JSS University Mysore Allied Sciences 2026
NAAC A+ Accredited| Ranked #21 in University Category by NIRF | Applications open for multiple UG & PG Programs
नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा री-नीट 2026 परीक्षा आज, 21 जून 2026 को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में फैले अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा ऑफलाइन पेन-और-पेपर मोड में 3 घंटे 15 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। री-नीट 2026 परीक्षा में 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे तक अपने नीट 2026 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, जिसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। री-नीट 2026 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। री-नीट 2026 परीक्षा के लिए इस बार 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए हैं।
This Story also Contains
दरअसल प्राधिकरण द्वारा 3 मई को नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर लीक और नीट उम्मीदवारों के विरोध करने के बाद नीट 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। उसके बाद प्राधिकरण ने नीट 2026 परीक्षा को दोबारा 21 जून को आयोजित करने का ऐलान किया था।
इससे पहले एनटीए द्वारा नीट आवेदन सुधार विंडो 14 मार्च को समाप्त कर दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट आवेदन में सुधार कर सकते थे। एजेंसी द्वारा नीट आवेदन विंडो 12 मार्च से 14 मार्च तक खोली गई। जिसके अंतर्गत उम्मीदवार निर्धारित सेक्शन में सुधार कर सकते थे। एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 11 मार्च को समाप्त कर दिए गए। उम्मीदवार नीट एप्लिकेशन लास्ट डेट यानि 11 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। नीट पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीट 2026 आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सफलतापूर्वक नीट आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एजेंसी द्वारा 26 अप्रैल को नीट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए नीट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 एजेंसी द्वारा 12 अप्रैल को जारी कर दी गई।
एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी neet.nta.nic.in पर पहले ही जारी कर दी थी। कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट को अपडेट करने से जुड़े निर्देशों को ज़रूर चेक करना चाहिए। पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले नीट 2026 आवेदन पत्र भरना था। नीट आवेदन पत्र 2026 के साथ, प्राधिकरण परीक्षा की प्रमुख घटनाओं और दिशानिर्देशों की तारीखों का उल्लेख करते हुए सूचना विवरणिका भी जारी की थी। नीचे नीट 2026 आवेदन पत्र लिंक प्रदान किया गया।
नीट यूजी 2026 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर यहाँ डाउनलोड करें!
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी की जांच करें
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 जारी कर दिया गया। उम्मीदवार नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 के माध्यम से नीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 डाउनलोड करके अपने पास रख लें। बुलेटिन के माध्यम से उन्हें नीट परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
नीट आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नीट फोटो आवश्यकता 2026 से अवगत हैं। नीट 2026 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए एजेंसी द्वारा नीट आवेदन सुधार विंडो भी प्रदान की गई। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र नीट की आधिकारिक वेबसाइट से भरना होगा। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन पत्र भर सकते हैं जो नीट 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों को नीट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के भीतर आवेदन पत्र भरना होगा। एनटीए नीट 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख
Get expert advice on college selection, admission chances, and career path in a personalized counselling session.
इवेंट | नीट महत्वपूर्ण तिथियां |
|---|---|
एनटीए नीट इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने की तारीख | 8 फरवरी 2026 |
नीट 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 8 फरवरी 2026 |
नीट ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख |
11 मार्च 2026 |
नीट 2026 एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख |
11 मार्च 2026 |
नीट 2026 आवेदन पत्र में श्रेणी सुधार विंडो |
12 से 14 मार्च 2026 |
26 अप्रैल 2026 | |
नीट 2026 परीक्षा तिथि | 3 मई 2026 |
चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख
नीट 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि (परीक्षा तिथि बनाम आवेदन तिथि) - वर्ष-वार रुझान
