Careers360 Logo
ask-icon
share
    री नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज?
    • लेख
    • री नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज?

    री नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज?

    Himanshu PriyadarshiUpdated on 07 Jul 2026, 03:14 PM IST

    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज? (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Milega Sarkari College) - री-नीट यूजी 2026 परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए कितने अंक चाहिए। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026 को री-नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित की थी और अब अभ्यर्थियों को रिज़ल्ट का इंतजार है। रिज़ल्ट घोषित होने से पहले उम्मीदवार लगातार सर्च कर रहे हैं कि री-नीट 2026 में सरकारी मेडिकल कॉलेज कितने नंबर पर मिलेगा, सामान्य वर्ग के लिए कितने अंक सुरक्षित माने जाएंगे और आरक्षित श्रेणियों के लिए संभावित कटऑफ कितनी हो सकती है। यदि आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो इस लेख में आपको इन सभी का विस्तृत उत्तर मिलेगा।
    ये भी पढ़ें- री-नीट 2026 टॉपर्सरी-नीट 2026 में कितने अंक पर मिल सकती है सरकारी एमबीबीएस सीटरी-नीट 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

    This Story also Contains

    1. री-नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज - एक मुश्किल सवाल
    2. पिछले वर्ष नीट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की संख्या
    3. री-नीट 2026 क्लियर करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required to clear Re-NEET 2026 in hindi?)
    4. री-नीट 2026 स्कोर रेंज (Re-NEET 2026 score range in hindi)
    5. सरकारी कॉलेजों के लिए री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required in Re-NEET 2026 for government colleges?)
    6. एमबीबीएस सरकारी कॉलेज के लिए री-नीट 2026 कटऑफ (NEET cut off for MBBS government college in Hindi)
    7. एससी/एसटी श्रेणी के लिए सरकारी कॉलेजों में री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं?
    8. ओबीसी के लिए सरकारी कॉलेजों में री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं?
    9. कितने री-नीट 2026 स्कोर से मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kitne Re-NEET 2026 Score se milega Sarkari Medical College)
    10. री-नीट 2026 संभावित मार्क्स बनाम रैंक (Re-NEET 2026 expected marks vs ranks)
    री नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज?
    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज

    री-नीट 2026 के माध्यम से देशभर के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस सहित विभिन्न स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि, सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए आवश्यक अंक सभी उम्मीदवारों के लिए समान नहीं होते। यह उम्मीदवार की श्रेणी (सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी आदि), राज्य, सीटों की उपलब्धता, प्रतियोगिता के स्तर और संबंधित संस्थान के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। इस लेख में विभिन्न श्रेणियों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए संभावित आवश्यक अंक, संभावित कटऑफ और एडमिशन की संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है। यदि उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल सकता है, तो इस लेख को आखिर तक अवश्य पढ़ें।

    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर मिलेगा सरकारी कॉलेज - एक मुश्किल सवाल

    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा; यह हर साल हर संस्थान और श्रेणी के उम्मीदवार के लिए अलग होता है। चूंकि नीट यूजी के लिए कटऑफ हर साल बदलती रहती है। ऐसे में री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा, यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन एक बात यहां विचारणीय होगी कि नीट 2026 के एग्जाम पैटर्न में किए गए बदलावों के चलते सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए वांछित स्कोर का ग्राफ थोड़ा नीचे आने की संभावना है। चूंकि नीट अभ्यर्थियों को अब सभी 180 प्रश्न हल करने पड़े और समय सीमा भी 200 मिनट से घटाकर 180 मिनट कर दी गई थी, ऐसे में हाई स्कोर लाने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी आनी तय है। इसके चलते गत वर्ष के कटऑफ की तुलना में 5-10 अंक कम पर भी संस्थान विशेष में प्रवेश मिलने के अवसर बढ़ जाएंगे। यह बात ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर किया जाता है, इसलिए अभी केवल कयास ही लगाए जा सकते हैं। तस्वीर काउंसलिंग के अंतिम चरण के बाद ही साफ हो पाएगी।
    ये भी पढ़ें- क्या री नीट जारी हो गया है?क्या री-नीट 2026 का कट-ऑफ ज़्यादा होगा?री-नीट 2026 ओएमआर शीट लिंक

    JSS University Mysore Allied Sciences 2026

    NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs

    Emversity Allied Health Programs

    Get Job Ready in Healthcare | Employability-Focused Programs

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    पिछले वर्ष नीट परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की संख्या

