Krishnadevaraya College of Dental Sciences and Hospital, Bangalore
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
नीट 2025 लेटेस्ट न्यूज अपडेट एनटीए (NEET 2025 Latest News Updates By NTA): राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट 2025 रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना नीट रिजल्ट देख सकते हैं। नीट रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी कर दी गई है।
नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर जाएं
This Story also Contains
एजेंसी ने 3 जून को प्रोविजनल नीट आंसर की और रिस्पांस शीट जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उम्मीदवार 200 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करके 5 जून तक नीट आंसर की और रिस्पांस शीट को 5 जून तक चुनौती दे सकते थे। एजेंसी ने नीट 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया।
नीट फाइनल आंसर की देखें | नीट आंसर की और रिस्पांस शीट देखें
परीक्षा के बाद कई कोचिंग संस्थानों द्वारा नीट 2025 प्रश्न पत्र विश्लेषण जारी किया जाता है। नीट प्रश्न पत्र समाधान के साथ उम्मीदवार इस पेज पर दिए लिंक के माध्यमस से देख सकते हैं। एजेंसी द्वारा नीट 2025 प्रश्न पत्र कोडवार दिया गया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यहां नीट आंसर की कोड वार देख सकते हैं।
नीट 2025 पेपर विषयवार विश्लेषण (NEET 2025 paper subject wise analysis in Hindi) देखें
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
ये भी पढ़ें
एनटीए द्वारा नीट 2025 के लिए 30 अप्रैल को नीट एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ था। नीट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 अप्रैल, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। पहले सिटी स्लिप 26 अप्रैल को जारी की जानी थी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) हर साल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट अधिसूचना 7 फरवरी को जारी कर दी थी। भारत भर के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस प्रवेश के लिए नीट 2025 आयोजित किया जाएगा। नीट 2025 परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है। मेडिकल उम्मीदवार नीट 2025 नवीनतम समाचार और अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लेख को देख सकते हैं।
नीट 2025 के लिए एनटीए ने नया एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। नीट 2025 नया परीक्षा पैटर्न के अनुसार अब नीट परीक्षा में कोविड-19 के पहले वाला पैटर्न लागू होगा। इसमें 3 घंटे की परीक्षा में फिजिक्स से 45, केमिस्ट्री से 45 और बॉयोलॉजी से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। अब सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
नीट परीक्षा शेड्यूल देखें-

एनटीए द्वारा जारी सूचना देखें

नीट 2025 के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in पर नीट सिलेबस 2025 जारी कर दिया गया है। एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए एनएमसी द्वारा नीट सिलेबस तैयार किया जाता है। एनटीए द्वारा नीट 2025 आधिकारिक अधिसूचना neet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। नीट में कोई भी नवीनतम बदलाव आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
एनटीए नीट आवेदन पत्र सूचना विवरणिका के साथ जारी करता है। जो उम्मीदवार नीट आवेदन पत्र भरेंगे उन्हें नीट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा तिथियों, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न में बदलाव, नीट रिजल्ट और नीट 2025 नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए इस लेख को पढ़ें।
जैसी कि उम्मीद थी नीट परीक्षा पैटर्न 2025 बदला गया है। नीट 2025 परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलावों का मूल्यांकन एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया। वर्तमान में, नीट प्रश्न पत्र में 200 MCQ होते हैं जिनमें से उम्मीदवारों को केवल 180 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। अब एनटीए ने नीट पेपर से वैकल्पिक प्रश्न विकल्प हटा दिया है, तो नीट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों से केवल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
नीट 2025 लेटेस्ट अपडेट वीडियो
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
नीट में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार नीट 2025 से संबंधित नवीनतम समाचार घटनावार देख सकते हैं। नवीनतम नीट अपडेट यहां उपलब्ध कराए गए हैं।
एनटीए द्वारा नीट परीक्षा 2025 की तारीख 4 मई निर्धारित की गई है। नीट 2025 का आयोजन 4 मई, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक पूरे भारत और विदेश में किया जाएगा। पिछले साल, 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट पंजीकरण कराया था। इस साल यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है जिससे प्रवेश परीक्षा और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी। नीट रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी होने की संभावना है।
नीट 2025 परीक्षा के आयोजन पर सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने शिक्षा मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी। पैनल ने नीट 2025 में बदलाव की कई सिफारिशें की हैं जिसमें हाइब्रिड मॉडल, कम प्रयास, दो चरणों की परीक्षा, डिजिटल नीट प्रश्न पत्र और बहुत कुछ शामिल हैं। नीट यूजी परीक्षा को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।
वर्तमान में, नीट परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई सीमा नहीं है, हालाँकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एनटीए 2025 में नीट प्रयास प्रतिबंधों को वापस ला सकता है। इससे पहले, 2018 से पहले, प्रत्येक उम्मीदवार के लिए अधिकतम प्रयासों की संख्या पर प्रतिबंध थे, लेकिन बाद में अधिकारियों ने छात्रों को कुछ राहत देने के लिए इन प्रतिबंधों को हटा दिया।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए नीट 2025 में बायोमेट्रिक उपस्थिति की शुरुआत हो सकती है। अभी तक, छात्रों की उपस्थिति ऑफ़लाइन ली जाती है, जो समय लेने वाली है और इसमें धोखाधड़ी का जोखिम है। निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए, एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू करने की संभावना है।
नीट 2024 में 24 लाख से ज़्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। नीट 2025 में यह संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे नीट 2025 परीक्षा केंद्रों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, अगर नीट 2025 ऑनलाइन और कई शिफ्टों में आयोजित किया जाता है, तो ऑनलाइन परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए ज़्यादा परीक्षा केंद्रों की ज़रूरत होगी
On Question asked by student community
Hi Asta,
NEET Chapter wise pyqs for Class 11 and 12th you can check from the below link.
https://medicine.careers360.com/articles/neet-pyq-chapterwise
Hope it works.
Hello Students,
For the NEET UG 2026 Question Paper PDF with Answer Key and Solutions, refer to the article below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hello Student,
You can check the resource provided below:
Download NEET Previous 10 Years Question Papers with Solutions PDF
You can also check the NEET 2026 question paper with solutions
Hope this helps!
Hello Chetan,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Hello Suma,
Here are the links you asked for. I hope they serve your purpose.
Ranked among the top Dental Colleges for 7 consecutive years by India Today poll
Special Scholarship for Students from Goa (Get an exclusive scholarship of ₹20,000 if you're a Goa-based student) | Bringing Parul Education Trust's 30-year Education Legacy to Goa
Established in 1993, with a focus on Homoeopathy and Health Sciences | Offers programmes in Homoeopathy and allied health-related disciplines