वर्ष | नीट परीक्षा तिथि | नीट आवेदन जारी होने की तारीख |
|---|---|---|
नीट 2026 | 3 मई 2026 | 8 फरवरी 2026 |
नीट 2025 | 4 मई 2025 | 7 फरवरी 2025 |
नीट 2024 | 5 मई, 2024 | 9 फरवरी, 2024 |
नीट 2023 | 7 मई 2023 | 6 मार्च 2023 |
नीट 2022 | 17 जुलाई 2022 | 6 अप्रैल 2022 |
नीट 2021 | 12 सितंबर 2021 | 13 जुलाई 2021 |
नीट 2020 | 13 सितंबर 2020 | 2 दिसंबर 2019 |
नीट 2019 | 5 मई 2019 | 1 नवंबर 2018 |
अन्य लेख पढ़ें :
NEET आवेदन पत्र (NEET application 2026 in hindi) भरने से पहले, उम्मीदवारों को एनटीए नीट पात्रता मानदंड ज़रूर चेक कर लेना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरने के लिए नीचे दिए गए नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 Eligibility Criteria in hindi) को देख सकते हैं।
मानक | योग्यता |
राष्ट्रीयता | नीट 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारोे में शामिल हैं:
|
नीट 2026 के लिए आयु | नीट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 31 दिसंबर 2026 तक प्रवेश के समय न्यूनतम 17 वर्ष का होना चाहिए। |
न्यूनतम योग्यता | उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 10 + 2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार जो कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे भी NEET 2025 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। |
अर्हता परीक्षा में वांछित न्यूनतम अंक |
|
प्रयासों की संख्या | नीट अटैम्प्ट लिमिट की अभी सीमा निर्धारित नहीं है। |
NEET-UG 2026 के लिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मदवारों को कई आवश्यक दस्तावेज (documents needed for neet registration) देने होंगे। उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की फोटो, बाएं और दाएं अंगूठे और उंगलियों के निशान, हस्ताक्षर, पोस्टकार्ड आकार की फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से नीट 2026 आवेदन पत्र (NEET 2026 application in hindi) में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की विशिष्टताओं की जांच कर सकते हैं।
neet.nta.nic.in NEET 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले तैयार रखने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज इस प्रकार हैं:
नीट आवेदन पत्र आवश्यकताएँ: पहचान प्रमाण
अभ्यर्थियों की श्रेणी | अनुमत आईडी के प्रकार |
सभी राज्यों के भारतीय नागरिक | आधार नंबर (अंतिम 4 अंक)/, बोर्ड द्वारा जारी बारहवीं कक्षा का रोल नंबर, चुनाव कार्ड (ईपीआईसी नंबर), राशन कार्ड, फोटो के साथ बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट नंबर या सरकार द्वारा जारी किसी अन्य फोटो पहचान पत्र की संख्या। |
एनआरआई | पासपोर्ट नंबर, आधार (अंतिम 4 अंक) |
विदेशी नागरिक/ओसीआई/पीआईओ | पासपोर्ट संख्या |

NEET UG 2026 आवेदन पत्र भरने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया नीचे देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 को भरते समय होने वाली गलतियों से बचने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें।
स्टेप 1: नीट रजिस्ट्रेशन 2026
नीट 2026 पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। दिए गए विनिर्देशों के अनुसार एक पासवर्ड भी बनाया जाना चाहिए जो भविष्य के सभी लॉगिन के लिए जरूरी होगा। पंजीकरण के बाद एक प्रोविजनल नीट आवेदन संख्या जेनेरेट होगी। यह यूजर आईडी होगी जिसे लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल करना होगा।
नीट 2026 रजिस्ट्रेशन के दौरान निम्नलिखित विवरण दर्ज किए जाने चाहिए:
पासवर्ड चुनें: अगला स्टेप एक सुरक्षित एवं मजबूत पासवर्ड चुनना है। इसे रीटाइप कर, सिक्योरिटी संबंधी सवाल देकर उसका जवाब भी चुनना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा प्रश्न और उत्तर को सुरक्षित रखें क्योंकि यदि कोई उम्मीदवार पासवर्ड भूल जाता है तो उसे पुनः प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है।
नीट रजिस्ट्रेशन 2026 को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को उपरोक्त विवरणों को ठीक ढंग से भरना होगा और फिर सब्मिट करना होता है।
नीट 2026 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर जेनेरेट करना - इसके बाद नीट 2026 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर दिखेगा। इसे नोट कर लेना चाहिए और यह भविष्य में सभी लॉग-इन उद्देश्यों के लिए लॉग-इन आईडी के रूप में कार्य करेगा।
सत्यापित किए जाने वाले विवरण चेकलिस्ट - उम्मीदवारों को प्रत्येक ब्लॉक पर क्लिक करके सभी विवरणों को सत्यापित करने की आवश्यकता होती है। ब्लॉक पर टिक किए बिना किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें, क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।
स्टेप 2: नीट 2026 आवेदन पत्र भरना
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को 'Complete Application Form' पर क्लिक करना होगा। प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। NEET 2026 के आवेदन पत्र में शेष विवरण भरना अनिवार्य है। NEET 2026 आवेदन पत्र में भरे जाने वाले अन्य विवरण हैं:
सेक्शन 1. व्यक्तिगत विवरण: पंजीकरण से कुछ विवरण अपने आप प्रदर्शित होंगे और इन्हें बदला नहीं जा सकता है। हालाँकि, नीट आवेदन पत्र (neet form 2026) में कई अन्य विवरण भरे जाने हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:
सेक्शन 2. अप्लाई फॉर - नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी)- डिफ़ॉल्ट रूप से भरा हुआ होगा। फिर, उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण प्रदान करने की आवश्यकता पड़ेगी:
नीट प्रश्न पत्र की भाषा चुनने का विकल्प - उम्मीदवार अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और उर्दू में से कोई एक भाषा चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अपवाद के साथ, अन्य भाषाओं का विकल्प केवल तभी उपलब्ध होगा जब नीट 2026 परीक्षा केंद्र को उस भाषा की उत्पत्ति के राज्य में चुना गया हो।
परीक्षा केंद्र की पसंद - उम्मीदवारों को अपनी वरीयता के क्रम में कम से कम चार नीट परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।
सेक्शन 3. शैक्षणिक विवरण (12वीं कक्षा या समकक्ष) - निम्नलिखित 10+2 अर्हता विवरण दर्ज करें:
विवरण चेकलिस्ट को वेरीफाई करना - सभी डिटेल्स भरने के बाद, इन सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के लिए एक नोटिफिकेशन पॉप-अप होगा। फिर, उम्मीदवारों को यह पुष्टि करने के लिए निम्नलिखित विवरणों पर क्लिक करना होगा कि ये सही से भरे गए हों।
स्टेप 3 – स्कैन किए गए दस्तावेज़ों और इमेज को अपलोड करना
नीट 2026 के आवेदन पत्र में विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को निर्दिष्ट अनुसार फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। उम्मीदवारों को 'अपलोड दस्तावेज़' पर क्लिक करना होगा। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़ों का विवरण नीचे दिया गया है।
हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काली स्याही की कलम से किया जाना चाहिए और जेपीजी प्रारूप वाली फाइल 4 kb से 30 kb की होनी चाहिए।
बाएं हाथ के अंगूठे का निशान: उम्मीदवारों को जेपीजी प्रारूप में नीली स्याही से सफेद कागज पर बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की एक डिजिटल छवि अपलोड करनी होती है जिसका साइज 10 केबी से 200 केबी के बीच होनी चाहिए।
पोस्टकार्ड साइज फोटो: पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, उम्मीदवारों को पोस्टकार्ड साइज का जेपीजी फोटो अपलोड करना होगा, जिसका आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए।
नीट 2026 आवेदन पत्र: स्कैन किए गए दस्तावेज़ों की विशिष्टता
दस्तावेज़ | विशेष विवरण | आकार और प्रारूप | उपकरण के लिए विशिष्टता |
पासपोर्ट फोटो | नवीनतम तस्वीर वाइट बैकग्राउंड वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो | Size - 10 Kb to 200 Kb Format - JPG | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
पोस्टकार्ड आकार का फोटो | 1 जनवरी 2026 को या उसके बाद लिया जाना चाहिए। अधिमानतः फोटोग्राफ नाम और तारीख के साथ लें। फोटो टोपी या चश्मे के साथ नहीं होनी चाहिए. वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो | 4"x6" (Size 10 kb - 200 kb) | 4.25 x 3.5 inches with 72 DPI |
हस्ताक्षर | वाइट बैक ग्राउंड काले पेन से हस्ताक्षर हस्ताक्षर बड़े अक्षरों में नहीं होना चाहिए. | Size - 4 Kb to 30 Kb Format - JPG | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
बाएं हाथ के अंगूठे का निशान | बाएं हाथ के अंगूठे के अनुपलब्ध होने की किसी भी स्थिति में, दाएं हाथ के अंगूठे के निशान का उपयोग किया जा सकता है सफेद कागज पर नीली स्याही | Size: 10 kb to 200 kb | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र | अपलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र स्कैन करना चाहिए | Size - 50 kb to 300 kb | 2.5 x 3.5 inches with 72 DPI |
श्रेणी प्रमाण पत्र | एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र | ब्रोशर में उल्लिखित केंद्रों की सूची से प्राप्त प्रमाणपत्र | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
नागरिकता प्रमाण पत्र | नागरिकता/दूतावास प्रमाण पत्र या पीडीएफ प्रारूप में नागरिकता का कोई दस्तावेजी प्रमाण | Size - 50 kb to 300 kb | PDF format |
स्टेप 4: नीट एप्लीकेशन फीस का भुगतान
नीट 2026 एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है:
ऑनलाइन भुगतान: भारतीय स्टेट बैंक / सिंडिकेट बैंक / आईसीआईसीआई बैंक / एचडीएफसी बैंक / पेटीएम सेवा प्रदाता का उपयोग करके डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से।
नोट: ऑनलाइन भुगतान के मामले में ट्रांज़ैक्शन आईडी / रसीद के रूप में भुगतान का प्रमाण रखें।
कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
सामान्य /ओबीसी उम्मीदवार | 1,700 रुपये |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल * | 1,600 रुपये |
एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवार/थर्ड जेंडर | 1000 रुपये |
प्रोसेसिंग फीस और माल और सेवा कर (GST) (As applicable) का उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाना है।
स्टेप 5 – नीट पावती रसीद का प्रिंट आउट लेना
एक बार एप्लीकेशन फीस का भुगतान हो जाने के बाद, एक पुष्टिकरण पेज या पावती रसीद जनरेट होगी। इसका मतलब है कि नीट 2026 एप्लीकेशन (neet form) सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। नीट पावती या पुष्टिकरण पेज की एक प्रति अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार पावती या पुष्टिकरण पेज को भविष्य में प्रयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
एडमिशन तक सुरक्षित रखे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
नीट 2026 कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट
एप्लीकेशन फीस भुगतान का प्रमाण
अपलोड की गई फोटो की 6 से 8 प्रतियां
जम्मू-कश्मीर के उन उम्मीदवारों के लिए सिस्टम जेनरेटेड सेल्फ-डेक्लरेशन की कॉपी, जिन्होंने 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत सीटों का विकल्प चुना है।
नीट आवेदन पत्र का पासवर्ड भूल जाने या खो जाने की स्थिति में इसे दो तरीकों से पुनः प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए सबसे पहले “Forgot password” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
1. ओटीपी के माध्यम से: उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी डालनी पड़ेगी
2. सिक्युरिटी क्वेश्चन के माध्यम से: इस विकल्प के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी डालनी पड़ेगी
ईमेल आईडी पर भेजे गए रीसेट लिंक का उपयोग करना: छात्रों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा:
नीटआवेदन पत्र 2026 के लिए करेक्शन विंडो केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवार नीट 2026 आवेदन पत्र में कई सारे विवरणों को एवं शहरों की पसंद को एडिट कर सकेंगे। उम्मीदवार निर्दिष्ट तिथि तक आवेदन पत्र के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में दर्ज की गई गलतियों या गलत विवरणों को संपादित करने के लिए एनईईटी आवेदन पत्र सुधार गाइड का उपयोग कर सकते हैं। परिवर्तन करने और नीट 2026 सुधार विंडो का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके नीट लॉगिन करना होगा। नीट 2026 आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरणों को ठीक किया जा सकता है।
वे विवरण जिन्हें NEET आवेदन पत्र में एडिट किया जा सकता है:
वे विवरण जिन्हें NEET आवेदन पत्र में एडिट नहीं किया जा सकता है:
मेडिकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए हर साल 20 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं। पिछले वर्ष 2276069 आवेदन दर्ज किए गए। नीट परीक्षा के लिए 2209318 पंजीकरण हुए, जिनमें 965996 पुरुष, 1310062 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर व्यक्ति शामिल थे।
नीट आवेदन के आँकड़े (NEET application statistics)
उम्मीदवार | नीट 2025 | नीट 2024 | नीट 2023 | नीट 2022 | नीट 2021 | नीट 2020 | नीट 2019 | नीट 2018 | नीट 2017 |
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या | 2276069 | 2,406,079 | 2087462 | 1872343 | 1614777 | 1597435 | 15,19,375 | 13,26,725 | 11,38,890 |
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 2209318 | 23,33,297 | 2038596 | 1764571 | 1544275 | 1366945 | 14,10,755 | 12,69,922 | 10,90,085 |
पंजीकृत पुरुष उम्मीदवार | 965996 | 1029198 | 902936 | 807538 | 710979 | 716586 | 6,80,414 | 5,80,649 | 4,97,043 |
परीक्षा देने वाले पुरुष उम्मीदवार | 937411 | 998205 | - | - | - | 618075 | 6,30,283 | 5,53,849 | 4,73,305 |
पंजीकृत महिला उम्मीदवार | 1310062 | 1376863 | 1184513 | 1064794 | 903782 | 880843 | 8,38,955 | 7,46,075 | 6,41,839 |
परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवार | 1271896 | 1334940 | - | - | - | 748866 | 7,80,467 | 7,16,072 | 6,16,772 |
पंजीकृत ट्रांसजेंडर उम्मीदवार | 11 | 18 | 13 | 11 | 16 | 6 | 6 | 1 | 8 |
परीक्षा देने वाले ट्रांसजेंडर उम्मीदवार | 11 | 17 | - | - | - | 4 | 5 | 1 | 8 |
नीट 2026 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और इसे संबंधित दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। केवल सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार ही NEET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें व्यक्तिगत, परीक्षा विवरण, तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी का उल्लेख होगा।
नीट का फॉर्म कब भरा जाएगा 2026 (neet ka form kab aayega 2026)?