    गत वर्ष नीट 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने टॉप किया। अविका अग्रवाल ने महिला उम्मीदवारों में टॉप किया। नीट 2025 परीक्षा में 2273528 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया। जिसमें से 2206968 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। गत वर्ष नीट परीक्षा में 1236531 छात्र सफल हुए। इससे पहले नीट 2024 परीक्षा के एनटीए के आंकड़ों के हिसाब से 2333297 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जबकि नीट 2023 में 20,38,596 उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रतिभागियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के चलते नीट क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में भी काफी वृद्धि देखी गई, कुल 1,316,268 उम्मीदवार नीट 2024 में सफल हुए थे। जबकि नीट 2023 में 11,45,976 उम्मीदवार ही सफल हुए थे।

    NEET 2026 College Predictor
    Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
    Try Now

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 3 मई, 2026 को नीट 2026 परीक्षा का आयोजन कराया गया था, लेकिन पेपर लीक की खबरों के सामने आने के बाद नीट अभ्यर्थियों और देश भर के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। ऐसी स्थिति में प्राधिकरण द्वारा नीट 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इसके बाद एनटीए द्वारा 21 जून 2026 को री-नीट 2026 परीक्षा का आयोजन कराया गया, जिसमें 22 लाख से ज्यादा नीट अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब सभी उम्मीदवारों को री-नीट 2026 रिजल्ट आने का इंतजार है। री-नीट 2026 परीक्षा के समापन के बाद से ही नीट यूजी में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों के साथ भावी उम्मीदवारों के भी मन में भी यह सवाल है कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)। इसके साथ ही उम्मीदवार री-नीट 2026 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, ये भी जानना चाहते हैं।

    सभी प्रतिभागी कम खर्च में बेहतर संंस्थान से डॉक्टरी की पढ़ाई करना चाहते हैं। इसलिए हर प्रतिभागी के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा? री-नीट 2026 रिजल्ट आने के बाद से यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

    री-नीट 2026 क्लियर करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required to clear Re-NEET 2026 in hindi?)

    मेडिकल उम्मीदवार खासकर री-नीट यूजी 2026 के परीक्षार्थी अक्सर यह सर्च करते हैं कि, "री-नीट 2026 उत्तीर्ण करने के लिए कितने अंक आवश्यक हैं"? री-नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक अंक नीट क्वालीफाइंग मार्क्स या कटऑफ मार्क्स क्या हैं? एनटीए परिणाम की घोषणा के साथ एनईईटी यूजी कटऑफ अंक भी घोषित करता है।

    गत वर्ष नीट क्वालीफाइंग मार्क्स 2025 (NEET qualifying marks 2025 in Hindi)

    श्रेणी

    कट-ऑफ परसेंटाइल

    क्वालीफाइंग मार्क्स 2025

    क्वालीफाइंग मार्क्स 2024

    सामान्य

    50 वीं

    686 - 144

    720-162

    सामान्य-पीएच

    45 वें

    143 - 127

    161-144

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40 वीं

    143 - 113

    161-127

    एससी/ओबीसी-पीएच

    40 वीं

    126 - 113

    143-127

    अनुसूचित जनजाति पीएच

    40 वीं

    126 - 113

    142-127

    ये भी पढ़ें: री-नीट 2026 में 500 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    मेडिकल के लिए उपलब्ध सीमित सीटें और उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या के कारण, सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करने लायक स्कोर ला पाना मुश्किल काम बन जाता है। प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रोग्राम के लिए अधिक फीस वसूल की जाती है। कई बार तो प्राइवेट संस्थानों से कोर्स करने की लागत करोड़ों में पहुंच जाती है। कई गुना अधिक फीस देने से बचने के लिए उम्मीदवार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की संभावना पता करने के लिए यह जानना चाहते हैं कि री-नीट 2026 में कितने नंबर होने पर पर सरकारी कॉलेज मिल जाएगा (What is the score in Re-NEET 2026 to get admission in government college?)।

    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega), यह सवाल पूछे जाने का कारण अब हम समझ चुके हैं। इसका उत्तर जानना अधिक महत्वपूर्ण पहलू है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में इच्छुक मेडिकल छात्रों को डॉक्टर बनने के अपने सपनों की ओर ले जाने वाले प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। मेडिकल के लिए उपलब्ध सीमित सीटें और उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या कारण, सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस सीट पर प्रवेश सुनिश्चित करने लायक स्कोर ला पाना मुश्किल काम बन जाता है। नीट कटऑफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे यह जानने में मदद मिलती है कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)।
    ये भी पढ़ें : नीट के लिए उपलब्ध सरकारी एमबीबीएस सीटें | नीट में 600 अंकों के साथ एडमिशन कैसे लें?

