIMS और 249 JIPMER सीटों पर प्रवेश नीट 2022 के माध्यम से किया जाएगा। अब नीट स्कोर का उपयोग बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) और बीएससी लाइफ साइंसेज (BSc Life Sciences) में प्रवेश के लिए करने का निर्णय किया गया है। नीट एग्जाम सेंटर 2022

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    The NEET 2026 UP State Rank List has not been released yet. The UP NEET 2026 merit list date has not been announced. It will be released after the counselling registration process is completed. Only candidates included in the merit list will be eligible for choice filling and

    If by 67 percent you mean you scored around 67 percent of the total NEET marks, admission possibilities cannot be determined from percentage alone. NEET MBBS admission is based primarily on your actual NEET score, rank, category, state domicile, counselling process and the type of college.

    It is important to

    Dear Student,

    With 440 marks, securing an MBBS seat in a government medical college is difficult. The chances through the 85% state quota can be very low and depend on your state, category and counselling-round cutoffs.

    Hello, with 440 marks in NEET, you may have a chance of getting a seat through the management quota in Andhra Pradesh. However, the chances depend on the course, your NEET rank, category, college preferences and seat availability during counselling.

    You can check the latest Andhra Pradesh NEET counselling details

    Hi Meichingthailiu Kamei,

    Sorry, dear, we do not cover the botany subject. However, I am providing you with the link where I have curated NEET Biology chapter-wise MCQs in a single place.
    You can refer to the related botany subjects and can prepare for NEET accordingly.

    Here is the link: