Careers360 Logo
ask-icon
share
    नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (12-14 मार्च), तिथियां जानें
    • लेख
    • नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (12-14 मार्च), तिथियां जानें

    नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (12-14 मार्च), तिथियां जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Nitin SaxenaUpdated on 16 Mar 2026, 10:27 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट आवेदन सुधार विंडो 14 मार्च को समाप्त कर दिये गए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीट आवेदन में सुधार कर सकते थे। एजेंसी द्वारा नीट आवेदन विंडो 12 मार्च से 14 मार्च तक खोली गई। जिसके अंतर्गत उम्मीदवार निर्धारित सेक्शन में सुधार कर सकते थे। एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 11 मार्च को समाप्त कर दिए गए। उम्मीदवार नीट एप्लिकेशन लास्ट डेट यानि 11 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। नीट पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीट 2026 आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
    नीट आवेदन में सुधार करें

    This Story also Contains

    1. नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026
    2. नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET 2026 Application Form in hindi) - महत्वपूर्ण तिथियां
    3. नीट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (NEET Eligibility Criteria 2026 in hindi)
    4. नीट आवेदन पत्र 2026 आवश्यक दस्तावेज (NEET application form 2026 Documents required in hindi)
    5. नीट 2026 आवेदन पत्र प्रक्रिया (NEET 2026 application form process in hindi)
    6. नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill NEET Application Form 2026? in hindi)
    7. नीट एप्लीकेशन फीस 2026
    8. नीट करेक्शन विंडो 2026
    9. नीट एडमिट कार्ड 2026
    नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET Application Form 2026 in hindi) - आवेदन सुधार (12-14 मार्च), तिथियां जानें
    नीट एप्लीकेशन फार्म 2026

    एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी neet.nta.nic.in पर पहले ही जारी कर दी थी। कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले आधार कार्ड, UDID कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट को अपडेट करने से जुड़े निर्देशों को ज़रूर चेक करना चाहिए। पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले नीट 2026 आवेदन पत्र भरना था। नीट आवेदन पत्र 2026 के साथ, प्राधिकरण परीक्षा की प्रमुख घटनाओं और दिशानिर्देशों की तारीखों का उल्लेख करते हुए सूचना विवरणिका भी जारी कर दी है। नीचे नीट 2026 आवेदन पत्र लिंक प्रदान किया गया।
    नीट यूजी 2026 का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर यहाँ डाउनलोड करें!
    नीट यूजी रजिस्ट्रेशन एडवाइजरी की जांच करें

    नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 जारी कर दिया गया। उम्मीदवार नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 के माध्यम से नीट परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट यूजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन 2026 डाउनलोड करके अपने पास रख लें। बुलेटिन के माध्यम से उन्हें नीट परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    Virohan Allied & Healthcare Programs

    Allied & Healthcare programs | 20+ Partner Universities & Institutes | 98% placement record

    नीट आवेदन पत्र 2026 भरने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नीट फोटो आवश्यकता 2026 से अवगत हैं। नीट 2026 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए एजेंसी द्वारा नीट आवेदन सुधार विंडो भी प्रदान की गई। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र नीट की आधिकारिक वेबसाइट से भरना होगा। केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन पत्र भर सकते हैं जो नीट 2026 पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों को नीट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के भीतर आवेदन पत्र भरना होगा। एनटीए नीट 2026 आवेदन पत्र कैसे भरें, पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    NEET 2026 Free Mock Test with Solutions
    Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
    Download EBook

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    नीट आवेदन पत्र 2026 (NEET 2026 Application Form in hindi) - महत्वपूर्ण तिथियां

    इवेंट

    नीट महत्वपूर्ण तिथियां

    एनटीए नीट इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने की तारीख

    8 फरवरी 2026

    नीट 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख

    8 फरवरी 2026

    नीट ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख

    8 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    नीट 2026 एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख

    8 मार्च 2026

    11 मार्च 2026

    नीट 2026 आवेदन पत्र में श्रेणी सुधार विंडो

    10 से 12 मार्च, 2026

    12 से 14 मार्च 2026

    नीट एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    नीट 2026 परीक्षा तिथि

    3 मई 2026

    चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण लेख

    नीट 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि (परीक्षा तिथि बनाम आवेदन तिथि) - वर्ष-वार रुझान

    वर्ष

    नीट परीक्षा तिथि

    नीट आवेदन जारी होने की तारीख

    नीट 2026

    3 मई 20268 फरवरी 2026

    नीट 2025

    4 मई 20257 फरवरी 2025

    नीट 2024

    5 मई, 2024

    9 फरवरी, 2024

    नीट 2023

    7 मई 2023

    6 मार्च 2023

    नीट 2022

    17 जुलाई 2022

    6 अप्रैल 2022

    नीट 2021

    12 सितंबर 2021

    13 जुलाई 2021

    नीट 2020

    13 सितंबर 2020

    2 दिसंबर 2019

    नीट 2019

    5 मई 2019

    1 नवंबर 2018

    अन्य लेख पढ़ें :

    नीट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 2026 (NEET Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    NEET आवेदन पत्र (NEET application 2026 in hindi) भरने से पहले, उम्मीदवारों को एनटीए नीट पात्रता मानदंड ज़रूर चेक कर लेना चाहिए। उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरने के लिए नीचे दिए गए नीट 2026 पात्रता मानदंड (NEET 2026 Eligibility Criteria in hindi) को देख सकते हैं।

    नीट यूजी पात्रता मानदंड 2026 (NEET UG Eligibility Criteria 2026 in hindi)

    मानक

    योग्यता

    राष्ट्रीयता

    नीट 2026 के लिए पात्र उम्मीदवारोे में शामिल हैं:

    • भारतीय नागरिक

    • विदेशी

    • एनआरआई

    • पीआईओ

    • ओसीआई

    नीट 2026 के लिए आयु

    नीट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 31 दिसंबर 2026 तक प्रवेश के समय न्यूनतम 17 वर्ष का होना चाहिए।

    न्यूनतम योग्यता

    उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी के साथ 10 + 2 या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार जो कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे भी NEET 2025 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

    अर्हता परीक्षा में वांछित न्यूनतम अंक

    • General - 50%,

    • OBC/SC/ST - 40%,

    • PWD - 45%

    प्रयासों की संख्या

    नीट अटैम्प्ट लिमिट की अभी सीमा निर्धारित नहीं है।

    नीट आवेदन पत्र 2026 आवश्यक दस्तावेज (NEET application form 2026 Documents required in hindi)

    NEET-UG 2026 के लिए आवेदन पत्र भरते समय उम्मदवारों को कई आवश्यक दस्तावेज (documents needed for neet registration) देने होंगे। उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की फोटो, बाएं और दाएं अंगूठे और उंगलियों के निशान, हस्ताक्षर, पोस्टकार्ड आकार की फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से नीट 2026 आवेदन पत्र (NEET 2026 application in hindi) में अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की विशिष्टताओं की जांच कर सकते हैं।

    neet.nta.nic.in NEET 2026 आवेदन पत्र भरने से पहले तैयार रखने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज इस प्रकार हैं:

    • वैध मोबाइल नंबर
    • वैध ईमेल पता
    • कक्षा 10 का विवरण और कक्षा 12 का विवरण (मार्कशीट, प्रमाण पत्र, रोल नंबर, स्कूल का पता और अन्य विवरण)
    • पिता और माता के नाम की सही स्पेलिंग
    • आधार नंबर (केवल अंतिम 4 अंक)
    • बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं का रोल नंबर/इलेक्शन कार्ड (ईपीआईसी नंबर), पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक खाता या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान नंबर
    • पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, कक्षा 10 पास प्रमाण पत्र और पोस्टकार्ड आकार के फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।
    • क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई भुगतान गेटवे विवरण (ऑनलाइन भुगतान के लिए)

    नीट आवेदन पत्र आवश्यकताएँ: पहचान प्रमाण

    अभ्यर्थियों की श्रेणी

    अनुमत आईडी के प्रकार

    सभी राज्यों के भारतीय नागरिक

    आधार नंबर (अंतिम 4 अंक)/, बोर्ड द्वारा जारी बारहवीं कक्षा का रोल नंबर, चुनाव कार्ड (ईपीआईसी नंबर), राशन कार्ड, फोटो के साथ बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट नंबर या सरकार द्वारा जारी किसी अन्य फोटो पहचान पत्र की संख्या।

    एनआरआई

    पासपोर्ट नंबर, आधार (अंतिम 4 अंक)

    विदेशी नागरिक/ओसीआई/पीआईओ

    पासपोर्ट संख्या


    NEET Syllabus: Subjects & Chapters
    Select your preferred subject to view the chapters

    नीट 2026 आवेदन पत्र प्रक्रिया (NEET 2026 application form process in hindi)

    • नीट रजिस्ट्रेशन 2026 (NEET registration 2026 in hindi)
    • नीट 2026 परीक्षा का आवेदन पत्र भरना
    • स्कैन की गई इमेज को अपलोड करना
    • नीट आवेदन शुल्क भुगतान
    • पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट लेना

    1694854464084

    नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 कैसे भरें? (How to fill NEET Application Form 2026? in hindi)

    NEET UG 2026 आवेदन पत्र भरने की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया नीचे देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 को भरते समय होने वाली गलतियों से बचने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें।

    स्टेप 1: नीट रजिस्ट्रेशन 2026

    नीट 2026 पंजीकरण करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। दिए गए विनिर्देशों के अनुसार एक पासवर्ड भी बनाया जाना चाहिए जो भविष्य के सभी लॉगिन के लिए जरूरी होगा। पंजीकरण के बाद एक प्रोविजनल नीट आवेदन संख्या जेनेरेट होगी। यह यूजर आईडी होगी जिसे लॉगिन करने के लिए इस्तेमाल करना होगा।

    नीट 2026 रजिस्ट्रेशन के दौरान निम्नलिखित विवरण दर्ज किए जाने चाहिए:

    • उम्मीदवार का नाम
    • माता का नाम
    • पिता का नाम
    • जन्म तिथि
    • लिंग
    • राष्ट्रीयता
    • स्टेट ऑफ़ एलिजिबिलिटी
    • कैटेगरी
    • दिव्यांग (पर्सन विद डिसेबिलिटीज)
    • पहचान का प्रकार
    • पहचान नंबर
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • सुरक्षा पिन (जैसा कि स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहा है)

    पासवर्ड चुनें: अगला स्टेप एक सुरक्षित एवं मजबूत पासवर्ड चुनना है। इसे रीटाइप कर, सिक्योरिटी संबंधी सवाल देकर उसका जवाब भी चुनना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा प्रश्न और उत्तर को सुरक्षित रखें क्योंकि यदि कोई उम्मीदवार पासवर्ड भूल जाता है तो उसे पुनः प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है।

    नीट रजिस्ट्रेशन 2026 को पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को उपरोक्त विवरणों को ठीक ढंग से भरना होगा और फिर सब्मिट करना होता है।

    नीट 2026 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर जेनेरेट करना - इसके बाद नीट 2026 का प्रोविजनल एप्लिकेशन नंबर दिखेगा। इसे नोट कर लेना चाहिए और यह भविष्य में सभी लॉग-इन उद्देश्यों के लिए लॉग-इन आईडी के रूप में कार्य करेगा।

    सत्यापित किए जाने वाले विवरण चेकलिस्ट - उम्मीदवारों को प्रत्येक ब्लॉक पर क्लिक करके सभी विवरणों को सत्यापित करने की आवश्यकता होती है। ब्लॉक पर टिक किए बिना किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित करें, क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।

    स्टेप 2: नीट 2026 आवेदन पत्र भरना

    पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उम्मीदवारों को 'Complete Application Form' पर क्लिक करना होगा। प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। NEET 2026 के आवेदन पत्र में शेष विवरण भरना अनिवार्य है। NEET 2026 आवेदन पत्र में भरे जाने वाले अन्य विवरण हैं:

    सेक्शन 1. व्यक्तिगत विवरण: पंजीकरण से कुछ विवरण अपने आप प्रदर्शित होंगे और इन्हें बदला नहीं जा सकता है। हालाँकि, नीट आवेदन पत्र (neet form 2026) में कई अन्य विवरण भरे जाने हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:

    • उम्मीदवार का नाम - ऑटो जनरेटेड
    • माता और पिता का नाम - ऑटो जनरेटेड
    • लिंग - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
    • श्रेणी - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
    • जन्म तिथि - ऑटो जनरेटेड
    • राष्ट्रीयता - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
    • विकलांगता वाले व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) - ऑटो जनरेटेड और आवेदन सुधार के दौरान नहीं बदला जा सकता है
    • क्या आप अल्पंख्यक समुदाय से हैं?
    • क्या आप मधुमेह टाइप-1 से पीड़ित हैं?
    • पहचान का प्रकार
    • पहचान नंबर

    सेक्शन 2. अप्लाई फॉर - नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी)- डिफ़ॉल्ट रूप से भरा हुआ होगा। फिर, उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण प्रदान करने की आवश्यकता पड़ेगी:

    नीट प्रश्न पत्र की भाषा चुनने का विकल्प - उम्मीदवार अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और उर्दू में से कोई एक भाषा चुन सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अपवाद के साथ, अन्य भाषाओं का विकल्प केवल तभी उपलब्ध होगा जब नीट 2026 परीक्षा केंद्र को उस भाषा की उत्पत्ति के राज्य में चुना गया हो।

    परीक्षा केंद्र की पसंद - उम्मीदवारों को अपनी वरीयता के क्रम में कम से कम चार नीट परीक्षा केंद्रों का चयन करना होगा।

    सेक्शन 3. शैक्षणिक विवरण (12वीं कक्षा या समकक्ष) - निम्नलिखित 10+2 अर्हता विवरण दर्ज करें:

    • पास स्टेटस
    • परीक्षा उत्तीर्ण / उपस्थित होने का वर्ष
    • क्वालिफाइंग एग्जाम कोड - नीट क्वॉलिफिकेशन कोड के बारे में जानने के लिए
    • स्कूली शिक्षा का स्थान
    • स्कूल/कॉलेज का प्रकार
    • क्वालिफाइंग एग्जाम स्टेट
    • क्वालिफाइंग एग्जाम जिला
    • स्कूल बोर्ड
    • परिणाम मोड
    • रोल नंबर
    • स्कूल/कॉलेज का नाम और पता
    • स्कूल/कॉलेज का पिन कोड
    • सुरक्षा पिन दर्ज करें

    विवरण चेकलिस्ट को वेरीफाई करना - सभी डिटेल्स भरने के बाद, इन सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के लिए एक नोटिफिकेशन पॉप-अप होगा। फिर, उम्मीदवारों को यह पुष्टि करने के लिए निम्नलिखित विवरणों पर क्लिक करना होगा कि ये सही से भरे गए हों।

    • मेरा नाम
    • पिता का नाम
    • माँ का नाम
    • जन्म की तारीख
    • लिंग
    • श्रेणी
    • प्रश्न पत्र माध्यम
    • परीक्षा शहर
    • शैक्षिक विवरण
    • ‘I agree’ पर क्लिक करें

    स्टेप 3 – स्कैन किए गए दस्तावेज़ों और इमेज को अपलोड करना

    नीट 2026 के आवेदन पत्र में विवरण भरने के बाद, उम्मीदवारों को निर्दिष्ट अनुसार फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। उम्मीदवारों को 'अपलोड दस्तावेज़' पर क्लिक करना होगा। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़ों का विवरण नीचे दिया गया है।

    हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काली स्याही की कलम से किया जाना चाहिए और जेपीजी प्रारूप वाली फाइल 4 kb से 30 kb की होनी चाहिए।

    बाएं हाथ के अंगूठे का निशान: उम्मीदवारों को जेपीजी प्रारूप में नीली स्याही से सफेद कागज पर बाएं हाथ के अंगूठे के निशान की एक डिजिटल छवि अपलोड करनी होती है जिसका साइज 10 केबी से 200 केबी के बीच होनी चाहिए।

    पोस्टकार्ड साइज फोटो: पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, उम्मीदवारों को पोस्टकार्ड साइज का जेपीजी फोटो अपलोड करना होगा, जिसका आकार 10 केबी से 200 केबी के बीच होना चाहिए।

    नीट 2026 आवेदन पत्र: स्कैन किए गए दस्तावेज़ों की विशिष्टता

    दस्तावेज़

    विशेष विवरण

    आकार और प्रारूप

    उपकरण के लिए विशिष्टता

    पासपोर्ट फोटो

    नवीनतम तस्वीर

    वाइट बैकग्राउंड

    वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो

    Size - 10 Kb to 200 Kb

    Format - JPG

    2.5 x 3.5 inches with 72 DPI

    पोस्टकार्ड आकार का फोटो

    1 जनवरी 2026 को या उसके बाद लिया जाना चाहिए।

    अधिमानतः फोटोग्राफ नाम और तारीख के साथ लें।

    फोटो टोपी या चश्मे के साथ नहीं होनी चाहिए.

    वाइट बैकग्राउंड पर फेस 80% कवर हो, कान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हो

    4"x6" (Size 10 kb - 200 kb)

    4.25 x 3.5 inches with 72 DPI

    हस्ताक्षर

    वाइट बैक ग्राउंड


    काले पेन से हस्ताक्षर


    हस्ताक्षर बड़े अक्षरों में नहीं होना चाहिए.

    Size - 4 Kb to 30 Kb

    Format - JPG

    2.5 x 3.5 inches with 72 DPI

    बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

    बाएं हाथ के अंगूठे के अनुपलब्ध होने की किसी भी स्थिति में, दाएं हाथ के अंगूठे के निशान का उपयोग किया जा सकता है

    सफेद कागज पर नीली स्याही


    Size: 10 kb to 200 kb

    2.5 x 3.5 inches with 72 DPI

    कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

    अपलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाणपत्र स्कैन करना चाहिए

    Size - 50 kb to 300 kb

    2.5 x 3.5 inches with 72 DPI

    श्रेणी प्रमाण पत्र

    एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

    Size - 50 kb to 300 kb

    PDF format

    पीडब्ल्यूबीडी प्रमाणपत्र

    ब्रोशर में उल्लिखित केंद्रों की सूची से प्राप्त प्रमाणपत्र

    Size - 50 kb to 300 kb

    PDF format

    नागरिकता प्रमाण पत्र

    नागरिकता/दूतावास प्रमाण पत्र या पीडीएफ प्रारूप में नागरिकता का कोई दस्तावेजी प्रमाण

    Size - 50 kb to 300 kb

    PDF format


    स्टेप 4: नीट एप्लीकेशन फीस का भुगतान

    नीट 2026 एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है:

    ऑनलाइन भुगतान: भारतीय स्टेट बैंक / सिंडिकेट बैंक / आईसीआईसीआई बैंक / एचडीएफसी बैंक / पेटीएम सेवा प्रदाता का उपयोग करके डेबिट / क्रेडिट / नेट बैंकिंग और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से।

    नोट: ऑनलाइन भुगतान के मामले में ट्रांज़ैक्शन आईडी / रसीद के रूप में भुगतान का प्रमाण रखें।

    नीट एप्लीकेशन फीस 2026

    कैटेगरी

    एप्लीकेशन फीस

    सामान्य /ओबीसी उम्मीदवार

    1,700 रुपये

    सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल *

    1,600 रुपये

    एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवार/थर्ड जेंडर

    1000 रुपये

    प्रोसेसिंग फीस और माल और सेवा कर (GST) (As applicable) का उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाना है।

    स्टेप 5 – नीट पावती रसीद का प्रिंट आउट लेना

    एक बार एप्लीकेशन फीस का भुगतान हो जाने के बाद, एक पुष्टिकरण पेज या पावती रसीद जनरेट होगी। इसका मतलब है कि नीट 2026 एप्लीकेशन (neet form) सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है। नीट पावती या पुष्टिकरण पेज की एक प्रति अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। उम्मीदवार पावती या पुष्टिकरण पेज को भविष्य में प्रयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

    एडमिशन तक सुरक्षित रखे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

    1. नीट 2026 कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट

    2. एप्लीकेशन फीस भुगतान का प्रमाण

    3. अपलोड की गई फोटो की 6 से 8 प्रतियां

    4. जम्मू-कश्मीर के उन उम्मीदवारों के लिए सिस्टम जेनरेटेड सेल्फ-डेक्लरेशन की कॉपी, जिन्होंने 15% ऑल इंडिया कोटा के तहत सीटों का विकल्प चुना है।

    नीट आवेदन पत्र पासवर्ड को पुनः कैसे प्राप्त करें?

    नीट आवेदन पत्र का पासवर्ड भूल जाने या खो जाने की स्थिति में इसे दो तरीकों से पुनः प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए सबसे पहले “Forgot password” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखाई देंगे।

    1. ओटीपी के माध्यम से: उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी डालनी पड़ेगी

    • नीट 2026 एप्लीकेशन नंबर
    • उम्मीदवार का नाम
    • जन्मतिथि
    • सिक्युरिटी पिन (केस सेंसिटिव)

    2. सिक्युरिटी क्वेश्चन के माध्यम से: इस विकल्प के लिए, उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी डालनी पड़ेगी

    • नीट 2026 एप्लीकेशन नंबर
    • उम्मीदवार का नाम
    • जन्मतिथि
    • सिक्युरिटी क्वेश्चन
    • आंसर
    • सिक्युरिटी पिन (केस सेंसिटिव)

    ईमेल आईडी पर भेजे गए रीसेट लिंक का उपयोग करना: छात्रों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा:

    • नीट आवेदन संख्या
    • जन्मतिथि
    • सुरक्षा पिन दर्ज करें जो केस सेंसिटिव हो

    नीट करेक्शन विंडो 2026

    नीटआवेदन पत्र 2026 के लिए करेक्शन विंडो केवल पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवार नीट 2026 आवेदन पत्र में कई सारे विवरणों को एवं शहरों की पसंद को एडिट कर सकेंगे। उम्मीदवार निर्दिष्ट तिथि तक आवेदन पत्र के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में दर्ज की गई गलतियों या गलत विवरणों को संपादित करने के लिए एनईईटी आवेदन पत्र सुधार गाइड का उपयोग कर सकते हैं। परिवर्तन करने और नीट 2026 सुधार विंडो का उपयोग करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके नीट लॉगिन करना होगा। नीट 2026 आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरणों को ठीक किया जा सकता है।

    वे विवरण जिन्हें NEET आवेदन पत्र में एडिट किया जा सकता है:

    • व्यक्तिगत विवरण
    • जन्म स्थान
    • प्रश्न पत्र का माध्यम
    • परीक्षा शहर का चुनाव
    • कक्षा 10, 11 और 12 के शैक्षणिक विवरण
    • स्थायी और पत्राचार पता
    • माता-पिता/अभिभावकों का विवरण
    • ड्रेस कोड

    वे विवरण जिन्हें NEET आवेदन पत्र में एडिट नहीं किया जा सकता है:

    • पंजीकृत मोबाइल नंबर
    • पंजीकृत ईमेल आईडी

    नीट आवेदन पत्र 2026 को कैसे एडिट करें?

    • उम्मीदवारों को इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद नीट 2026 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
    • एनईईटी (यूजी) 2026 आवेदन पत्र में सुधार के लिए क्लिक करें
    • एक बार NEET 2026 का आवेदन पत्र प्रदर्शित होने के बाद, उम्मीदवार ऊपर बताए गए क्षेत्रों को संपादित कर सकते हैं
    • एनईईटी आवेदन पत्र 2026 में प्रासंगिक सुधार करने के बाद, 'Preview and Submit' पर क्लिक करें।
    • उम्मीदवारों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
    • ओटीपी नंबर दर्ज करें और 'Final Submit' पर क्लिक करें
    • स्क्रीन पर एक चेतावनी संदेश पॉप-अप होगा, जो पूछता है, 'This is the one-time correction facility, no correction will be allowed after final submission. Do you wish to submit the corrected application form finally?'
    • सुधारों को जमा करने के लिए 'Please do' पर क्लिक करें या फिर वापस जाने और कुछ अन्य सुधार करने के लिए 'oops no' पर क्लिक करें।
    • सुधार जमा करने के बाद, नीट आवेदन करेक्शन स्लिप सही जानकारी के साथ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
    • करेक्शन स्लिप के तीन से चार प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है।

    नीट आवेदकों से संबंधित आंकड़ें

    मेडिकल पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए हर साल 20 लाख से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं। पिछले वर्ष 2276069 आवेदन दर्ज किए गए। नीट परीक्षा के लिए 2209318 पंजीकरण हुए, जिनमें 965996 पुरुष, 1310062 महिलाएं और 11 थर्ड जेंडर व्यक्ति शामिल थे।

    नीट आवेदन के आँकड़े (NEET application statistics)

    उम्मीदवार

    नीट 2025नीट 2024

    नीट 2023

    नीट 2022

    नीट 2021

    नीट 2020

    नीट 2019

    नीट 2018

    नीट 2017

    पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या

    22760692,406,0792087462

    1872343

    1614777

    1597435

    15,19,375

    13,26,725

    11,38,890

    परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या

    220931823,33,2972038596

    1764571

    1544275

    1366945

    14,10,755

    12,69,922

    10,90,085

    पंजीकृत पुरुष उम्मीदवार

    9659961029198902936

    807538

    710979

    716586

    6,80,414

    5,80,649

    4,97,043

    परीक्षा देने वाले पुरुष उम्मीदवार

    937411998205

    -

    -

    -

    618075

    6,30,283

    5,53,849

    4,73,305

    पंजीकृत महिला उम्मीदवार

    131006213768631184513

    1064794

    903782

    880843

    8,38,955

    7,46,075

    6,41,839

    परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवार

    12718961334940

    -

    -

    -

    748866

    7,80,467

    7,16,072

    6,16,772

    पंजीकृत ट्रांसजेंडर उम्मीदवार

    111813

    11

    16

    6

    6

    1

    8

    परीक्षा देने वाले ट्रांसजेंडर उम्मीदवार

    1117

    -

    -

    -

    4

    5

    1

    8

    नीट एडमिट कार्ड 2026

    नीट 2026 एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए NEET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और इसे संबंधित दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। केवल सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार ही NEET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें व्यक्तिगत, परीक्षा विवरण, तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी का उल्लेख होगा।

    महत्वपूर्ण प्रश्न:

    नीट का फॉर्म कब भरा जाएगा 2026 (neet ka form kab aayega 2026)?

    छात्रों की जानकारी के लिए बता दें नीट ऑनलाइन फॉर्म 8 फरवरी को जारी कर दिया गया है।

    नीट फॉर्म के लिए डॉक्यूमेंट (neet form ke liye document) कौन से चाहिए?

    छात्रों को इस लेख में विस्तार से नीट फॉर्म के लिए डॉक्यूमेंट (neet form ke liye document) या neet ka form fill karne ke liye documents की जानकारी प्राप्त होगी। नीट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (documents required for neet 2026 application form) इस प्रकार है:

    • वैध मोबाइल नंबर
    • ‘वैध ईमेल पता
    • कक्षा 10 का विवरण और कक्षा 12 का विवरण (मार्कशीट, प्रमाण पत्र, रोल नंबर, स्कूल का पता और अन्य विवरण)
    • पिता और माता के नाम की सही स्पेलिंग
    • आधार नंबर (केवल अंतिम 4 अंक)
    • बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 12वीं का रोल नंबर/इलेक्शन कार्ड (ईपीआईसी नंबर), पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक खाता या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान नंबर
    • पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, कक्षा 10 पास प्रमाण पत्र और पोस्टकार्ड आकार के फोटोग्राफ की स्कैन की गई छवियां।
    • क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई भुगतान गेटवे विवरण (ऑनलाइन भुगतान के लिए)

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या नीट 2026 का आवेदन फॉर्म रिलीज हो गया है?
    A:

    हाँ,  एनईईटी आवेदन पत्र 8 फरवरी को जारी कर दिया गया। 

    Q: मैं अपना नीट कैंडिडेट लॉगिन 2026 कैसे प्राप्त करूं?
    A:

    उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके अपने NEET कैंडिडेट लॉगिन को प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: मैं नीट आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे कर सकता हूं?
    A:

    NEET 2026 एप्लीकेशन फीस का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

    Q: यदि नीट 2026 आवेदन पत्र के लिए मेरा भुगतान विफल हो जाता है तो मुझे क्या करना चाहिए?
    A:

    यदि आवेदन पत्र का भुगतान विफल रहता है तो फिर से फीस का भुगतान करके उसका पुनः पंजीकरण करें। भुगतान की गई अधिक राशि को मूल भुगतान मोड में वापस कर दिया जाएगा। यदि इसमें अधिक समय लगे, तो उम्मीदवार को अपने संबंधित बैंकों से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

    Q: क्या नीट फॉर्म फीस भुगतान के प्रमाण के रूप में कोई रसीद दी जाएगी?
    A:

    कन्फर्मेशन पेज के अंत में ट्रांज़ैक्शन विवरण दिया होता है। इसमें ट्रांज़ैक्शन आईडी शामिल है, उम्मीदवारों के पास यह आईडी भुगतान के प्रमाण के रूप में है। इसके लिए कोई अन्य रसीद नहीं दी जाएगी।

    Q: मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा नीट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म खारिज कर दिया गया है?
    A:

    आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज (confirmation page) पर भेज दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार उस पेज पर रिडायरेक्ट नहीं होते हैं तो इसका मतलब है कि नीट परीक्षा के लिए फॉर्म को अस्वीकार कर दिया गया है।

    Q: नीट 2026 आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख क्या है?
    A:

    नीट 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च थी।

    Articles
    |
    Upcoming Medicine Exams
    Ongoing Dates
    MH BSc Nursing CET Application Date

    24 Jan'26 - 25 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    IPU Paramedical Exam Application Date

    2 Feb'26 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Haryana BSc Nursing Counselling Date

    19 Mar'26 - 25 Mar'26 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Biomolecules Structure Function in Health and Disease
    Via All India Institute of Medical Sciences New Delhi
    Industrial Biotechnology
    Via Indian Institute of Technology Kharagpur
    Certificate Course in Biostatistics, Epidemiology and Research Methodology
    Via Manipal Academy of Higher Education, Manipal
    Nutrition in the Health Sector
    Via The University of Adelaide, Adelaide
    Pathology
    Via Tsinghua University, Beijing
    Online M.Sc Psychology
    Via Centre for Distance and Online Education, Andhra University
    Coursera
     355 courses
    Futurelearn
     310 courses
    Edx
     233 courses
    Udemy
     191 courses
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to NEET

    On Question asked by student community

    Have a question related to NEET ?

    Hi! As per the NEET eligibility criteria , you must be 17 years of age as on December 31 of the year of admission. As you will complete the age criteria, you can definitely appear for NEET 2027. Do check the other eligibility criteria and apply for the NEET 2027

    The NEET qualifying cutoff for ST category was 143-113. For ST (PWD) , the cut off marks 2025 was 126-113. As you have not mentioned the closing rank for a particular college. Here, we have provided the college wise 2025 MBBS closing rank for ST category.

    Regards.

    With 400-500 score in NEET, securing MBBS admission at CMC Vellore is highly challenging for students. With such score, you can apply for allied health science courses offered by the institute.

    Regards,

    Will you be appearing in NEET 2026 under any reserved category or general category as the NEET cutoff varies according to the category of student?