    री-नीट 2026 स्कोर रेंज (Re-NEET 2026 score range in hindi)

    री-नीट 2026 स्कोर टाइप (Re-NEET 2026 score type)

    री-नीट 2026 स्कोर रेंज (Re-NEET 2026 score range)

    बहुत अच्छा स्कोर

    700 से 720

    अच्छा स्कोर

    600 से 700

    औसत स्कोर

    450 से 600

    कम स्कोर

    350 से 450

    री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (NEET Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) इस सवाल का उत्तर उम्मीदवार की श्रेणी पर भी निर्भर करता है। सबसे पहले तो यह समझना जरूरी होगा कि री-नीट 2026 के जरिए सीट पाने के लिए क्वालिफाई करना होगा। हर श्रेणी के अनुसार नीट पास होने के लिए वांछित परसेंटाइल भी अलग-अलग होता है। री-नीट 2026 क्वालिफाई करने के लिए श्रेणीवार री-नीट 2026 कटऑफ लिस्ट में आने के लिए वांछित स्कोर पाने की आवश्यकता होगी।

    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    सरकारी कॉलेजों के लिए री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं? (How many marks are required in Re-NEET 2026 for government colleges?)

    री-नीट 2026 में कुल अंक 720 हैं, और उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उनकी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए री-नीट 2026 कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। री-नीट यूजी कटऑफ विभिन्न कारकों जैसे कि नीट में शामिल हुए अभ्यर्थी की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, उपलब्ध सीटों की संख्या और उम्मीदवार की श्रेणी द्वारा निर्धारित किया जाता है। री-नीट कटऑफ अंक दो चरणों में जारी किए जाते हैं -

    • क्वालीफाइंग कटऑफ – यह री-नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम स्कोर है।

    • प्रवेश कटऑफ - यह मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए उपयोग की जाने वाली कटऑफ है, और यह कॉलेज और राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    Amity University Noida | Allied Health Sciences Admissions

    Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today

    एमबीबीएस सरकारी कॉलेज के लिए री-नीट 2026 कटऑफ (NEET cut off for MBBS government college in Hindi)

    एमबीबीएस सरकारी कॉलेजों के लिए री-नीट 2026 कटऑफ एमसीसी और संबंधित राज्य परामर्श प्राधिकरणों की काउंसलिंग के बाद जारी किया जाता है। नीट यूजी काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के बाद सरकारी कॉलेजों के लिए प्रवेश कट ऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में जारी किया जाता है।

    सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम

    नीट 2024 की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

    नीट 2023 समापन रैंक

    नीट 2022 समापन रैंक

    नीट 2021 समापन रैंक

    2020 नीट समापन रैंक

    मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    58 - 145

    85

    107

    1179

    90

    वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली

    54 - 141

    107

    129

    143

    163

    यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली

    149-390

    304

    217

    215

    324

    लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली

    489 - 826

    485

    550

    414

    571

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़

    259 - 778

    544

    313

    37720

    776

    सेठ जी.एस. मेडिकल कॉलेज, मुंबई

    52-1010

    656

    697

    773

    457

    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ

    326 - 1352

    1097

    1457

    1623

    1800

    स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

    1256 - 2121

    2002

    4738

    6146

    5253

    पं. भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक

    1651 - 3843

    25692

    7932

    6379

    6573

    ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई

    1244 - 2338

    1623

    2045


    2828

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली

    1-47

    57

    61

    53

    -

    जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

    38 - 350

    277

    302

    227

    -

    सामान्य वर्ग के लिए सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस के लिए री-एनईईटी 2026 में आवश्यक अंक (Required marks in Re-NEET 2026 for MBBS in government college for general category in hindi)

    सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, री-नीट 2026 कटऑफ आम तौर पर आरक्षित श्रेणियों की तुलना में अधिक होती है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ पिछले कुछ वर्षों में 134 से 162 अंकों के बीच 50वां परसेंटाइल है। अंकों के संदर्भ में, कटऑफ आम तौर पर 650-700 अंकों (संस्था और राज्य के अनुसार भिन्न होती है) के बीच होती है। एम्स नई दिल्ली, जेआईपीएमईआर या अन्य संस्थानों जैसे शीर्ष सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक सामान्य उम्मीदवारों को अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है, जो प्रायः 680-720 अंकों के बीच होता है।

    री-नीट 2026 में सामान्य योग्यता अंक (General qualifying marks in Re-NEET 2026 in hindi)

    वर्ष

    नीट कट ऑफ स्कोर

    2025

    686-144

    2024

    720-162

    2023

    720-137

    2022

    715-117

    2021

    720-138

    2020

    720-147

    2019

    701-134

    एससी/एसटी श्रेणी के लिए सरकारी कॉलेजों में री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं?

