Careers360 Logo
ask-icon
share
    एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in hindi) - तारीखें, आवेदन फ़ॉर्म, एडमिट कार्ड, परिणाम
    • लेख
    • एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in hindi) - तारीखें, आवेदन फ़ॉर्म, एडमिट कार्ड, परिणाम

    एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in hindi) - तारीखें, आवेदन फ़ॉर्म, एडमिट कार्ड, परिणाम

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 06 Jul 2026, 10:59 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in hindi)- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर एआईएपीजीईटी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगी। इस नोटिफिकेशन में एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम, आवेदन फॉर्म भरने की तिथियां तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। फिलहाल, एनटीए ने परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के आधार पर एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन जुलाई 2026 में किए जाने की संभावना है। उम्मीदवार इस लेख में एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा तिथि, नवीनतम अपडेट, आधिकारिक नोटिफिकेशन, आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य आवश्यक जानकारी विस्तार से हासिल कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. एआईएपीजीईटी 2026 अवलोकन (AIAPGET 2026 in hindi - Overview)
    2. एआईएपीजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (AIAPGET 2026 Important Dates in hindi)
    3. एआईएपीजीईटी 2026 पात्रता मानदंड (AIAPGET 2026 Eligibility Criteria in hindi)
    4. एआईएपीजीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया (AIAPGET 2026 Application Process in hindi)
    5. एआईएपीजीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न (AIAPGET 2026 Exam Pattern in hindi)
    6. एआईएपीजीईटी प्रवेश पत्र 2026 (AIAPGET 2026 Admit Card)
    7. एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा केंद्र (AIAPGET 2026 Exam Centers)
    8. एआईएपीजीईटी 2026 रिजल्ट (AIPAGET 2026 Result in hindi)
    9. एआईएपीजीईटी 2026 कटऑफ (AIAPGET 2026 Cutoff)
    10. एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग (AIAPGET 2026 Counselling in hindi)
    एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in hindi) - तारीखें, आवेदन फ़ॉर्म, एडमिट कार्ड, परिणाम
    एआईएपीजीईटी 2026

    एआईएपीजीईटी परीक्षा की सभी अहम प्रक्रियाएं, आधिकारिक नोटिफिकेशन से लेकर अंतिम नतीजों तक, आमतौर पर चार से पांच महीने तक चलती हैं। एआईएपीजीईटी 2026 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म अप्रैल में जारी होने की उम्मीद है। एआईएपीजीईटी 2026 के लिए एप्लीकेशन विंडो एक महीने तक खुली रहेगी, जिसके बाद करेक्शन विंडो खुलेगी। इसके कुछ समय बाद, परीक्षा से 1-2 हफ़्ते पहले एडवांस सिटी स्लिप जारी की जाती है और परीक्षा के दिन से लगभग 4-5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।

    एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (AIAPGET 2026 exam pattern in Hindi) के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा और किसी भी अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के तुरंत बाद, प्राधिकरण प्रश्न पत्र के साथ एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस का भुगतान करके उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

    Pursue MD/MS in Australia

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Pursue MD/MS in UK

    Want to study abroad? Plan your Journey

    एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा (AIAPGET 2026 exam in hindi) के आधार पर, भारत में आयुष कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों / डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में एमडी / एमएस / पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लगभग 2274 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। एआईएपीजीईटी 2026 रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा और इसमें कटऑफ शामिल होगा, जिसे प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए हासिल करना होगा। एआईएपीजीईटी कटऑफ न्यूनतम योग्यता प्रतिशत है जिसे आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए हासिल किया जाना चाहिए।

    उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर, एआईएपीजीईटी मेरिट सूची 2026 जारी की जाएगी, जबकि आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, योग, यूनानी और सिद्ध पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाती है। आयुष प्रवेश केंद्रीय काउंसलिंग समिति (AACCC) द्वारा अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों पर प्रवेश के लिए एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। शेष स्टेट काउंसलिंग प्राधिकरण राज्य कोटा सीटों के लिए AIAPGET सीट आवंटन का संचालन करेंगे।

    एआईएपीजीईटी 2026 अवलोकन (AIAPGET 2026 in hindi - Overview)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    ऑल इंडिया आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (All India Ayush Postgraduate Entrance Test)

    लोकप्रिय नाम

    एआईएपीजीईटी (AIAPGET)

    आयोजक निकाय

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency- NTA, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    आयोजन अवधि

    वर्ष में एक बार

    परीक्षा की श्रेणी

    स्नातकोत्तर

    भाषा

    अंग्रेजी

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    ₹2700

    प्रतिभागी कॉलेज156

    Confused About College Admissions?

    Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.

    Book a Counselling Slot
    Select Date
    Pick a Slot

    एआईएपीजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तिथियां (AIAPGET 2026 Important Dates in hindi)

    एआईएपीजीईटी आयुष 2026 एकल परीक्षा है, जिसके माध्यम से एमडी/एमएस या पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में पता होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में महत्वपूर्ण तारीखों की जांच कर सकते हैं:

    एआईएपीजीईटी 2026 महत्वपूर्ण तारीख

    कार्यक्रम

    तारीख

    ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत

    जून 2026

    रजिस्टर करने की लास्ट डेट

    जून 2026

    फीस पेमेंट की अंतिम तारीख

    जून 2026

    करेक्शन विंडो

    जून 2026

    एआईएपीजीईटी 2026 सिटी इंटिमेशन

    जून 2026

    एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड

    जून 2026

    एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा की तारीख (aiapget exam date)

    जून 2026

    आंसर की

    जून 2026

    फाइनल आंसर की

    जून 2026

    रिजल्ट

    जून 2026

    एआईएपीजीईटी 2026 पात्रता मानदंड (AIAPGET 2026 Eligibility Criteria in hindi)

    एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026 in Hindi) में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हों। उम्मीदवार नीचे सूचीबद्ध एआईएपीजीईटी 2026 पात्रता मानदंड (AIAPGET 2026 Eligibility Criteria in hindi) की जांच कर सकते हैं।

    • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मान्य बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस की डिग्री होनी चाहिए।

    • एआईएपीजीईटी 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्रता के निर्धारण हेतु इंटर्नशिप पूरा करने की तिथि तक इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान रोटेटरी इंटर्नशिप का असल प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

    • उम्मीदवारों के पास CCIM/CCH/राज्य बोर्ड, विश्वविद्यालय, या डीम्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी BAMS/BHMS/BUMS/BSMS का प्रोविजनल/स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र हो।

    Pursue MD/MS in Germany

    Want to study abroad? Plan your Journey

    Pursue MD/MS in Canada

    Want to study abroad? Plan your Journey

    एआईएपीजीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया (AIAPGET 2026 Application Process in hindi)

    आवेदन का तरीका: ऑनलाइन

    भुगतान का प्रकार: नेट बैंकिंग | क्रेडिट कार्ड | डेबिट कार्ड

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य है। एआईएपीजीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण हैं:

    • एआईएपीजीईटी पंजीकरण

    • आवेदन पत्र भरना

    • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना

    • एआईएपीजीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान

    • पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट

    एआईएपीजीईटी 2026 आवेदन पत्र भरने के चरण

    • पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना मूल व्यक्तिगत विवरण जैसे पूरा नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।

    • एआईएपीजीईटी आवेदन पत्र 2026 भरते समय, एक श्रेणी का चयन करें, और पिन कोड के साथ स्थायी और पत्राचार पता दर्ज करें। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा शहरों के लिए अपनी प्राथमिकताओं का चयन करना होगा जिसमें वे परीक्षा देना चाहते हैं।

    • तीसरे चरण में, पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। छवियों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुसार अपलोड किया जाना चाहिए। अपलोड की जाने वाली छवियों की विशिष्टताओं का उल्लेख नीचे दी गई तालिका में किया गया है।

    • AIAPGET 2026 के आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI का उपयोग करके ऑनलाइन किया जाना चाहिए। नीचे दी गई तालिका में उम्मीदवारों द्वारा भुगतान की जाने वाली श्रेणी-वार पंजीकरण शुल्क का उल्लेख है।

    • आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद, एआईएपीजीईटी पुष्टिकरण पृष्ठ 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

    एआईएपीजीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस (AIAPGET 2026 Registration Fee)

    श्रेणी

    राशि

    सामान्य (अनारक्षित) / ओबीसी (एनसीएल)

    ₹2700/-

    सामान्य (ईडबल्यूएस)

    ₹2450/-

    एससी/एसटी/पीडबल्यूडी

    ₹1800/-

    थर्ड जेंडर

    ₹1800/-

    एआईएपीजीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न (AIAPGET 2026 Exam Pattern in hindi)

    आयुष पीजी उम्मीदवारों को परीक्षा की योजना के बारे में अनिवार्य तौर पर पता होना चाहिए जिससे न सिर्फ उन्हें पूछे गए प्रश्नों की संख्या, समय अवधि, स्कोरिंग पैटर्न आदि से परिचित होने में सहायता मिलेगी, बल्कि वे बेहतर तरीके से परीक्षा की रणनीति भी तैयार कर सकेंगे। एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (AIAPGET 2026 Exam Pattern) की मदद से तैयार की गई रणनीति व योजना, उन्हें प्रवेश परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से एआईएपीजीईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (AIAPGET Exam Pattern 2026) की जांच कर सकते हैं:

    एआईएपीजीईटी एग्जाम पैटर्न 2026 (AIAPGET exam pattern 2026 in hindi)

    विषय

    विवरण

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)

    परीक्षा का समय

    सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (आयुर्वेद, होम्योपैथी, सिद्ध, यूनानी)

    प्रश्नों के प्रकार

    बहु विकल्पीय प्रश्न

    अंकन योजना

    प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलेंगे

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक मिलेंगे

    छोड़ दिए गए प्रश्नों के लिए 0 अंक मिलेंगे

    पेपर का माध्यम

    आयुर्वेद - अंग्रेजी और हिंदी

    यूनानी- अंग्रेजी और उर्दू

    सिद्ध- अंग्रेजी और तमिल

    होम्योपैथी - केवल अंग्रेजी

    एआईएपीजीईटी प्रवेश पत्र 2026 (AIAPGET 2026 Admit Card)

    एआईएपीजीईटी प्रवेश पत्र 2026 एक अहम दस्तावेज है जिसमें परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा स्थल का उल्लेख होता है। उम्मीदवारों को एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड में बताए गए निर्धारित समय पर परीक्षा के लिए रिपोर्ट करना होता है। एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड (AIAPGET 2026 Admit Card in hindi) के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    एआईएपीजीईटी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' टैब पर क्लिक करें

    • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन जमा करें

    • एआईएपीजीईटी एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

    • विवरण को क्रॉस-चेक करें और इसे डाउनलोड करें

    • सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्रों पर पासपोर्ट आकार की तस्वीर और फोटो आईडी प्रमाण के साथ एआईएपीजीईटी हॉल टिकट 2026 ले जाना महत्वपूर्ण है।

    एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा केंद्र (AIAPGET 2026 Exam Centers)

    राज्य

    सिटी

    गुजरात

    अहमदाबाद

    गांधीनगर

    सूरत

    राजकोट

    वडोदरा

    कर्नाटक

    बेंगलुरू

    हुबली-धारवाड़

    गुलबर्गा

    मंगलुरू

    मध्य प्रदेश

    भोपाल

    ग्वालियर

    इंदौर

    जबलपुर

    ओडिशा

    भूवनेश्वर

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़

    पंजाब

    मोहालीi

    तमिलनाडु

    चेन्नई

    उत्तराखंड

    देहरादून

    रूड़की

    हल्दवानी

    दिल्ली

    नई दिल्ली

    असम

    गुवाहाटी

    तेलंगाना

    हैदराबाद

    राजस्थान

    जयपुर

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू

    श्रीनगर

    लेह

    उत्तर प्रदेश

    कानपुर

    लखनऊ

    आगरा

    वाराणसी

    मोरादाबाद

    गोरखपुर

    केरल

    कोच्ची

    एर्नाकुलम

    तिरुवनंनतपुरम

    कोट्टयम

    कन्नूर

    कोझिकोड

    त्रिशूर

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता

    सिलीगुड़ी

    महाराष्ट्र

    मुंबई

    नवी मुंबई

    नागपुर

    पुणे

    बिहार

    पटना

    गया

    भागलपुर

    पुर्णिया

    छत्तीसगढ़

    रायपुर

    भिलाई

    अंडमान एंड निकोबार आईलैंड

    पोर्ट ब्लेयर

    आंध्र प्रदेश

    अनंतपुर

    विजयवाड़ा

    विशाखापतनम

    तिरुपति

    हरियाणा

    गुरुग्राम

    हिसार

    करनाल

    हिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर

    कांगड़ा

    शिमला

    झारखंड

    धनबाद

    जमशेदपुर

    रांची

    एआईएपीजीईटी 2026 रिजल्ट (AIPAGET 2026 Result in hindi)

    परीक्षा आयोजक प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर एआईएपीजीईटी परिणाम 2026 (AIPAGET 2026 Result in hindi) जारी करेगा। जिसे देखने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। एआईएपीजीईटी 2026 (AIPAGET 2026) में प्राप्त अंक केवल इस विशेष वर्ष के लिए मान्य होंगे। अंकों के आधार पर एनटीए एक संयुक्त मेरिट सूची तैयार करेगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, कुल अंक, प्राप्त अंक, हासिल पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक होगी। आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी प्रत्येक स्ट्रीम के लिए अलग मेरिट सूची प्रकाशित की जाती है। उम्मीदवार एआईएपीजीईटी 2026 रिजल्ट (AIPAGET 2026 Result) की घोषणा के ठीक बाद आधिकारिक वेबसाइट से मार्क शीट सह रैंक प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एआईएपीजीईटी 2026 रिजल्ट (AIPAGET 2026 Result) की घोषणा का अधिकार एनटीए के पास रहता है और परिणाम के रिचेकिंग/पुनर्मूल्यांकन या पुनर्योग का कोई प्रावधान नहीं है।

    प्रत्येक श्रेणी के तहत अधिक खाली सीटें बची होने की स्थिति में, केंद्र सरकार सीसीआईएम के परामर्श से आयुष में एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एआईएपीजीईटी कटऑफ प्रतिशत और अंक कम कर सकती है।

    एआईएपीजीईटी 2026 कटऑफ (AIAPGET 2026 Cutoff)

    एआईएपीजीईटी 2026 कटऑफ (AIAPGET 2026 Cutoff) उस न्यूनतम अंक की ओर इंगित करता है जो एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026) के माध्यम से एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए किसी उम्मीदवार को सुरक्षित करना होता है। प्रत्येक श्रेणी के लिए जरूरी परसेंटाइल भी प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। एआईएपीजीईटी 2026 (AIAPGET 2026) के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, अनारक्षित वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को 50वां परसेंटाइल सुरक्षित करना होगा। एससी/एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, कट ऑफ परसेंटाइल 40वां है। बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 45वां परसेंटाइल सुरक्षित करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार कट ऑफ की जांच कर सकते हैं।

    श्रेणी

    कटऑफ परसेंटाइल

    सामान्य (अनारक्षित)

    50वां परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी

    40वां परसेंटाइल

    अनारक्षित-पीएच

    45वां परसेंटाइल

    एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच

    40वां परसेंटाइल

    एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग (AIAPGET 2026 Counselling in hindi)

    अखिल भारतीय कोटा सीटों जिनमें सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, प्राइवेट, डीम्ड विश्वविद्यालय/केंद्रीय विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय संस्थानों की सीटें शामिल हैं, के लिए काउंसलिंग आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) द्वारा किया जाता है। केवल वे अभ्यर्थी जो आवश्यक न्यूनतम परसेंटाइल प्राप्त करके अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग (AIAPGET 2026 Counselling) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/विश्वविद्यालयों के काउंसलिंग अधिकारी एआईएपीजीईटी मेरिट, चुने गए विषय, उनके द्वारा पूरे किए जाने वाले पात्रता मानदंड, दिशानिर्देश, अधिवास मापदंड, लागू आरक्षण नीतियों आदि के आधार पर एआईएपीजीईटी 2026 काउंसलिंग (AIAPGET 2026 Counselling) आयोजित करेंगे। प्रत्येक संस्थान आयुष एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करेंगे।

    काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेज

    • एआईएपीजीईटी प्रवेश पत्र

    • एआईएपीजीईटी स्कोर कार्ड

    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

    • फोटो आईडी प्रूफ


    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
    A:

    एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

    Q: एआईएपीजीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा में कितने प्रश्न पूछे जा रहे हैं?
    A:

    एआईएपीजीईटी प्रवेश परीक्षा में 480 अंकों के कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Q: एआईएपीजीईटी 2026 की अंकन योजना क्या होगी?
    A:

    एआईएपीजीईटी 2026 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए गए, जबकि गलत प्रयास के लिए एक अंक काट लिया गया।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Management of Medical Emergencies in Dental Practice
    Via Tagore Dental College and Hospital, Chennai
    School Counseling
    Via Avinashilingam Institute for Home Science and Higher Education for Women, Coimbatore
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    Economic Evaluation for Health Technology Assessment
    Via Postgraduate Institute of Medical Education and Research Chandigarh
    Counseling Psychology
    Via Savitribai Phule Pune University, Pune
    Explore Top Universities Across Globe