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें नीट ऑनलाइन फॉर्म 8 फरवरी को जारी कर दिया गया है।
नीट फॉर्म के लिए डॉक्यूमेंट (neet form ke liye document) कौन से चाहिए?
छात्रों को इस लेख में विस्तार से नीट फॉर्म के लिए डॉक्यूमेंट (neet form ke liye document) या neet ka form fill karne ke liye documents की जानकारी प्राप्त होगी। नीट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (documents required for neet 2026 application form) इस प्रकार है:
Frequently Asked Questions (FAQs)
हाँ, एनईईटी आवेदन पत्र 8 फरवरी को जारी कर दिया गया।
उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके अपने NEET कैंडिडेट लॉगिन को प्राप्त कर सकते हैं।
NEET 2026 एप्लीकेशन फीस का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
यदि आवेदन पत्र का भुगतान विफल रहता है तो फिर से फीस का भुगतान करके उसका पुनः पंजीकरण करें। भुगतान की गई अधिक राशि को मूल भुगतान मोड में वापस कर दिया जाएगा। यदि इसमें अधिक समय लगे, तो उम्मीदवार को अपने संबंधित बैंकों से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।
कन्फर्मेशन पेज के अंत में ट्रांज़ैक्शन विवरण दिया होता है। इसमें ट्रांज़ैक्शन आईडी शामिल है, उम्मीदवारों के पास यह आईडी भुगतान के प्रमाण के रूप में है। इसके लिए कोई अन्य रसीद नहीं दी जाएगी।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज (confirmation page) पर भेज दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार उस पेज पर रिडायरेक्ट नहीं होते हैं तो इसका मतलब है कि नीट परीक्षा के लिए फॉर्म को अस्वीकार कर दिया गया है।
नीट 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च थी।
On Question asked by student community
Hello,
To be eligible for MBBS admission at St. John's Medical College, you must first qualify NEET-UG. However, securing admission generally requires a much higher score than the qualifying marks because the competition is high.
The exact required score varies every year depending on category, number of applicants, seat availability,
Hello Shalini
Please check the link given below:
https://medicine.careers360.com/articles/neet-previous-year-question-paper-with-solution
Hope it helps.
Hello Dear Student,
Getting a government
BAMS
seat in Uttar Pradesh with 330 marks is highly unlikely. While it is possible to qualify, the expected government BAMS cutoff typically ranges from 480 to 540+ depending on your category. You can explore private BAMS options or check exact ranks.
You can
Hello Dear Student,
With 240 marks in NEET 2026 and an SC category domicile in Karnataka, government or semi-government quotas for BDS and BAMS are realistically out of reach, as those require 350–450+ marks. However, you can comfortably secure private quota/management seats within your 3.5 lakh budget.
You can check,
Hello,
This type of mistake does not automatically lead to rejection of your NEET PG application. If you have mistakenly interchanged the permanent and correspondence addresses, your application is generally considered valid as long as your identity, eligibility details, and other mandatory information are correct.
If NBE opens a correction
Alied Health Sciences at SCSVMV | NAAC 'A' Grade | AICTE & UGC Aproved | 100% Placement Support | Merit-based Scholarships
5+ Crore Scholarship for Meritorious Students | 250+ Recruiters | 10,000+ Placements | 20 Lakhs Highest Package
Highest Package: ₹32 LPA | Placement Rate: 90% students placed | 5000+ Students Placed 900+ Placements Recruiters | Scholarships Available
India's youngest NAAC A++ accredited University | NIRF rank band 151-200 | 2200 Recruiters | 45.98 Lakhs Highest Package
33.5 LPA-Highest Package | Up to 100% scholarship worth 30 CR
Ranked as India’s #1 Not for profit pvt. University by India Today