    एससी और एसटी दोनों उम्मीदवारों के लिए कटऑफ लगभग समान स्तर पर है और सामान्य वर्ग की तुलना में कम है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को री-नीट 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 40 परसेंटाइल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। योग्यता अंक आम तौर पर 107-161 अंकों के बीच होते हैं जबकि प्रवेश कटऑफ 400-500 अंकों (संस्थान और राज्य के अनुसार भिन्न होता है) के बीच होता है। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश कटऑफ भी किसी विशेष राज्य में प्रतिस्पर्धा के आधार पर भिन्न होती है। मेडिकल सीटों के लिए कम एससी उम्मीदवारों के आवेदन करने के कारण कुछ राज्यों में कटऑफ कम हो सकती है।
    ये भी पढ़ें- री नीट 2026 अपेक्षित कटऑफ जनरल, ओबीसी और एससी, एसटी के लिए

    री-नीट 2026 में एससी के लिए आवश्यक अंक

    वर्ष

    नीट कटऑफ स्कोर

    2025

    143 - 113

    2024

    161-127

    2023

    136-107

    2022

    116-93

    2021

    137-108

    2020

    146-113

    2019

    133-107

    ओबीसी के लिए सरकारी कॉलेजों में री-नीट 2026 में कितने अंक आवश्यक हैं?

    री-नीट 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए ओबीसी उम्मीदवारों को भी कम से कम 40 परसेंटाइल अंक प्राप्त करना आवश्यक है। योग्यता अंक आम तौर पर 107-161 अंकों के बीच होते हैं और प्रवेश कट-ऑफ 550-650 अंकों के बीच होता है।

    ओबीसी के लिए री-एनईईटी 2026 में आवश्यक अंक

    वर्ष

    नीट कट ऑफ स्कोर

    2025

    143 - 113

    2024

    161-127

    2023

    136-107

    2022

    116-93

    2021

    137-108

    2020

    146-113

    2019

    133-107

    नीट यूजी के लिए कट-ऑफ हर साल विभिन्न कारकों के आधार पर बदलती रहती है। ऐसे में री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मेडिकल कॉलेजों में नीट प्रवेश एआईक्यू या राज्यवार काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) के आधार पर किया जाता है।

    री-नीट 2026 मार्क्स बनाम रैंक

    री-नीट 2026 मार्क्स बनाम रैंक डाटा का विश्लेषण करके आप यह पता कर सकते हैं कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)। पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक की एआईक्यू कटऑफ रैंक पिछले वर्ष 7932 थी। इसका अर्थ यह है कि यदि गत वर्ष की तरह ही सब कुछ रहता तो लगभग 640 के स्कोर से एआईक्यू से री-नीट 2026 में सरकारी कॉलेज मिल जाता।

    राज्य कोटे की सीटों पर री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) अलग उत्तर होगा। राज्य कोटे के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश थोड़ा कम स्कोर से मिल जाने की संभावना है। मोटे तौर पर 620 से अधिक री-नीट 2026 स्कोर होने पर उम्मीदवारों के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलने के बेहतर अवसर होंगे। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाने के लिए 575 से अधिक अंक लाने की जरूरत होगी। वहीं अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 480 से अधिक स्कोर होने पर बेहतर मौके होंगे। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल कॉलेज पाने के लिए 475 से अधिक अंक अर्जित करने की आवश्यकता होगी।

    प्रत्येक सरकारी मेडिकल कॉलेजों या सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए जरूरी नहीं है कि समान अंक पर प्रवेश दिया जाएगा। मोटे तौर पर नीचे दी गई तालिका से पता कर सकते हैं कि री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega)।

    कितने री-नीट 2026 स्कोर से मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज (Kitne Re-NEET 2026 Score se milega Sarkari Medical College)

    वर्ग

    वांछित अंक

    सामान्य वर्ग

    620+अंक

    पिछड़ा वर्ग

    595+अंक

    अनुसूचित जाति वर्ग

    480+अंक

    अनुसूचित जन जाति वर्ग

    475+अंक

    री-नीट 2026 संभावित मार्क्स बनाम रैंक (Re-NEET 2026 expected marks vs ranks)

    री-नीट 2026 संभावित मार्क्स बनाम रैंक की मदद से अपने लिए उपयुक्त सरकारी कॉलेज के विकल्प का पता उम्मीदवार लगा सकते हैं। पिछले साल के नीट एआईक्यू कटऑफ के अनुसार, पंडित भागवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक में नीट क्लोजिंग रैंक 7932 थी। ऐसे में री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) इस प्रश्न का उत्तर जानने से अधिक जरूरी यह जानना हो जाता है कि री-नीट 2026 स्कोर के आधार पर कौन से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। इसके लिए छात्र कॅरियर्स360 द्वारा तैयार नीट कॉलेज प्रिडिक्टर 2026 की मदद लेकर अपने स्कोर के आधार पर संभावित कॉलेज विकल्पों के बारे में पता कर सकते हैं।

    नीट 2026 मार्क्स और परसेंटाइल से संभावित रैंक पता करें

    नीट मार्क्स

    नीट 2026 रैंक

    नीट परसेंटाइल

    715 - 701

    1 - 48

    99.99977254 - 99.99727052

    700 - 651

    97 - 4245

    99.99448417 - 99.75861151

    650 - 601

    4677 - 20568

    99.73404618 - 98.83041734

    600 - 551

    21162 - 48400

    98.79664001 - 97.2477732

    550 - 451

    49121 - 125742

    97.20677412 - 92.84978301

    450 - 401

    126733 - 177959

    92.79343059 - 89.88050559

    400 - 351

    179226 - 241657

    89.80845866 - 86.25837041

    350 - 301

    243139 - 320666

    86.17409768 - 81.76558761

    300 - 251

    322702 - 417675

    81.64981212 - 76.24924939

    250 - 201

    420134 - 540747

    76.10942035 - 69.25085979

    200 - 151

    544093 - 710276

    69.06059221 - 59.6107305

    150 - 101

    715384 - 990231

    59.32026822 - 43.69131616

    100 - 51

    1001694 - 1460741

    43.0394819444824 - 16.93614606

    50 - 0

    1476066 - 1750199

    16.0647023500832 - 0.4763513206

    उम्मीद है री-नीट 2026 में कितने नंबर पर सरकारी कॉलेज मिलेगा (Re-NEET 2026 Me Kitne Number Par Sarkari College Milega) विषय पर केंद्रित इस लेख से आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Digital Forensic
    Via Dr Harisingh Gour Vishwavidyalaya, Sagar
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe
    University College London, London
    Gower Street, London, WC1E 6BT
    University of Essex, Colchester
    Wivenhoe Park Colchester CO4 3SQ
    University of Nottingham, Nottingham
    University Park, Nottingham NG7 2RD
    University of Wisconsin, Madison
    329 Union South 1308 W. Dayton Street Madison, WI 53715-1149
    University of Alberta, Edmonton
    116 St. and 85 Ave., Edmonton, Alberta, Canada T6G 2R3
    Keele University, Newcastle
    Staffordshire, UK, ST5 5BG

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hello Student,

    The NEET 2026 UP State Rank List has not been released yet. The UP NEET 2026 merit list date has not been announced. It will be released after the counselling registration process is completed. Only candidates included in the merit list will be eligible for choice filling and

    If by 67 percent you mean you scored around 67 percent of the total NEET marks, admission possibilities cannot be determined from percentage alone. NEET MBBS admission is based primarily on your actual NEET score, rank, category, state domicile, counselling process and the type of college.

    It is important to

    Dear Student,

    With 440 marks, securing an MBBS seat in a government medical college is difficult. The chances through the 85% state quota can be very low and depend on your state, category and counselling-round cutoffs.

    Hello, with 440 marks in NEET, you may have a chance of getting a seat through the management quota in Andhra Pradesh. However, the chances depend on the course, your NEET rank, category, college preferences and seat availability during counselling.

    You can check the latest Andhra Pradesh NEET counselling details

    Hi Meichingthailiu Kamei,

    Sorry, dear, we do not cover the botany subject. However, I am providing you with the link where I have curated NEET Biology chapter-wise MCQs in a single place.
    You can refer to the related botany subjects and can prepare for NEET accordingly.

    Here is the link: